Posts

Showing posts from December, 2021

शिविरों के दौरान 529 पट्टों का वितरण, 514 नामांतकरण खोले गए

Image
जैसलमेर. जिले में ग्राम पंचायत देवा, कोरियों का गांव, छोड़ और घंटियाली में आयोजित हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 529 आवासीय पट्टे जारी किए गए। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि 30 नवम्बर को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 52 महानरेगा के तहत जॉबकार्ड जारी किए गए, वहीं 3 हजार 401 जॉब कार्ड का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही 33 श्रमिकों के खातों का अपडेशन किया गया। इसी प्रकार 95 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही 217 शौचालय विहीन परिवारों के शौचालय के लिए चिन्हिकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से इन शिविरों के दौरान 514 नामांतकरण खोले जाकर खातेदारों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई, वहीं 385 खातों में शुद्धिकरण किया गया। इसके साथ ही आपसी सहमति के 36 प्रकरणों में बंटवारा कर 146 खातेदारों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 896 जाति.-मूल निवास प्रमाण पत्र शिविर में खोलकर लोगों को राहत दी गई, वहीं 506 लोगों को राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां वितरित की गई। इसके साथ ही जलदाय विभाग द्वारा 24 प्रकरणों का निस्तारण किया गया ...

रीट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Image
जैसलमेर.शहर कोतवाली पुलिस ने रीट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 27 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में एसओजी के इनपुट पर एसबीके राजकीय पीजी कॉलेज जैसलमेर के पुराना परिसर में अपने भाई की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए मनोहर विश्नोई को गिरफतार किया गया था। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया था। पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर में इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्व हुआ था। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जोधपुर के शिकारगढ स्थित गुरूकृपा ई-मित्र संचालक रमेश विश्नोई को भी पूर्व में गिरफतार कर फर्जी आधार कार्ड बनाने में उपयोग में लिए गए कम्प्यूटर, प्रिंटर व मशीने जब्त की गई थी। प्रकरण में मूल परीक्षार्थी विकास पुत्र धनाराम विश्नोई निवासी सियागों की ढाणी, कनवास का पाना पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर की देवकिशन उप निरीक्षक मय जाब्ता की ओर से तलाश कर गिरफ्तार किया गया, जिसे अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। मंदिर चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जैसलमेर. मंदिर चोरी क...

सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा, हादसा टला

Image
लाठी. कस्बे से केरालिया गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा हुआ ट्रक असंतुलित होकर सड़क के नीचे उतर गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक की सूझबूझ से ट्रक पलटी नहीं। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार लाठी कस्बे से केरालिया जाने वाली सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा हुआ ट्रक केरालिया गांव के पास स्थित सौर ऊर्जा प्लांट में जा रहा था। इस दौरान केरालिया गांव से दो किलोमीटर पहले ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया। ट्रक चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रक को समय पर नियंत्रित करके ट्रक को पलटी खाने बचा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा करने के बाद वहां से रवाना किया। गनीमत रही कि ट्रक के आगे.पीछे कोई वाहन नहीं था, ऐसे में संभावित हादसा टल गया। आए दिन होते हैं हादसे गौरतलब है कि लाठी से केरालिया जाने वाली सड़क संबंधित विभाग अनदेखी के चलते पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं यहां से गुजर रहे सौर ऊर्जा प्लांट क...

जैसाणे में अब चुभने लगी है सर्द हवाएं

Image
जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में अब सर्द हवाएं चुभन देने लगी है। विगत एक सप्ताह से चल रहे सर्दी का असर अब बढऩे लगा है। सर्द हवाओं का दौर बुधवार को भी बरकरार रहा। दिन के समय भी सर्दी का अहसास रहने लगा है। इस कारण दोपहर के समय लोगों को धूप में बैठे हुए देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा। स्वर्णनगरी घूमने आए सैलानी भी सुबह व शाम को गर्म लिबासों में नजर आते हैं। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या व खानपान बदल गया है। रात में जगह-जगह अलाव तापते लोग सर्दी से बचने को जतन करते हैं। मौसम में बदलाव आने से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बढ़ गया सर्दी का असर, छूटी धूंजणी पोकरण. क्षेत्र में बुधवार को अचानक बढ़ी सर्दी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गत कुछ दिनों तक सुबह व रात के समय ठंड, तो दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। मंगलवार की देर रात तेज हवा का दौर शुरू हुआ। बुधवार को दिन चढऩे के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी तथा तेज शीतलहर चल रही थी। जिससे ठंड का असर बढ़ गया। ...

उम्मेदसिंह तंवर बने जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Image
जैसलमेर. पूर्व यूआइटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर को जैसलमेर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में राज्य के 13 जिलों में पहली खेप में जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें जैसलमेर कांग्रेस की कमान तंवर को सौंपी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले उम्मेदसिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव रह चुके तंवर वर्तमान में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हैं। तंवर की ताजपोशी अध्यक्ष पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में मुख्यमंत्री की पसंद के तौर पर देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर एक तरह से वीटो कर उन्हें जिला कांग्रेस का मुखिया बनवाया। अब नजरें यूआइटी अध्यक्ष पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होने के बाद अब सबकी निगाहें अगले यूआइटी अध्यक्ष पर टिक गई हैं। इस पद के लिए उम्मेदसिंह तंवर को एक मजबूत दावेदार के त...

सीमांत शहर से दुनिया देखेगी सीसुब की ताकत और क्षमता

Image
-57वीं स्थापना दिवस परेड पहली बार दिल्ली से बाहर जैसलमेर में... -केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बांग्लादेश के बॉर्डर गाड्र्स के प्रमुख भी रहेंगे मौजूद जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 5 दिसंबर को जैसलमेर में आयोजनीय परेड को लेकर भारतीय सीमाओं की पहली पंक्ति माने जाने वाले बल ने स्वयं को पूरी तरह से झोंक रखा है। इससे पहले 3 दिसंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल भी होगी। ये दोनों आयोजन जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में होंगे। सीसुब के इतिहास में पहली बार राइजिंग डे परेड दिल्ली से बाहर होने जा रही है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मु य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शाह 4 दिसंबर को जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ बांग्लादेश बॉर्डर गाड्र्स के प्रमुख एमडी शफीनुल इस्लाम सपत्नीक मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीसुब भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर में यह आयोजन कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत, कुशलता और क्षमताओं का एक तरह से प्रदर्शन करेगा। यही कारण है कि बल के तमाम उच्चाधिकारी और कार्मिक गत एक माह से इस आयोजन को सफल बनाने में ...

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन, अभिभूत हो उठा भविष्य

Image
जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति फतेहगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोगा मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित शिविर इस मायने में ख़ास रहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिविर अवलोकन की तमन्ना पूरी हुई। इन विद्यार्थियों की जिन्दगी में यह पहला मौका था जब उन्होंने इस तरह के किसी सरकारी शिविर को करीब से देखा और सरकारी काम.काज तथा इनके तौर.तरीकों से रूबरू हुए। हुआ यूं कि विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे विद्यालय अवलोकन के दौरान सातवीं कक्षा में पहुंचे तो वहां बच्चों ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर के बारे में कई जिज्ञासाएं व्यक्त की और सकुचाते हुए शिविर का अवलोकन करने की दिली इच्छा जाहिर की। इस पर विकास अधिकारी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को अपने साथ शिविर में लगे गए और विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित काउन्टरों का अवलोकन कराया। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों तथा शिविर के दौरान संपादित होने वाले कार्यों के बारे में सरल भाषा में समझाया। विभिन्न प्रकार की भर्तियों, नौकरियों के अवसरों, उच्च शिक्षण एवं प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के ...

जैसलमेर के चयन का खास मकसद: एडीजी

Image
जैसलमेर . स्थापना दिवस परेड की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जैसलमेर पहुंचे सीसुब की पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक एनएस जामवाल बुधवार को बल के साउथ हैडक्वार्टर पर मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। उन्होंने दिल्ली से बाहर परेड करने के लिए सीमावर्ती जैसलमेर का चयन करने की वजह के बारे में पूछने पर बताया कि इसका एक खास मकसद है। सीसुब की स्थापना से लेकर अब तक के सफर में राजस्थान फं्रटियर का शानदार योगदान रहा है। इसके अलावा हम चाहते हैं कि छोटे शहर के लोग बल के गौरवपूर्ण कार्यक्रम को देखें और प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि 1965 में 25 बटालियनों के साथ बल की स्थापना की गई थी। आज 56 साल बाद सीसुब देश की छह हजार ल बी सीमा की सुरक्षा करती है। बर्फ से लेकर रेगिस्तान तक में हमारे प्रहरी तैनात हैं। सीसुब ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भाग लिया। आतंकी ताकतों से मुकाबला करने से लेकर देश में आने वाली किसी भी प्राकृतिक आपदा, आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे तथा चुनाव आदि में बल के जवान पूरी दक्षता के साथ अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। अमित शाह लेंगे परेड की सलामी एडीजी जामवाल ने बताया कि केंद्रीय गृहम...

चिकित्सक शिविरों में, अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था

Image
पोकरण. कस्बे में स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जबकि कुछ चिकित्सकों के शिविरों में ड्यूटी, अवकाश पर होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अव्यवस्थाओं से मरीजों का बेहाल हो रहा है। बावजूद इसके इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में तीन से चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ एक चिकित्सक साप्ताहिक अवकाश, एक रात्रिकालीन ड्यूटी व एक अवकाश पर रहते है। ऐसे में प्रतिदिन छह से सात चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिलते है। जिसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने उपचार को लेकर परेशानी हो रही है। बदलते मौसम से बढ़ रहे मरीज गत डेढ़ माह से अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। विशेष रूप से डेंगू, मलेरिया, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज अपने उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। जिन्हें कई बार चिकित्सक नहीं...

'अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की जरूरत'

Image
जैसलमेर. स्वदेशी चिन्तक, वक्ता एवं भारत स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके राजीव दीक्षित की जयंती एवं पुण्यतिथि पर 30 नवम्बर को स्थानीय संत उद्धवदास कन्हैया गोशाला में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उनकी स्मृति में गौषाला में लापसी बनाकर गायों को खिलाई गई। इस अवसर पर गौशाला में गोपुष्ठी यज्ञ किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा आहुतियां दी गई। संगोष्ठी में वक्ता हनुमानराम ने कहा कि राजीव दीक्षित द्वारा स्वदेशी के आग्रह को हम सभी को समझना होगा एवं अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना एवं अपने नजदीकी बाजार से ही वस्तुओं को खरीदना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। डॉ. उमेश वरगंटीवार ने कहा कि राजीव भाई द्वारा गौरक्षा एवं गो संरक्षण तथा संवद्र्धन को इतने अच्छे तरह से समझाया गया था, उसी के फलस्वरूप उनके विचारों को सुनकर ही आज गायों के प्रति राष्ट्रीय चिन्तन अधिक बढ़ा हैं। पं. राजेन्द्र अवस्थी ने संगोष्ठी में अपने विचारों में कहा कि राजीव भाई द्वारा भारतीय इतिहास में छिपी हुई हमारी संस्कृति और शिक्षण पद्धतियों का अध्ययन किया और बताया कि हमारी शिक्षा कितनी उन...

'शिक्षक समाज की धुरी, शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव

Image
जैसलमेर. राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला शाखा जैसलमेर के जिला स्तरीय सम्मेलन का समापन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय डाइट जैसलमेर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर बलवीर तिवारी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य पूनमाराम बामणिया, प्रभुराम राठौर सहायक निदेशक समसा, प्रीतमराम बामणिया एसीबीइइओ, एपीसी भैराराम लीलर, डाइट व्याख्याता अशोक इनखिया थे, जबकि अध्यक्षता जिला सभा अध्यक्ष व्याख्याता बूटाराम गेंवा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलवीर तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होता है तथा शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डाइट वरिष्ठ व्याख्याता उगम दान बारहट ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ आर्थिक व सामाज...

तीसरी लहर की आहट के बीच बच्चों पर निगरानी की दरकार

Image
जैसलमेर. कोरोना की तीसरी लहर और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक की आशंकाओं के बीच सीमावर्ती जैसलमेर जिले में डेढ़ लाख से अधिक स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में एक तरह की आशंका बनी हुई है। अभी तक १८ साल से अधिक आयु के लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसमें भी जैसलमेर जिला दूसरी डोज के मामले में प्रदेश के औसत से थोड़ा पीछे ही है। वहीं स्कूली बच्चे तो पूरी तरह से असुरक्षित ही बने हुए हैं। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में एकदम से कमी आ जाने के बाद फिलहाल सारी पाबंदियां एक तरह से हटा दी और स्कूलों में सभी उम्र तथा कक्षाओं के विद्यार्थियों की शत प्रतिशत ऑफलाइन पढ़ाई को मंजूरी दे दी। इस बीच जिले के स्कूलों की जो तस्वीर सामने आ रही है, वह चिंता में डालने वाली है। प्राय: चार-पांच वर्ष से लेकर १७ साल तक के विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ रहे हैं और बड़ी तादाद में वे पढ़ाई के लिए सरकारी-निजी विद्यालयों में पहुंच भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे अब कोरोना की पाबंदियां कम ही बरत रहे हैं। उनमें सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य कोविड अनुरूप व्यवहार देखने को नहीं मिलता। कई विद्यालयों ...

सामान्य कार्यकर्ता से जुड़ी है भाजपा : राठौड़

Image
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से कस्बे में जोधपुर रोड पर सुगन गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता, जुगलकिशोर व्यास, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गत दिनों नवनियुक्त पदाधिकारियों भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगा, ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश माली, भाजपा नगर मंडल मंत्री अचलाराम प्रजापत, लीलाधर जीनगर, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक गहलोत, सांगसिंह छायण, कार्यालय प्रभारी मनीष सैन, नगर मंडल मंत्री हरीश छीपा का सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर समय कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिली है तथा उनके सहयोग से ही भारत म...

रैली निकालकर जताया रोष

Image
रैली निकालकर जताया रोष पोकरण. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विधायक के घर के सामने धरने पर बैठे शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स व अन्य संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह भाटी व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप खुराना के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्मिकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कस्बे में एक जुलूस निकाला। विधायक के आवास के समक्ष धरनास्थल से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा। जैसलमेर रोड, व्यास सर्किल, स्टेशन रोड, गांधी चौक, एको की प्रोल, राजकीय अस्पताल होते हुए पुन: धरनास्थल पहुंचा। इस दौरान कार्मिकों ने उनकी ओर से दिए जा रहे धरने की जानकारी दी तथा नियमित करने की मांग का समर्थन करने को लेकर जनजागरण किया। जिलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि संविदाकर्मियों को 20 दिसंबर तक नियमित नहीं किया जाता है, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/expressed-anger-by-taking-out-a-rally-7201293/

शिविर में उमड़ी भीड़, निपटाए कार्य

Image
पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार शंकराराम गुर्जर, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सरपंच राजेन्द्र जाखड़, कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तथा अपनी लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, शिविर में किए जाने वाले कार्यों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए आवेदन किया। अधिकारियों की ओर से आवेदनों का निस्तारण किया गया। पोकरण. भणियाणा गांव में आयोजित शिविर के दौरान कई ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शामलाती खाते का बंटवारा कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। भणियाणा के खसरा संख्या 1120 के खातेदार खींवसिंह व सभी खातेदारों ने उपस्थित होकर सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार शंकराराम गुर्जर को आवेदन प्रस्तुत किया। तहसीलदार गुर्जर ने भू...

छह वर्षीय मासूम से बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Image
जैसलमेर. पॉक्सो न्यायालय ने छह वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश नरेन्द्रसिंह मालावत ने दो वर्ष पुराने मामले में सजा सुनाते हुए आरोपी सिंहड़ार निवासी नरेन्द्रसिंह को दण्डित किया है। मामले के अनुसार जिले के एक गांव की छह वर्षीय पीडि़ता जब अभियुक्त की दुकान पर पेंसिल लेने गई थी तो आरोपी नरेन्द्रसिंह ने उसे चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। परिवादी की ओर से दर्ज एफआइआर के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर आरोपी नरेन्द्रसिंह पुत्र बख्तावरसिंह निवासी सिंहड़ार के विरुद्ध धारा 342, 376 कख भादसं व 3 (ग)/४ पॉक्सो अधिनियिम में आरोप पत्र पॉक्सो न्यायालय में प्रस्तुत किया। राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभिोजक जेठाराम माली ने पैरवी करते हुए कुल 14 गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए और 28 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए। प्रकरण में अनुसंधान शाखा की ओर से संकलित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर को भेजे गए नमूनों की एफएसएल व डीएनए रिपोर्ट के आधार पर भी अभियुक्त की संलिप्तता प्रमाणित पा...