विधायक पाटा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन

जैसलमेर. विधायक पाटा जैसलमेर के तत्वावधान में रविवार शाम को स्थानीय विधायक पाटा छंगाणी चौक पर जनप्रतिनिधि जिला परिषद जैसलमेर सदस्य एवं राजस्थान हैण्डबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश धनदेव, शिक्षक ओम बिस्सा तथा साइबर सैल के प्रभारी मुकेश बीरा का अभिनंदन किया गया। इनके साथ ही सांपों को पकड़कर शहरवासियों को भय मुक्त करने वाले समाज सेवियों राजेन्द्र गोपा, मुन्ना मोहता, प्रेम चौधरी तथा इमरान खान का भी अतिथियों ने सम्मान किया गया। इस समारोह की शुरूआत खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जविल कर की गई। हरीश धनदेव, ओम बिस्सा व मुकेश वीरा का विधायक पाटा के भंवरलाल छंगाणी, रमणलाल गोयदानी, लियाकत अली, चन्द्रप्रकाश छंगाणी, कांग्रेस नेता उम्मेदसिंह तंवर, भाजपा नेता कमल ओझा, रविन्द्र छंगाणी, गणपतसिंह पूनमनगर और वि_लदास छंगाणी ने माला व साफा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर बहुमान किया। इसके साथ ही विधायक पाटा पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों दीनदयाल सोनी, राधेश्याम कल्ला, सुमार खान, राजेश मोदी, श्रीवल्लभ ओझा, बृजरतन गोयदानी, भूरसिंह भाटी, कमल झमेरिया, बसंत छंगाणी, जाकिर हुसैन, पर्वत सिंह भाटी, कैलाश बिस्सा, मदन वीरा, महेश चूरा, लालचंद भाटी, जितेन्द्र सिसोदिया, हरीश छंगाणी, हरीश वासु, विनोद छंगाणी, नरेन्द्र छंगाणी, दीपक, पंकज छंगाणी, सलीम, देवेन्द्र शर्मा, आनंद सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक पाटा के कमलेश छंगाणी ने स्वागत भाषण व विधायक पाटा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। युवा उद्यमी हरीश धनदेव ने जैसलमेर में खेलों के विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। ओम बिस्सा व मुकेश वीरा ने विचार व्यक्त किए। राधेश्याम कल्ला ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। मंच संचालन घनश्याम छंगाणी ने किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/congratulation-ceremony-organized-on-behalf-of-mla-pata-7040696/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां