उम्मेदसिंह तंवर बने जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष


जैसलमेर. पूर्व यूआइटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर को जैसलमेर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में राज्य के 13 जिलों में पहली खेप में जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें जैसलमेर कांग्रेस की कमान तंवर को सौंपी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले उम्मेदसिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव रह चुके तंवर वर्तमान में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हैं। तंवर की ताजपोशी अध्यक्ष पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में मुख्यमंत्री की पसंद के तौर पर देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर एक तरह से वीटो कर उन्हें जिला कांग्रेस का मुखिया बनवाया।
अब नजरें यूआइटी अध्यक्ष पर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होने के बाद अब सबकी निगाहें अगले यूआइटी अध्यक्ष पर टिक गई हैं। इस पद के लिए उम्मेदसिंह तंवर को एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था। उनके अध्यक्ष बनने से अन्य दावेदारों को अपनी संभावनाएं ज्यादा उज्ज्वल नजर आने लगी हैं। गौरतलब है कि इस पद के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास कुमार व्यास सहित देवकाराम माली, उम्मेद आचार्य, कमलेश छंगाणी, अरुणा देवड़ा आदि के नामों की चर्चा राजनीतिक हलकों में है।

तंवर के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
जैसममेर. जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कांग्रेसजनों ने स्थानीय हनुमान चौराहा, गांधी चौक तथा गोपा चौक में जयकारे लगाए।
प्रवक्ता देवेंद्र परिहार ने बताया कि कांग्रेसजन कमलेश छंगाणी, रूपचंद सोनी, जाकिर हुसैन, जैनाराम सत्याग्रही, दिलीपसिंह, तरुण दैय्या, दुर्गेश आचार्य, सुनील गोयल, प्रेम बिस्सा, कुलजीतसिंह, वीरेंद्र मेघवाल, साहिल महेचा, राजेन्द्रसिंह, मृदुल तंवर, चंद्रभानसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी की और मिष्ठान खिला कर खुशी का इजहार किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/ummed-singh-tanwar-became-jaisalmer-congress-district-president-7203001/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां