कलक्टर आशीष मोदी से बातचीत- त्रिस्तरीय रणनीति अपनाएंगे: मोदी

पत्रिका: कोरोना संक्रमण को फैलने से कैसे रोकने की कैसी रणनीति बनाई है ?
कलक्टर: पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई है। मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। इसी तरह से सेम्पलिंग को ठीक दोगुनी करने तथा जांच रिपोर्ट जल्द मंगवाने के उपाय किए जा रहे हैं।
पत्रिका: रिपोर्ट जल्द कैसे मिल सकेंगी?
कलक्टर- अभी जिले के सेम्पल बाड़मेर भिजवाए जा रहे हैं। वहां उनके खुद के सेम्पल भी ज्यादा हो रहे हैं तथा क्षमता भी अधिक नहीं है। ऐसे में मैंने आज ही जोधपुर कलक्टर से बात की है तथा पोकरण क्षेत्र के एकत्रित किए जाने वाले सेम्पल अब जोधपुर भिजवाए जाएंगे। जिससे दोनों जगहों से रिपोर्ट जल्द मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
पत्रिका: जैसलमेर में अनलॉक के दौरान लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं, इस संबंध में क्या कहेंगे?
कलक्टर: प्रशासन और पुलिस मिलकर इस संबंध में तत्परतापूर्वक कदम उठाएंगे और आपको जल्द ही बेहतर तस्वीर देखने को मिलेगी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/talks-with-collector-ashish-modi-will-adopt-three-tier-strategy-modi-6275506/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां