Posts

Showing posts from August, 2021

12 मिनट के सफर में लगता है एक घंटा

Image
पोकरण. दो दशक पूर्व कृषि उपज मंडी की ओर से क्षेत्र के जैमला से माड़वा तक निर्माण करवाई गई डामर सड़क पूरी तरह से बिखर गई है। जिसके कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गत 20 वर्ष पूर्व कृषि उपज मंडी की ओर से जैमला से माड़वा तक डामर सड़क का निर्माण करवाया गया था। जैमला से माड़वा की दूरी 12 किमी है। यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर चुकी है तथा यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण 12 मिनट के सफर में एक घंटा लग रहा है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हादसे की बनी है आशंका दो दशक पूर्व निर्माण करवाई डामर सड़क पूरी तरह से बिखर चुकी है। साथ ही इस सड़क में गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में घुमावदार मोड़ में हुए गहरे गड्ढ़़ों के कारण किसी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का खतरा भी बना हुआ है। बावजूद इसके जिम्मेदार सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। source https://www.patrika.c...

भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

Image
लाठी. क्षेत्र के डेलासर गांव में स्थित बाबा मोहनपुरी महाराज के आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दीनपुरी महाराज का दो दिवसीय भंडारा महोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ। भंडारे में जसोड़ावटी परगना, बडोड़ा गांव, केरालिया, लाठी, जैसलमेर, पोकरण सहित आसपास गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। इससे पूर्व सोमवार रात आश्रम में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भींयाड़ के महंत मगनपुरी, भादरिया के संतोषपुरी व अन्य भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दी। बालेटा धाम के महंत निरंजनभारती महाराज ने बताया कि मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे बाबा मोहनपुरी मठ डेलासर में गादीपति महंत रावलपुरी महाराज को चादर पेश की गई तथा दत्तात्रेय भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर महंत प्रतापपुरी महाराज, परेऊ मठ के महंत औंकारभारती, कपूरिया के महंत वीरमपुरी, शेरगढ़ के महंत शिवगिरी, बालेसर के महंत महावीरगिरी, भाडख़ा के महंत दौलतपुरी, परालिया महंत गणेशपुरी, लीलसर महंत मोटनाथ महाराज सहित कई महंत व संत उपस्थित रहे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। source http...

घर के पीछे खिड़की तोड़ कर घुसे चोर, 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी के गहने चुराए

Image
रामदेवरा. समीपवर्ती एका ग्राम पंचायत के सुजासर गांव में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी कि वारदात कर डाली। पहली चोरी कि वारदात में चोरों को कुछ नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों को दूसरी चोरी की वारदात में 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी मिली। जिसे लेकर वे फरार हो गए। चोरी की घटना के समय पीड़ित परिवार घर के आंगन में सो रहा था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । वही पीड़ित परिवार की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार एका ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सूजासर में स्थित देवी सिंह पुत्र भवर सिंह राजपूत की ढाणी में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की अल सुबह करीब डेढ़ बजे खेत की तार बन्दी काट कर मकान के पीछे पहुंचे। चोरों ने घर के पीछे कमरे की खिड़की को अपने साथ लाए कटरनुमा ओजार से तोड़ कर घर के कमरे में प्रवेश किया। कमरे में लोहे की एक पेटी (बक्से)में देवी सिंह की दोनों विवाहित पुत्रियां जो गत दिनों तिज पर पीहर आई हुई थी। दोनों पुत्रियों के रखे सोने और चांदी के गहने चोरों ने लेकर उसके खाली डिब्बे और अन्य सामान खिड़की के बाहर फे...

थैलेसीमिया रोगियों का दर्द बांटने आगे आया द विशिंग फैक्ट्री

Image
जैसलमेर. रक्त विकारों से ग्रस्त लोगों विशेषकर बच्चों को नियमित रूप से कष्टदायी प्रक्रिया के सफर और उनके परिवारजनों की घनघोर मानसिक पीड़ा को समझते हुए एक एनजीओ द विशिंग फैक्ट्री ने आइआरसीटीसी के आर्थिक सहयोग से जैसलमेर के जवाहिर चिकित्सालय में वेलनेस सेंटर की स्थापना जन्माष्टमी के पावन पर्व पर की। इस सेंटर से जैसलमेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के थैलेसीमिया पीडि़तों के जीवन में बेहतरी का नया सवेरा आकार ले सकता है। द विशिंग फैक्ट्री ने जवाहिर चिकित्सालय में आइआरसीटीसी के समर्थन व उसके सीएसआर फंड से बेहद खूबसूरत वेलनेस सेंटर की स्थापना की है। इसका उद्घाटन अतिरिक्त कलक्टर हरिसिंह मीणा और उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने किया। इस मौके पर आइआरसीटीसी के प्रतिनिधि डॉ. डीजे और रक्तकोष प्रभारी डॉ. दामोदर खत्री मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया कि द विशिंग फैक्ट्री थैलेसीमिया पीडि़तों के जीवन की बेहतरी के लिए काम करने वाला गैर सरकारी संगठन है। जैसलमेर अस्पताल में स्थापित सेंटर द विशिंग फैक्ट्री का सातवां केंद्र है। जिसे आइआरसीटीसी के सहयोग से बनाया गया है। यह संगठन थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता पै...

600 किलोमीटर दूर से 80 की रफ्तार में तय कर रहे खतरे का सफर

Image
रामदेवरा (जैसलमेर). लोकदेवता बाबा रामदेव का ***** मेला गत साल की तरह इस बार भी स्थगित है। उसके बावजूद रामदेवरा में प्रतिदिन हजारों यात्री रामदेवरा पहुंच रहे है। हजारों यात्री मोटरसाइकिलों पर नन्हे बच्चो को लिए बिना हेलमेट लगाए जान जोखिम में डाल कर रामदेवरा में दर्शन को आ रहे है। कई मोटरसाइकिलों के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोग घायल भी हुए फिर भी जिम्मेदारों की आंखे नहीं खुली है। इन दिनों हर दिन हजारों यात्री सैंकड़ों किमी पदयात्रा कर रहे हैं तो कई यात्री साइकिलों, मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टर, ट्रक, लोडिंग टैक्सियों, जीपों व बसों आदि वाहनों में रामदेवरा आ रहे है। इन दर्शनार्थियों में ऐसे युवाओं की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है, जो सपरिवार मोटरसाइकिलों पर आ रहे है। ऐसे में मोटरसाइकिलों की जोधपुर से रामदेवरा सडक़ मार्ग, बीकानेर से रामदेवरा सड़क मार्ग पर रेलमपेल लगी हुई है। दिन रात मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सैंकड़ों किमी से यात्रा कर रामदेवरा पहुंच रहे है। इनमें से कई मोटरसाइकिलों पर तो छोटे बच्चों सहित चार से पांच लोग भी सवार होकर रामदेवरा आ रहे है। ऐसे में मोटरसाइकिल चालकों की सडक़...

विधायक पाटा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन

Image
जैसलमेर. विधायक पाटा जैसलमेर के तत्वावधान में रविवार शाम को स्थानीय विधायक पाटा छंगाणी चौक पर जनप्रतिनिधि जिला परिषद जैसलमेर सदस्य एवं राजस्थान हैण्डबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश धनदेव, शिक्षक ओम बिस्सा तथा साइबर सैल के प्रभारी मुकेश बीरा का अभिनंदन किया गया। इनके साथ ही सांपों को पकड़कर शहरवासियों को भय मुक्त करने वाले समाज सेवियों राजेन्द्र गोपा, मुन्ना मोहता, प्रेम चौधरी तथा इमरान खान का भी अतिथियों ने सम्मान किया गया। इस समारोह की शुरूआत खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जविल कर की गई। हरीश धनदेव, ओम बिस्सा व मुकेश वीरा का विधायक पाटा के भंवरलाल छंगाणी, रमणलाल गोयदानी, लियाकत अली, चन्द्रप्रकाश छंगाणी, कांग्रेस नेता उम्मेदसिंह तंवर, भाजपा नेता कमल ओझा, रविन्द्र छंगाणी, गणपतसिंह पूनमनगर और वि_लदास छंगाणी ने माला व साफा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर बहुमान किया। इसके साथ ही विधायक पाटा पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों दीनदयाल सोनी, राधेश्याम कल्ला, सुमार खान, राजेश मोदी, श्रीवल्लभ ओझा, बृजरतन गोयदानी, भूरसिंह भाटी, कमल झमेरिया, बसंत छंगाणी, जाकिर ह...

धर्म व संस्कृति का नाश होने से बचाता है क्षत्रिय: रोलसाहबसर

Image
झिनझिनयाली. क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना से 22 दिसंबर 2021 को 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 75 बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला मे क्षत्रिय युवक संघ के संभाग जैसलमेर की ओर से संत मूलचंद की जयंती भगवंती मरु विकास संस्थान झिनझिनयाली के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मनाई गई। मूलचन्द प्रोल में रात्रि जागरण का भी आयोजन हुआ। मूलचन्द जयंती दौरान यज्ञ के साथ मंगलाचरण से कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। जयंती समारोह कार्यक्रम में शरीक अतिथियों ने तनसिंह व मूलचन्द प्रोल के समक्ष चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि के उपरांत क्षत्रिय कुल में जन्म दिया तो...प्रार्थना की गई। जयंती समारोह उद्धबोधन मे कैलाश कंवर ने कहा कि महान दानी पुरुष मूलचन्द की पावन तपोभूमि पर जन्म पाकर हम सभी गौरवांवित है। वर्षों बाद क्षत्रिय संघ की पहल पर गांव में मूलचन्द की जयंती समारोह मनाने का जो सौभाग्य मिला है। यह एक बेहद स्वर्णिम युग से कम नही है। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समय के साथ बालिका शिक्षा अतिआवश्यक है। क्...

शीश भले ही कट जाए पर गाय माता नहीं कटने देंगे: साध्वी कपिला दीदी

Image
जैसलमेर. देवीकोट क्षेत्र में सात दिवसीय गौकृपा कथा महोत्सव के समापन पर गो संत साध्वी कपिला दीदी ने प्रवचन देते हुए कहा कि विश्व में हिंदुओं का एक मात्र स्थान भारत देश हैं, जहां गाय माता यहां के वासियों के जीवन का मूल आधार है। उस देश में जहां कभी गोघृत व गो दूध की नदियां बहती थी वहां गाय माता का कत्ल कर मांस का निर्यात किया जाता है। भारत जैसे देश में अंग्रेजों ने अपने 200 साल के शासन में 300 कत्ल खाने खोले और देश आजाद होने से लेकर पिछले 75 वर्ष में इन काले अंग्रेजों ने सनातन संस्कृति का विनाश करते हुए 4000 के लगभग कत्ल खाने खोले। साध्वी ने बताया कि भारत भूमि पर जिस प्रदेश में जहां-जहां गौमाता कम हुई वहां विनाशएबीमारीएअतिव्रष्टि के साथ वह प्रदेश देश के अन्य भाग से कट चुका है। केरल व दक्षिण भारत इसके उदाहरण है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष करते हुए गुरुकुल की शिक्षा को महान बताया। उन्होंने आधुनिक शिक्षा नीति में बदलाव कर शिक्षा को धर्म से जोडऩे की बात कही। गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाया था व गोमाताओं की रक्षा की थी, तभी इंद्र भगवान ने कृष्ण भगवान का नाम गोविन्द दिया। उन्हों...

एयरफोर्स क्लब ने जीता सीनियर वर्ग का खिताब

Image
जैसलमेर। खेल दिवस पर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग का खिताब एयरफोर्स क्लब ने डीएफए क्लब को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 हरा कर जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और आपस में एक दूसरे को पूरे मैच में रोके रखा। समापन समारोह में अतिथियों के तौर पर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष हरीश धनदेव, लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष मनवन्त गहलोत, समाजसेवी अशोक तंवर और सम समिति के उपप्रधान सवाईसिंह मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके खेल कौशल की सराहना की। उन्होंने जैसलमेर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आयोजन समिति के सचिव मांगीलाल सोलंकी, नरेंद्र छंगाणी, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत व स्मृति चिह्न भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्र से आई टीम के श्रेष्ठ खिलाडी गिरधारी सुधार को चन्द्रप्रकाश पुरोहित ने स मानित किया। इस प्रतियोगिता में सहयोग करने वा...

यहां आरआइ व पटवारी करते है पूजा-अर्चना व आरती

Image
पोकरण (जैसलमेर). लोकसेवक आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए तो कार्य करते ही है, लेकिन सरहदी जैसलमेर जिले की परमाणु नगरी पोकरण में एक ऐसा मंदिर स्थित है, जहां राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी पूजा-अर्चना कर आरती करते है। साथ ही प्रशासन की ओर से यहां पूजा-अर्चना सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। रामदेवरा गांव में स्थित जन-जन की आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज का आश्रम पोकरण में स्थित है। यहां गत चार वर्षों से भू-अभिलेख निरीक्षक आरती बोलता है और पटवारी पूजा करता है। इन दिनों चल रहे ***** मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था के चलते मंदिर को दर्शनों के लिए खोला गया है। यहां सरकारी कर्मचारियों की ओर से पूजा-अर्चना व आरती की जा रही है। दूसरी तरफ प्रशासन की देखरेख के बावजूद यहां सुविधाओं का विस्तार नहीं किए जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। यह हैै आश्रम का धार्मिक महत्व गौरतलब है कि बालीनाथ महाराज लोकदेवता बाबा रामदेव के गुरु थे। जिनका आश्रम पोकरण कस्बे में रामदेवसर व सालमसागर तालाब के पास स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी आश्रम में ...

सीसुब की महिला प्रहरी कोरोना पॉजिटिव

Image
जैसलमेर। सीमांत जैसलमेर जिले में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमण का बंद खाता फिर से खुला है। हालांकि यह केस सीमा सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल का है, जो परिवार के साथ छुट्टी मनाने के बाद जैसलमेर पहुंची थी। स्वास्थ्य गड़बड़ाने के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें महिला कांस्टेबल पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। हालांकि चिकित्सा विभाग का कहना है कि सैन्य बलों में पॉजिटिव कैसेज को अलग से देखा जाता है। जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति दोनों सीसुब में कार्यरत हैं तथा डाबला स्थित बटालियन में तैनात हैं। पति की रिपोर्ट नेगेटिव जानकारी के अनुसार महिला महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर से अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाकर लौटी। यहां आने के बाद पति-पत्नी को बुखार आने के बाद उन्हें जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की कोरोना जांच करवाई गई। जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव व पति की नेगेटिव आई। चिकित्सालय के कोविड वार्ड में उनका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल में बाहर से...

21 परीक्षा केन्द्रों पर 5068 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Image
जैसलमेर. प्रीडीएलएड परीक्षा २०२१ के आयोजन को लेकर सोमवार को परीक्षा पूर्व राज्य स्तर से आए पर्यवेक्षण दल सहायक निदेशक मनीष कुमार गहलोत, अनुसंधान अधिकारी बृजेश वैष्णव और घनश्याम उपाध्याय ने जिला नोडल अधिकारी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम खिलाड़ी बैरवा की अध्यक्षता में सह नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी व प्राधिकृत अधिकारियों की बैठक का आयोजन कर परीक्षा के संबंध में निर्देश प्रदान किए। समस्त केन्द्राधीक्षकों को सचेत व सक्रिय रहते हुए परीक्षा विभागीय निर्देशिका के अनुसार संचालन कराने की बात कही।उन्होंने बताया कि वीक्षक व परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल की अनुमति व प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने मूल पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश अनुमत किया जाएगा। वीक्षक विभाग की ओर से जारी आईकार्ड के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर वीक्षण का कार्य करेंगे। बैठक के उपरांत पर्यवेक्षण दल के सदस्यों व जिला नोडल अधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कहां कितने विद्यार्थी जैसलमेर में 10 परीक्षा केन्द्रों पर कुल २७०० परीक्षार्थी, भणियाणा म...

सीमाजन कल्याण समिति की जिला बैठक संपन्न

Image
जैसलमेर. सीमाजन कल्याण समिति की जिला बैठक सीमाजन छात्रावास के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें जिला टीम एवं तहसील के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सवाईदान सिरवा की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान.गुजरात का सानिध्य रहा। दो सत्रों में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए सीमाजन कल्याण समिति के प्रांतीय महामंत्री राजेश लदरेचा ने कहा कि कार्य और कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता का जन्म होता है इसलिए कार्य के बिना कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिले का बॉर्डर सबसे दुर्गम और विशाल है इसलिए ग्राम सुरक्षा समितियों का सक्रिय गठन अनिवार्य हो गया है। समिति के प्रांतीय महामंत्री लदरेचा ने हाल ही में संपन्न हुए रक्षाबंधन कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले शक्ति पूजन कार्यक्रम और विजय दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान ने बैठक के समापन पर बोलते हुए कहा कि सीमावर्ती नागरिकों में राष्ट्र सुरक्षा का भाव जगाना ही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रांतमंत्री विरेन्द्रसिंह सोढ़ा, प...

जन्माष्टमी पर लक्ष्मीनाथ के द्वार उमड़ता है कृष्णभक्तों का ज्वार

Image
जैसलमेर. जैसलमेर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की पुरानी परम्परा है। इसका एक अहम कारण यह है कि यहां के राजा कृष्णवंशी कहलाते हैं। इतिहासकारों ने बाकायदा लिखित वंश पर परा में जैसलमेर के राजघराने का सीधा संबंध श्रीकृष्ण से जोड़ा है। जैसलमेर के राजपरिवार के आराध्य देव भगवान लक्ष्मीनाथ रहे हैं। जिनका सोनार दुर्ग पर सदियों पुराना भव्य मंदिर स्थित है। इसी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण की भक्ति में आकंठ डूबे ाक्तजन सुमधुर भजनों व गीतों का गायन कर भगवान के अवतार लेने के समय मानो किसी और लोक व समय में पहुंच जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन सुबह से मंदिर में विशेष रौनक देखते ही बनती है। रात होते-होते मंदिर में पग धरने को जगह नहीं मिलती। मध्यरात्रि जब कन्हैया का जन्म होता है, उस समय नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे जयघोष से सारा आलम गूंज उठता है। शहर भर से कृष्ण ाक्त जन्माष्टमी की झांकी के दर्शन करने लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर पहुंचते रहे हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर के अलावा गिरधारीजी व मदनमोहनजी के मंदिरों में भी जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। रियासत के महार...

सत्संग करता है मन की शुद्धि : महंत

Image
पोकरण. कस्बे के आशापुरा मंदिर जाने वाले मार्ग पर मालियों का बास में स्थित रामनाथ महाराज के आश्रम में चल रही कथा के दौरान सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि सत्संग, श्रीराम कथा, श्रीमद् भागवत कथा व अन्य कथाओं के श्रवण से मन की शुद्धि होती है तथा मोक्ष मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पौधे को बचाने के लिए बाड़ बनाई जाती है, उसी प्रकार सांसारिक मोह, लोभ, अहंकार से बचने के लिए सत्संग रूपी बाड़ होती है। जिससे आत्मिक विकास पुष्ट होता है तथा सांसारिक आकर्षणों के हमले से बचकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मिलने वाली प्रेरणा से आध्यात्मिक मार्ग पर तेजी से प्रगति मिल सकती है। साथ ही आत्मा को परमात्मा से मिलाने का लक्ष्य भी पूरा किया जा सकता है। उन्होंने संतों का सम्मान करने, गायों की रक्षा करने, नशे की प्रवृति से दूर रहने की बात कही। इस मौके पर कथावाचक संत दीपाराम महाराज ने प्रवचन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/satsang-purifies-t...

जीना सिखाते हैं श्रीकृष्ण -डॉ. गौरव बिस्सा

Image
समूचे भारत में यदि समाज में सबसे प्रतिष्ठित, लोकप्रिय, देवस्वरूप नायक हैं, तो वो हैं भगवान कृष्ण महान स्ट्रेटेजिस्ट, संसार के सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरु, विश्व में धर्म की स्थापना करने वाले तथा भगवद गीता द्वारा समूचे विश्व को नेतृत्व, मानव मूल्य, प्रशासन, स्व प्रबंध का पाठ सिखाने वाले महान व्यक्तित्व हैं। श्रीकृष्ण वास्तविक लाइफ कोच हैं, जो जीना सिखाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म रात में हुआ। रात अंधकार या अज्ञानता का प्रतीक है, कृष्ण का जन्म रोशनी लाता है अर्थात अंधकार को दूर भगाता है, कृष्ण जन्म पर सभी जंजीरें टूट जाती हैं। इन जंजीरों का टूटना सांकेतिक है, इसका अर्थ है सभी अवगुणों और निम्न प्रवृत्तियों रूपी बेडिय़ों का टूटना, जब कृष्ण जन्म हुआ तो जेल के सभी पहरेदार सो गए। इसी कारण श्रीकृष्ण जेल से मुक्त हो पाए। यह दर्शाता है कि यदि हम सच्चे मन से ईश्वर साधना करें तो आस्था का उदय होता है और ईश्वर सभी बाधाओं को दूर कर हमारा मार्ग प्रशस्त कर देता है। श्रीकृष्ण की बांसुरी और जीवन प्रबंध कृष्ण की बांसुरी भी जीवन जीने की कला समझाती है। बांसुरी कच्ची बांस की होती है, इसका अर्थ है कि अच्छी बां...

विकास में बजट नहीं बनेगा रोड़ा, आमजन को मिलेगी सुविधाएं : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को क्षेत्र के राजमथाई व सुभाषनगर गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के बाद मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाना तथा आमजन की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें नई सुविधाएं व सेवाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत पोकरण के राजकीय अस्पताल को क्रमोन्नत कर उपजिला चिकित्सालय बनाया गया है। जिससे यहां अब 115 चिकित्सक सेवाएं देंगे। साथ ही ट्रोमा सैंटर भी स्वीकृत किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय जैसी बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। राजमथाई में पीएचसी की घोषणा, विकास कार्यों की दी सौगात मंत्री शाले मोह...

दो हादसों में दो युवक व एक गाय हुई घायल

Image
लाठी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे है। सोमवार को भी दो अलग-अलग हादसों में दो युवक व एक गाय घायल हो गई। जबकि एक एसयूवी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही ऐसे हादसों से मवेशी भी काल के ग्रास व घायल हो रहे है। सोमवार को क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास एक एसयूवी की गाय से भिड़ंत हो गई। जिससे गाय घायल हो गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ पर्यटक एक एसयूवी से जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रहे थे। इस दौरान खेतोलाई गांव के पास सड़क पार कर रही एक गाय से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे गाय का पेट फट गया तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर कामधेनु सेना के खेतोलाई प्रभारी नींबाराम विश्रोई, अखिल भारतीय विश्रोई सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम विश्रोई, भादरिया गोशाला से घनश्याम पालीवाल मौके पर पहुंचे और गाय का प्राथमिक उपचार कर भादरिया गोशाला भिजवाया। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल क्षेत्र के धोलिया गांव के शहीद सुखराम विश्रोई स्मारक के पास सोमवार को एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के ब...

जनसुनवाई कर अधिकारियों को किया निर्देशित

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद सोमवार को पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को सुबह लाठी गांव में जनसुनवाई की। इसके बाद क्षेत्र के रामदेवरा गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत कर यहां लोगों से मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। इसी प्रकार उन्होंने क्षेत्र के सांकड़ा गांव में जनसुनवाई करने के बाद राजमथाई गांव में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने नई राजमथाई व राजमथाई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की ओर से गांवों में पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया तथा उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुला...

ओरण की लगाई परिक्रमा

Image
बडोड़ा गांव. सांखला गांव में स्थित लोकदेवता हड़बूजी की प्राचीन ओरण की परिक्रमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दशक पूर्व सांखला गांव के हड़बूजी की इस प्राचीन ओरण राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। इस ओरण से इंदिरा गांधी नहर परियोजना निकाल दी गई तथा मुरबे भी आवंटित कर दी गई। वर्ष 2003 से ग्रामीणों की ओर से मंदिर के पास बची ओरण को आरक्षित करने व अन्यंत्र जगह पर चारागाह आवंटित करने की मांग की जा रही है। वर्ष 2013 में कुछ जमीन चारागाह के लिए आरक्षित करने के आदेश उपनिवेशन विभाग की ओर से जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाकर उसका संरक्षण करने की मांग को लेकर रविवार को ओरण की परिक्रमा की गई। पर्यावरणप्रेमी व देगराय उष्ट्र संरक्षण व दुग्ध विपणन सेवा समिति के अध्यक्ष सुमेरसिंह सांवता, भोपालसिंह झलोड़ा, कुंदनसिंह मोकला, सांखला गंाव के हुकमसिंह, पूनमसिंह, मूलसिंह, हुकमसिंह, खेतसिंह, तनेरावसिंह, जितेन्द्रसिंह, जगन्नाथसिंह, स्वरूपसिंह, कूंपसिंह, चंद्रसिंह, झबरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पशुपालकों की ओर से परिक्रमा ...

पहियों तले कुचल रहे नियम, मालवाहक पहियों पर मौत का सफर

Image
पोकरण/रामदेवरा. नियम भी है और उनके क्रियान्वयन की व्यवस्था भी तथा इन्हें लागू करवाने वाले भी है, लेकिन कमी है, तो मात्र अधिकारियों की कार्यशैली व इच्छाशक्ति में। जिससे बस हो या टैक्सी अथवा ट्रक, पिकअप व मालवाहक वाहन, सरपट ओवरलोड दौड़ रहे है। परिवहन व पुलिस की सख्ती के बावजूद नियमों को दरकिनार करने वालों की कमी नहीं है। प्रतिदिन दौड़ते ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे है। गौरतलब है कि इन दिनों ***** मेले से पूर्व रामदेवरा में स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों में ऊपर नीचे भरकर यहां से गुजर रहे है। जिन्हें रोकने के लिए न तो पुलिस, न ही परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। हादसों से भी नहीं चेत रहे जिम्मेदार रामदेवरा मेले के मौके पर विशेष सतर्कता की जरूरत है। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध है और न वाहन चालक बाज आ रहे है। दूरदराज से आने वाली बसों, ट्रकों, पिकअप व अन्य वाहनों को रोकने के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे है। जबकि ऐसे ओवरलोड वाहनों से आए दिन...

विद्यालयों से गायब हुई खेल संस्कृति, कैसे तैयार हो खेल प्रतिभाएं ?

Image
जैसलमेर. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में 29 अगस्त को देश भर में खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर भी सीमावर्ती जैसलमेर जिले में खेलों के निरंतर हो रहे नुकसान की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान जाना मुश्किल ही है। विगत कुछ वर्षों के दौरान स्कूली स्तर पर खेलों की दशा निराशाजनक देखने केा मिली है।कहने को शासन-प्रशासन प्रत्येक गांव में स्थित राजकीय विद्यालय के लिए खेल मैदान की व्यवस्था पर जोर देते हैं लेकिन असलियत यह है कि जैसलमेर जिला मुख्यालय पर भी प्राथमिक स्तर के सरकारी स्कूलों की बात जाने दें, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों के लिए खेल मैदान नहीं है। रियासतकाल में स्थापित अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का बेहद शानदार खेल मैदान विगत वर्षों के दौरान प्रशासन ने अघोषित रूप से छीन ही लिया है। अब यह नगरपरिषद की संपत्ति कहलाता है तथा शिक्षा विभाग व विद्यालय के तत्कालीन प्रशासन की नाकामी की कहानी खुद कह रहा है। वर्तमान कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो कहने को प्रतिवर्ष जिला व राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में जैसलमेर जिले के बालक-बालिकाएं भी भाग लेते ...

असंतुलित होकर पलटी बोलेरो कैम्पर, सात जने हुए घायल

Image
नाचना. क्षेत्र के सत्याया गांव के पास रविार को सुबह एक बोलेरो कैम्पर पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं व तीन बच्चों सहित सात जने घायल हो गए। जिनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। रविवार को सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक बोलेरो कैम्पर में सवार होकर सत्याया से अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मोहनगढ़ रोड पर घुमावदार मोड़ में अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी पलट गई। जिससे उसमें सवार सत्याया निवासी नरेश (40) पुत्र दीनाराम मेघवाल, निजरोदेवी (35) पत्नी नरेश, अशोक (11) पुत्र नरेश मेघवाल, कपिल (6) पुत्र नरेश मेघवाल, अन्नाराम (12) पुत्र बाबूराम मेघवाल, साऊदेवी (35) पत्नी पूराराम मेघवाल, रूपाराम (45) पुत्र खाखूराम मेघवाल घायल हो गए। साथ ही वे गाड़ी में फंस गए। मोबाइल से सत्याया गांव में सूचना दी, तो गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा निजी वाहनों से नाचना अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नरेश, रूपाराम, कपिल व साऊदेवी को जोधपुर रैफर किया गया। जबकि शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।...

Video: बालक की मौत के बाद दूसरे दिन भी धरना रहा जारी

Image
पोकरण. सांकड़ा थानाक्षेत्र के माधोपुरा गांव के पास शनिवार को अडाणी कंपनी के विद्युत टॉवर की चपेट में आने से एक बालक की हुई मौत को लेकर ग्रामीणों की ओर से सांकड़ा अस्पताल के बाहर किया जा रहा आंदोलन रविवार को देर शाम तक भी जारी रहा। हालांकि प्रशासन, पुलिस व अडाणी कंपनी के अधिकारियों की ओर से समझोते के प्रयास भी किए गए, लेकिन देर रात तक भी वार्ता सफल नहीं हो पाई। गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर तीन बजे माधोपुरा निवासी सुरेन्द्रसिंह (15) पुत्र मेहताबसिंह माधोपुरा गांव से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान विद्युत टॉवर की चपेट में आने से उसे करंट लगा और झुलसकर नीचे गिर पड़ा। उसे तत्काल सांकड़ा के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी हादसे को लेकर ग्रामीणों ने मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारियों की लापरवाही के कारण विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हो रहा है। इससे बालक सुरेन्द्रसिंह की मौत हो गई तथा पूर्व में भी एक बालक रफीक पुत्र तमाचीखां भी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। उन्होंने मोर्चरी...

440 मरीजों की आंखों की जांच में 237 को मिली नवज्योति

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति की ओर से संचालित बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में पूर्व विधायक गोवर्धनदास कल्ला व समाजसेवी रमेशचन्द्र कल्ला की स्मृति में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला की ओर से प्रायोजित समिति का 165 वा नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में 440 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। इस दौरान 243 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। ऑपरेशन पूर्व की आवश्यक जांचों के बाद 237 मरीजों के मोतियाबिंद के लैंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नवज्योति प्रदान की गई और 6 मरीजों के ऑपरेशन के बाद आंख पर आई झिल्ली को हटाने के लिए लेजर के ऑपरेशन किए गए। शेष 6 मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर छुट्टी दी गई। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले 15 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक 17500 से अधिक नेत्र लैंस लगाए गए हैं। यह शिविर भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। शिविर के ...

एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले, मचा हड़कंप

Image
पोकरण. कस्बे में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में ही तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि गत कई दिनों से मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। शुक्रवार की रात भी अज्ञात चोरों ने सदर बाजार तथा फोर्ट रोड के पास स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए और सामान व नकदी चुरा ली। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना से व्यापारियों व आमजन में हड़कंप मच गया। हालांकि रात को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। साथ ही शनिवार को पुलिस की ओर से अज्ञात चोरों की तलाश के लिए दबिशें दी गई तथा चोरी की घटनाओं की जांच भी शुरू की गई। तीन दुकानों के टूटे ताले, खंगाले फुटेज कस्बे के फोर्ट रोड के पास स्थित अमृतलाल दर्जी की आमने-सामने स्थित दो दुकानों तथा सदर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान के शुक्रवार की देर रात 12 बजे बाद ताले व शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात एक बजे यहां से गुजर रहे लोगों ने शटर टूटे होने की सूचना दुकान मालिकों को दी। जिस पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तो उनके ...

करणी सेना मुंबईकरणी सेना मुंबई के पदाधिकारियों का स्वागत

Image
पोकरण. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का पोकरण पहुंचने पर स्वागत किया गया। करणी सेना के विक्रमसिंह चंपावत भणियाणा ने बताया कि करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष जगदीशसिंह भाणुजा अपने परिवारजनों व कार्यकर्ताओं के साथ भीलवाड़ा से पदयात्रा कर पोकरण पहुंचे। यहां पहुंचने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी ने उनका साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के बाद समाधि समिति कार्यालय में करणी सेना के संरक्षक चतरसिंह बापू, करणी सेना रामदेवरा अध्यक्ष रूपसिंह, उपाध्यक्ष दुर्जनसिंह तंवर, सुमेरसिंह तंवर की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। अध्यक्ष भाणुजा को बाबा रामदेव के इतिहास व चमत्कारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही करणी सेना के कार्यों, कार्यक्रमों व गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। करणी सेना मुंबईकरणी सेना मुंबई के पदाधिकारियों का स्वागत source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/welcome-to-the-office-bearer...

भाजपा के सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता ही सशक्त मंडल की पहचान: शारदा

Image
जैसलमेर. भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जैसलमेर ग्रामीण मंडल की बैठक में सशक्त मण्डल अभियान के तहत संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें परिवारवाद वंशवाद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान एवं रहता है, जिससे भाजपा का बूथ मण्डल मजबूत रहता है। जिला महामंत्री सुशील व्यास ने बताया कि बूथ समिति की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती का आधार है। मंडल प्रभारी प्रेम ओड ने पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि बूथ समिति सक्रिय होगी तो संगठन मजबूत होगा। ओम सेवक ने सशक्त मंडल के बारे में जानकारी दी मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल ने मंडल के बारे में जानकारी दी तथा मंच संचालन किया। बैठक में करूणा कंवर, दीपसिंह, रमजे खान, भोमसिंह पिथला, रमनसिंह, ओमप्रकाश छत्रैल, देरावरसिंह बडोडा गांव, रतनसिंह, मिश्रीलाल कुमावत, प्रेमराज चौधरी, राणीदानसिंह हमीरा, विक्रमसिंह, इंदरसिंह, अमृतलाल सुथार, उमेदसिंह भोपा, गोपाल सुथार, महिपालसिंह आदि कार्यकर्ता थे। देरावरसिंह बडोडा गांव को मंडल मे कोषाध्यक्ष व सवाईराम...

पोकरण व भणियाणा में अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

Image
पोकरण. पोकरण के नगरपालिका सभागार व क्षेत्र के भणियाणा गांव स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठकों का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद तथा जिला प्रभारी मंत्री व वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई ने बैठक के दौरान जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर रोष जताया तथा अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पोकरण में आयोजित बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, सहायक निदेशक लोकसेवाएं सांवरमल रैगर, तहसीलदार बंटी राजपूत, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष नारायणलाल रंगा तथा भणियाणा में आयोजित बैठक में प्रधान दौलीदेवी गोदारा, सरपंच राजेन्द्र जाखड़, कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्रियों ने बैठक की शुरुआत में ही जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष जताया तथा अतिरिक्त जिल...

कलक्टर ने बनाई कमेटी, जमीन की पैमाइश के निर्देश

Image
लाठी. जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तमनगर लाला कराडा के ग्रामीणों और रिन्यू पॉवर कंपनी के बीच लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद का मामले के बीच जिला कलक्टर ने कमेटी बनाकर जमीन की पैमाईश करने को कहा है। गौरतलब है कि इस संबंध में राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रमुखता से प्र्रकाशित किया गया था। राजस्थान पत्रिका अखबार में 27 अगस्त को नहीं हुई जमीन की पैमाइश, स्थिति जस की तस शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए ज़मीन की पैइमाइश करवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सात दिनों के भीतर ग्राम पंचायत उत्तमनगर के लाला कराडा गांव की विवादित जमीन की पैमाइश करवाकर उसका सीमाज्ञान कर जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी। कलेक्टर ने विवादित जमीन 4 सदस्यीय कमेटी का गठन जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कमेटी गठन के आदेश में चार अधिकारियों को ज़मीन की पैमाइश करने के लिए नियुक्त किया है। कमेटी में महेंद्र खत्री, भू-अभिलेख निरीक्षक फतेहगढ़, चतुरसिंह, भू- अभिलेख निरीक्षक सोनू, रामलाल पटवारी रीवड़ी व पूनमसिंह पटवारी जैसलमेर शामिल ह...

सूखा प्रबंधन को लेकर दिया प्रशिक्षण

Image
पोकरण. क्षेत्र के एकां गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से शनिवार को सूखा प्रबंधन से फसल सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया, जिसमें 21 किसानों ने भाग लिया। शस्य वैज्ञानिक डॉ.केजी व्यास ने बताया कि सूखे की वजह से कृषि में होने वाला नुकसान किसानों की आमदनी और उनकी क्रय शक्ति को प्रभावित करता है। जिसके परिणाम स्वरूप खाद्य असुरक्षा, चारे की कमी, पशुओं की बिक्री में कमी, मिट्टी की नमी और भू-जल तालिका का कम होना, कुपोषण सहित अन्य समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि किसान सूखा प्रबंधन कर बड़े पैमाने पर प्रतिकूल परिणामों को कम कर सकता है। इसके लिए बारिश जल संग्रह, भू-जल पुनर्भरण, बेसिन या सूक्ष्म स्तर पर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व प्रबंधन पर जोर देने की आवश्यकता है। प्रसार वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने बताया कि बारिश से सिंचित क्षेत्रों में खेतों के कार्यों में समुन्नत वैज्ञानिक प्रौद्योगिकियों के समावेश से बारिश जल संचयन और समुचित उपयोग, नमी संरक्षण, बीज व चारा बैंक, समयानुरूप व प्रभावी कृषि सलाहकार प्रणाली में आइसीटी तकनीनों के उपयोग से सूखे का प्रभावी तौर से सा...

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Image
जैसलमेर. राज्य में प्रस्तावित 6 जिलों के निजीकरण के विरोध तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को डिस्कॉम के कर्मचारी राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर एक दिवसीय धरना वृत्त कार्यालय पर दिया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि ऊर्जा विभाग की ओर से राज्य के छह जिलों जालौर, चूरू, नागौर, झुंझुनू, दौसा और करौली को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र के जालौर और चूरू जिले के निजीकरण के विरोध में भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने सभी व्रतों पर धरना देकर निजीकरण का विरोध जताया। जिला महामंत्री महिपालसिंह पंवार ने बताया कि धरना कार्यकारिणी अध्यक्ष बींजाराम की अध्यक्षता व राजस्थान विद्युत श्रमिक संघ महासंघ के सह संगठन मंत्री कुशलाराम डऊकिया के सानिध्य में दिया गया। संयुक्त मंत्री हरिराम ने बताया धरने में जैसलमेर पोकरण सहित जिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। धरने को प्रदेश सह संगठन मंत्री कुशलाराम, डऊकिया, नारायणसिंह श्रीमाली, कृष्ण कुमार, कार्तिक भाटी, राजेंद्र गर्ग आदि ने संबोधित किया। डूऊकिया ने बताया ...

तोपखाना रेजिमेंट की स्थापना के गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर हुई हॉफ मैराथन दौड़

Image
जैसलमेर. भारत की सीमाओं पर तैनात अग्रणी सुरक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल की तोपखाना रेजिमेंट की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को गोल्डन जुबली वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में जैसलमेर स्थित तोपखाना रेजिमेंट की 1022 वीं वाहिनी ने हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ छत्रैल गांव से बटालियन तक 21 किलोमीटर की थी, जिसे रेजिमेंट कमांडर सत्येन्द्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छ भारत मिशन एवं फिट इंडिया मिशन को प्रमोट करने एवं जनमानस तक स्वास्थ्य और स्वस्थ रहने का संदेश पहुंचाने के लिए आयोजित हाफ मैराथन में 50 जवानों एवं 50 स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। धावक मैराथन के दौरान छत्रैल से रवाना होकर लौद्रवा, चूंधी, अमरसागर गांव होते हुए तोपखाना रेजिमेंट के मुख्यालय पहुंचे। हाफ मैराथन में हमीराराम पुत्र चननाराम ने 1 घंटा 34 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं दीनसिंह पुत्र माधोसिंह ने 1 घंटा 36 मिनट का समय लेकर द्वितीय स्थान और जेठूसिंह पुत्र कीरतसिंह ने 1 घंटा 38 मिनट का समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ दस अन्य प्रतिभागियों को सा...

टायर फटने से पिकअप पलटी, 27 जने हुए घायल

Image
पोकरण (जैसलमेर). राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर क्षेत्र के लवां गांव के पास शनिवार को दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में 27 जने घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। इस दौरान यहां अफरा तफरी मच गई। घायलों से एक दर्जन से अधिक को जोधपुर रैफर किया गया। झालावाड़ जिले से करीब तीन दर्जन श्रद्धालु एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर रामदेवरा दर्शनों के लिए आए थे। दर्शनों के बाद पुन: लौटते समय लवां गांव से तीन किमी दूर अचानक गाड़ी का टायर फट गया तथा असंतुलित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 27 जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मनोज पालीवाल व पायलट मुकेश सैन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां उनका उपचार किया गया। 10 घायलों को किया रैफर हादसे में झालावाड़ जिले के खुरचनिया व आसपास गांवों के लोग एक पिकअप में सवार होकर दर्शनों के लिए आए थे। हादसे में सोहदराबाई, सुरेन्द्रसिंह, भैरुलाल, भगवानसिंह, देवीसिंह, पवन, तेजसिंह, मोहनलाल, कचराभाई, तेजूसिंह, मदनलाल, पूजाबाई, जादूबाई, सम्मु, मेम्मु, सोहनबाई, सुरेश, विमला, मंजू, अंक...

लगने लगे रामरसोड़े, शुरू हुए लंगर

Image
पोकरण. लोकदेवता बाबा रामदेव के ***** मेले से पूर्व श्रद्धालुओं की आवक होने पर कई स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आकर रामरसोड़ों का आयोजन कर रही है तथा लंगर लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन करवाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गत 25 वर्षों से रामदेवरा रोड पर मानव मंदिर धर्मशाला में सेवा दे रहे डीसा की स्वयंसेवी संस्था की ओर से गुरुवार को रामरसोड़ा व सेवा शिविर शुरू किया गया है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए आने वाले अधिकांश श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते है। इन पदयात्रियों की सेवा के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सेवा शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी के अंतर्गत डीसा की स्वयंसेवी संस्था की ओर से रामदेवरा रोड पर मानव मंदिर धर्मशाला में सेवा शिविर आयोजित कर पदयात्रियों को चाय, नाश्ता, भोजन करवाने के साथ उनके विश्राम की व्यवस्था की जाती है। साथ बीमार होने पर श्रद्धालुओं के उपचार के लिए मेडिकल शिविर भी लगाया जाता है। गुरुवार को बाबा रामदेव सेवा ट्रस्ट डीसा के अध्यक्ष शंकरभाई कथीरा, सेवानिवृत तहसीलदार डी.एस. दर्जी, सदस्य शिवकुमार मेवाड़ा, मनोहर जोशी, राकेशभाई, पम्मुभाई की ओर से बाबा...

एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Image
पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्रीय विधायक विकास मद से 15 लाख रुपए की राशि से उपलब्ध करवाई गई नई एम्बुलेंस को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि पोकरण विधायक व अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री शाले मोहम्मद ने भणियाणा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया था। जिस पर उनकी ओर से विधायक मद से 15 लाख रुपए की राशि खर्च कर एम्बुलेंस दी गई। शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद व जिला प्रभारी सुखराम विश्रोई ने एम्बुलेंस अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द की तथा हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं व सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री व राज्य सरकार प्रतिबद्ध होकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। अस्पताल का किया निरीक्षण अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने भणियाणा गांव के राजकीय सामुदायिक ...

संवेदनशील सरकार समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य की संवेदनशील सरकार व मुख्यमंत्री आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को क्षेत्र के छायण, दिधु, अवाय, पांचे का तला, जीटीडी व इस्माइल का फांटा गांवों व नहरी क्षेत्र के चकों का दौरा किया। यहां ग्रामीणों व किसानों से मुलाकात कर मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था करते हुए आमजन को राहत दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेवारी तय कर समस्या के प्राप्त होने पर 15 दिन में उनकी समीक्षा की जा रही है तथा समस्या के समाधान के लिए पाबंद किया जा रहा है। साथ ही लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों की भी नियमित मोनीटरिंग की जा रही है तथा मुख्यमंत्री...

किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
नाचना. भारतीय किसान संघ के आह्वान पर शुक्रवार को नाचना बंद सफल रहा। किसानों की मांगों के समर्थन में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले तथा किसानों के साथ रैली निकालकर विरोध जताया। किसान संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने शुक्रवार को सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। 10 बजे बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण फोर्ट चौक में एकत्रित हुए। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसानों की ओर से रैली निकाली गई, जो मुख्य बाजार, भोमियाजी चौक, अस्पताल रोड होते हुए उपनिवेशन तहसील कार्यालय पहुंची। इस दौरान किसानों व ग्रामीणों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उपनिवेशन तहसील कार्यालय में कोई नहीं मिलने पर किसानों ने रोष जताया तथा नारेबाजी करते हुए पुलिस वृताधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां किसान संघ के अध्यक्ष खुशाल सोनी, प्रदेश मंत्री ओमसिंह अवाय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद टावरी के नेतृत्व में किसानों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस वृताधिकारी हुकमाराम विश्रोई को सुपुर्द कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। ये रखी मांगे किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में नहरों मे...

प्रत्येक मरीज को अंदर से मिलनी चाहिए दवाइयां : विश्रोई

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने शुक्रवार को कस्बे के राजकीय उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा अव्यवस्थाओं को लेकर चिकित्साधिकारियों को कड़ाई के साथ व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री विश्रोई शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा पर्चियों की जांच की। इस दौरान बाहर की दवाइयां मंगवाने पर रोष जताते हुए निर्देशित किया। इसके बाद मंत्री अधिकारियों के लवाजमे के साथ वार्डों में पहुंचे। उन्होंने एक-एक मरीज व उनके परिजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। चिकित्साधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सेवाओं को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है तथा प्रदेश में सेवाओं के विस्तार को लेकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सेवा उपलब्ध करवाना चिकित्सक का कर्तव्य है। बिगड़ी सफाई व्यवस्था व बाहर की दवाइयों पर जताया रोष मंत्री व...

ऊंटों की बिक्री पर लगीऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, किया प्रदर्शन

Image
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ऊंटपालकों ने एकत्रित होकर रोष जताया तथा विरोध प्रदर्शन करते हुए ऊंटों की बिक्री पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। ऊंटपालकों ने बताया कि राज्यपशु ऊंट की बिक्री पर रोक लगी हुई है। जिसके कारण ऊंटपालकों को आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। साथ ही विकास योजना के तहत सहायता राशि का भुगतान भी नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सोढ़ाकोर, दिधु, ताड़ाना, महेशों की ढाणी, ओढ़ाणिया, खेतोलाई, बारू, भादरिया, बालाना, अजासर, आसकंद्रा सहित विभिन्न गांवों से ऊंटपालक धोलिया पहुंचे। यहां बगङुराम विश्रोई, श्रवण पूनिया सहित ऊंटपालकों ने जमकर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन करते हुए ऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग की है। साथ ही वर्ष 2019 के बाद ऊष्ट्र विकास योजना के तहत ऊंटपालकों को दी जाने वाली 10 हजार रुपए की सहायता राशि भी नहीं मिल रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि बिक्री पर लगी रोक हटाने व सहायता राशि का भुगतान करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो ऊंटपालकों की ओर से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। समझाइश पर माने ऊ...

घर-घर पहुंचेगी औषधी, पौधे किए वितरित

Image
पोकरण. नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को सुबह आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घर-घर औषधी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने घर-घर औषधी योजना का आगाज करते हुए पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कस्बेवासियों को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के आठ-आठ पौधे सुपुर्द करते हुए घरों में पौधे लगाने की बात कही। मंत्री शाले मोहम्मद व विश्रोई ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से चिंतित है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे, ताकि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। वाहन को दिखाई हरी झंडी मंत्री शाले मोहम्मद व सुखराम विश्रोई ने नगरपालिका क्षेत्र में घरों तक पौधे पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे के प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर घर-घर इन पौैधों का वितरण क...

बिना मेले के भी मेले सा माहौल, जिम्मेदार भुला गए नियम-कायदे

Image
पोकरण. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान द्वारकाधीश के कलयुगी अवतार माने जाने वाले लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए गत कई दिनों से प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालुओं की आवक हो रही है। जबकि प्रशासन व समाधि समिति की ओर से ***** माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक (अधिकारिक ***** मेला) मेले को स्थगित किया गया है। इस आदेश में भी प्रशासन की ओर से कोविड का हवाला दिया गया है, लेकिन अभी आ रहे श्रद्धालुओं में कोरोना के प्रसार को रोकने को लेकर कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए है। जिससे कोरोना के बढऩे का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि लोकदेवता बाबा रामदेव ने रामदेवरा गांव में समाधि ली थी। यहां प्रतिवर्ष ***** माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक ***** मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालु समाधि के दर्शनों के लिए आते है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण मंदिर को बंद रखा गया था तथा मेले का आयोजन नहीं हुआ। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण की महामारी व तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन व बाबा रामदेव समाधि समिति की ओर से आगामी सात सितंबर से 17 सितंबर...