Posts

Showing posts from June, 2021

1 जुलाई को खुलेंगे भादरियाराय माता मंदिर के दरबार

Image
लाठी. क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित प्रसिद्ध भादरियाराय माता मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए एक जुलाई को खोल दिए जाएंगे तथा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि भादरिया गांव में प्रसिद्ध भादरियाराय माता मंदिर स्थित है। इसके साथ यहां संत हरवंशसिंह निर्मल उर्फ भादरिया महाराज की समाधि, विश्व प्रसिद्ध पुस्तकालय भी स्थित है। कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण गत 17 अप्रेल को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद कर दिया गया था। गत दिनों राज्य सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी करते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसी के अंतर्गत भादरिया गांव में स्थित मंदिर भी एक जुलाई को खोल दिया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं के साथ यहां बैठे दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी छा गई है। जगदम्बा सेवा समिति के सचिव जुगलकिशोर आसेरा ने बताया कि जिला प्रशासन से बातचीत कर ली गई है। एक जुलाई को मंदिर खोल दिया जाएगा। मंदिर परिसर में किया छिड़काव राज्य सरकार की ओर से धार्मिक स्थल खोलने के दौरान गाइडलाइन की पालना करने...

कोविड. 19 की वैक्सीन लेने वाले भक्त ही आ सकेंगे बाबा के द्वार

Image
रामदेवरा (जैसलमेर). रामदेवरा तीर्थ में स्थित विख्यात बाबा रामदेव का समाधि स्थल 76 दिनों के बाद 1 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसको लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को हुई बैठक में निर्णय हुआ। समाधि स्थल को खोलने के साथ कोरो ना की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाकर सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को पत्रिका की ओर से प्रकाशि खबर पर भी मोहर लग गई है।जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में समाधि समिति की कमेटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि समाधि समिति के सभी कार्मिकों के कोविड 19 की वैक्सीन लगी होनी अनिवार्य है। समाधि स्थल के भीतर दर्शन को आने वाले सभी श्रद्धालुओं के कोविड 19 की पहली वैक्सीन लगी होनी चाहिए। कोरोना की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन होना चाहिए। रामदेवरा से समाधि समिति कि कमेटी में अध्यक्ष राव भोमसिंह तंवर, सदस्य और उपसरपंच खींवसि...

पदाधिकारियों का किया स्वागत, संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा

Image
पोकरण. अखिल भारतीय सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कस्बे में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री के आवास फतेह मंजिल पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। सेवादल कांग्रेस के संभाग प्रभारी मोहन हटेला, राजेन्द्रसिंह अडवाना, राहुल चौधरी मंगलवार को सुबह पोकरण पहुंचे। यहां फतेह मंजिल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुला फकीर, सेवादल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष खट्टनखां, पोकरण विधानसभा के सेवादल समन्वयक हाजी यार मोहम्मद गोमट ने उनका मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी हटेला ने कहा कि कांग्रेस में सेवादल संगठन का प्रमुख स्थान है। उन्होंने सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा त्याग, तपस्या व बलिदान के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हर परिस्थिति में तैयार खड़ी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अभियान चलाकर बूथ स्तर पर सेवादल संगठन को मजबूत किया जाएगा। उ...

मंत्री ने ली विभाग की समीक्षा बैठक, शिकायतकर्ता से फोन पर की बातचीत

Image
पोकरण. हैल्लो, मैं मंत्री शाले मोहम्मद बोल रहा है, आपने संपर्क पोर्टल पर एक शिकायत की थी, उसके निस्तारण से क्या आप संतुष्ट है?... कुछ इसी अंदाज में पोकरण विधायक तथा राजस्थान सरकार में अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री शाले मोहम्मद ने मंगलवार को जयपुर स्थित जन अभियोग निराकरण विभाग के संपर्क पोर्टल कार्यालय से फोन पर शिकायतकर्ता से बातचीत की तथा समस्या के समाधान पर संतुष्ट है या नहीं, इसकी जानकारी ली। मंत्री शाले मोहम्मद इन दिनों जयपुर प्रवास पर है। उन्होंने मंगलवार को सुबह जन अभियोग निराकरण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा शिकायतों के निस्तारण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों में से एक नंबर का चयन कर उन्हें फोन लगाया। उन्होंने दर्ज शिकायत के निस्तारण से संतुष्टि के बारे में पूछा। जिस पर परिवादी ने बताया कि कोरोना हो जाने के कारण श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी। उस समय रेमडेसिविर इंजेक्शन व अन्य सेवाएं नहीं मिली थी और शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं...

दलहनी फसलों का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन विषय पर दिया प्रशिक्षण

Image
पोकरण. कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहनी दलहनी फसलों का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन करने के विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 25 किसानों ने भाग लिया। शस्य वैज्ञानिक डॉ.कृष्णगोपाल व्यास ने खरीफ में बोई जाने वाली दलहनी फसलों मूंग व मोठ के उत्पादन की वैज्ञानिक विधि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खेती की तैयारी के समय 10 टन गोबर की खाद या पांच टन वर्मिकम्पोस्ट को अच्छी तरह से मृदा में मिलाकर तैयार करें। उन्होंने मूंग व मोठ की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीजोपचार विधि के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने फसलों की बुआई सीडड्रिल मशीन से 30 सेमी कतार से कतार एवं 10 सेमी पौधे से पौधे की दूरी पर रखकर करने की बात कही। उन्होंने मूंग व मोठ में पोषक तत्व प्रबंधन के लिए यूरिया, डीएपी, तत्व गंधक, जिप्सम आदि का उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सफेद मक्खी व मोयला के प्रकोप से बचाव की जानकारी दी। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ.सुनीलकुमार शर्मा ने कृषि क्षेत्र में सूचना एवं संचार तकनीकी के महत्व से अवगत करवाया। मृदा व...

पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान

Image
बडोड़ा गांव. केएस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के लक्ष्मणसर गांव में प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण मित्र पुरस्कार व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजपूत सेवा समिति के सचिव सवाईसिंह देवड़ा के मुख्य आतिथ्य, भाजयुमो जिला प्रभारी उदयसिंह भाटी, समाजसेवी त्रिपालसिंह भाटी, गिरधरसिंह डांगरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारेाह में गत दो वर्षों में फाउंडेशन की ओर से किए गए पौधरोपण व उनकी देखभाल करने पर विक्रमसिंह, मेहराजसिंह व कानसिंह को नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्मणसर में गत वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, पुलिस व शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों, जिनमें जितेन्द्रसिंह, पूनमसिंह, थानवीरसिंह, राजेन्द्रसिंह, कमलसिंह, चंचल भाटी, किरण भाटी का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सवाईसिंह ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उदयसिंह ने पर्यावरणप्रेमियों व प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की। त्रिपालसिंह ने शिक्षा व पर्यावरण जागरुकता को लेकर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष हरिसिंह डांगरी, श्रवणसि...

पांच फीट पर निकलती विद्युत तारें, हो सकता है हादसा

Image
नोख. क्षेत्र के बोड़ाना गांव में विद्युत आपूर्ति केे लिए डिस्कॉम की ओर से लगाई गई बिजली तारें ढीली होने तथा नीचे झूलने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि मदासर से बोड़ाना गांव तक वर्षों पूर्व विद्युत तारें लगाई गई थी। समय पर सारसंभाल नहीं होने तथा देखरेख के अभाव में तारें नीचे झूल रही है। हालात यह है कि कुछ जगहों पर पांच फीट की ऊंचाई पर तारें झूल रही है। जिसके कारण किसी व्यक्ति या पशु के इन तारों की चपेट में आ जाने तथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके डिस्कॉम की ओर से तारों को ठीक करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आसकंद्रा. गांव के जीएसएस से 12 फिल्टर जाने वाली विद्युत लाइन से एक नलकूप पर तार टूटकर गिर जाने व उसकी चपेट में आने से एक भेड़ की मौत हो गई। आसकंद्रा गांव के जीएसएस से 12 फिल्टर नलकूूप तक विद्युत लाइन लगाई गई है। मंगलवार को एक तार टूटकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से एक भेड़ की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ाई हुई है। जिसे सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ...

'आवश्यक सावधानियों के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थल'

Image
जैसलमेर. आगामी 1 जुलाई से धार्मिक स्थलों को प्रात:काल 5 बजे से सायंकाल 4 बजे तक खोलने की अनुमति के मद्देनजर जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में विभिन्न धर्म.समुदायों के प्रतिनिधियों की बैठक जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी निर्देशों की पूरी-पूरी पालना करने और कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया और प्रशासन को विश्वास दिलाया कि कोरोना बचाव व रोकथाम के लिए जागरुकता संचार के साथ ही तमाम निर्देशित गतिविधियों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सरकार की ओर से जारी त्रिस्तरीय जन अनुशाससन दिशा.निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा चेतावनी दी गई है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इस दिशा में वैक्सीनेशन के प्रति गंभीर रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आएए इसका ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि जरूरत पडऩे पर धार्मिक स्थलों पर वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से कहा कि...

विवाहिता को परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

Image
जैसलमेर. सांगड़ पुलिस ने विवाहिता को परेशान कर उसे आत्महत्या करने को मजूबर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 8 जून को अचलाराम पुत्र सूरताराम माली निवासी ओला ने इस संबंध में सांगड़ थाने पर रिपोर्ट पेश की कि उसकी बहन का विवाह 1 मई 2012 को स्वरूपाराम पुत्र चतुराराम माली निवासी साजित के साथ करीब नौ वर्ष पूर्व संपन्न हुआ। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी सास, ननद व देवर वगैरह उसे मानसिक तौर पर दहेेज की मांग को लेकर परेशान करते रहे। इसके साथ ही उसके साथ आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की जाने लगी। गत 7 जून 2021 को सुबह उसकी बहन के देवर प्रकाश का फोन आया औैर कहा कि आपकी बहन की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद करीब सुबह नौ बजे वह और उसके पिता पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। उसे देखने पर लग रहा था कि उसके साथ मारपीट कर, उसका गला घोंटा गया है। इस संबंध में मिली रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विपिन शर्मा के सुपरविजन तथा श्यामसुन्दरसिंह वृताधिकारी वृत जै...

अस्पताल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े गड्ढ़ों से हादसे की आशंका

Image
लाठी. गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाने आने वाले मरीजों के लिए क्षतिग्रस्त सड़क व उनमें हुए गहरे गड्ढ़ों को पार करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस टूटी सड़क के कारण मरीजों की हालत और अधिक बिगडऩे की आशंका रहती है। बावजूद इसके मरम्मत को लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है। गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक कच्चा मार्ग स्थित है। यहां वर्षों पूर्व बनाई गई सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। कच्ची सड़क पर आवागमन करना भी मुश्किल हो रहा है तथा राहगीरों, वाहन चालकों व मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी लाठी सहित आसपास क्षेत्र के गांवों व ढाणियों से प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाया जाता है। ऐसे में इस मार्ग पर हुए गहरे गड्ढ़ों के कारण गर्भवती महिलाओं की हालत और अधिक बिगडऩे की आशंका बनी रहती है। गड्ढ़ों से निकलते वाहन से धक्का लगने से कई बार गर्भवती महिला की तबीयत इतनी बिगड़ जाती है कि उसे अन्यंत्र रैफर करना पड़ता है। बिन रोशनी हो सकता है हादसा अस्पताल जाने...

वैक्सीनेशन शिविरों का हुआ आयोजन

Image
पोकरण. कजोई ग्राम पंचायत के जैतपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम सुमनदेवी ने बताया कि शिविर में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 48 जनों तथा 45 वर्ष से अधिक सात लोगों के टीकाकरण किया गया। इस मौके पर बीएलओ रामूदान, जितेन्द्र जालानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हवा, लाडूखां, सामाजिक कार्यकर्ता चिमाराम मेघवाल, मलिकखां, सालमखां, तगाराम, कमुराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। पोकरण (आंचलिक). ग्राम पंचायत सुभाषनगर के मसूरिया स्थित मदरसा सिब्तगुल इरफान फैज सैय्यद शाह मर्दान सोढ़ाणियों की ढाणी में सोमवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम रीना, चिकित्साकर्मी सदीकखां की ओर से यहां आए 110 ग्रामीणों के टीकाकरण किया गया। बीएलओ हरीश डोयल व सामाजिक कार्यकर्ता पीरेखां ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी और वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर इशाक जंज, बरकतखां, सद्दाम जंज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविरों का किया निरीक्षण पोकरण. ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में आयोजित वैक्सीनेशन शि...

रीडर्स फस्र्ट योजना में माइक्रो ओवन की विजेता रही संगीता गांधी

Image
जैसलमेर. विश्वसनीयता में पत्रिका जैसा कोई नहीं है। उत्कृष्ट पठन सामग्री के साथ रोचक तथ्यों का समावेश इसको अन्य दैनिक से खास बनाता है। पत्रिका की तरह ही इसकी उपहार योजनाएं भी विश्सनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है। यह कहना है राजस्थान पत्रिका की ओर से संचालित पाठक योजना रीडर फस्र्ट के तहत विजेता रही पोकरण निवासी संगीता गांधी का। पोकरण शहर के बोहरा की गली में रहने वाले प्रकाश गांधी की पत्नी संगीता गांधी को उपहार योजना में माइक्रो ओवन मिला है। यहा सादे समारोह में महारथी मारुति न्यूज़ एजेंसी पोकरण के कार्यालय में एजेंसी संचालक यतन जोशी व बाड़मेर शाखा के वितरण प्रभारी अमराराम चौधरी ने उन्हें उपहार भेंट किया। संगीता गांधी बताती है कि वे गत 30 वर्षों से राजस्थान पत्रिका की नियमित पाठक है। उन्हें पत्रिका में स्थानीय समाचार के साथ-साथ राज्य व अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार भी पसंद है। समाचारों के अलावा पत्रिका के साथ प्राप्त होने वाले साप्ताहिक परिवार परिशिष्ट भी वह रुचि से पढ़ती है। उन्होंने बताया कि उपहार योजना में भाग लेना उनकी हॉबी में शुमार है। वह अन्य पाठकों को भी दिन की शुरुआत पत्रिका से ...

पशुपालकों ने पशुपालन अधिकारी का किया घेराव

Image
जैसलमेर. जैसलमेर जिले में ऊष्ट्र विकास योजना में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए पशुपालकों ने सोमवार को पशुपालन अधिकारी का घेराव किया और बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार करने के आरोपी पाए गए कार्मिकों को निलम्बित करने की मांग की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी के नेतृत्व में घेराव करने पहुंचे पशुपालकों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत पशुपालकों को देने के लिए चार करोड़ की राशि सरकार ने आवंटित की थी। उसमें से 20 प्रतिशत राशि ही पशुपालकों को मिल पाई है। बाकी पशुपालक आज भी सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने योजना में फर्जीवाड़ा करने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और 15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी। भ्रष्टाचारियों से हो वसूली भाटी ने कहा कि योजना में जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है, उनसे राशि वसूली करें और पशुपालकों को आवंटित की जाए। साथ ही उन्हें निलम्बित किया जाए। पूरे राज्य भर में पशुपालक आंदोलन चलाएंगे। केमल एसोसिएशन के हनवंतसिंह राठौड़ ने बताया कि ऊष्ट विकास योजना में प्रत्...

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
नोख. क्षेत्र के बोड़ाना के किसानों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरु जम्भेश्वर लिफ्ट नहर से निकले बोड़ाना माइनर की डिग्गी संख्या तीन के किसानों ने बताया कि यहां स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी हो गया था। इस ट्रांसफार्मर से पानी की डिग्गी से सिंचाई के पानी की आपूर्ति से किसान खेती करते है। भीखाराम सुथार, भूराराम मेघवाल, हुकमसिंह, उगमसिंह, मांगूसिंह, खेतसिंह आदि किसानों ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के बाद यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिसके कारण किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके खेतों में खरीफ फसल की बुआई का कार्य रुक गया है तथा उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर सोमवार को किसानों ने डिग्गी के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए यहां नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। साथ ही किसानों ने नाचना स्थित डिस्कॉम कार्यालय में भी ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर लगाने व किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। source https:/...

मानव रूपी देह को परमार्थ कार्य में लगाएं: रोलसाहबसर

Image
जैसलमेर. जो जिम्मेदारी दी गई, उसे संभालते हुए अपने कार्य का विस्तार करें। इस मानव रूपी देह को परमार्थ कार्य में लगाएं और स्वयं को सौभाग्यशाली समझें। जो भी आगे बढ़े हैं विपरीत परिस्थितियां उनके भी सामने आई, लेकिन उन्होंने बिना प्रभावित हुए कार्य जारी रखा। जो श्रेष्ठ होते हैं उनके जीवन की छाप इतनी रहती है कि उनसे अन्य भी प्रेरणा लेते हैं। वे युगो युगो तक याद किए जाते हैं। उक्त उदगार जैसलमेर स्थित संघ कार्यालय तनाश्रम में आयोजित स्वयंसेवकों के स्नेह मिलन कार्यक्रम में क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की चकाचौंध ने जिस तरह की हवा बना रखी है, उसमें सभी बहे जा रहे हैं। कहीं हम पथ विचलित कर के इसमें बहना प्रारंभ ना कर दे, इसके लिए सदैव सतर्क रहें। जो कार्य हाथ में लिया है, उसे किए चलें। संघ प्रमुख बाड़मेर आश्रम से जैसलमेर एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे। जिन्हें संघ का दायित्व दिया गया है और अन्य आगामी दायित्व देना है, उन स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया। कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को चयनित कर उन्हे नवीन कार्य दिया गया। संघ के अलावा ...

सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने की जरूरत

Image
जैसलमेर. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेश एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल के पुनर्गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जिले में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यलय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से नियुक्त संभाग प्रभारी मोहन हटेला, राजेंद्रसिंह आडवाण और राहुल चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष खटन खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवादल के कार्यकर्ताओं की ओर मुख्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी मोहन हटेला ने कहा कि सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। पार्टी का कार्य करने वाले निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन कर प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक के गठन किया जाएगा। संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह अडवाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि सेवाद...

पोकरण, भणियाणा व फलसूण्ड थानाक्षेत्रों में पुलिस ने की कार्रवाई

Image
पोकरण (जैसलमेर). सरहदी जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र में गत 48 घंटे अपराधियों के लिए अच्छे नहीं रहे। तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस टीम की कार्रवाई में कुल 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। पोकरण, भणियाणा व फलसूण्ड पुलिस थानों में बीते दिनों में दर्ज हुए तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बीते 48 घंटों में अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा के सुपरविजन में हुई इन कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से दो आरोपियों न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। जबकि छह आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया तथा तीन आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एक साथ बड़ी कार्रवाई होने से अपराधियों में भय का माहौल नजर आया। पोकरण. कस्बे से छह किमी दूर जैसलमेर रोड पर सांकड़ा फांटा के पास गत 30 मई की रात एक प्लांट के सुरक्षा गार्डों के साथ हुई मारपीट व हमले के तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। थानाप्रभारी धन्नाराम विश्रोई के अनुसार अजमेर जिलांतर्गत पीसांगन तहसील के भगवानपुरा निवासी अ...

Video: ट्रांसफार्मर हुआ चोरी, तो तार को भी काट ले गए साथ

Image
नोख. क्षेत्र के बोड़ाना व आसपास क्षेत्र में विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। गत दिनों नहरी क्षेत्र से एक विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो गया, तो इसके पास ही लगी एक हाईटेंशन विद्युत तार भी काटकर ले गए। एक तार सड़क पर झूलता होने के कारण हादसे की भी आशंका बनी हुई है। गुरु जम्भेश्वर लिफ्ट नहर से निकले बोड़ाना माइनर की डिग्गी संख्या तीन पर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर गत कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खेतों के बीच धोरों में स्थित इस ट्रांसफार्मर को रात में चोरी कर ले गए। बोड़ाना के इस विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के घटनास्थल के पास व जोधपुर के पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित राजीव गांधी लिफ्ट नहर के पास से ही निकल रही एक हाईटेंशन लाइन के तार कटे हुए सड़क मार्ग पर पड़े है। जिससे आम रास्ते पर आवागमन मुश्किल हो गया है तथा इस तार से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह लाइन लम्बे समय से बंद होने के कारण इसके तार लगातार चोरी हो रहे है। नहर की सड़क के आसपास काटे गए तार पड़े है। बावजूद ...

तीसरी मंजिल से गिरने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

Image
जैसलमेर. जैसलमेर के कुम्हार पाड़ा में बीती रात्रि अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर कर वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई। महिला तीसरी मंजिल से गिरने पर पहले बिजली के तारों पर झुली और फिर नीचे खड़ी गाड़ी से टकराते हुए जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग जाग गए और बाहर का दृश्य देखकर हर कोई कांप गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ी देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में हीरा देवी (65) पत्नी हरिशंकर बोरावट की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया गया। पुलिस बल पहुंचा मौके पर महिला रात करीब तीन बजे गिरी। बताया जाता है कि छत पर सोने के दौरान हीरा देवी रात को उठने के दौरान नीचे गिर गई हो। महिला के दो पुत्र उसके साथ रहते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, वृताधिकारी श्यामसुंदर सिंह, शहर कोतवाल बलवंतराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार महिला के तारों पर गिरने से शॉर्ट सर्किट ह...

शून्य से सुकून, लेकिन नहीं भूलें गुजरे दिन

Image
जैसलमेर. सीमांत जैसलमेर जिला एक बार फिर बेफिक्री के दौर में पहुंच गया है। अप्रेल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर ने शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक लोगों को चपेट में लिया और 200 से 250 जनों को महामारी ने काल का ग्रास बना दिया। इतना होने के बाद जैसे ही जून के दूसरे पखवाड़े में संक्रमण की गति एकदम मद्धम पड़ी। जिला मुख्यालय तक पर लोग मानो पिछले दिनों के जख्मों को पूरी तरह से भुला चुके हैं। सरकार की ओर से अनलॉक का दायरा बढ़ाने के साथ लोग भी पूरी तरह से खुलते जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर मास्क की अनिवार्यता तक को नजर अंदाज कर रहे हैं। इस सबके बीच प्रशासन व पुलिस ही नहीं चिकित्सा महकमा तक 'रेस्ट मोडÓ में पहुंच गया दिखता है। कोरोना की दूसरी लहर के जख्मों को कोई सबक की तरह याद नहीं रख रहा। ऐसे में आने वाले समय में तीसरी लहर के खतरे की आशंका ही बढ़ी है। न कोई रोकने वाला, न कोई टोकने वाला शहर में मास्क तथा गाइडलाइन के अन्य पहलुओं की पालना करवाने के लिए अब न सड़कों पर पुलिस दिखती है और न ही नगरपरिषद व प्रशासन के नुमाइंदे। सरकारी स्तर पर छूट दिए जाने के कारण लोग भी लापरवाह दिखाई देने ल...

सरहदी क्षेत्र में चिकित्सा शिविर एवं कोरोना टीकाकरण अभियान का आयोजन

Image
जैसलमेर. शहर में रविवार को सीमा सुरक्षा बल की ओर से सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए शिविर आयोजित कर कोरोना की रोकथाम को लेकर टीकाकरण किया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप किशनगढ़ क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर टीकाकरण अभियान के आगाज के साथ चिकित्सा शिविर भी शुरू किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय जैंसलमेर (उत्तर) ने लोगों को टीकाकरण अभियान में शमिल होने के प्रेरित किया और जिला कलक्टर आशीष मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी सहित जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया। सतीश कुमार शास्त्री समादेष्टा ने सहयोग दिया। इस अवसर पर राजेन्द्रसिंह द्वितीय कमान अधिकारी 46 वी वाहिनी, अनिल कुमार शर्मा उप समादेष्टा (सामान्य), क्षेत्रीय मुख्यालय जैंसलमेर (उत्तर) एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. हेमन्त जीनगर और डॉ. कुणाल ने सेवाएं दी। ग्रामीणों की ओर से इंद्रसिंह सीसुब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/organized-medical-camp-and-corona-vaccination-c...

विद्युत समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

Image
पोकरण. ग्राम पंचायत अजासर के दिधु गांव में स्थित जीएसएस से गत कई दिनों से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गुस्साए किसानों ने रविवार को सुबह विरोध प्रदर्शन किया तथा व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की। किसानों ने बताया कि डिस्कॉम कार्मिकों की लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गत कई दिनों से पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जिसके कारण घरेलू कनेक्शनों के साथ कृषि कनेक्शन धारियों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में कई बार डिस्कॉम केे अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बाद भी व्यवस्था को सुचारु नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों व किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार को नरपतसिंह, जुगतसिंह, स्वरूपसिंह, श्रवणसिंह, जोगिंदरसिंह, भोमसिंह, कालूसिंह, जालमसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान जीएसएस के आगे एकत्रित हुए। उन्होंने डिस्कामकर्मियों के विरुद्ध रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल की बुआई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के कारण समय पर बुआई व सिंचाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार अवगत करवाने के बा...

बेहतर जानकारी व सही तरीके से होगा बेहतर उत्पादन

Image
जैसलमर. कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को खजूर की खेती करने वाले किसानों को अधिक उत्पादन के लिए आदर्श परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी रखने की सलाह दी है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी ने किसानों के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा वर्तमान समय में जैसलमेर, बाड़मेर व बीकानेर क्षेत्र के किसान खजूर की खेती को व्यवसाय तौर पर कर रहे है और अच्छा मुनाफा कमा रहे है। बावजूद इसके कई किसान खजूर की खेती के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाने के कारण खजूर की खेती सही तरीके से नही कर पाते। उन्होंने बताया कि खजूर की खेती मुख्य रूप से अरब देशों, इजरायल और अफ्रीका में की जाती है। इरान खजूर का मुख्य उत्पादक और निर्यातक है। उन्होंने बताया कि गत दशकों में भारतीय प्रशासन ने काफी प्रयास किए हैं, जिसके तहत खजूर के खेती क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। देश में राजस्थान, गुजरात, तामिलनाडू और केरला खजूर के मुख्य उत्पादक राज्य हैं। केंद्र के कृषि मौसम अन्वेषक नरसीराम भील ने कहा की खजूर की खेती करते समय खजूर के पौधों को अधिक तापपान की जरूरत होती है। इसकी खेती भी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन अ...

पोकरण में गर्मी, लू से आमजन परेशान, तो आसकंद्रा में बारिश

Image
पोकरण. क्षेत्र में रविवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कस्बे में रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। नौ बजे बाद सूर्य की तेज किरणें निकली और तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। 11 बजे बाद लू के थपेड़े शुरू हो गए तथा भीषण गर्मी के कारण आमजन का बेहाल हो गया। दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शाम चार बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई तथा साढ़े चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और बारिश जैसा मौसम हो गया, लेकिन देर शाम तक भी बारिश नहीं हुई। करीब साढ़े पांच बजे तेज हवाएं व आंधी चलने लगी तथा कुछ ही देर में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से मौसम धूप छांव का हो गया। जिससे पुन: गर्मी का मौसम हो गया। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। आसकंद्रा. गांव सहित आसपास क्षेत्र में रविवार को सुबह हुई बारिश से मौसम ठंडा व सुहावना हो गया। गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी का दौर चल रहा था। रविवार को अलसुबह चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और पांच बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। आसकंद्रा के साथ सत्याया, एमटीडी, दिधु, भदडिय़ा, अवाय व आसपास क्षेत्र में करी...

240 ने करवाई आंखों की जांच, 102 के लैंस प्रत्यारोपण

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मोहिनीदेवी भाटिया एवं भंवरलाल भाटिया की ओर से प्रायोजित समिति के 163 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 240 मरीजो ने आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया। प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि समिति की नेत्र यूनिट बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में 25 तारीख को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व सभी प्रकार की जांच के बाद 102 मरीज ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए। इन सभी का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किए गए। शेष 20 मरीजों को परामर्श देकर छुट्टी दी गई। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक भंवरलाल भाटिया का स्वागत समिति अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया। उनकी धर्मपत्नी मोहिनी देवी का समिति कार्यकर्ता भगवती गोस्वामी ने शाल ओढ़ाकर किया। उनके परिवार से महेंद्र भाटिया, दमयन्ती भाटिया, प्रमोद भाटिया सीए, अशोक भाटिया, अनिता भाटिया आदि का जन सेवा समिति ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवरलाल भाटिया ने कहा कि समिति की ओर से स्वास्थ्य ...

'स्थापना दिवस के 75 वें वर्ष को हीरक जयंती के रूम में मनाएगा क्षत्रिय युवक संघ

Image
जैसलमेर. क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन (एसकेपीएफ) के कार्य विस्तार कार्यक्रम के तहत बसिया क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जोगीदास गांव में किया गया। प्रारंभ में तारेंद्रसिंह झिनझिनयाली ने क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। फाउंडेशन के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्रसिंह तारातरा ने बताया कि क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि आज समाज में युवाओं के दिल में व्यवस्था को लेकर जो नकारात्मक भाव है, उसे दूर कर समाज में सकारात्मक क्रियाशीलता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। संविधान में जो बातें लिखी गई है, वो हमारे पूर्वजों के हमेशा से आदर्श वाक्य रहे है। सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न राज्य के लिए हम सदियों से लड़ते आए हैं। धर्मनिरपेक्षता की बात करें तो इतिहास में हमने धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया। हर जाति-वर्ग को समान भाव से देखा। इसी प्रकार संविधान के जो मूल तत्व है वो हमारे इतिहास व वर्तमान के अनुकूल है, इसलिए संविधान के प्रति हमारे मन में आदर भाव होना चाहिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि अपने स्...

एमआइ ने युवक के सोशल मीडिया एकाउंट को खंगाला

Image
जैसलमेर. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के संदेह के आधार पर पकड़े गए युवक से आर्मी इंटेलीजेंस एमआइ की ओर से व्यापक पूछताछ की गई है। इस बीच जानकारी मिली है कि एमआइ की तरफ से युवक के मोबाइल में दर्ज पाकिस्तान सहित अन्य देशों के मोबाइल नंबर्स के अलावा युवक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपे जाने की जानकारियां भी सामने आ रही है। हालांकि इस बारे में पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बोल रही है। गौरतलब है कि संदिग्ध युवक को एमआइ ने जैसलमेर के सैन्य स्टेशन के टीएसपी गेट नं. 1 के पास से शनिवार रात पकड़ा था। उस पर संदेह है कि वह सामरिक जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा है। बताया जाता है कि वह युवक सैन्य स्टेशन में कैंटीन संचालित करता हैए इस वजह से उसका वहां आना.जाना रहा है। जेआइसी आज संभव इस बीच जानकारी सामने आई है कि एमआइ ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है और उससे सोमवार को विभिन्न एजेंसियां संयुक्त पूछताछ करेंगी। अब तक उसके मोबाइल में मिले विदेशी नम्बर्...

आमजन को मिले घोषणाओं का लाभ: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की क्रियान्विति निर्धारित समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करे ताकि इन बजट घोषणाओं का लाभ आमजन को मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के अनुरूप बजट घोषणा में कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करवाने की बात कही। अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री बजट घोषणा की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, समाजसेवी गोविन्द भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवीं, सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास, समाजसेवी विकास व्यास के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी घोषणाओं की समय पर हो क्रियान्विति अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बजट घोषणाओं की...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना की दूसरी लहर में अद्वितीय सेवाएं देकर निभाया राष्ट्र सेवा धर्म

Image
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव संगठन राष्ट्र के लिए समर्पित रहता है। चाहे उसके समक्ष कितनी कठिनाइयां कितनी व्यस्तता क्यों ना हो। वह सदैव राष्ट्र एवं संगठन को प्राथमिकता देता है। समर्पण की इसी भावना से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपनी एक नई शक्तिशाली पहचान कायम करने में सक्षम हो चुकी है। प्रदेश महामंत्री कटारा ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो काम देश में पिछली कांग्रेस सरकार सरकार 60 साल में नहीं कर पाई। पीएम मोदी ने वो काम 7 साल में करके दिखाए। गांव-गांव व ढाणी-ढाणी बिजली पहुंचान, गैस पहुंचाना, सड़कें पहुंचाना जैसे कार्य हुए और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय गठन कर घर-घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाने का लक्ष्य लिया है, वह भी जल्दी ही पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए...

कटारा ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन

Image
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने जैसलमेर प्रवास के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा जेठवाई रोड पर भारतीय जनता पार्टी के निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा को भवन निर्माण संबंधी पूर्ण जानकारी से अवगत करवाते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि भवन का निर्माण जैसलमेर शैली के हिसाब से जैसलमेर के सुनहरे पीले पत्थर से हो रहा है, जिसकी चार दीवारी का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। आगे भी काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा पीले पत्थर से बनी चार दीवारी एवं उस पर बनाए गए भाजपा का प्रतीक चिन्ह कमल देखकर इतने अभिभूत हुए कि उद्घाटन समारोह पर पुन: आने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी, महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, जिला मंत्री महेंद्र तंवर, कंवराजसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित भी साथ थे। किया अभिनंदन भाजपा नगर मंडल की ओर से प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा के जैसलमेर प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिल...

जैसलमेर में मिलिट्री स्टेशन के पास पकड़ा गया संदिग्ध शख्स, मिलिट्री इंटेलिजेंस को जासूसी का शक

Image
जैसलमेर। सीमावर्ती जैसलमेर में मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक व्यक्ति को जासूसी के संदेह में पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन के टीएसपी गेट संख्या एक पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया है। बताया जाता है कि उसके पास से कई संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। उस व्यक्ति की आर्मी स्टेशन में केंटीन होने की जानकारी सामने आई है। जिसके कारण उसका स्टेशन में आना जाना था। आर्मी इंटेलीजेंस कई दिनों से उस पर नजर रखे हुए थी। पकड़े गए व्यक्ति का नाम बाय खां निवासी बासनपीर बताया जाता है।  स्वर्णनगरी व पर्यटन नगरी के तौर पर देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान बना चुके जैसलमेर जिला एक बार फिर जासूसी नेटवर्क के तौर पर आईएसआई की गिद्ध नजरों में आ चुका है। आए दिन सरहदी जिले में धरे जा रहे जासूसों ने जहां सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि विषम भौगोलिक क्षेत्र में फैले क्षेत्रफल पर निगरानी रखने के लिए पुलिस तंत्र का दायर सीमित होने और संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढऩे से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। जानकार बताते हैं कि सरहदी जैसलमेर जि...

कोरोना के सताए 287 बच्चों को मिलेगा सम्बल

Image
जैसलमेर. कोरोना की दूसरी लहर ने सीमावर्ती जैसलमेर को झकझोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार कम से कम 106 जनों की जिंदगी कोरोना ने लील दी। इनमें कई जनों के नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे अनाथ और विधवा माता के बच्चों के लिए राज्य सरकार सम्बल बनकर सामने आई है। पालनहार योजना के तहत ऐसे बालक-बालिकाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। जैसलमेर जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ऐसे बच्चों का सर्वे किया जा चुका है और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 287 बच्चे इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें अब तक 84 बच्चों की ओर से योजना में सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भिजवाए गए हैं। यहां इतने बच्चे जानकारी के अनुसार प्रशासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के प्रधानाचार्योंए ग्रामसेवकों और पटवारियों के अलावा विकास अधिकारियों को संबंधित उपखंड अधिकारी के निर्देशन में सर्वे कार्य करवाया गया। जिसमें सम पंचायत समिति में 63, जैसलमेर में 46, फतेहगढ़ में 35, भणियाणा में 34, मोहनगढ़ में 33, सांकड़ा में 30 और नाचना में 4 बच्चों के अलावा जैसलमेर नगरपरि...

हाइटेंशन लाइन से तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Image
जैसलमेर. सदर पुलिस ने हाइटेंशन लाइन से तार चुराने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि गत 10 अप्रेल 2021 को मुकेश कुमार मीना हाल कनिष्ठ अभियंता रारावि प्रसारण निगम रामगढ़ ने पुलिस थाना रामगढ जैसलमेर ने एक रिपोर्ट पेश की थी कि छत्रैल गॉव जीएसएस से रामगढ़ जैसलमेर जाने वाली 220 केवी विद्युत लाइन के विद्युत पोल 21 मार्च 2021 को आई तेज अंधड़ के कारण हाइटेंशन तार टावर के साथ क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें चोर गत 24 मार्च की मध्यरात्रि से 27 मार्च तक छत्रैल जीएसएस के विद्युत टावर संख्या 01 से 09 तक रामगढ़ की तरफ जाने वाली लाइन के विद्युत पोल से करीब 9 किमी तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस थानाधिकारी प्रेमदान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों के हर संभावित स्थानों पर दबिश दी। प्रकरण में चोरी के आरोपी लाखाराम पुत्र सुरताराम भील निवासी डांगरी हाल बबर मगरा कच्ची बस्ती, जैसलमेर को 26 जून को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमेें उसनक जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गय...

पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Image
जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जन जागरुकता के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में कार्यालय शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक जैसलमेर एवं दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुन्दरसिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त जैसलमेर ने की। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारिता विभाग के हिम्मतसिंह कविया थे। उन्होंने नशा मुक्ति दिवस पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में देवाराम निरीक्षक पुलिस अपराध सहायक, बंलवताराम थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, करनसिंह निरीक्षकपु, रिर्जव इन्सपेक्टर उर्जाराम उप निरीक्षक, दलपतसिंह उप निरीक्षक, यातायात प्रभारी निश्चल कुमार सहायक उप निरीक्षक, हवलदार मेजर सुमेरदान मुख्य आरक्षक और पुलिस लाइन जैसलमेर एवं जिला मुख्यालय पर पदस्थापित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। एनजीओ दंतोर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट से आए पदाधिकारियों ने तम्बाकू के कुप्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एनजीओ दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के पद...

यहां गड्ढ़ों में बनी सड़क से करते है आवागमन!

Image
पोकरण. सरकार की ओर से गांवों में आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़कों का निर्माण तो करवाया गया है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों, राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। पोकरण कस्बे से क्षेत्र के थाट गांव तक वर्षों पूर्व डामर सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों, राहगीरोंं व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार जिम्मेदारों को अवगत भी करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से सड़क की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत दिलाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पांच किमी सड़क पार करने में छूटते है पसीने पोकरण से थाट की दूरी करीब 14 किमी है। इस मार्ग पर मौलवी इस्माईल की ढाणी से करीब पांच किमी तक सड़क पूरी तरह से बिखर चुकी है तथा जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो गए है। ऐसे में इस पांच किमी को पार करने में राहगीरों व वाहन चालकों के पसीने छूट जाते है। थाट की तरफ सोलर कंपनी स्थित है तथा कई गांव व ढाणियां आबाद है। ऐ...

ऊंट-ऊंटनियों का किया पोस्टमार्टम, जांच शुरू

Image
पोकरण. क्षेत्र के सेलवी गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई नौ ऊंट-ऊंटनियों की मौत के बाद शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया तथा जांच शुरू की। गौरतलब है कि गुरुवार शाम कुछ ऊंट व ऊंटनियां सेलवी स्थित नाडी के पीछे चर रहे थे। इस दौरान अचानक जैसलमेर की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के कारण उनमें अफरा तफरी मच गई। एक तरफ मंदिर की दीवार व दूसरी तरफ तारबंदी होने के कारण ऊंट-ऊंटनियां रेल की चपेट में आ गए तथा नौ की मौत हो गई। इस संबंध में शनिवार को सुबह सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेन्द्रसिंह तंवर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मौके पर नौ ऊंट-ऊंटनियां मृत मिले। जिनका पोस्टमार्टम किया गया तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भिजवाई गई है। सूचना पर शनिवार को सुबह हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृत ऊंट-ऊंटनियों को रेलवे ट्रेक व आबादी से दूर करवाया, ताकि क्षेत्र के लोगों को दुर्गंध से कोई परेशानी नहीं हो। यूं होते है हादसे जोधपुर खंड के अंतर...

विकास कार्यों को दें प्राथमिकता, सदस्य करें निगरानी : मंत्री

Image
पोकरण. स्वायत शासन विभाग की ओर से गत दिनों पोकरण नगरपालिका में मनोनीत किए गए छह सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित किया गया। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने मनोनीत सदस्यों मोहनलाल मोची, हरिभजन वाल्मिकी, श्यामा पुरोहित, सवाईसिंह, राधेश्याम राठी व दिव्यांग इस्लामदीन को पद एवं गोपनीयता तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि सरकार व स्वायत शासन विभाग की ओर से नगर निकाय में सदस्यों का मनोनयन किया जाता है, ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधियों व पार्षदों के साथ मनोनीत सदस्य भी मंंडल की बैठक में शहर के विकास को लेकर अपने सुझाव दे सकें और विकास कार्यों से आमजन को राहत पहुंचा सके। उन्होंने सदस्यों से पोकरण कस्बे की समस्याओं का मुद्दा बैठकों में उठाने तथा विकास कार्यों में भागीदारी निभाने की बात कही। साथ ही ईमानदारी के साथ जनता के हित व क्षे...

रेल की चपेट में आने से आठ ऊंट-ऊंटनियों की मौत

Image
पोकरण. कस्बे से जैसलमेर जाने वाले मार्ग पर सेलवी गांव की नाडी के पीछे गुरुवार शाम एक रेल की चपेट में आ जाने से आठ ऊंट व ऊंटनियों की मौत हो गई। गौरतलब है कि सरकार की ओर से ऊंटों के संरक्षण को लेकर कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है तथा ऊंट को राज्यपशु का दर्जा भी दिया गया, लेकिन उनके संरक्षण को लेकर धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। जिसके कारण सीमावर्ती जिले में बड़ी संख्या में राज्यपशु ऊंट लावारिस घूमते नजर आ रहे है। आए दिन सड़क पार करते समय वाहनों की चपेट में आ जाने से ऊंटों की मौत भी हो रही है। इसी प्रकार क्षेत्र में रेलवे पटरियों के दोनों तरफ सुरक्षा जाली या तारबंदी नहीं होने के कारण पशु रेल की चपेट में आ जाते है तथा उनकी मौत हो जाती है। लाठी गांव के पास पूर्व में भी ऐसे हादसे हो चुके है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार शाम भी कुछ ऊंट व ऊंटनियां सेलवी गांव के पास स्थित नाडी के पीछे पटरियां पार कर रही थी। इस दौरान रेल की चपेट में आने से आठ ऊंट व ऊंटनियों की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की शाम तक भी मृत ऊंट ऊंटनिया...

व्यवस्था पर गिर रही 'बिजली' -3 जिलों के 14 गांव केवल एक लाइनमेन के भरोसे

Image
नोख (जैसलमेर). जिले के नोख गांव स्थित जीएसएस से जुड़े क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी और अन्य कारणों से विद्युतापूर्ति हर वक्त लडख़ड़ाई रहती है,जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नोख बीठे का गांव सड़क मार्ग पर स्थित जीएसएस से नोख के साथ साथ ग्राम पंचायत के कई गांव, ढाणियां और एक सोलर प्लांट व जोधपुर व बीकानेर जिले के कई गांवों को विद्युतापूर्ति की जाती है, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में विधुतापूर्ति के बाद भी डिस्कॉम की ओर से यहां पर केवल एक लाइनमेन कार्यरत हैं। ऐसे में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लडख़ड़ाई रहती है । उस पर भी नोख गांव में तीन दशक से अधिक समय से लगे पोल व तारे समस्या को बढा रहे हैं । गांव में जगह जगह ढीले विधुत तार भी समस्या का कारण बन रहे हैं । चार फीडर, पांचवें की तैयारी नोख जीएसएस में चार फीडर बनाए गए हैं । इनमें नोख फीडर से नोख, मेघवालों की ढाणी, गैलाबा, मोंगलियों की ढाणी, ठाकरबा गांवों की आपूर्ति होती है। इसी तरह से सांवरा गांव फीडर से जोधपुर जिले के सांवरा गांव, मनजीतिया, बीकानेर जिले के सेवड़ा, दादू का गांव, नेतावतों की ढाणी को, तीसरे फी...

शहर की पानी व बिजली व्यवस्था में करें सुधार : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि जलदाय विभाग व डिस्कॉम के कार्यालय पोकरण में स्थित है तथा उच्च स्तर के अधिकारी भी यहीं बैठते है। उन अधिकारियों को समय-समय पर कस्बे में जाकर व्यवस्था की मोनीटरिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने शुक्रवार को पोकरण प्रवास के दौरान नगरपालिका सभागार में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि अधिकारियों की जिम्मेवारी है कि पानी, बिजली, चिकित्सा सहित अन्य समस्याओं को लेकर वे स्वयं मौके पर जाकर उनके निराकरण का प्रयास करें और आमजन को राहत दिलाएं। उन्होंने पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में पानी, बिजली, सीवरेज आदि समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक माह में उनके निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में बजट की कोई कमी नहीं है। बैठक के दौरान सीवरेज की समस्या को लेकर मंत्री शाले मोहम्मद ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को नई डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए तथा कस्बे के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने अन्य समस्याओं को लेकर...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बहुआयामी गतिविधियां आयोजित कराने की जरूरत

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन करवाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के क्षेत्र में जिले में अनुकरणीय कार्य किए जाए। उन्होंने उपनिदेशक महिला अधिकारिता को कहा कि कार्यक्रम के लिए ग्रास रूट लेवल पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाकर लोगों की इसमें सहभागिता ले ताकि हम इस मरूस्थलीय जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को और अधिक बढ़ावा दे सके। जिला कलक्टर मोदी शुक्रवार को जिला कलक्टरी सभाकक्ष में बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स समिति, राज्य महिला नीति 2021, जिला महिला सहायता समिति एवं वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही। कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स समितियों की बैठक त्रैमासिक कराने, प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कन्या वाटिकाओं को विकसित करनेएकन्या के जन्म को उत्सव के रूप में मनानेएजन्म पर बधाई संदेश देने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कराने की बात कही। उन्होने बाल लिंगानुपात पर विशेष ग्राम...

भारतीय इतिहास में काला अध्याय है आपातकाल: कटारा

Image
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कहा कि आज से 46 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास में काला अध्याय है। कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई देती है लेकिन उसी की सरकार ने 1975 में असंवैधानिक ढंग से आपातकाल लगाकर देश के नागरिकों के मूल अधिकार छीन लिए थे और तमाम विपक्षी नेताओं के साथ 11 लाख लोगों को जेलों में ठुंस दिया था। नई पीढ़ी को आपातकाल की हकीकत से रु-ब-रु करवाने के लिए भाजपा प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रही है। जैसलमेर प्रवास पर आए कटारा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता आज लोकतंत्र पर खतरे की बात करते हैं, उन्हें ऐसी बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा और पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मोदी ने बहाई विकास की गंगा इस अवसर पर कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में सात साल का कार्यकाल पूरा किया है। इन वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के रुके हुए विकास की ...

मीसा बंदियों के त्याग और तपस्या के बल पर वट वृक्ष की तरह फल-फूल रहा भाजपा वटवृक्ष: भाटी

Image
जैसलमेर. देश के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन काला दिवस के रूप में बना दिया गया। तब से 25 जून को काला दिवस के रूप में माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीसा बंदियो का सम्मान किया जाता है, इनके बलिदान और त्याग से आज भा जनता पार्टी वटवृक्ष की तरह फल-फूल रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार विधायक रह चुके छोटूसिंह भाटी ने कहा कि तत्कालीन केंद्र सरकार के मुखिया का दिमाग निरंकुश हो गया और उन्होंने लोकतंत्र को काला अध्याय साबित कर दिया। जनसंघ के सभी बड़े नेताओं को जेलो में बंद कर दिया गया था। इस अवसर पर मीसाबंदी रहे चंद्रभान खत्री एवं गोपाल खत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चंद्रभान खत्री ने 19 महीने जेल के अनुभवों को साझा किया और जो मीसाबंदी अब इस दुनिया में नहीं है, उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने आपातकाल के के संबंध में कहा कि आपातकाल इस देश का सबसे भयावह दिवस था, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। 1977 में जब आपातकाल खत्म हुआ और मीसा बंदी जब जेल से बाहर निकले तो हिंदुस्तान में एक ...

महिला सुरक्षा महिला कांस्टेबल के हाथ

Image
पोकरण. परमाणु परीक्षण के बाद विश्व मानचित्र पर उभरे परमाणु नगरी पोकरण में महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा अब महिला कांस्टेबल के हाथ दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत अब पोकरण में भी महिला कांस्टेबल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गश्त करेगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के बढ़तेे अपराधों पर सरकार व पुलिस मुख्यालय की ओर से महिलाओं के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में गश्त व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए महिला कांस्टेबलों को गश्त के लिए नियुक्त किया गया। इसी के अंतर्गत पोकरण में भी एक स्कूटी उपलब्ध करवाई गई है। जिससे महिला कांस्टेबल कस्बे में गश्त करने के साथ महिलाओं से संबंधित अपराधों व गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई करेगी। पोकरण पुलिस थाने के महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी के नेतृत्व में यह दल कार्य करेगा और नियमित गश्त की जाएगी। यूं करेगा काम पुलिस मुख्यालय की ओर से पोकरण में एक स्कूटी दी गई है। - इस स्कूटी में सायरन तथा लाल व नीली बत्ती की सुविधा दी गई है। - जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशा...

वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी

Image
पोकरण. क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। चिकित्सा विभाग की ओर से शिविरों का आयोजन कर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण किया जा रहा है। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर जारी है तथा अब वार्डवार शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के फलसूण्ड गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को आयोजित शिविर के दौरान युवाओं में उत्साह नजर आया। फलसूण्ड, भुर्जगढ़, पारासर सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया। विशेष रूप से युवतियों व महिलाओं की भीड़ नजर आई तथा उन्होंने अपने टीकाकरण करवाया। उजाला क्लिनिक के एडोलसेंट हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार ने कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए किशोर किशोरियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया। लाठी. क्षेत्र के दरशनगर गांव में गुरुवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। खेतोलाई अस्पताल के प्रभार...

'यह सुनिश्चित कर लें कि अस्पताल में मरीजों की सभी जांचे नि:शुल्क हो

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की समस्त जांचे अस्पताल में नि:शुल्क हो यह सुनिश्चित करे एवं किसी भी मरीज को बाहर से जांच करवाने के लिए चिकित्सक नहीं लिखे, इस बात की भी प्रभावी मॉनिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लगभग सभी प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध हैं, इसलिए मरीजों को इसका पूरा लाभ मिलना चाहिए। जिला कलक्टर मोदी गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित राजस्थान मेडिकेयर सोसायटी जैसलमेर की बैठक ले रहे थे। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉण् जेण्आरण् पंवारए आरसीएचओ डॉ. कुणाल साहु, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा, कोषाधिकारी आनंद जगाणी के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे। निर्धारित समय तक लेब में हो सेंपल जांच कार्य जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में दोपहर 2 बजे तक अनिवार्य रूप से सेंपल जांच का कार्य होए यह सुनिश्चित करे। उन्होंने लेब तकनीशियन को भी निर्देश दिए कि वे लेब में जांच के कार्य को प्रभावी ढंग से निर्धारित समय तक...

टंकियों के निर्माण पर बिजली का अवैध कनेक्शन!

Image
नोख. क्षेत्र में लगने वाले बड़े सोलर प्लांट में जलापूर्ति के लिए बड़ी टंकियों का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन इस निर्माण कार्य पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने की सूचनाएं मिल रही है। गुरुवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ फोटो व वीडियो भी वायरल हुए। जिसके बाद ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर व तारें समेटकर एक गाड़ी में डाल दी और मौके से गायब कर दी। इस संबंध में डिस्कॉम की ओर से अब जांच शुरू की गई है। गौरतलब है कि गांव से ठाकरबा जाने वाली विद्युत लाइन से लम्बे समय से अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी करने की चर्चाएं गुरुवार को होने लगी। जब सोशल मीडिया पर इस संबंध में फोटो व वीडियो वायरल हुए, तो मीडियाकर्मी व कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां जानकारी मिली कि नोख में 925 मेगावाट के सोलर प्लांट में जलापूर्ति के लिए जलदाय विभाग की ओर से नोख-ठाकरबा मार्ग पर ठेकेदार के माध्यम से बड़ी टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य पर बिजली आपूर्ति केे लिए 11 केवी विद्युत लाइनों से एक तार खींची गई तथा सिंगल फेस के पांच किलोवाट का एक छोटा ट्रांसफार्मर झाडिय़ों में छुपाकर लगाया गया। ...

एक दिन में लगाए 10,404 टीके, जैसलमेर में बना रिकार्ड

Image
जैसलमेर. कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में बुधवार का दिन अन्य दिनों से खास रहा। इस दिन 10 हजार 404 लोगों को कोरोना के टीके लगाकर जिले में एक दिन का अधिकतम कोरोना टीकाकरण रिकॉर्ड बनाया गया। बुधवार को जैसलमेर जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के 8 हजार 707 जनों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 1 हजार 697 जनों को कोरोना के टीके लगाए गए। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि डॉ. साहू ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले में तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुणाल साहू ने बताया कि आम जन से आग्रह किया गया है कि कोरोना से बचाव के लिए अपने निकट आयोजित कोरोना टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं। जिले में गुरुवार को भी निर्धारित 18 स्थानों जिला अस्पताल जवाहर चिकित्सालय के पास होम्योपैथिक चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा, गांधी कॉलोनी डिस्पेंसरी, बबर मगरा, रानीसर कच्ची बस्ती, रेवतसिंह की ढाणी, तोताराम की ढाणी, पुलिस लाइन कच्ची बस्ती त...