Posts

Showing posts from January, 2021

पौने दो घंटे में ही खुल गया नतीजों का पिटारा

Image
पोकरण. नगरपालिका मंडल के एक वार्ड में पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 24 वार्डों के लिए पार्षद पद को लेकर रविवार को राजकीय महाविद्यालय में मतगणना चार राउण्ड में संपन्न हुई। मतगणना में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। ऐसे में निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस अथवा भाजपा बहुमत प्राप्त कर बोर्ड बनाएगी। मतगणना में भाजपा के 10, कांग्रेस के नौ व निर्दलीय के 6 पार्षदों ने जीत हासिल की है। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पर्यवेक्षक आईएएस कमर-उल-जमान चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनकुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार बंटी राजपूत की उपस्थिति में वार्ड पार्षदों के लिए शांतिपूर्ण मतगणना कार्य संपन्न हुआ। उन्होंने मतगणना के बाद सभी वार्ड पार्षदों के निर्वाचन की घोषणा की। वार्ड संख्या आठ पूर्व में हो चुकी है निर्विरोध निर्वाचित कस्बे के वार्ड संख्या आठ में पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान वार्ड संख्या आठ में कांग्रेस से हेमलता व निर्दलीय के रूप में कानाराम ने अपने नामांकन जमा करवाए थे। नामांकन वापसी के दौरान का...

नगरपालिका चुनाव 2021 : अध्यक्ष के लिए आज होगी चुनाव प्रक्रिया शुरू

Image
पोकरण. नगरपालिका चुनाव 2021 के अंतर्गत पार्षदों के लिए 28 जनवरी को मतदान व रविवार को मतगणना संपन्न होने के बाद सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। पोकरण नगरपालिका के निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि सोमवार को सुबह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी तथा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। तीन फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। चार फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की घोषणा की जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान किया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी। आठ फरवरी को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद आठ फरवरी सोमवार को उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10...

वर्मी कमोस्ट खाद व मशरूम खेती के बारे में दी जानकारी दी

Image
जैसलमेर. ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन एसबीआई आरसेटी की ओर से ग्राम पंचायत नेहड़ाई में दस दिवसीय प्रशिक्षण के तहत शनिवार को डेयरी फार्मिंग व वर्मी कम्पोस्ट खाद प्रशिक्षण में एसबीआई आरसेटी जैसलमेर की कार्यक्रम समन्वयक व वरिष्ट अनुदेशक ओम कंवर भाटी के सानिध्य में प्रशिक्षणार्थियों को एसकेडी ईको बायो फार्म संता की ढाणी कृष्णा नगर, मोहनगढ़, जैसलमेर के सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी जीआर वैष्णव ने प्रशिक्षणार्थियों को सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि में बागवानी के क्षेत्र में यदि मेहनत व लगन के कार्य किया जाए तो वह अपना मुकाम हासिल कर कई गुना आय अर्जित की जा सकती हैं और अपने परिवार का लालन पालन अच्छे ढंग किया जा सके। कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। वैष्णव ने फलाहारी पौधों की किस्मों, थाई एपल बेरो की किस्म, अनार की खेती, मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों ने भी जिज्ञासाएं पूछी। प्रोग्राम कोर्डिनेटर ओम कंवर भाटी ने भी स्वरोजगार के क्षेत्र में विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में आगे बढऩे व आत्मनिर्भर बनने क...

पोकरण नगरपालिका चुनाव 2021: भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 सीटों पर किया कब्जा

Image
पोकरण. 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद विश्व के मानचित्र अपनी जगह बना चुके परमाणु नगरी पोकरण में नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार को सुबह मतगणना हुई। जिसमें आश्चर्यचकित करने वाले परिणाम सामने आए है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया है। जिसके कारण निर्दलीयों पर पूरा दारोमदार रहेगा। दोनों दलों के अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी जोड़-तोड़ में जुट चुके है तथा निर्दलीयों को रिझाकर अपनी ओर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पोकरण नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है, जिसमें से वार्ड संख्या आठ में पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष रहे 24 वार्डों में 28 जनवरी को मतदान हुआ था। पोकरण के राजकीय महाविद्यायल में रविवार को सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई की देखरेख में मतगणना कार्य संपन्न करवाया गया। इस मौके पर राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक आईएएस कमर-उल-जमान चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनकुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार बंटी राजपूत यहां उपस्थित रहे। इसके अलावा आसपास क्षेत्र के थानों से अतिरिक्त जाब...

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Image
पोकरण . शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास की कर्मस्थली क्षेत्र सांकड़ा गांव में शनिवार को शहीद दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान समग्र सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष सवाईसिंह के मुख्य आतिथ्य, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई की अध्यक्षता, समाजसेवी किशोरसिंह कानोड़ के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम सहसंयोजक भोमसिंह सांकड़ा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में चेतनकुमार ने प्रथम, विकास हींगड़ा ने द्वितीय व तरुण ने तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में उमेश्वरी ने प्रथम, कुंदनराम ने द्वितीय व विष्णु राठी ने तृतीय, वाद विवाद में महेन्द्रसिंह ने प्रथम, महेश ने द्वितीय व पूजाकुमारी ने तृतीय, रंगोली में खुशबु ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व उमेश्वरी ने तृतीय तथा मेहंदी प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम, निरमा ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार शाम डेलासर व महादानसिंह की ढाणी खुहड़ा के बीच खेला गया। इस मैच में डेलासर विजेत...

शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित

Image
जैसलमेर. शहीद दिवस जैसलमेर जिले में शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं व तस्वीरों पर सूत की घुण्डी एवं पुष्पहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। शहीदों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय वीसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं अन्य अधिकारियों तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक उम्मेदसिंह तंवर सहित समिति के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धान्जलि दी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शिवपाल, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, महिला एवं बाल विकास विभागीय उप निदेशक सुभाष विश्नोई, प्रोग्रामर जयश्री, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक रूपचन्द सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धान्जलि दी। जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मि...

स्पेशल रेल सेवा पांच फरवरी को होगी शुरू

Image
पोकरण. कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण गत मार्च माह में बंद की गई रेल सेवाओं को धीरे-धीरे अब शुरू किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जैसलमेर-जोधपुर रेल खंड के बीच पांच फरवरी को स्पेशल रेलसेवा शुरू की जाएगी, जो पोकरण स्टेशन से संचालित होगी। जिससे पोकरण के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन के साथ रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से ही पोकरण में किसी भी रेल का संचालन नहीं हो रहा था। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। साथ ही रेलवे स्टेशन के पास बैठे दुकानदारों को भी आर्थिक संकट से झूंझना पड़ रहा था। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के 21 जनवरी के अंक में 'अंग्रेजों के जमाने के रेलवे स्टेशन को 10 माह से रेल का इंतजारÓ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। जिसके बाद हरकत में आए रेलवे विभाग की ओर से रेल का संचालन शुरू करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। रेलवे विभाग की ओर से पांच फरवरी से जैसलमेर-जोधपुर-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ...

गांधी मेले का हुआ आयोजन, शहीदों के परिवारजनों का किया सम्मान

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे तथा उनके बताए मार्ग व सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है, जो युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक व प्रेरणा के मार्ग बन सकते है। उन्होंने क्षेत्र के सांकड़ा गांव में शहीद दिवस के मौके पर आयोजित गांधी मेले में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शेरे राजस्थान लोकनायक जयनारायण व्यास ने 1954 में सांकड़ा क्षेत्र में दस्यु उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों को आत्म समर्पण करवाकर दर्जनों लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य किया तथा सांकड़ा क्षेत्र को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार के क्षेत्र में गति दी और गांधी मेले की शुरुआत की। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए गांधीवादी नेता व पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला ने गांधी मेले को आगे बढ़ाया। उन्होंने इस वर्ष गांधी मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम व गांधी मेले के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग व बलिदान के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को ...

Video: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों की दी जानकारी

Image
जैसलमेर /लाठी. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यातायात नियमों की पालना करने व सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जगतसिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमोंं की जानकारी दी। थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, अनुज्ञा पत्र साथ रखने, वाहन के दस्तावेज पूर्ण रखने की बात कही। संस्थाप्रधान पूूराराम सैन ने यातायात नियमों को लेकर अन्य लोगों व परिवारजनों को जागरुक करने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएचएआई से विद्यालय के बाहर सड़क के दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाने की मांग की गई। जिस पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। एनएचएआई की ओर से विद्यार्थियोंं को मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह, रामनारायण विश्रोई, कालूराम, एनएचएआई ...

नगरपालिका चुनाव 2021 : ईवीएम को रखा गया है कड़ी सुरक्षा व निगरानी में

Image
पोकरण. नगरपालिका चुनाव 2021 के अंतर्गत गुरुवार को मतदान कार्य पूर्ण हो जाने के बाद देर शाम तक सभी वार्डों की इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें ईवीएम जमा की गई तथा उन्हें मतगणना स्थल केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया। गौरतलब है कि पोकरण नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है। वार्ड संख्या आठ में कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष रहे 24 वार्डों में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक कस्बे के सभी 24 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण मतदान कार्य संपन्न हुआ तथा सभी मतदान मशीनों को देर शाम तक मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय में जमा किया गया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। सभी जमा की गई ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के साथ राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रोंगरूम में जमा किया गया है। महाविद्यालय में की गई है कड़ी सुरक्षा निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह नौ बजे से नगरपालिका चुनाव की मतगणना की जाएगी। जिसको लेकर 24 वार्डों की 33 ईवीएम महाविद्यालय में रखवाई ...

नगरपालिका चुनाव 2021 : ईवीएम को रखा गया है कड़ी सुरक्षा व निगरानी में

Image
पोकरण. नगरपालिका चुनाव 2021 के अंतर्गत गुरुवार को मतदान कार्य पूर्ण हो जाने के बाद देर शाम तक सभी वार्डों की इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें ईवीएम जमा की गई तथा उन्हें मतगणना स्थल केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया। गौरतलब है कि पोकरण नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है। वार्ड संख्या आठ में कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष रहे 24 वार्डों में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक कस्बे के सभी 24 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण मतदान कार्य संपन्न हुआ तथा सभी मतदान मशीनों को देर शाम तक मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय में जमा किया गया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। सभी जमा की गई ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के साथ राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रोंगरूम में जमा किया गया है। महाविद्यालय में की गई है कड़ी सुरक्षा निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह नौ बजे से नगरपालिका चुनाव की मतगणना की जाएगी। जिसको लेकर 24 वार्डों की 33 ईवीएम महाविद्यालय में रखवाई ...

Video: बच्चों से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी मौलवी दस्तयाब

Image
नाचना (जैसलमेर). सरहदी जैसलमेर जिले के सत्याया गांव के एक मदरसे में मौलवी की ओरसे तीन बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल वीडियो सामने आया है। मामला सार्वजनिक होने के बाद आरोपी मौलवी फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने दस्तयाब किया। जानकारी के मुताबिक सत्याया गांव में स्थित फैजामा गरीब निवाज मदरसे में पढने वाले तीन छोटे बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। नाचना क्षेत्र में यह मामला दिन भर चर्चा का विषय रहा। जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। नाचना पुलिस के थानाधिकारी रमेश ढाका मय पुलिस जाब्ता शुक्रवार सुबह सत्याया मदरसा पहुंची, वहां वारदात की बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौलवी सत्याया गांव छोड़ फरार हो गया। थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि डीएसपी शाखा से गुरुवार रात्रि में फोन आया कि मारपीट करते हुए का वायरल वीडियो नाचना क्षेत्र का हो सकता है, जिस पर तस्दीक की गई। वीडियो सत्याया का पाया गया। देर रात होने के कारण रात्रि में कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह उनके स्वयं के नेतृत्व मय पुलिस जाप्...

Video: ट्रेलर व कार की हुई भिड़ंत, सेना के नायक की हुई मौत

Image
पोकरण/रामदेवरा. रामदेवरा थानाक्षेत्र के सूजासर गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार की देर रात एक ट्रेलर व कार की भिड़ंत में कार सवार सेना के नायक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फलोदी के टेकरा निवासी 15 कुमाऊ रेजीमेंट के नायक देवीसिंह पुत्र सुमेरसिंह 13 राष्ट्रीय राइफल्स जम्मु कश्मीर में तैनात है। इन दिनों वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। गुरुवार देर रात देवीसिंह अपनी कार से रामदेवरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सूजासर गांव के पास ओवरब्रिज पर बोरियों से भरे एक ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा चालक देवीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रामदेवरा पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस व क्रेन मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से मृतक के शव को पोकरण के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क से दूर कर यातायात सुचारु किया गया। जवानों की लगी भीड़, नम आंखों से दी विदाई घटना की सूचना पर पोकरण आर्मी स्टेशन से 17 ग्रेनेडियर के लेफ्टीनेंट एस.एस. काले, सुबेदार सरद...

पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का दिया संदेश

Image
जैसलमेर. आगामी 31 जनवरी रविवार से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के वातावरण निर्माण और व्यापक जनजागरुकता के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षणार्थी एएनएम ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को रविवार को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो खुराक पिलाने का संदेश दिया। पोलियो जागरुकता रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने स्वास्थ्य भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली आयोजन के अवसर पर नर्सिग अधीक्षक आरके पुरोहित, उमेश आचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की वार्डन सती कुमारी एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे। जागरुकता रैली स्वास्थ्य भवन, डेडानसर रोड से प्रारम्भ होकर अचलवंषी कॉलोनी, गीता आश्रम चौराहा, हनुमान चौराहा से होते हुए जिला अस्पताल श्री जवाहिर चिकित्सालय तक जाकर सम्पन्न हुई। रैली में उपस्थित सम्भागियों ने अपने हाथ में तख्तियों पर लिखे नारों दो बंूद पोलियो की दवा पिलाओ, बच...

पोकरण नगरपालिका चुनाव : 2021:- मतगणना कर्मियों ने पाया प्रशिक्षण

Image
जैसलमेर. नगरपालिका आम चुनाव.2020 के तहत पोकरण नगरपालिका में सदस्य पद के चुनाव की मतगणना आगामी रविवार को राजकीय महाविद्यालय पोकरण में प्रात: 9 बजे से शुरू होगी। पोकरण नगरपालिका चुनाव की मतगणना की तैयारियों के तहत शुक्रवार को डीआरडीए सभाकक्ष में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। मतगणना के दौरान केवल निर्धारित कार्मिकों को ही प्रवेश दिया जायेगा। इनमें मतगणना के लिए नियुक्त गणन पर्यवेक्षक एवं गणन सहायक, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्तिए निर्वाचन के संबंध में कत्र्तव्यारूढ़ लोक सेवक एवं अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं एक गणन अभिकर्ता शामिल है। समय पर मतगणना स्थल पर उपस्थिति दें प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्र पर मतगणना अभिकर्ताओं को निर्धारित प्रारूप में उनके नियुक्ति पत्र व बेजों की जांच के उपरान्त ही प्रवेश करने दिया जायेगा। सभी मतगणना कार्मिक को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए सुनिश्चित किया गया। मतगणना की सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर की ओर से जारी कोविड.19 गाइडलाइन की पालना करते हुए की जाएंगी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रामाराम, विजय कुमार बल्ल...

स्वामित्व योजना में होगा गांवों की आबादी भूमि का सर्वे

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्रेट सभागार में स्वामित्व योजना विषयक बैठक हुई। जिला कलक्टर मोदी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत जैसलमेर जिले के गांवों की आबादी भूमि का सर्वे भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी गांवों का ड्रोन सर्वे किया जाएगा तथा गांवों का डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाएगा। इसके बाद में जिस व्यक्ति की जमीन होगी उस व्यक्ति को पट्टा दिया जाएगा। जिला कलक्टर मोदी ने कहा कि जमीन और प्रॉपर्टी का यह सीमांकन राजस्व विभाग एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिये की घर-घर जाकर सर्वे करें और सम्पत्ति के बारे में जानकारी लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य से संबंधित डाटा शीघ्र ही संग्रहित कर जिला कलक्टर कार्यालय में प्रदान करेंगे। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, एसएस नोडल अधिकारी भारत सर्वेक्षण रविन्द्र मीणा, भारतीय सर्वेक्षण से प्रेमसिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास, उपखण्ड अधिकारी जैस...

ब्रह्मसर की भूमि में स्वर्ग जैसा आनंद: आचार्य मनोज्ञसूरीश्वर

Image
जैसलमेर. कुशल दर्शन मित्र मण्डल बाड़मेर व कुशल युवा मंडल जैसलमेर की ओर से पौष पूर्णिमा पर विशेष गुरू दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। कुशल दर्शन मित्र मण्डल के पुखराज म्याजलार व राजू वडेरा ने बताया कि पौष पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बाड़मेर, लौद्रवपुर व ब्रह्मसर तीर्थ की यात्रा कराई गई। वडेरा ने बताया कि यात्रा संघ में 1 बस व अन्य छोटे वाहनों के साथ सैकड़ो गुरुभक्तो के साथ सैकड़ो यात्री स्थानीय आराधना भवन बाड़मेर से रवाना होकर संघ लौद्रवपुर तीर्थ पहुंचा, जहां पाŸवनाथ दादा के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई और मनोकामना पूर्ण करने वाला कल्पवृक्ष, अधिष्ठायक नागदेवता, प्राचीन रथ सहित अधिष्ठायक घंटाकर्ण महावीर देव व दादा गुरूदेव के दर्शन वंदन का लाभ लिया। इस अवसर पर शांति स्नात्र महापूजन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारो ने पूजन में पाŸवनाथ दादा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूजन के बाद संघ लौद्रवपुर से ब्रह्मसर की ओर प्रस्थान कर गया। कुशल दर्शन मित्र मण्डल के भुरचंद सियाणी व रमेश कानासर ने बताया कि ब्रह्मसर दादावाडी प्रांगण में दादा जिन कुशलसूरी गुरूदेव के चरण पादुकाओं के आगेे पूर्णिमा को ग...

शिव शनि धाम मंदिर की स्थापना, निकाली शोभायात्रा, हुई विधिवत पूजा-अर्चना

Image
जैसलमेर. जिला मुख्यालय पर जवाहिर निवास के पास स्थित छत्रपति वीर आलाजी शीश गंज मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा हनुमान चौक, गोपा चौक, गड़ीसर होते हुए आसरी मठ पहुंची, जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया। प्रारंभ में बुधवार सुबह शिव सुखनाथ महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद 1008 धनीया नाथ जी के नेतृत्व में शोभा यात्रा का आगाज हुआ। कार्यक्रम जैसलमेर के पूर्व महारावल चेतन्य राज सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ किया गया । मठ समिति की ओर से उनका तिलक पूनम कंवर लुद्रवा द्वारा किया गया। पंडितों की ओर से उनसे असारी मठ स्थित मंदिरों की पूजा अर्चना करवा गई एवं ध्वजा भी चढ़ाई गई। उसके बाद राजगुरु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद छत्रपति वीर आलाजी मंदिर में जाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में देरावरसिंह सलखा सेना एवं दीप सिंह जी रणधा द्वारा छत्रपति वीर आलाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। सवाई बिस्सा ने छत्रपति वीर आलाजी की आरती उतारी गई, वही वीरमसिंह द्वारा स्वरचित छंद सुनाई गई। महारावल चेतन्य राजसिंह ने कहा कि आज हमारा जो अस्तित्व है चाहे किला है, चाहे हम सुरक्षित हैं....

निर्वाचन प्रक्रिया पर लिया फीडबेक, सुझावों पर की चर्चा

Image
जैसलमेर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं के बारे में फीडबेक लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक बेहतर स्वरूप प्रदान किए जाने के बारे में सुझावों पर चर्चा की। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह मीना, उपखण्ड अधिकारी शिवपाल, पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुन्दरसिंह, तहसीलदार पुष्पेन्द्र पांचल, नायब तहसीलदार निर्वाचन सत्यप्रकाश खत्री, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नवीन माथुर एवं अतिरिक्त आसूचना अधिकारी चन्द्रेश कुमार, डॉ. नारायणदास इणखिया, उप निदेशक सांख्यिकी मांगीलाल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय प्रोग्रामर जयश्री, एसएचओ बलवंताराम आदि ने हिस्सा लिया। चुनाव आयुक्त ने ई-एपिक के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस बारे में जिले के अधिकारियों...

जरूरतमंदों को चरण पादुका का वितरण

Image
जैसलमेर. भामाशाह तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि पर गु्रप फॉर पीपल की ओर से जरूरतमंद बालक बालिकाओं को चरण पादुकाएं वितरित की गई। इस दौरान गु्रप के सदस्यों की ओर से गो शाला में हरा चारा और गुड़ वितरण किया गया। तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि पर गुरुवार को तनसिंह की स्मृति में गफूर भ_ा स्थित कच्ची बस्ती के जरूरतमंद और नंगे पांव रहने वाले बच्चों को चरण पादुकाएं पहनाई गई। इस अवसर पर गु्रप संयोजक चंदनसिंह भाटी, अध्यक्ष मुकेश गज्जा, वरिष्ठ सदस्य भंवरसिंह साधना, पार्षद देवीसिंह चौहान, राजेन्द्र सुथार, जितेंद्र कुमार खत्री, भामाशाह नवीन भाटिया, राजेन्द्रसिंह चौहान सहित कई सदस्यो ने गरीब और जरूरतमंद बालक बालिकाओं को चरण पादुकाएं वितरित की। चरण पादुकाएं पहन बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे । गु्रप की ओर से तुलसी गो शाला में तनसिंह की स्मृति में गो सेवा की गई। सदस्यों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया । इस अवसर पर भंवरसिंह साधना ने कहा कि मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब आप लोक हितार्थ कार्य करे। उन्होंने कहा कि तनसिंह जैसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है। उन्होंने तनसिंह की ओर से किए गए कार्य...

गांधी मेले का हुआ आगाज, प्रतियोगिताएं शुरू

Image
पोकरण . पूर्व मुख्यमंत्री, शेरे राजस्थान लोक नायक जयनारायण व्यास की कर्मस्थली ऐतिहासिक गांव सांकड़ा में तीन दिवसीय गांधी मेला गुरुवार को शुरू हुआ। जिसकेे अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। गौरतलब है कि जयनारायण व्यास की ओर से अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सांकड़ा क्षेत्र में दस्यु उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों को आत्मसमर्पण करवाकर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य किया गया था तथा उनकी ओर से यहां 30 जनवरी शहीद दिवस के मौके पर गांधी मेला शुरू किया गया था। इस वर्ष पोकरण विधायक व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के प्रयासों से एक बार फिर गांधी मेला आयोजित किया जाएगा। गांधी मेला 2021 के संयोजक तनेरावसिंह सांकड़ा ने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले गांधी मेले में विभिन्न खेलकूूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत गुरुवार को खेलकूूद प्रतियोगिताएं शुरू की गई। समाजसेवी आरबखां मेहर के मुख्य आतिथ्य, सहसंयोजक भोमसिंह सांकड़ा, अतिरिक्त विकास अधिकारी मोहम्मदखां, ग्राम विकास अधिकारी किशनाराम माधोपुरा के आतिथ्य में गुर...

गर्वित हिन्दू का भाव सभी हिंदुओं में हो: सोढ़ा

Image
जैसलमेर. राम मंदिर जन जागरण समिति की ओर से चल रही रथ यात्रा के तहत सोनू, पूनमनगर, खुईयाला, नेतसी व रामगढ़ में धर्म सभाओं का आयोजन किया गया। रथ यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां मोटरसाइकिल रैली, महिलाओं की ओर से कलश पूजन और भजन मंडलियो की ओर से भजन का आयोजन किया गया। पूनमनगर में आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की गलियों में रंगोलियां बनाकर स्वागत किया गया। शहीद पूनमसिंह स्मृति स्थल पर धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रामीणों की भागीदारी रही। जिला बजरंग दल के विभाग संयोजक लालूसिंह सोढ़ा ने बताया कि गर्वित हिंदू का भाव प्रत्येक हिंदू के हृदय में रहना चाहिए। हर हिंदू को हिंदू होने पर गर्व महसूस होना चाहिए, वह खुद को धन्य महसूस करें। खुईयाला में जिला बौद्धिक प्रमुख जेठूदान ने बताया कि धर्म के कार्य में लगकर अपने जीवन का उद्धार करें। प्रभु राम अपने संघर्ष में जीवन जीते हुए प्रत्येक पद पद पर मानव जीवन को जीने की प्रेरणा दे गए, उनके जीवन के प्रत्येक हिस्से को देखें तो महसूस होता है कि वह जीवन जीने की मर्यादाओं को प्रस्तुत करने वाला एक आदर्श जीवन साबित होता है...

वार्ड संख्या 1, 4 व 25 में सर्वाधिक 97.3 प्रतिशत व वार्ड संख्या 11 में सबसे कम 79.24 प्रतिशत लोगों ने डाले मत

Image
24 वार्ड पार्षदों के लिए 90.5 प्रतिशत हुआ मतदान पोकरण. नगरपालिका मंडल के 24 वार्ड सदस्यों के लिए गुरुवार को चुनाव संपन्न हुए, जिसमें वार्ड पार्षदों के लिए 90.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो गत पांच वर्ष पूर्व हुए मतदान से दो प्रतिशत अधिक है। गत 2010 में हुए चुनाव में 82.66 प्रतिशत व 2015 में हुए चुनाव में 88.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। निर्वाचन अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि पोकरण में कुल 16 हजार 404 मतदाता है। वार्ड संख्या आठ में निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के कारण उस वार्ड में चुनाव नहीं हुए। शेष रहे 24 वार्डों में 15 हजार 732 मतदाता है, जिनमें से 14 हजार 244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या 1, 4 व 25 में सर्वाधिक 97.3 प्रतिशत व वार्ड संख्या 11 में सबसे कम 79.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यूं बढ़ा मतदान प्रतिशत समय मतदान प्रतिशत 10 बजे 25.1 1 बजे 60.8 3 बजे 79.1 5 बजे 90.5 वार्डवार मतदान का आंकड़ा व प्रतिशत वार्ड मतदाता मतदान प्रतिशत 1 664 646 97.3 2 565 538 95.2 3 503 489 97.2 ...

नगरपालिका चुनाव 2021: किसकी होगी शहर की सरकार, कौन होगा अगला नगरपालिका अध्यक्ष!

Image
पोकरण. नगर निकाय चुनाव 2021 के अंतर्गत प्रदेश के 90 निकायों के साथ पोकरण नगरपालिका के 24 वार्ड पार्षदों के लिए गुरुवार को मतदान कार्य पूर्ण हुआ। सभी 103 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए है तथा रविवार को सुबह मतगणना के बाद उनके भाग्यों का फैसला होगा। कौन होगा पोकरण का अगला नगरपालिका अध्यक्ष, किसके सिर बंधेगा सेहरा तथा किसके हाथ होगी पोकरण के विकास की कमान, इसको लेकर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। असली तस्वीर तो 31 जनवरी को मतगणना में प्राप्त होने वाले परिणामों के बाद ही स्पष्ट होगी। हालांकि दोनों ही पार्टियां अपने-अपने बहुमत, जीत व नगरपालिका पर कब्जा करने के दावे कर रही है। गत 30 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें, तो नगरपालिका बोर्ड पर किसी एक दल का वर्चस्व नहीं रहा है। 1990 में कांग्रेस के नंदकिशोर गांधी, 1995 में भाजपा की उर्मिला पुरोहित, 2000 में कांग्रेस के आसूलाल पुरोहित, 2005 में भाजपा के आनंदीलाल गुचिया, 2010 में भाजपा की छोटेश्वरी माली व 2015 में कांग्रेस के आनंदीलाल गुचिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। कांग्रेस गिना रही सरकार के विकास कार्य कांग्रेस इस बार ...

Video: पोकरण नगर की सरकार बनाने में नजर आया उत्साह, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगी कतारें

Image
पोकरण. नगरपालिका के 24 पार्षदों के लिए गुरुवार को सभी वार्डों में स्थापित मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ ही पार्षद के लिए 103 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। कस्बे में गुरुवार को सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा था। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं की भीड़ उमडऩे लगी थी तथा कई मतदान केन्द्रों पर दोपहर एक बजे तक 50 से 60 तथा तीन बजे तक 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान हो चुका था। मतदान को लेकर लोगों में इस बार उत्साह देखने को मिला। सभी पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को मनुहार कर लाने व मतदान करवाने में जुटे हुए थे। मतदान केन्द्रों पर दिनभर गहमा गहमी रही। पुलिस बंदोबस्त के साथ रही कड़ी कानून व्यवस्था पोकरण के सभी वार्डों में मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। कस्बे की कानून व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनकुमार शर्मा नजर रखे हुए थे तथा उपाधीक्षक मोटाराम गोदार...

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जैसलमेर जिले के गांवों का किया दौरा

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलातए वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पाने और इनका लाभ उठाने के लिए अपनी ओर से पहल करते हुए आगे आने का आह्वान किया है। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बुधवार को जैसलमेर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए तथा कई समस्याओं का हाथों हाथ समाधान कराया। शाले मोहम्मद ने इसानियों की ढाणी, कुछड़ी, खुईयाला, मंगलियावास, तुर्के की बस्ती आदि ग्रामीण अंचलों का दौरा किया और ग्रामीणों से स्थानीय लोक जीवनए रहन.सहनए सम सामयिक हालातों, विकास की जरूरतों आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्राम्यस्तरीय राज्यकर्मियों से भी कहा कि वे ग्रामीणों को उनके लाभ की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें और लाभान्वित करने के लिए समर्पित भाव से काम करें और ग्रामीण विकास के स्वप्नों को साकार करने में पूरी.पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्राम...

पत्रिका अभियान: बंद न हो हवाई सेवा , यात्री नहीं मिले तो भी बंद न हो हवाई सेवा, नुकसान हम भरेंगे

Image
जैसलमेर. फ्लाइट सर्विस जारी रखने के लिए होटल व्यवसायी आगे आए हैं। सरहदी जैसलमेर जिले में हवाई सेवा को बंद करने को लेकर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए होटल व्यवसायी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार से हवाई सेवा बंद करने जा रहे स्पाइस जेट को घाटे की स्थिति में क्षतिपूर्ति यहां के व्यवसायियों की ओर से मिलकर करने का भरोसा दिलाया है। दिल्ली-जैसलमेर.अहमदाबाद के बीच चलने वाली फ्लाइट को स्पाइस जेट ने 28 जनवरी से बंद करने का फैसला किया है। संबंधित कंपनी के इस फैसले से जैसलमेर के होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कोरोना की मार झेलने के बाद पटरी पर लौट रह पर्यटन व्यवसाय के लिए स्पाइस जेट का यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है। पूर्व में होटल संचालकों व पर्र्यटन से जुड़े लोगों ने बैठक कर तय किया कि वे अपनी तरफ से कंपनी को एक ऑफर देंगे। इसके बाद जिला कलेक्टर आशीष मोदी से मिलकर कारोबारियों ने अपने ऑफर की उन्हें जानकारी दी। कलेक्टर कार्यालय में आशीष मोदी ने व्यवसायियों के साथ मिलकर स्पाइस जेट प्रबंधन से बात की। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से जैसलमेर तक के संचालन पर स्पाइस जेट कंपनी को 6 लाख की लागत आ रही...

बच्चन पांडे की शूटिंग में कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना का मामला

Image
जैसलमेर. अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे फिल्म की जैसलमेर में चल रही शूटिंग को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में स्थानीय बाशिंदे ने इस्तगासा दाखिल किया है। इस्तगासे में शूटिंग के दौरान कोरोना संबंधी सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना करने के साथ जैसलमेर शहर को गलत ढंग से प्रदर्शित करने की शिकायत की गई है। यह इस्तगासा शहर निवासी आदित्य शर्मा ने अधिवक्ता कंवराजसिंह राठौड़ के माध्यम से पेश किया है। इस्तगासे में भादसं की धारा 268ए 269ए 270 और 283 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। इस्तगासे में फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कीर्ति सेनन, विक्रांत टंडन, निर्माता साजिद नाडियाडवालाए अरशद वारसी और जैकलीन फर्नाडीस पर कोरोना नियमों की अवहेलना के आरोप लगाए गए हैं। इसमें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 100 व्यक्ति फिल्म यूनिट और करीब 200 अन्य लोग भीड़ के रूप में इक_े हो रहे हैं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं की जा रही है। इसी तरह से फिल्म में जैसलमेर को उत्तर प्रदेश का एक स्थान बताने पर भी ऐतराज जताया गया है। जिससे यहां के पर्यटन को नु...

वैक्सीन लगाने के बाद एएनएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Image
जैसलमेर. कोरोना की काट के तौर पर टीकाकरण ने अब सीमावर्ती जैसलमेर जिले में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी है, इस बीच एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का स्वास्थ्य टीका लगाने के बाद बिगड़ गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। घटना दो दिन पहले की है। गत 25 तारीख को चांधन पीएचसी में कार्यरत एएनएम मंजुबाला चौधरी को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उन्हें सांस की तकलीफ हुई और पांवों से खड़े रहने की शक्ति नहीं रही। जिसके चलते उन्हें जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया गया है। अस्पताल व परिवार आमने.सामने इस मामले में जहां चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि एएनएम की सभी जांचें सामान्य हैं तथा टीके से एलर्जी जैसी कोई समस्या नजर नहीं आ रही। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन उन्हें जोधपुर रेफर करने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए तैयार है। दूसरी ओर चौधरी के परिवारजनों का आरोप है कि चिकित्सालय में उनकी सही ढंग से देखभाल नहीं हो रही तथा वे चाहते हैं कि रेफर कार्ड पर गंभीर लिख कर दिया जाए। अन्यथा जोधपुर ले जाने पर भी उनका इलाज नहीं हो पाएगा। बहरहाल बुधवार शाम तक एएनएम मंजुबाला जवाहर चिकित्...

Video: सीएमएचओ ने किया कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

Image
जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बुधवार को जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल में आयोजित कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जेआर पंवार को क्षेत्र के सभी कोरोना वारियर्स का कोविड वेक्सीन टीकाकरण पूर्ण करवाने को कहा। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गफूर भट्टा का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से संवाद कर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कडवासरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फलसूण्ड तथा जिला आशा समन्वयक देवराज अहम्पा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सांकडा व भणियाणा में आयोजित कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्...

पेयजल संकट पर किया विरोध प्रदर्शन

Image
नोख. ग्राम पंचायत के मेघवालों की ढाणी में गत कई महिनों से गहराए पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सुपुर्द किया। भाजपा मंडल मंत्री जेठाराम राइका, ढाणी निवासी तुलछाराम, रूपाराम, मोहनराम, पूनाराम, आत्मराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि पांच माह से ढाणी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद जलापूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है, तो पशुधन पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है। नोख से मेघवालों की ढाणी तक लगाई गई पाइपलाइन में अवैध कनेक्शनों की भरमार है। जिसके कारण ढाणी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सुपुर्द कर पाइपलाइन पर किए गए अवैध कनेक्शन हटाने और जलापूर्ति सुचारु करने की मांग करते हुए बताया कि यदि उनकी ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंक्चर हो गया टैंक...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

Image
भणियाणा. पुलिस की ओर से नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। गांव में सहायक उपनिरीक्षक भाईराम मीणा ने गांव के मुख्य चौराहे व बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह व नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी केे अंतर्गत वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान काटे गए। साथ ही वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। गांव में 25 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने का आह्वान किया। भीखोड़ाई. पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान के अंतर्गत फलसूण्ड पुलिस ने दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। थानाधिकारी भंवरलाल विश्रोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। फलसूण्ड व भीखोड़ाई गांवों में दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का ...

33 मतदान केन्द्रों पर 24 वार्डों के 15732 मतदाता चुनेंगे नगर की सरकार

Image
पोकरण. आजादी से पूर्व 1936 में स्थापित हुई पोकरण नगरपालिका के आम चुनाव के अंतर्गत गुरुवार को मतदान होगा। जिसको लेकर प्रशासन व पुलिस की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। गौरतलब है कि भारत-पाक सीमा पर स्थित सरहदी जिले जैसलमेर के परमाणु नगरी नाम से विख्यात पोकरण की नगरपालिका के चुनाव की प्रक्रिया गत 11 जनवरी को शुरू हुई थी। पोकरण के वार्ड संख्या आठ में पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष रहे 24 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीयोंं सहित कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। इन 24 वार्डों में गुरुवार को मतदान होगा। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को सुरक्षित व भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिसको लेकर मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए है। जिला मुख्यालय पर सभी मतदान दलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बुधवार को अंतिम प्रशिक्षण ...

कोरोना वैक्सीनेशन का किया गया कार्य

Image
पोकरण. देशभर में कोरोना संक्रमण की महामारी के बाद अब चिकित्सा विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया है। इसी के अंतर्गत प्रथम चरण में चिकित्साकर्मियों के टीके लगाए जा रहे है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी व ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद के निर्देशन में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्साकर्मियों के टीकाकरण की कार्रवाई चल रही है। इसी के अंतर्गत बुधवार को चिकित्साकर्मियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों के टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को कार्मिक ऊषारानी राठौड़ व दिनेशकुमार छीपा की ओर से 78 जनों के टीके लगाए गए। यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चरणबद्ध वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। भणियाणा. गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ.अजयपालसिंह भाटी ने बताया कि एएनएम की ओर से बुधवार को चिकित्साकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों के टीकाकरण का किया...

भाजपा ने निकाली रैली, आमसभा का हुआ आयोजन

Image
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे में नगरपालिका चुनाव को लेकर रैली निकाली और विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयनारायण व्यास सर्किल, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, गांधी चौक, फोर्ट रोड, गुराणियों की गली सहित विभिन्न वार्डों में रैली निकाली। उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन की अपील की। इसके बाद वार्ड संख्या 10 में एक आमसभा का आयोजन किया गया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस 60 वर्ष तक सत्ता में रही। इस दौरान देश में भ्रष्टाचार बढ़ा। किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला प्रत्येक वर्ग त्रस्त हुआ। वर्तमान में प्रदेश में सरकार ने बिजली की दरें नहीं बढ़ाने का वादा किया, लेकिन कई बार बिजली की दरें बढ़ाई गई। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा, बलात...

इस बार वृद्धों की होगी सरकार, वृद्ध प्रत्याशियों की संख्या अधिक

Image
पोकरण. कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण परमाणु नगरी पोकरण की नगरपालिका के चुनाव भले ही पांच महिने की देरी से हुए हो, लेकिन देरी के बाद भी चुनाव काफी रोचक नजर आ रहा है। इस बार कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों में वृद्धों की तादाद अधिक है, तो इनमें करोड़पति व लखपति भी शामिल है। कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, तो कुछ वार्डों में पार्टी के सामने निर्दलीय टक्कर देते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि पोकरण नगरपालिका बोर्ड के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा। जिसको लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटे हुए है और घर-घर जाकर मत एवं समर्थन की अपील करते नजर आ रहे है। प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई, तो कोई प्रत्याशी मध्यम परिवार का, कोई करोड़पति, तो कोई लखपति निकला। नामांकन पत्रों को देखने पर जानकारी मिली कि उच्च शिक्षा प्राप्त किए प्रत्याशियों की संख्या बहुत कम है। कोई निरक्षर, साक्षर, कोई हायर सैकंडरी तक ही सीमित रहा है। कुछेक प्रत्याशी ही बीए व उससे...

Video: जैसलमेर जिले भर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Image
जैसलमेर. गणतंत्र दिवस जैसलमेर जिले भर में मंगलवार को धूमधाम से बनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य समारोह शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में प्रात: 9 बजे हुआ। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग मंत्री शाले मोहम्मद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि ने इसके बाद परेड निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल का संदेशवाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना ने किया। समारोह मेंं बैण्ड धुन प्रसारण, मुख्य अतिथि की ओर से उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी आदि कार्यक्रम भी हुए। मोहनगढ़ के मिनी स्टेडियम में हुआ ध्वजारोहण। प्रधान कृष्णा चौधरी, सरपंच रुकमा कंवर, थानाघिकारी अरूण कुमार, पीईईओ नरेश कुमार घिंटाला, पीओ हरि राम चौहान सहित शिक्षक गण मौजूद रहे। पोकरण. 72वां गणतंत्र दिवस पोकरण सहित आसपास के गांवों में हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया गया तथा विद्यालयों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी राजेश विश्नोई ने ध्वजारोहण किया व मार्चपास्ट की सल...

फिर गांधी मेले का आगाज, पोस्टर का किया विमोचन

Image
पोकरण. पूर्व मुख्यमंत्री शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास की कर्मस्थली सांकड़ा गांव में उनकी ओर से वर्षों पूर्व शुरू किया गया गांधी मेले का इस वर्ष फिर शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। गौरतलब है कि जयनारायण व्यास की ओर से अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सांकड़ा क्षेत्र में दस्यु उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों को आत्मसमर्पण करवाकर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य किया गया था तथा उनकी ओर से यहां 30 जनवरी शहीद दिवस के मौके पर गांधी मेला शुरू किया गया था। जयनारायण व्यास के निधन के बाद से ही मेले का आयोजन बंद हो गया था। 1998 में पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला के कार्यकाल में गांधी मेले का आयोजन किया गया, लेकिन 2004 से गांधी मेले का आयोजन बंद पड़ा था। इस वर्ष पोकरण विधायक व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के प्रयासों से एक बार फिर गांधी मेला आयोजित किया जाएगा। गांधी मेला 2021 के संयोजक तनेरावसिंह सांकड़ा ने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक गांधी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत दो दिन विभिन्न खेलकूद, निबंध, भाषण, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयो...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

Image
पोकरण. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर नगरपालिका सभागार में उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई व राउमावि गोमट के प्रधानाचार्य हेमशंकर जोशी के आतिथ्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए ई-एपिक के बारे में बीएलओ व नवमतदाताओं को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी विश्रोई ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत वर्ष का मतदाता होना एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत देश के संविधान ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं को मतदान के माध्यम से अपनी सरकार व जनप्रतिनिधि के चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाकर, मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने व शत प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक रूप से मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, कटवाने, एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम की बदली करवाने, अशुद्ध पंजीकरण की शुद्धि करवाने तथा मतद...

भाजपा षड्यंत्र रचकर सरकारों को अस्थिर करने का करती है कार्य : गहलोत

Image
पोकरण. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव, गरीब, किसान व मजदूर के विकास की बात करती है। जबकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए षड्यंत्र रचकर निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का कार्य करती है। उन्होंने सोमवार को पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में चुनावों को लेकर बागर मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से झूंझ रहा था तथा देश में लोग कोरोना को लेकर भयभीत थे, तब केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान की बहुमत से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर कर सत्ता हासिल करने जैसे षड्यंत्र रच रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रदेश की जनता के आशीर्वाद व निर्वाचित विधायकों की एकजुटता के चलते भाजपा को कामयाबी नहीं मिली तथा प्रदेश में कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि पोकरण क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पूर्व में भी नगरपालिका में कांग्रेस के बोर्ड ने शहर में विकास के कार्य किए है। उन्होंने उसी विकास को गति देने के लिए आगामी चुनावों में भी कांग्रेस प्रत्याशियो...

श्रेष्ठ कार्य संपादन के लिए योग्यता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Image
जैसलमेर. 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को जैसलमेर जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर डीआरडीए हॉल मेंं जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से आयोजित समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने सभी उपस्थितजनों को मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई और मतदाता जागरुकता गतिविधियों के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीसिंह मीना, जैसलमेर उपखण्ड अधिकारी शिवपाल एवं फतेहगढ़ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई सहित जन प्रतिनिधि अधिकारी आदि उपस्थित थे। पहचान पत्र वितरितए श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मान जिला कलक्टर मोदी ने समारोह में 10 नव मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए। जिले के श्रेष्ठ बीएलओ के रूप में शिक्षक मूलाराम राप्रावि अली खां की ढाणी, प्रबोधक पद्मदान राउप्रावि बोनाड़ा, शिक्षक शेराराम राप्रावि 2 एमडीए महादेवनगर, शिक्षक इन्द्रराज राप्रावि सदराउ तथा शिक्षक तुलछाराम राप्रावि जजो की ढाणीए डांगरी और श्रेष्ठ सुपरवाईजर के रूप में पुरखराज माली व्याख्याता राउमावि जैमला तथा ईशराराम व्याख्याता राउम...

गर्वित हिन्दू का भाव सभी हिंदुओं में हो: सोढ़ा

Image
जैसलमेर. राम मंदिर जन जागरण समिति जैसलमेर के तत्वावधान में चल रहे रथ यात्रा ने सोमवार को निम्बा, लखा, झिनझिनयाली, सिहड़ार, सत्तो और म्याजलार में धर्म सभाओं का आयोजन किया गया। गांव में आने वाले रथ का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया गया। सिहड़ार में बालक नाथ मठ में धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बजरंग दल के विभाग संयोजक लालूसिंह सोढ़ा ने बताया कि गर्वित हिंदू का भाव प्रत्येक हिंदू के हृदय में रहना चाहिए। हर हिंदू को हिंदू होने पर गर्व महसूस होना चाहिए। यह सौभाग्य है कि हम अपनी आंखों से बनते हुए राम मंदिर को देखेंगे। यह केवल मंदिर ही नहीं है यह रामराज्य की शुरुआत है। इस मंदिर से राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र का उत्थान होगा। आरएसएस के सह जिला कार्यवाह सवाईदान ने कहा कि धर्म के कार्य में लगकर अपने जीवन का उद्धार करें। प्रभु राम अपने संघर्ष में जीवन जीते हुए प्रत्येक पद पद पर मानव जीवन को जीने की प्रेरणा दे गए। उनके जीवन के प्रत्येक हिस्से को देखें तो महसूस होता है कि वे जीवन जीने की मर्यादाओं को प्रस्तुत करने वाला एक आदर्श जीवन साबित होता है। फतेहगढ़ खंड कार्यवाह पदमाराम ने बताया कि...

तनसिंह जयंती: 'हम जैसा बनाएंगे, वैसा ही बनेगा जीवन'

Image
जैसलमेर. क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समारोह आयोजित हुए। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। शहर में स्थित जवाहिर छात्रावास में जयंती कार्यक्रम में शहर के सामाजिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। महिपालसिंह तेजमालता की ओर से यज्ञ करवाया गया। संभाग प्रमुख गोपाल सिंह रणधा ने स्वयंसेवकों से कहा कि हमारे जीवन को हम जैसा बनाएंगे, वैसा बनेगा। जिस तरह के वातावरण में हम रहेंगे उस वातावरण का हमारे ऊपर भी असर होगा, इसलिए अच्छे वातावरण के लिए संघ से जुडऩे की जरूरत है। इसी तरह दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर स्वरूपसिंह ने बताया कि केसरिया ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। रतनसिंह बडोड़ा गांव व अचलसिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। बलवंतसिंह मूलाना ने परिचय प्रस्तुत किया। उम्मेदसिंह ने प्रार्थना व चन्दनसिंह मूलाना ने सहगान प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसी तरह फलसूंड क्षेत्र में सबलसिंह सेवा सदन में जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन अर्जूनसिंह फलसूंड ने किया। कार्यक्रम का आगाज सरपंच रतनसिंह, मेहताबस...