Posts

Showing posts from April, 2022

इस साल का सबसे गरम दिन, पारा @ 45.9

Image
जैसलमेर. थार मरुस्थल की गोद में बसे जैसलमेर जिले में शुक्रवार को वर्तमान गर्मी के सीजन का सबसे गरम दिन रहा। अधिकतम पारा पिछले दिन की अपेक्षा में चार डिग्री की उछाल लगाते हुए 45.9 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले अप्रेल के माह में तेज गर्मी ने 45 डिग्री का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार नहीं किया था। कुपित सूर्यदेव की किरणों ने जनसामान्य को झुलसा कर रख दिया। पंखों और कुलर की तो बिसात ही क्या, घरों व कार्यालयों-प्रतिष्ठानों में लगे एयरकंडीशनर भी हांफते प्रतीत हुए। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को गर्मी परवान पर चढ़ी रही। इस मरुस्थलीय इलाके में पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से बचाव के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवान जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं। वे पूरे शरीर को ढंक कर सरहद की निगरानी का काम कर रहे हैं। जिले में गर्मी के प्रचण्ड ताप के कारण तंदूर जैसी तपिश सडक़ों पर महसूस की जा रही है। शुक्रवार को आकाश से मानो आग बरसी। ऐसे तो टूट जाएंगे पुराने रिकॉड्र्स जिले में इस बार अप्रेल माह में इतनी तीव्र गर्मी पड़ी है कि आने वाले मई और जून में अगर अंधड...

रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी और दलाल को न्यायिक हिरासत में भेजा

Image
जैसलमेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जैसलमेर इकाई ने शनिवार को नाचना में सहायक कृषि अधिकारी, भीकमपुर, जिला बीकानेर अरुण कुमार और उसके दलाल वीणाराम को एसीबी जज, जोधपुर के सामने पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया है। एसीबी जैसलमेर के निरीक्षक अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जोधपुर के केंद्रीय कारागृह के सुपुर्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एसीबी जैसलमेर की इकाई ने परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि डिग्गी निर्माण के लिए मिली तीन लाख रुपए की सब्सिडी में से कमीशन के रूप में सहायक कृषि अधिकारी अरूण कुमार द्वारा अपने दलाल वीणाराम के माध्यम से 80 हजार रिश्वत मांगी। वहीं आरोपियों ने परिवादी से पहले ही 50 हजार रिश्वत के रूप में ले लिए थे। जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई को अंजाम देते हुए दलाल वीणाराम पुत्र मासिंगाराम निवासी अवाय, तहसील पोकरण, जैसलमेर को परिवादी से 25 हजार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर...

विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संभागियों को दिए प्रमाण पत्र

Image
जैसलमेर. जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान ;डायटद्ध में चल रही तीन दिवसीय विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। समापन के मौके पर प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के दौरान संभागियों को विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में विशेष वक्ताओं ने जानकारी प्रदान की और उन्हें विज्ञान संचार की कला के बारे में प्रशिक्षित किया। समापन समारोह से पहले आयोजित तकनीक सत्र में जिला आईईसी समन्वय उमेश आचार्य ने कोविड. 19 टीकाकरण और जागरुकता विषय पर बात की। उन्होंने जैसलमेर में कोरोना से बचाव को लेकर किए गए प्रयासों की चर्चा की और आंकड़ों के माध्यम से संभागियों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संभागियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बहुत समझदारी और सुरक्षित तरीके से हमें इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग करना होगा। इस दौरान सभी संभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त ...

भवन में अचानक लगी आग

Image
भवन में अचानक लगी आग लाठी. गांव के मुख्य बाजार के पास स्थित ग्राम विकास अधिकारी भवन में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। भवन खंडहर होने के कारण ग्राम विकास अधिकारी यहां नहीं रहता है, न ही यहां कोई कागजात थे। ऐसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। गांव के मुख्य बाजार में ग्राम विकास अधिकारी भवन का निर्माण वर्षों पूर्व करवाया गया था। निर्माण के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण भवन पूरी तरह से जर्जर व खंडहर हो चुका है। ऐसे में यहां ग्राम विकास अधिकारी निवास नहीं करते है तथा कागजात व सामान भी यहां नहीं रखा गया है। सारसंभाल के अभाव में भवन में कचरा व मलबा जमा पड़ा है तथा भवन के आसपास झाडिय़ां लगी हुई है। शुक्रवार रात भवन के पास लगी झाडिय़ों में अचानक आग लग गई। जिससे झाडिय़ां, कचरा तथा भवन के दरवाजे व खिड़कियां धूं-धूं कर जलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देखकर कैलाश मेघवाल, हेमाराम, फारुख, राजमल, श्रीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए तथा पानी व रेत डालकर दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया। ग्राम विकास अधिकारी भवन के पास मुख्य बाजार में किराणा...

व्यापार संघ ने गोशालाओं में भेंट 2.75 लाख रुपये का पशु आहार व गुड़

Image
जैसलमेर. हाळी अमावस्या के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष उदयसिंह भाटी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जिलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी के निर्देशानुसार अनुसार प्रत्येक मंडल पर सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इस तपती दोपहरी में प्यासे बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष उदयसिंह ने बताया कि हमारा मोर्चा आमजन के साथ-साथ बेजुबान जानवर और पक्षियों के लिए अपना फर्ज निभा रहा है। मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी पालना कर शहर के कई क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में और अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। भणियाणा मंडल अध्यक्ष राधेश्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आईनाथ मंदिर, थानूसिंह भोमियाजी का थान, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल रातडिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाबूजी का मंदिर साकडिय़ा, उनके साथ में मंडल महामंत्री किशन सारण, मंत्री राणगिरी गोस्वामी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य मनोहर देवासी, खेताराम देवासी, मदन देवासी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री कुलदीप सिंह जोधा के नेतृत्व में सैणी माता मंदिर फलसूंड में पक्...

भीषण गर्मी व अकाल में सरकार पूरी मुस्तैद, कर रही राहत के प्रयास : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि भीषण गर्मी के साथ जैसलमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में अकाल के हालात है। ऐसे में सरकार की ओर से राहत के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को क्षेत्र के खेतोलाई गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि भीषण गर्मी व अकाल को देखते हुए गांवों में पशु शिविर खोले जा रहे है, ताकि मवेशी को समय पर चारा पानी मिल सके और बेसहारा पशु काल के ग्रास नहीं हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिलेभर में चारा डिपो भी शुरू किए जाएंगे, ताकि पशुपालकों को सस्ती दर पर चारा मिल सके। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी व अकाल के दौरान सरकार राहत के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के हित की सरकार है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में कई चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसनों के हितों का ध्यान रखते हुए कई प्रकार की येाजनाएं संचालित की, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने स...

किसानों को अब बिना गारंटी 1. 60 लाख रुपए तक का मिलेगा लोन

Image
जैसलमेर. किसानों की भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के सम्बन्ध में जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में बैंक अधिकारियों की बैठक ली और अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वंचित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और इससे जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार व कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को केसीसी सहित केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 1 मई 2022 तक विशेष अभियान किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी चलाने का निर्णय लिया है। बचे हुए योग्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोडऩे का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि किसान अब बिना किसी गारण्टी के केसीसी के तहत 1 लाख 60 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे। लोन प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। किसान यदि समय से ऋण चुकता कर देते है तो उन्हें 3 लाख रुपये तक का ऋण केवल 4 फीसदी, ब्याज अनुदान पर मिल सकेगा। बैंक से बनवा सकेगे केसीसी अग्रणी जिला प्रबंधक सीएस गर्ग ने बताया कि किसान अपना...

आमजन लू-तापघात से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानी: डॉ. साहू

Image
जैसलमेर. वर्तमान में बढती हुई गर्मी को देखते हुए आमजन को लू-तापघात से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से दी र्ग है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की दरकार है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर गर्म वातावरण में सिर का भारीपन व सिरदर्द, अधिक प्यास लगना, थकावट, जी मचलना, शरीर का तापमान बढऩा, मुंह का लाल हो जाना व त्वचा का सूख जाना आदि लू-तापघात के प्रमुख लक्षणों से प्रभावित हो जाता है। उन्होंने बताया कि लू-तापघात से बचाव के लिए आमजन को तेज गर्मी से बचने के लिए प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक छायादार स्थानों पर ही निवास करना चाहिए, तेज धूप में निकलना आवष्यक हो तो ताजा भोजन करके उचित मात्रा में ठंडे जल का सेवन करके ही बाहर निकलना चाहिए। दिन भर थोड़े अंतराल से ठंडे पानी एवं शीतल पेय पदार्थों छाछ, ताजे फलों के रस का सेवन अवश्य करते रहना चाहिए, तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करना चाहिए अथवा कपडे से सिर एवं बदन को ढक...

शोभा यात्रा, संकीर्तन व तिलक आरती के साथ मनोरथ संपन्न

Image
-पुष्टिमार्ग प्रवर्तक वल्लभाचार्य महाप्रभु का 545वां प्राकट्योत्सव मनाया गया जैसलमेर. स्वर्णनगरी में पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक श्रीमद् वल्लभाचार्यजी की 545वां प्राकट्योत्सव भव्य रूप से उत्साह के साथ मनाया गया। बरूथनी एकादशी मंगलवार को पुष्टिमार्गीय मंदिरों में विशेष मनोरथ उत्सव सम्पन्न हुए । मंगलवार को सायंकाल में मंदिर पैलेस स्थित श्रीगिरधारीजी के मंदिर में वल्लभाचार्य महाप्रभु की झांकी सजाई गई। जिसकी आरती बांकेबिहारी मंदिर में मुखिया बृजमोहन रंगा द्वारा ली गई। शोभा यात्रा में शामिल बांकेबिहारी संकीर्तन मंडली एवं गिरधारीजी संकीर्तन मंडली की सखियों द्वारा मंदिर परिसर एवं पूरी शोभा यात्रा के दौरान श्रीनाथजी के, वल्लभ सेवा के व पुष्टिमार्गीय अष्टसखाओं द्वारा रचित कीर्तन गाए गए। वैष्णव हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि शोभा यात्रा मंदिर पैलेस से रवाना होकर बांकेबिहारी मंदिर , गांधी चौक, कचहरी रोड, गोयदानी हट्टां, जिन्दानी चौक, भाटिया बाजार, गोपा चौक से आसनी पथ होकर ढिब्बा पाडा स्थित मदनमोहनजी की हवेली पंहुची। जहां झांकी का स्वागत-सत्कार करने के उपरांत मुखिया जसवन्तकुमार द्वारा तिलक आरती की गई। उ...

मनाई सैनजी महाराज की जयंती

Image
पोकरण. सैनजी महाराज की 722वीं जयंती बुधवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई और कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात सैन धर्मशाला स्थित सैनजी महाराज के मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी तथा बुधवार को सुबह जागरण का समापन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया गया, जिसमें यजमानों ने अपनी ओर से आहुतियां दी। आरतती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर बाद धर्मशाला के सभागार में चैनाराम सैन व देवकिशन भैराणी के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैन समाज विकास समिति पोकरण-भणियाणा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चनणाराम भणियाणा को अध्यक्ष, अचलाराम पंवार, गोरधनलाल, मोतीराम सांकड़ा, चैनाराम लोहारकी, देवकिशन भैराणी को संरक्षक, अशोककुमार पोकरण को उपाध्यक्ष, हुकमीचंद सैन को सचिव, धनराज सैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में केशकला मंडल के अध्यक्ष जगदीश परिहार सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। नवमनोनीत अध्यक्ष चनणाराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। लाठी. सैन समाज के आराध्य सैनज...

विभागीय कार्मिक कार्य योजनानुरूप जन-जागरुकता गतिविधियो का करें आयोजन: डॉ. सोनी

Image
जैसलमेर. निरोगी राजस्थान की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में सार्थक प्रयास किए जा रहे है। मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने वीसी के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों को 100 दिवसीय तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान अंतर्गत कार्ययोजनानुरूप जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। वीसी में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यरत एएनएम ने भाग लिया । डॉ. सोनी ने तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान तहत जिले में कार्यरत आशा सहयोगिनियों के माध्यम से समुदाय स्तर पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन लगातार करवाने के निर्देश दिए। आशा सहयोगिनियों ने अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरुकता रैलियों एवं नारा लेखन के माध्यम से आमजन को तम्बाकू उत्पादों का सेवन नही करने के बारे में जागरूक किया जाए। विक्रमसिंह चम्पावत ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी व एएनएम की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालयों के विद्यालयों में तम्बाकू विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया जाएं। ग्राम स्तर पर...

शहीद रमणलाल का 19 वां बलिदान दिवस, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Image
रामगढ़. (जैसलमेर). धन्य जन्म जग तीतल तासू, परहित सर्व निछावर जासू...। मातृभूमि के वीर सपूत के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कई आंखें नम थी। शहीद रमणलाल मेघवाल के जीवन चरित्र पर जब वक्ताओं ने उद्बोधन दिया तो शहीद के अतीत से जुड़े संस्मरण एक बार फिर मानस पटल पर उभर आए तो देशभक्ति गीत से माहौल में भावुकता का समावेश हो गया। पाक सीमा से सट सरहदी जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को अमर शहीद रमणलाल मेघवाल के 19 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। समारोह का आयोजन तनोट सड़क मार्ग पर स्थित शहीद रमणलाल पार्क में हुआ। समारोह में अतिथियों के तौर पर विधायक रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सीमा सुरक्षा बल के कुलवंतराय शर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, वीरेंद्र बहादुर यादव व रामगढ़ थानाधिकारी अचलाराम, कमल भार्गव आदि की मौजूदगी रही। आरंभ में शहीद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। शहीद रमणलाल की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को विधायक रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह व पूर्व जिला प्रमुख अंजना मे...

हाइवे पर भिड़े ट्रक व कार, दो जनों की मौके पर मौत

Image
जैसलमेर. जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीकोट के समीप नेशनल हाइवे- 68 पर मंगलवार को कार व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत होने से कार सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, सांगड़ पुलिस थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सांगड़ थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत देवीकोट के समीप नेशनल हाइवे पर एस्सार पेट्रोल पम्प के निकट कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत होने से कार में सवार बाड़मेर जिले के धारवी खुर्द निवासी भोमसिंह (30) पुत्र चंदनसिंह व जुझारसिंह (20) पुत्र इंद्रसिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार में दो जने ही सवार थे। दोनों मृतक धारवी खुर्द से जैसलमेर के आकल गांव अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। ट्रक जैसलमेर से बाड़मेर जा रहा था। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों व अन्य लोगों की मदद से शव कार से बहार निकाले। मृतक के शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट के मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों के परिजनों के आने पर दोनो शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। पुलिस ने ...

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

Image
मोहनगढ़ . कस्बे में िस्थत जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छ: में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयर परीक्षा 2022 का आयोजन शनिवार 30 अप्रैल 2022 को जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में 3668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाईन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र प्रमाणित नहीं होने की िस्थति में परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस बार ऑरिजिनल प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ही जमा होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी करवाकर अपने पास रखनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में हेल्प डेस्क प्रभारी सुधीर कुमार बड़ोदिया से संपर्क कर सकते है। 19 परीक्षा केंद्रों पर 3668 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा :- जवाहर नवोदय विद्याल की कक्षा छ: में प्रवेश के लिए जिले भर के निजी व सरकारी विद्यालयों के 3668 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके लिए जिले में भर म...

Crime: बढ़ रही चोरी की वारदातें, पुलिस कुंभकर्णी नींद में

Image
पोकरण. कस्बे के गीता भवन के पास स्थित पुष्करणा समाज के ब्रह्मबाग में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। यहां चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि एक ही स्थान पर तीन दिन में लगातार दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। कस्बे के ब्रह्मबाग में लगातार तीन दिनों में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। सोमवार रात हुई चोरी के बाद मंगलवार को पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। ब्रह्मबाग की व्यवस्था देख रहे कार्यकर्ता गौरीशंकर जोशी ने बताया कि ब्रह्मबाग में पुष्करणा समाज सहित अन्य समाजों के लोगों की ओर से किसी व्यक्ति की मौत के बाद तीये व क्रिया का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसलिए ब्रह्मबाग के एक कमरे में पूजन एवं क्रियाकर्म का सामान व बर्तन आदि रखे हुए है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने इस कमरे के ताले तोड़कर तांबे की दो परात, सात लोटे व एक पंखा चुरा लिया। दो दिन बाद जनसहयोग से कुछ सामान पुन: खरीदकर लाया गया। क्योंकि उस दिन एक महिला की क्रिया होनी थी। क्रिया के बाद सामान कमरे में रख दिया गया। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने फिर ...

प्रदर्शनी से ली योजनाओं की जानकारी

Image
पोकरण. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेले व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने शिरकत की। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल मोड में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारा अभियान का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर कृषक वैज्ञानिक संवाद के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति, मोटा अनाज, तिलहन एवं बायो फोर्टिफाइड फसलों पर चर्चा कर जानकारियां दी गई। तकनीकी सत्र के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.बलबीरसिंह ने बताया कि सरकार भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती एक कृषि पद्धति है, जो खेती करने के लिए प्रकृति के नियमों का उपयोग करने की प्रथा को प्राथमिकता देती है, जिसमें रासायनिक और जैविक उर्वरकों का उपयोग शामिल नहीं है और केवल मिट्टी में पहले से मौजूद प्राकृतिक उर्वरकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ.केजी व्यास ने जैव संवद्र्धित किस्मों के पो...

Video: जैविक खेती को बढ़ावा देने में किसान अहम भूमिका अदा करें

Image
जैसलमेर. कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण, आत्मा योजनांतर्गत कृषि विभाग की ओर से आजादी का अमृृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य में कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया। मेले में सम प्रधान तनेसिंह सोढ़ा, पंचायत समिति जैसलमेर के पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक चतुर्वेदी, उपनिदेशक उद्यानिकी प्रतापसिंह कुशवाह, परियोजना निदेशक आत्मा जयदीप दोगने, तहसीलदार महेन्द्र खत्री, सहायक निदेशक कृषि छुगसिंह के साथ ही अच्छी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे। पहली बार किसानों के लिए अलग से पेश हुआ बजट अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अलग से किसान बजट पेश कर किसानों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए 4 हजार करोड़ का पैकेज राज्य सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि इस कृषि...

जिसे पुलिस गड़ीसर के पानी में ढूंढ़ रही थी, वह झाडिय़ों में बैठा मिला

Image
जैसलमेर। जैसलमेर कोतवाली पुलिस को एक आशंका ने आधे से पौन घंटे तक ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर में मशक्कत करवा दी। दरअसल पुलिस ने एक महिला की इस आशंका के आधार पर गड़ीसर पर गत शनिवार रात्रि को सर्च अभियान चलाया था कि उसका पति घरेलू झगड़े के बाद गड़ीसर में डूब गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनियों में उस व्यक्ति को पानी में ढूंढऩे का प्रयास किया। गोताखोरों को भी पानी में उतारा। करीब आधे से पौन घंटे तक यह सारी कवायद चलती रही लेकिन उक्त व्यक्ति बख्ताराम का कहीं पता नहीं चला। आसपास ढूंढऩे पर वह गड़ीसर की पाल पर उगी झाडिय़ों में छिप कर बैठा दिखाई दिया। इससे उसके परिवारजनों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली। हालांकि बिना वजह तनाव उत्पन्न करवाने के चलते पुलिस रात में उसे अपने साथ थाने ले गई और धारा 151 के तहत उसे गिरफ्त में ले लिया। उपनिरीक्षक देवकिशन ने बताया कि रविवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले शनिवार रात्रि को जब पुलिस उसे मुक्तेश्वर मंदिर के बंधे के पास पानी में खोज रही थी, तब वहां अंधेरे में मछलियों की पानी में उछलकूद से घरवा...

45 डिग्री तापमान में 600 किलोमीटर पैदल या रेंगकर पहुंच रहे रामदेवरा

Image
दीपक व्यास/राजेन्द्र सोनी- रामदेवरा (जैसलमेर). सवाई माधोपुर से रामदेवरा तक 600 किमी का रास्ता 45 डिग्री में तय कर 65 साल के बुजुर्ग केशवदास दंडवत यात्रा कर रामदेवरा आ रहे है। वे नागौर से रामदेवरा के बीच पहुंचे है। उनका कहना कि वो बाबा की तपस्या कर रहे हैं और उनकी कोई मन्नत नहीं है। वे दो महीने पहले अपने गांव से दंडवत यात्रा पूरी करने के लिए निकले थे। अब तक उनकी आधी यात्रा पूरी हो गई है। यह नजारा इन दिनों रामदेवरा मार्ग पर देखना आम हो गया है। पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल और रेगिस्तान में बसा खूबसूरत गांव रामदेवरा...। यहां लोकदेवता के रूप में विख्यात बाबा रामदेव का समाधिस्थल अब विशाल व आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर में तब्दील हो चुका है। हिन्दुओं के लिए वे बाबा रामदेव है तो मुस्लिम बंधु उन्हें रामसा पीर कहकर पुकारते हैं। यहां आने वाले दर्शनार्थियों में हर जाति-धर्म के लोग शामिल रहते हैं। इन दिनों सरहद से सटे रेगिस्तानी जिले में आसमान से आग बरस रही है और तापमान करीब 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। प्रचंड गर्मी का सितम ऐसा कि सड़क पर बिछा तारकोल भी गल...

Video: शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला

Image
लाठी. गांव के मुख्य बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान में विद्युत तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। जिससे दुकान व उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग पर एक घंटे की मशक्कत कर काबू किया गया। गांव के मुख्य बाजार में प्रकाश पालीवाल की मिठाई की दुकान स्थित है। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। जिससे टिनशेड व दुकान में रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर बाजार में बैठे रोजेदार मुज्जफरखां, सिकंदरखां, भूरेखां, उदाराम कुम्हार, फूसाराम सैन, बलवंतसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर टंकियों से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया। आग से दुकान का टिनशेड, काउंटर, चारपाई सहित हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। झाड़ियों में लगी आग नोख,- क्षेत्र के मदासर गांव के पास शनिवार दोपहर को झाड़ियों में आग लगने से पेड़ पौधे व झाड़ियां स्वाहा हो गई । जानकारी के अनुसार 1120 आरडी से ...

सोनार दुर्ग व गड़ीसर झील के किनारे सीमा प्रहरियो ने किया योगाभ्यास

Image
जैसलमेर. जैसलमेर स्थित 191 वीं वाहिनी मुख्यालय के खेल मैदान पर सीमा सुरक्षा बल सेक्टर लेवल इण्टर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) की 191, 92, 87 व 166 वीं वाहिनियों ने भाग लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले गए। फाइनल मुकाबला 191 वीं वाहिनी व 166 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें 191 वीं वाहिनी ने 166 वीं वाहिनी को 2-0 से हराकर इंटर बटालियन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले समादेष्टा सीताराम बैरवा ने फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉं. आरसी बिसारीया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर- नार्थ) का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दी। इस मुकाबले को देखने के लिये विभिन्न बटालियन के लगभग 120 जवान मौजूद थे। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय (उत्तर) फुटबॉल टीम का चयन किया, जो आगामी सीमांत स्तर के खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसी तरह शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल की 191 वीं वाहिनी के कार्मिकों ने योगा अमृत महोत्सव के तत्वाधान व आगामी अंतराष्ट्रीय योगा दिवस की शृंंखला में पर...

रामगढ़ में बैठक, कोटपा अधिनियम के तहत काटे चालान

Image
रामगढ़ (जैसलमेर). जिला केमिस्ट एसोसिएशन के रामगढ़ ब्लॉक की ओर से तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान को बनाने के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा की प्रेरणा तथा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव मनोज आर भाटिया के सहयोग से रामगढ़ ब्लॉक के दवा व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। रामगढ़ ब्लॉक केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश खत्री ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा ने तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि सभी दवा व्यापारी स्वयं तंबाकू के सेवन से दूर रहें तथा जनता को दूर रहने के लिए जागरूक करें । सचिव भाटिया ने बैठक को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभवाओं के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेश खत्री, सचिव विकास विश्नोई, प्रदीप खत्री, संजयपाल सिंह, तरुण सैन, रमणसिंह, मधुसूदन भार्गव, मंगलदीप, विश्वनाथ विश्वास वासुदेव चौहान आदि दवा व्यवसायी उपस्थित थे। कोटपा अधिनियम के तहत काटे चालान-औषधि नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियम विरुद्ध तंबाकू का क्रय विक्रय करने वालों पर क...

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, जैसलमेर ने उदयपुर को हराया

Image
जैसलमेर. राजस्थान कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला कबड्डी संघ की ओर से पूनम स्टेडियम में आयोजित हो रही चार दिवसीय 69 वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबले देखने दर्शकों का उमड़ पड़ा। प्रतियोगिता के समस्त मैच पहली बार रात्रिकालीन दूधिया रौशनी में खेले जा रहे हैं। पहले दिन उद्घाटन मेचो के बाद दूसरे दिन मेजबान जैसलमेर की टीम का मुकाबला उदयपुर से हुआ, जिसमे जैसलमेर की टीम ने उदयपुर की टीम को आसानी से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया। आयोजन सचिव चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि जैसलमेर में पहली बार आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले देखने बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबले देखने पहुंचेे। कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत और जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, सीईओ लक्ष्मणसिंह तंवर खुद संभाल रहे थे। दूसरे दिन राजस्थान पुलिस की टीम ने कोटा को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया, वहीं सवाई माधोपुर ने बाड़मेर को बड़े अंतर से हराया। भरतपुर महिला टीम ने जैसलमेर महिला टीम को हराया। पुरुष वर्ग में झालावाड़ ने बारां, भरतपुर ने सीकर, बीकानेर ने दौसा, ...

चारा डिपो नहीं हुए शुरू, चारे के बढ़ रहे दाम

Image
पोकरण. क्षेत्र में गांवों को अभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है तथा भीषण गर्मी व अकाल के दौरान चारे की कमी हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक क्षेत्र में चारा डिपो शुरू नहीं किए गए है। जिसके कारण पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से पोकरण व भणियाणा तहसील क्षेत्र को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों से ग्राम पंचायतों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों व दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से पशु शिविरों व चारा डिपो के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए है। प्रशासन की ओर से कुछ दिन पूर्व पशु शिविर शुरू करने की एक सूची जारी की गई है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में एक भी चारा डिपो शुरू नहीं किया गया है। जिसके कारण क्षेत्र के पशुपालकों को महंगे दामों में चारा खरीदना पड़ रहा है। पशुपालकों ने बताया कि ग्वार फलकटी 800 से 900, तूड़ी 750 से 850, मूंगफली की चार 800 से 900, चना चार 600 से 700 व खारिया कुतर 900 से 1000 रुपए प्रतिक्विंटल के भाव से मिल रहा है। ऐसे में महंगे दामों में पशुपालकों के लिए चारा खरीदना मुश्किल हो रहा है। जिससे उन्हें परेशान...

पुस्तकें पढऩे का बढ़ गया सुकून, अब चाहिए बस जुनून

Image
जैसलमेर। आज की युवा पीढ़ी का कड़वा सच यह है कि, वह पुस्तकों की दुनिया से निरंतर दूर होती जा रही है और इंटरनेट से संबद्ध मोबाइल की स्क्रीन पर उनकी अंगुलियां दिन से रात तक रेंगती नजर आती है। लेकिन यह भी इतना ही बड़ा सच है कि जीवन में जिनके इरादे आगे बढऩे के होते हैं, ऐसे सभी आयुवर्ग के लोगों और जीवन को सही मायनों में जीने की समझ के लिए पुस्तकों का महत्व कभी खत्म नहीं हो सकता। इसी सोच के साथ जैसलमेर के सबसे व्यस्त हनुमान चौराहा पर स्थित जिला पुस्तकालय की कायापलट की गई है। इस इमारत को इतने शानदार ढंग से तैयार किया गया है कि आने वाले समय में जब नए कलेवर वाले इस पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन हो जाने के बाद यह आमजन के लिए सुलभ होगा तो निश्चित ही यहां आने वालों की संख्या में संख्यात्मक और गुणात्मक दोनों रूप में भारी अंतर आ जाएगा। जैसलमेर के पूर्व और भीलवाड़ा के वर्तमान कलक्टर आशीष मोदी की पहल पर अडाणी फाडंडेशन ने सीएसआर मद से इस पुस्तकालय पर निर्माण, रंग-रोगन और साज-सज्जा के साथ फर्नीचर पर 70 लाख रुपए खर्च किए हैं। जिससे यह पुस्तकालय अब पूरी तरह से हाइटेक बन गया है और जैसलमेर में इस स्तर का सु...

स्वास्थ्य को लेकर सरकार चिंतित, योजनाओं का लें लाभ : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से चिंतित है। मुख्यमंत्री की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र कई तरह की योजनाएं संचालित करने के साथ अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार को पोकरण कस्बे में स्थित अपने निवास फतेह मंजिल, क्षेत्र के रामदेवरा गांव व कुंडलियों की ढाणी में ग्रामीणों के साथ बैठकें ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, नि:शुल्क दवा वितरण, नि:शुल्क जांच योजनाओं के साथ अब ओपीडी व आइपीडी में पर्ची का शुल्क भी माफ कर दिया है। जिससे गरीब व मजदूर तबके के मरीजों को नि:शुल्क बेहतर उपचार मुहैया हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के बाद प्रदेश के बड़े व छोटे सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त चिकित्सा उपकरण भी मुहैया करवाए गए है, जिससे मरीजों को जांचों के लिए भी इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा औ...

शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले...

Image
पोकरण. सीमा सुरक्षा बल 87वीं बटालियन में शुक्रवार को शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहीदों की वीरांगनाओं एवं आश्रितों को सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। 87वीं बटालियन के समादेष्टा रणवीरसिंह, बावा अध्यक्षा कुसुमलता, 15वीं बटालियन के समादेष्टा अरुणकुमारसिंह के आतिथ्य में बटालियन सभागार में एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए समादेष्टा रणवीरसिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि बिना संकटों की परवाह किए बीएसएफ के जवानों एवं अधिकारियोंं ने दुश्मनों व आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर शहादत हासिल की है। जिस पर सीमा सुरक्षा बल एवं राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीद भंवरसिंह 24वीं बटालियन में कार्यरत रहते हुए 1992 में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने जवानों के जीवन के साथ भी व जीवन के बाद भी साथ रही है तथा उनके परिवारों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। इसी प्रकार 15वीं बटालियन के समादेष्टा अरुणकुमारसिंह ने अपनी बटालियन के उपनि...

राजस्व अधिकारियों को हर घटना को लेकर चौकस रहने की हिदायत

Image
जैसलमेर. अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व न्यायालयों में बकाया प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के साथ ही बकाया राजस्व वसूली भी प्राथमिकता से करें। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत सरकारी संस्थाओं को भूमि का आवंटन शीघ्र ही कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित राजस्व एवं उपनिवेशन अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में यूआईटी सचिव सुनिता चौधरी, उपायुक्त उपनिवेशन जब्बरसिंह चारण, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर दौलतराम चौधरी, फतेहगढ़ दिनेश विश्नोई, पोकरण राजेश विश्नोई के साथ ही अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। धारा-91 में प्रभावी करे कार्यवाही अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धारा- 91 के लम्बित प्रकरणों में समय पर कार्यवाही करें। उन्होंने ऐसे मामलों में राजस्व अधिकारियों को गम्भीरता रखने पर जोर दिया एवं कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है तो उनके खिलाफ समय पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। सीमा ज्ञान एवं नामांतकरण के मामले निस्तारित करें ...

अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा

Image
जैसलमेर. सम क्षेत्र में संचालित रिसोर्ट में अवैध रुप से चल रहे जल कनेक्शन जेसीबी से हटाए गए। जलदाय विभाग की टीम के साथ पहुंचे पुलिस दसते की मौजूदगी में शुक्रवार को 10 रिसोर्ट में मैन राइजिंग लाइन से किए गए अवैध कनेक्शन हटाए गए। यहां गौरतलब है कि रोजोणियों की बस्ती पम्पिंग स्टेशन से कनोई उच्च जलाशय, एसआर तक करीब 14 किलोमीटर लम्बी 6 इंच की डीआइ पाइप लाइन से सम एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध कनेक्शन किए गए थे। इस वजह से कनोई व उसके आसपास के गांव-ढाणियों में पेयजल स्कीमों से पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों की शिकायतें शासन-प्रशासन के पास पहुंच रही थी। इधर, चेतावनी दिए जाने के बावजूद अवैध कनेक्शन हटाए नहीं जा रहे थे। शुक्रवार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता जैराराम के निर्देशानुसार संबंधित कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार द्वारा पुलिस जाब्ते की मदद लेकर सम में संचालित रिसोर्ट में किए अवैध कनेक्शन हटाए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम को छिटपुट विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस के पहुंचे अतिरिक्त जाब्ते ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। बहरहाल, पानी क...

एशिया के राजस्थानी और शुष्क पठारी क्षेत्रों के मूल पक्षी ने किया लाठी क्षेत्र में प्रवास

Image
लाठी (जैसलमेर). क्षेत्र में गत सात माह से अपना डेरा डालकर बैठे प्रवासी पक्षी तिलोर ने पुन: स्वदेश का रुख कर लिया है। गौरतलब है कि जैसलमेर सरहद से सटे पाकिस्तान और उसके आसपास क्षेत्रों में तिलोर का शिकार किया जाता है। गत कई वर्षों से ये तिलोर भारत की तरफ अपना रुख कर रहे है। तिलोर का थार के रेगिस्तानी इलाकों में सर्दी ऋतु के आगमन के साथ ही आना शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी लाठी क्षेत्र में 150-200 तिलोर ने अपना डेरा डाला था। तिलोर विशेष रूप से एशिया के राजस्थानी और शुष्क पठारी क्षेत्रों का मूल पक्षी है, जो मिश्र के सिनाई प्रायद्वीप से कजाकिस्तान और पूर्व में मंगोलिया तक आमतौर पर विचरण करते है। सर्दी के मौसम में सरहदी जिले में इनका प्रवास होता है तथा चार से छह माह तक यहां निवास करते है। लाठी व आसपास क्षेत्र में इस वर्ष कई तिलोर देखे गए। छह माह तक इन तिलोर ने यहां प्रवास किया। भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के साथ तिलोर ने स्वदेश का रुख कर लिया है। तिलोर की विशेषताएं:- - तिलोर या मैक्वीन बस्टर्ड, गोडावण परिवार का एक मध्यम आकार का शीत प्रवासी पक्षी है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के शुष्क इलाकों में...

सडक़ों पर केबिनों का बढ़ रहा मकडज़ाल

Image
जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर में जगह-जगह डेयरी की केबिनें रखकर बेशकीमती जमीनों पर बेतहाशा कब्जे बढ़ रहे हैं। नगरपरिषद के सभापति की तरफ से पिछले दिनों इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखने और यह मामला जिला सतर्कता समिति की बैठक में भी जोर-शोर से उठाए जाने के बावजूद आम रास्तों पर केबिनें रखे जाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच इक्का-दुक्का केबिनों को मुख्य स्थलों से हटाकर थोड़ा पास के इलाके में खिसकाया गया है। इसके बावजूद ज्यादातर केबिनें आम रास्तों व अहम स्थलों पर काबिज है। दूध की कितनी खपत जानकारी के अनुसार एक सहकारी दूध डेयरी से संबंधित केबिनों का आवंटन पिछले दिनों से किया जा रहा है। बताया जाता है कि डेयरी की तरफ से तो ढाई सौ केबिनें लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इतनी केबिनें लगने के बाद तो शहर में चलने को भी शायद जगह नहीं बचेगी। इसके तहत पिछले महीनों के दौरान करीब 40 केबिनें यहां-वहां रखी जा चुकी हंै। यह केबिनें प्रशासन आवंटित करता है। इससे पहले नगरपरिषद के तकनीकी अधिकारी केबिन रखे जाने वाले स्थान के संबंध में रिपोर्ट देता है। जानकारी के अनुसार उक्त कार्मि...

गांवों में मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधा, मेलों से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि बीते तीन वर्षों में कोरोना संक्रमण की महामारी के दौरान राज्य सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रबंध किए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर व उच्च चिकित्सा सेवा मिल रही है। मंत्री शाले मोहम्मद ने क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को स्वास्थ्य मेले के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन के हित में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। जिससे प्रदेश के लाखों परिवारों को गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने इस योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आमजन से पंजीयन करवाने व लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। साथ ही पोकरण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय सामुदायिक, प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केन्द्रों में भी बेहतर प्रबंधन किए गए है, ताकि यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा व सेवा मिल सके। ...

...तभी खत्म होगा डॉक्टर्स की कमी का रोना

Image
जैसलमेर। सीमांत जैसलमेर जिले की चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की राह का विकट रोड़ा यहां चिकित्सकों की कमी है। अव्वल तो चिकित्सकों की नियुक्ति ही कम होती है और पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार ने जितनी भी बार यह कमी दूर करने की कोशिश की है, उसे कामयाबी नहीं मिली क्योंकि जितने चिकित्सक लगाए जाते हैं, उनमें से औसतन 20 से 30 प्रतिशत तो कार्य ग्रहण करने ही नहीं पहुंचते और कोई न कोई तिकड़म लगा कर मनचाही जगह पर रह जाते हैं। सरकार ज्यादा ही सख्ती दिखाए तब यहां आकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे पढ़ाई करने के बहाने या किसी और तरीके से स्थानांतरण करवाकर वांछित जगह चले जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण, लगभग सभी चिकित्सकों का मूलत: बाहरी जिलों से संबंधित होना होता है। वे अपने घर से कई सौ किलोमीटर दूर सरहद पर बसे मरुस्थलीय जिले में काम करने से कतराते हैं। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय का आइसीयू आज तक सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा सका है। जैसलमेर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सौ जनों को डॉक्टरी की...

महंगाई के नाम पर केन्द्रीय मंत्री ने काटी कन्नी, फिर बताई पड़ौसी देशों की स्थिति

Image
पोकरण. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत जब शनिवार रात कस्बे के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब महंगाई का सवाल पूछा गया तो कन्नी काटते हुए चुप होकर गाड़ी की तरफ तेज गति से निकल गए। जब पीछे जाकर इन दिनों देश के सबसे बड़े महंगाई के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने पड़ौसी देशों के हालात बता दिए। उन्होंने कहा कि पड़ौसी व यूरोपीय देशों की स्थिति व हालात देखे, तो उन्हें महंगाई का जवाब मिल जाएगा। इसके अलावा पत्रकारवार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पोकरण में लंबी दूरी की रेलों के ठहराव व अतिरिक्त रेल लाइन लगाने के सवाल पर कहा कि यह प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में राज्य सरकार को नि:शुल्क भूमि आवंटन के लिए पत्र भी लिखा गया था, लेकिन सरकार ने इसमें असमर्थतता जताई है। पोकरण को लंबी दूरी की रेलों से जोडऩे व अतिरिक्त रेल लाइन लगाने के लिए प्रयास कर रहे है और इस पर काम भी किया जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार बयानबाजी की सरकार मंत्री शेखावत ने कहा कि इतिहास में राजस्थान सरकार महिलाओं केे उत्पीडऩ, असुरक्षा एवं बलात्कार की घटनाओं के लिए जान...

खादी परिषद की आय-व्यय पर चर्चा, प्रस्तावित बजट पारित

Image
जैसलमेर. जैसलमेर जिला खादी ग्रामोद्योग परिषद की वार्षिक सभा एवं कार्यसमिति बैठक रविवार को परिषद भवन में संस्था के अध्यक्ष सवाईसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें गत वर्ष आय-व्यय तथा आगामी वर्ष के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। परिषद के मंत्री राजूराम प्रजापत ने गत वित्तीय वर्ष के आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिस पर चर्चा के बाद सदस्यों ने उसका अनुमोदन किया। उन्होंने गत वर्ष खादी व ग्र्रामोद्योग उत्पादन, ऊनी, सूती, रेशमी व ग्रामोद्योग फुटकर बिक्री तथा उससे होने वाली आय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गत वर्ष ऊनी खादी में 50 प्रतिशत अनुदान देने के कारण ऊनी खादी में लक्षांक से करीब डेढ़ गुुणा बिक्री हुई। जिससे संस्था को अच्छी आमदनी हुई है। इसी प्रकार बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय एवं व्यय फुटकर बिक्री के लक्षांक के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद बजट प्रस्ताव स्वीकार किए गए। बैठक में खादी उत्पादन बढ़ाने, ग्रामोद्योग व खादी की बिक्री को बढ़ाने तथा बुनकरोंं व कतिनों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में भी वृद्धि करने प...

Crime: चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Image
लाठी. थानाक्षेत्र में एक नलकूूप पर महिला के साथ चाकू की नोक परर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च को थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश की थी कि 13 अप्रेल की शाम छह बजे वह, उसकी पत्नी व पुत्र नलकूूप पर कार्य कर रहे थे तथा उसकी पुत्रवधु झोंपे में थी। इस दौरान नागौर जिले के मेड़तासिटी रेण निवासी सुखाराम पुत्र डूंगराराम उसके झोंपे में आया तथा उसकी पुत्रवधु को अकेली देखकर चाकू से डरा धमकाकर बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी अशोककुमार विश्रोई के नेतृत्व में शंभूसिंह, गिरधारीसिंह, रामनारायण विश्रोई, प्रियंका व साइबर सैल के भीमरावसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। यह है मामला थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 13 अप्रेल की...

रेल मार्ग बिछने के इंतजार में पथरा गई आंखें

Image
पोकरण. परमाणु परीक्षण के बाद विश्व मानचित्र पर उभरे पोकरण में आजादी से पहले रेलवे स्टेशन की स्थापना अवश्य की गई, लेकिन वर्षों से यह रेलवे स्टेशन लंबी दूरी की रेलों को तरस रहा है। क्षेत्र के लोगों की ओर से कई वर्षों से लंबी दूरी की रेलों को पोकरण से जोडऩे की मांग भी की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब हैै कि वर्ष 1939 में पोकरण में रेलवे स्टेशन की स्थापना की गई थी। तब से यहां समय-समय पर रेलवे स्टेशन का विकास व विस्तार होता गया, लेकिन आज भी कई रेल सेवाएं पोकरण से बाईपास होकर निकलती है। जिसके कारण पोकरण इन रेल सेवाओंं से वंचित है। वर्तमान में यहां मात्र तीन जोड़ी रेलों का ही संचालन होता है। बीकानेर, हावड़ा, बांद्रा जैसी लंबी दूरी की रेलों का संचालन रामदेवरा से सीधे जैसलमेर होता है। ये रेलें पोकरण नहीं आने के कारण क्षेत्र के लोगों को रामदेवरा जाकर यात्रा करनी पड़ रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस संबंध में कई बार क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग भी की, लेकिन जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। जिससे आमजन को मजबूरन बसों से अथवा रामद...

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अध्यक्ष के साथ सभी ने ली शपथ

Image
जैसलमेर. पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से शाकद्वीपीय समाज अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें महेश शर्मा को अधिक मत मिलने से वे विजयी रहे। शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा की ओर से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसके बाद संरक्षक मंडल के सदस्यों व चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारीणी को शपथ दिलाई गई। महेश शर्मा द्वारा की गई कार्यकारिणी की घोषणा में कन्हैयालाल शर्मा पुत्र रामचंद्र शर्मा व जुगल किशोर शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष, ललित पुत्र भगवानदास को सचिव, अरुण पुत्र सुखदेव शर्मा को संयुक्त सचिव, श्यामसुंदर पुत्र धनराज शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार पुत्र शंकरलाल को संगठन मंत्री मनोनित किया गया। इसके साथ ही अशोक पुत्र लालचंद, दिलीप पुत्र वासुदेव, हेमंत पुत्र हरिवल्लभ, राजेंद्र पुत्र परमानंद, शिवशंकर पुत्र उमाशंकर, क्षितिज शंकर पुत्र भवानीशंकर, भास्कर पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र पुत्र चिंतामणि, अनिल पुत्र राणीदान व गोविंद पुत्र अशोक कुमार को सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया है। जिस पर पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर...

90 फीसदी रिसोट्र्स पर लगे ताले, धोरों पर छाई वीरानी

Image
जैसलमेर. गर्मी का प्रकोप शुरू होने के साथ ही जैसलमेर का पर्यटन व्यवसाय ठंडा पड़ गया है। इसकी सीधी मार जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर स्थित सम सेंड ड्यून्स क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर पड़ी है। कुल करीब 110 रिसोट्र्स और कैम्प्स में वर्तमान में मुश्किल से 10 रिसोट्र्स खुले हैं, शेष पर ताले जड़ दिए गए हैं। उनमें काम करने वाले कामगारों का रोजगार फिलहाल छिन गया है और अब उन्हें कम से कम जुलाई-अगस्त तक ठाले बैठ इंतजार करना होगा या किसी छोटे-मोटे काम की शरण लेनी होगी। ऐसे ही रेगिस्तान के जहाज पर सैलानियों को सैर करवाने वाले सैकड़ों ऊंट चालकों के ऊंट खड़े हैं। किसी.किसी को मामूली रकम आने वाले इक्का-दुक्का सैलानियों को घुमाने से मिल जाती है। उतने में ऊंट का खर्चा निकलना भी मुश्किल है। ऊंट मालिक का अपना परिवार पलना तो दूर की बात है। दूसरी ओर सीजन में सैलानियों से गुलजार रहने वाले मखमली रेत के धोरों पर प्रायरू सन्नाटा छाया हुआ है। खुल गए टेंट, नजर आ रही रेत ही रेत इन दिनों दामोदरा से सम सेंड ड्यून्स तक स्थित ज्यादातर रिसोट्र्स तीन-चार महीनों के लिए अस्थायी तौर...