Posts

Showing posts from February, 2021

परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण की दी जानकारी

Image
जैसलमेर. अटल भू जल योजना के प्रचार-प्रसार और जन-जागृति के लिए भूजल विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज गांव काहला में एक दिवसीय कार्यशाला और जन जागृति रैली का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण, स्वयंसेवी संस्थान के पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। गांव के मुख्य चौक में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को अटल योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही भू-जल संरक्षण के उपायों के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रभारी भू-जल वैज्ञानिक ओर नोडल अधिकारी अटल योजना डॉ एनडी इणखिया ने परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण की जानकारी दी। स्वयंसेवी संस्थान के सदस्य किरीट परमार ने जल के बेहतर उपयोग, वर्षा जल सरंक्षण के बारे में अवगत कराया। ग्रामीण सत्यनारायण गज्जा व नखताराम ने गांव के प्राचीन जल स्रोतों के बारे में जानकारी देते हुए अनुभव बताए। कार्यशाला के बाद क्षेत्र भ्रमण किया गया। प्रतिभागियों ने गांव की बारियों का अवलोकन कर उनके पुनरुद्धार पर चर्चा की। सत्यनारायण गज्जा ने इन बेरियों को पुन: जीवित कर गांव मे मीठा पानी व पौधरोपण करने का सुझाव दिया। कार्यक्र...

355 ने करवाई जांच, 196 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Image
जैसलमेर. उम्र बढऩे के साथ साथ कुछ बीमारियां बढ़ जाती है, जिसमें ढलती उम्र में आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है। इस समय नेत्र ज्योति देने का जो पुनीत कार्य समिति की ओर से किया जा रहा है, वह सराहनीय है। यह उद्गार जन सेवा समिति और अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समिति के 161 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में जिला प्रमुख प्रतापसिंह ने कहे। यह शिविर हाजी खुशी मोहम्मद की स्मृति में भाटी परिवार के नवाबुद्दीन, शौकत अली एवं अख्तर अली द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद समिति का पहला शिविर आयोजित किया गया जिसमें 355 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया। इसमें 235 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व की आवश्यक जांचों के बाद 196 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए। शेष मरीजो को आवश्यक निर्देश के बाद छुट्टी दी गई। समापन समारोह में सभी मरीज़ों को दवाई का किट एवं चश्मा नि:शुल्क दिया गया। समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने समिति की ओर से दी जा रह...

अतीत की प्राचीर से उगते सूरज की अगवानी

Image
जैसलमेर. मरु महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत पुरातन वैभव और अतीत की गाथाओं से रु-ब-रु कराने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्ब्थल खाभा फोर्ट के लिए शनिवार की प्रभात अनूठे अंदाजों से भरी रही। इस दौरान सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास के बेहतरीन कार्यक्रम ने स्वस्थ जैसाण और निरोगी राजस्थान का संदेश गुंजाया। इस बार के मरु महोत्सव में इस अभिनव कार्यक्रम को शामिल किया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से आयुर्वेद विभाग तथा जैसलमेर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत फोर्ट प्रांगण में शनिवार प्रभात योगाभ्यास के निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर अरुणिम आभा बिखेरते भगवान सूर्य के सम्मुख नमन करते हुए योगाभ्यास किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी, मरु महोत्सव के जिला प्रभारी एवं सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, उप निदेशक पर्यटन भानुप्रताप, बॉस्केटबाल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई सहित अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व योगप्रेमियों ने हिस्सा लिया और पूरे मनायोग...

महिला महाविद्यालय में मनाया आनंदम् दिवस

Image
जैसलमेर. स्थानीय मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय जैसलमेर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार इस माह के अंतिम शनिवार को आनंदम् दिवस के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. एचएस यादव ने बताया कि छात्राएं अपने जीवन मे टीम भावना, सहयोग करके, समन्वय बनाए रखना एवं आगे जीवन मे इसकी उपयोगिता के बारे मे चर्चा की। द्वितीय चरण में छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट मे मुख्य रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद, गरीब बच्चों की देखभाल व सुरक्षा, जैसलमेर मे जल संरक्षण, डिस्पोज़ल मेनेजमेन्ट, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, योग का जीवन मे महत्व, सड़क सुरक्षा, बिजली पानी व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर प्रस्तुति दी। आनंदम् प्रभारी ने गु्रप में मिल-जुलकर भविष्य में आनन्दम् कार्यक्रम को सफल बनाने की छात्राओं से अपील की। प्राचार्य अशोक आर्य ने आनन्दम् कार्यक्रम में होने वाले कार्यों की सराहना करते हुए इसको जीवन मे आत्मसात करने एवं महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन में कुलदीप सिंह, कपिल सिंह, गज...

Video: लाणेला के रण में गूंजी घोड़ों की पदचाप

Image
जैसलमेर. मरु महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित लाणेला गांव के विशाल भू-भाग में फैले रण क्षेत्र में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। सिंधी होर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तहत गेलफ घुड़दौड़ में 6, मादरी में 8, छोटी रेवाल में 27 तथा बड़ी रेवाल में 10 घोड़े शामिल हुए। घुड़दौड़ प्रतियोगिता 4 श्रेणियों में आयोजित की गई। इसमें गेलफ के तहत सामान्य गति, मादरी में मध्यम गति और छोटी रेवाल में 30-35 की गति तथा बड़ी रेवाल में 40 की गति से घोड़े दौड़ाए जाते हैं। गेलफ घुड दौड़ में बुधराजसिंह लूणा प्रथम, इमरान भाई कच्छ द्वितीय तथा पदम माराज जैसलमेर तृतीय स्थान पर रहे। मादरी घुड दौड में भानसिंह राजपुरोहित खिरोड़ी, सांचैर प्रथम, गाजी खां चेलक द्वितीय तथा प्रयागाराम सुल्ताना तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में छोटी रेवाल घुड़ दौड़ में किशोरसिंह कच्छ का घुड़सवार हाजी सूरत प्रथम, सेराज सूरत द्वितीय तथा जिगा भाई सूरत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बड़ी रेवाल घुड़ दौड़ में खारा जैसलमेर के रूपसिंह ने प्रथम, सूरत के इकबाल गुल द्वितीय और सूरत ...

Video: सम में रोमांचक स्पर्धाओं को देखने उमड़ा जन समुदाय

Image
जैसलमेर. मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन आखिरी पड़ाव सम रहा। जहां रेतीले मखमली धोरों पर कई मनोहारी कार्यक्रमों ने सुकून का ज्वार उमड़ा दिया। सांझ में रेतीले धोरों पर दूर-दूर तक सैलानियों का जमघट लगा रहा। सम के धोरों पर भ्रमण, सूर्यास्त का नजारा देखने, कैमल सफारी एवं जीप सफारी, ऊंट की सवारी को लेकर खास आकर्षण बना रहा। सम में ही कैमल रेस, कैमल डांस, होर्स डांस, रस्साकशी, सैण्ड आर्ट डिस्प्ले आदि के कार्यक्रमों की झलक पाने भारी जन समूह उमड़ा रहा। विभिन्न आकर्षक प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपाराम, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल आदि अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण सहित अनेक अधिकारी, पूर्व प्रधान अमरदीन सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उल्लेखनीय सेवाएं देने वालों को भी सम्मानित किया गया। कैमल रेस में अद्रिम खां लूनो की बस्ती प्रथम, जाकम खां तुर्कों की बस्ती द्वितीय तथा उर...

60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लगेंगे कोविड-19 के टीके

Image
जैसलमेर. कोविड-19 के तहत तृतीय चरण के टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि वीसी के निर्देशानुसार जिले में 1 मार्च से चरणबद्ध तरीके से 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों एवं 45 से 60 वर्ष तक के गंभीर बीमार रोगियों का भी कोविड-19 का टीकाकरण का आगाज होगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले में सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केन्द्रों के साथ ही आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत चिकित्सा संस्थानों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा और कोविड टीकाकरण के लिए को-विन पोर्टल पर मौके पर ही पंजियन करवाकर ही टीकाकरण किया जाएगा और आरोग्य सेतु एवं को-विन पोर्टल पर भी ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पंजीयन एंव टीकाकरण के लिए व्यक्ति को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने सभी विभागो को निर्देशित कि...

Video: धोरों में गूंजती लोक लहरियों के प्रतिध्वनित होने से मदमस्त हुए रसिक

Image
जैसलमेर. पूनम के पूर्ण यौवन दर्शाते चांद की साक्षी में विश्व स्तर पर पहचान बना चुके सम के धोरों में नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से अनूठा समां बांध दिया। सूर्यास्त के साथ ही रेत के समंदर पर संगीतमयी वातावरण ऐसा तैयार हुआ कि रसिक आनंद के सागर में गोते लगाकर मस्ती और ताजगी का अनुभव कर सुकून पाते रहे। लोक लहरियां धोरों में गूंजती हुई प्रतिध्वनित होकर रसिकों को मदमस्त किए रही। मरु महोत्सव के अंतिम दिन सांगीतिक कार्यक्रमों ने मीलों तक पसरे रेतीले धोरों पर गायकी का रस माधुर्य बरसा दिया। इण्डियन आइडल फेम एवं प्ले बेक सिंगर स्वरूप खान और विख्यात सिंगर ममे खान की मशहूर प्रस्तुतियों का दरिया बहा। विश्वप्रसिद्ध सम के धोरों पर रंगीन आतिशबाजी के साथ चार दिवसीय मरु महोत्सव का समापन हुआ। रेतीले धोरों के बीच बने आयोजन स्थल पर सजे-धजे ऊंटों व ऊंट गाड़ों से लाने का प्रबंध ने मेहमानों को काफी लुभाया। सम सेंड ड्यून्स पर नामचीन कलाकार स्वरूप खां ने राजस्थानी गीत के साथ मेरे रसके कमर, तेरी मेरी कहानी, मेरा पिया घर आया और पीके फिल्म का ठरकी छोकरो गीत सुनाया। जिस पर दर्शकों ने करतल ध्वनि कर उनकी हौसला...

Video: असंतुलित होकर वाहन पलटा, हदसा टला

Image
लाठी. लाठी क्षेत्र के चांधन गांव के पास टायर फटने से असंतुलित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी खा गई। हादसे में बोलेरो गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार गत दो दिनों से जैसलमेर में मरु महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मरू महोत्सव का आनंद लेने के लिए पंजाब से तीन पर्यटक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जैसलमेर घूमने आए थे। शुक्रवार शाम को पुन:राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से होते हुए पंजाब के लिए रवाना हुए। इस दौरान चांधन गांव के पास जैसलमेर की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बोलेरो गाड़ी का अचानक अगला टायर फट गया और अनियंत्रित होकर वाहन पलटी खा गया। हादसे के दौरान बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण भरत सुथार, लखसिंह भाटी सहित ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा करवाने के बाद वहां से रवाना किया। गनीमत रही कि बोलेरो गाड़ी के पलटने के दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई। ऐसे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। source...

Video: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

Image
जैसलमेर /बडोड़ा गांव. गांव में स्थित शहीद उम्मेदसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयेाजन किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र व राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर के सहप्राचार्य डॉ.हुकमाराम सुथार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डॉ.सुथार ने विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, उच्च शिक्षा ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में रीडिंग कॉर्नर की पुस्तकें क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए राशि भेंट की। कार्यक्रम में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित यिका गया। विद्यालय के शिक्षक रतनसिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केे रूप में देरावरसिंह, बूलसिंह, कंवराजसिंह, भंवरसिंह, उम्मेदसिंह, प्रयागसिंह, गेमरसिंह, प्रेमाराम, भैरुसिंह, मूलसिंह, सीमाजन कल्याण समिति के शक्ति केन्द्र प्रमुख अनूपसिंह भाटी उपस्थित रहे। संस्थाप्रधान मगसिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञा...

अस्पताल में अव्यवस्थाओं का लगाया आरोप, क्रमिक अनशन किया शुरू

Image
नाचना. क्षेत्र के भारेवाला गांव के ग्रामीणों ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मोड पर संचालित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को आंदोलन, धरना व क्रमिक अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन प्रेषित कर अव्यवस्थाओं में सुधार करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में 11 पद स्वीकृत है, जिनमें एक चिकित्सक, दो जीएनएम, दो एएनएम, एक प्रयोगशाला तकनीकी, एक फार्मासिस्ट, एक सफाईकर्मी, एक वार्डबॉय, एक कंपाउडर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि गत कई महिनों से यह अस्पताल बिना चिकित्सक मात्र तीन कर्मचारियों के भरोसे ही संचालित हो रहा है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में दो टांके निर्मित है, उनमें से एक टांका क्षतिग्रस्त पड़ा है। भवन के ऊपर रखी टंकियां क्षतिग्रस्त हालत में होने के कारण उनमें पानी का ठहराव नहीं हो पाता है। अस्पताल में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी का गठन भी कागजों में ही कर रखा है। अस्पताल में उपचार के...

मिट्टी-पानी जांच के महत्व के बारे में दी जानकारी

Image
जैसलमेर. कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से सरसों की फसल पर क्षेत्र दिवस का आयोजन सुथार मंडी में किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. रणवीर यादव ने केंद्र की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई गई सरसों की किस्म आरएच 725 के विशेषताओं को विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की ओर से आयोजित किया जाने वाले क्षेत्र दिवस के उद्देश्य को भी किसानों को जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने समर मूंग फसल के लिए किसानों को विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही मिट्टी पानी के जांच के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। केन्द्र के वरिष्ठ अनुसंधान अध्ययन शीशपाल ने उन किसानों की ओर से क्षेत्र में उत्पादित उन्नत किस्म के बीजों की मार्केटिंग के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं। केंद्र के मौसम अन्वेषक नरसीराम आजाद ने वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन की ओर से होने वाले बदलाव के साथ मौसम पूर्वानुमान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान की ओर से संचालित कृषि मौसम सेवा सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक किसानों को जुडऩे का आह्वान किया। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/...

Video: अज्ञात बीमारी से दो दर्जन भेड़ों की हुई मौत

Image
लाठी. गांव में पशुओं में फैली अज्ञात बीमारी से पशुओं की अकाल मौत हो रही है। गत तीन-चार दिन में दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है। जिससे पशुपालक चिंतित नजर आ रहे है। गांव के पशुपालक दोस्त मोहम्मद ने बताया कि भेड़ बकरियों में अज्ञात बीमारी फैली हुई है। जिसके कारण पशुओं की अकाल मौत हो रही है। जांच नहीं होने के कारण बीमारी का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में उनकी दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है तथा कई भेड़ें आज भी बीमार है। पशु चिकित्सालय से दवाइयां लाकर भी भेड़ों को दी गई, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बीमारी की जांच करवाकर उपचार करने की मांग की है। ये है बीमारी के लक्षण पशुपालकों ने बताया कि पशुओं में पहले श्वास लेने में तकलीफ होती है। रुक-रुककर सांस आने, हांफ जाने, गले में सूजन, नाक से खून बहने के तीन-चार दिन में पशु की मौत हो जाती है। इस संबंध में पशु चिकित्सालय में संपर्क किया गया, तो उनकी ओर से दवाइयां देकर उपचार शुरू किया गया, लेकिन पशुओं को कोई आराम नहीं मिल पा रहा है। source https://www.patrika.com/j...

किसानों को मिलेगा हक का पर्याप्त पानी: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि नहरी क्षेत्र के किसानों को उनके हक का पर्याप्त पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसलें करती है और जल्द ही जैसलमेर के किसानों को समूचा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री शाले मोहम्मद ने नहरी क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया। केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने 192 आरडी, 80 आरडी, बाहला सहित नहरी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने किसानों की समस्याओं को सुना एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। नहरी क्षेत्र के दौरे के दौरान किसानों ने कैबिनेट मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहरों में पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों ने कहा कि कई मर्तबा शिकायत के बावजूद भी नहर विभाग के अधिकारियों की नींद आज तक नहीं टूट पाई है। किसानों ने कहा कि नहर विभाग में कार्यरत उदासीन अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। मं...

रेल की चपेट में आने से युवक की मौत

Image
लाठी (जैसलमेर). क्षेत्र के चाचा-ओढ़ाणिया गांव के बीच रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार को सुबह एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया तथा शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जोधपुर से जैसलमेर की तरफ एक्सप्रेस रेल जा रही थी। इस दौरान चाचा-ओढ़ाणिया गांव के बीच रेलवे ट्रेक पर एक युवक रेल की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रेल के पायलट ने तत्काल रेल रोक दी तथा मृतक के शव को ओढ़ाणिया रेलवे स्टेशन लाकर रख दिया। ओढ़ाणिया रेलवे स्टेशन से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाप्रभारी किशनसिंह भाटी, रेलवे पुलिस से करणसिंह, रेलवे सुरक्षा बल से मोहनसिंह चौधरी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाशी लेने पर उसके पहचान से संबंधी कोई कागजात नहीं मिला। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है तथा शरीर से दुबला पतला है और टी-शर्ट व पेंट पहने हुए है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोकरण के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/youth-dies-due-to-rail-grip-6718276/

वर्चुअल कार्यक्रम में दी विधिक जानकारियां

Image
पोकरण. ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को जनउपयोगी सेवाओं के संबंध में ऑनलाइन विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश सूर्यप्रकाश पारिक केे निर्देशन में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता की ओर से विधिक जानकारियां दी गई। समिति के सचिव ने बताया कि शिविर में पैनल अधिवक्ता व बार संघ पोकरण के अध्यक्ष मगनाराम विश्रोई ने जनउपयोगी सेवाओं के बारे में जानकारी दी तथा इन सेवाओं में विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए स्थायी लोक अदालत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जनउपयोग सेवाएं जैसे यात्रियों व माल के परिवहन के लिए परिवहन सेवा, डाक टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापना से जनता को शक्ति, रोशनी या पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता या स्वास्थ्य रक्षा की प्रणाली, अस्पताल, बीमा सेवा, बैंक एवं वित्तीय संस्था सेवा, आवासीय सेवा आदि सेवाओंं को समय-समय पर अधिसूचना जारी कर जनउपयोगी सेवाओं में शामिल किया गया है। इन सेवाओं में किसी व्यक्ति को कोई समस्या आती है, तो वह स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि 10 अप...

मरु महोत्सव में छाया कबड्डी पंगा का खुमार, केआरसी क्लब रहा विजेता

Image
जैसलमेर. जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के तत्वाधान में आयोजित हो रहे चार दिवसीय मरु महोत्सव के तीसरे दिन डेडानसर मैदान में जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के संयुक्त तत्वधान में महिला कबड्डी पंगा मैच का आयोजन किया। जिला कबड्डी संघ और केआरसी क्लब के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया। केआरसी ने जिला कबड्डी संघ की टीम को हराकर खि़ताब कर लिया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने विजेता उप विजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर संरक्षक हरिवल्लभ कल्ला, अध्यक्ष अमरदीन फकीर, सचिव चंदनसिंह भाटी, सीईओ लक्ष्मणसिंह तंवर, कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह भाटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सुथार, शैतान भाटी, तकनीकी अध्यक्ष नवाब खान भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खान, राजेंद्र चौधरी, भणियाणा, रैफरी बोर्ड चेयरमेन नरपतसिंह चौहान, विनोद बिस्सा, महेंद्र चौधरी, पर्यटन निदेशक निशांत जैन, राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार, बास्केटबॉल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई, मनीष तंवर, जालमसिंह फुलिया, भवानी राजपुरोहित, दशरथ सिंह फुलिया, अनुराधा शेखावत सहित कई लोग उपस्थित थे। लाइव कमेंट्र...

उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए कृषि कानून: डोटासरा

Image
जैसलमेर। गहलोत सरकार में मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि तीन-चार उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने कृषि कानून बनाए हैं। इन कानूनों की मांग किसी किसान संगठन, सांसद या दल ने नहीं की। जैसलमेर के डेडानसर मैदान में शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन उद्योगपतियों के नाम बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके बारे में सब जानते हैं। पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी कहा है, हम दो हमारे दो। वे कौन लोग, सभी को पता है। डोटासरा ने कहा कि इन कृषि कानूनों से उद्योगपतियों को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह षड्यंत्र आज से तीन-चार साल पहले रचा गया। उन्हांेने कहा कि इन कानूनों के विरोध में किसान इतने दिनों से डटे हुए हैं लेकिन मोदी सरकार जिद पर अड़ी हुई है। पत्रकार वार्ता के अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, जैसलमेर के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, जैसलमेर विधायक रूपाराम, नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पूर्व प्रमुख अंजना मेघवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक...

Video: जैसलमेर कांग्रेस के दो ध्रुवों को साथ बैठाने में कामयाब रहे माकन और डोटासरा

Image
जैसलमेर। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में सत्ताधारी कांग्रेस के दो ध्रुव केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और विधायक रूपाराम लम्बे अर्से बाद सार्वजनिक तौर पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह साथ नजर आए। दोनों नेताओं के बीच पिछले दो साल से रिश्ते तल्ख बने हुए हैं और इस वजह से पार्टी सीधे तौर पर दो गुटों में विभक्त नजर आती है। जैसलमेर की यात्रा पर आए पार्टी के राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने दोनों नेताओं की गुटबाजी से पार्टी को हो रहे नुकसान के मद्देनजर उन्हें साथ बैठाया। माकन और डोटासरा के दिल्ली रवाना होने से पहले शुक्रवार सुबह सम मार्ग स्थित होटल में शाले मोहम्मद और रूपाराम साथ बैठे नजर आए। क्या बर्फ पिघलेगी कांग्रेस के दो क्षत्रपों के बीच दूरियां जैसलमेर नगरपरिषद चुनाव में खासी बढ़ गई थी। जो गत अर्से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में एकदम चैड़े आ गई। जब जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख का चुनाव हार गई और उसके चार सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में क्राॅस वोटिंग कर बीस साल बाद भाजपा को जिला परिषद में सत्तासीन कर दिया। उसके बाद केबिनेट...

खाभा फोर्ट में सूर्य नमस्कार से होगी सूरज की अगवानी

Image
जैसलमेर. विख्यात मरु महोत्सव का चौथे और अंतिम दिन शनिवार को उगते सूरज की अगवानी में सूर्य नमस्कार से ओज तेज और सेहत पाने, पुरातन विरासतों के दिग्दर्शन और अश्वों की दौड़ का आनंद देगा। वहीं सांझ सम के मखमली धोरों पर सन सेट के दिग्दर्शन, कैमल और जीप सफारी का रोमांच जगाएगा। रात में माटी की सौंधी गंध के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगीए विश्व प्रसिद्ध लोक कलाकार लोक संस्कृति का वो झरना बहाएंगे। खाभा फोर्ट में सूर्य नमस्कार और मयूर दर्शन मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को सुबह 6:30 बजे खाभा फोर्ट परिसर में उगते सूरज की अगवानी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। आयुर्वेद उप निदेशक डॉ. रामनरेश शर्मा के अनुसार आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शनिवार की प्रभात में खाभा में मयूर दर्शन का मंत्र मुग्ध कर देने वाला मनोहारी दृश्य भी देखने को मिलेगा। इस दौरान पूरे परिसर में रावण हत्था, कमायचा, मोरचंग, अलगोजा आदि पर केन्द्रित पाश्र्व संगीत की लाईव प्रस्तुति होती रहेगी। खाभा फोर्ट में मरु महोत्सव के चारों ही दिन खाना-पीना एट खाभा की परिकल्पना ...

चल गया रेगिस्तानी जहाज का जादू, रोमांचक स्पर्धाओं ने जमाया रंग

Image
जैसलमेर. विख्यात चार दिवसीय मरु महोत्सव का तीसरा दिन शुक्रवार डेडानसर स्टेडियम में रेगिस्तान के जहाज ऊंटों की भागीदारी से जुड़ी स्पर्धाओं के नाम रहा। इस दौरान ऊंट शृंगार, कैमल पोलो, कैमल टेटू शो, शान-ए-मरुधरा आदि ने खासा रंग जमाया वहीं आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति, महिलाओं के बीच रस्साकशी, कबड्डी एवं पनिहारी मटका दौड़ के कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहे। तीसरे दिन के आयोजनों की शुरूआत ऊंट शृंगार प्रतियोगिता से हुई। इसमें सजे-धजे ऊंटों के साथ ऊंट मालिकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे ऊंटों के मालिकों को अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई तथा शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में कुंवरसिंह राठौड़ का ऊंट प्रथम रहा, जबकि शंकराराम का ऊंट द्वितीय तथा मीरे राम का ऊंट तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के परिणाम डेडानसर मैदान में हुई प्रतिस्पर्धाओं के अन्तर्गत शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता में ऊंट स्वामी रमेशाराम को प्रथम, पुरखाराम...

रात तक झरा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रपात

Image
जैसलमेर. विख्यात मरु महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार रात को खुहड़ी के रेतीले धोरों पर पूनम के चांद की साक्षी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर थिरकते कदमों की लय-ताल और लोक वाद्यों की गूंज ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार की सुमधुर सांझ खुहड़ी के मखमली रेतीले धोरों पर जब सजी तो हर कोई कह उठा वाह-वाह। इससे पूर्व सजे-धजे ऊंटों से सफारी और कैमल ब्यूटीफिकेशन शो का आयोजन हुआ। इसके उपरांत रात तक यौवन छलकाते चांद की रोशनी तले धोरों पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसकी साक्षी बना जन हुजूम। लोक कलाकारों के साथ ही कबीर कैफे एण्ड अतरंगी बैण्ड की ओर से मनोरम प्रस्तुतियां दी गई। आतिशबाजी के साथ खुहड़ी के कार्यक्रमों का समापन हुआ। समापन सम के धोरों पर अपराह्न 4 से 6 बजे तक सम के धोरों पर कैमल रेस, कैमल डांसए होर्स डांसए रस्साकशीए सैण्ड आर्ट डिस्प्ले आदि के कार्यक्रम होंगे। अपराह्न 4 से 6 बजे तक सम के धोरों पर कैमल रेस, कैमल डांस, होर्स डांस, रस्साकशी, सैण्ड आर्ट डिस्प्ले आदि कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे सम के धोरों पर सुरीलो जैसाण होगा। इसमें इण्डियन आईडल फेम एवं प्ले बेक सिंगर स्वरू...

Video: गड़ीसर में तैरते मंच पर खूब जमी रॉकिंग स्टार नाइट

Image
जैसलमेर.ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवार में गुरुवार रात को ऐतिहासिक गड़ीसर झील में विशेष रूप से बनाए गए तैरते मंच पर मशहूर गायक सूर्यवीर की ओर से रॉकिंग म्यूजिकल नाइट विथ सूर्यवीर की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। समारोह के बाद आतिशबाजी के रंगीन नज़ारों का दिग्दर्शन सैकड़ों दर्शकों ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपाराम, सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक अजयसिंह, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि गड़ीसर का चप्पा-चप्पा दर्शकों से भर गया। गायक सूर्यवीर ने किया भरपूर मनोरंजन किया, वहीं गड़ीसर के पानी मे बने मंच ने सबको आकर्षित किया। सूर्यवीर ने यारा तेरी यारी को, दिल का दरिया बह ही गया आदि गीत अपनी अलग स्टाइल में पेश किए। उन्होंने देख लो हमको करीब से गीत को अलग अंदाज में पेश किया तो लोग उनके सुर से सुर मिलाने से खुद को नहीं रोक पाए। संगीत संध्या के दौरान गड़ीसर के समीप बालिका विद्यालय तक वाहनों की कतारें लगी थी। source https://www.patrika.com/ja...

सेंड आर्ट ने किया सैलानियों को अभिभूत

Image
जैसलमेर. मरु महोत्सव के तहत पूनम स्टेडियम में जाने-माने सैण्ड आर्टिस्ट अजय रावत पुष्कर की ओर से जैसलमेर के सोनार किले और राजस्थान की लोक संस्कृति को दर्शाती सेंड आर्ट चित्राकृति ने दर्शकों को बेहद अभिभूत किया। रावत के साथ आए कलाकार वल्लभ महापात्रा ने सृजन में सहयोग दिया। सैकड़ों लोगों ने इसे देखा और सेण्ड आर्टिस्ट अजय रावत की सराहना की। आर्टिस्ट रावत ने बताया कि गुरुवार को पूनम स्टेडियम में बनाए गए सेंड आर्ट को बनाने में छह से सात घण्टे का समय लगा। मरु महोत्सव के तहत शनिवार को सम स्थित रेत के धोरों पर सेंड आर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेजर्ट थीम पर आधारित सेंड आर्ट बनाया जाएगा। सेंड आर्टिस्ट रावत को इससे पूर्व भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मरु महोत्सव से पूर्व उड़ीसा में होने वाले सेंड आर्ट फेस्टिवल दिल्ली एवं अन्य राज्यों में अपनी कला से लोगों को अभिभूत किया है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/send-art-overwhelmed-the-tourists-6715151/

35 डिग्री तापमान बना खलनायक, तीखी धूप के चलते टिक नहीं पाए दर्शक

Image
जैसलमेर। मरु महोत्सव का मुख्य आकर्षण मानी जाने वाली मरुश्री और मिस मूमल सरीखी प्रतियोगिताओं का आयोजन होने के बावजूद गुरुवार को पूनम स्टेडियम में दर्शक दीर्घाएं लगभग खाली रही। 35 डिग्री तक पहुंचने तापमान ने रंग में भंग डाल दिया तथा वीआईपी मेहमानों व अधिकारियों की दीर्घाओं में छाया की व्यवस्था होने से वहीं पर दर्शक जमे रहे और खुले आसमान तले बैठने वाले दोपहर होते ही वहां से रुखसत हो गए। दरअसल इस बार हिंदू पंचांग में अधिकमास होने के चलते मरु महोत्सव हर बार की अपेक्षा देरी से आया है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से पूर्णिमा तक आयोजन की निश्चित परम्परा रही है। यह तिथियां इस बार हमेशा की तुलना में करीब बीस दिन की देरी से आई हैं। इसके कारण मौसम खलनायक बनकर उभरा। पूनम स्टेडियम में ड्यूटी बजा रहे पुलिसकर्मियों से लेकर आयोजन से जुड़े लोग, कैमरामैन तथा मीडियाकर्मी धूप से परेशान होते रहे। प्रतिभागियों को भी दिक्कतें पेश आई। भारी वस्त्रों व लकदक गहनों का बोझ उनके लिए भारी साबित हो रहा था। दर्शकों का कहना था कि आयोजकों की ओर से पूरे स्टेडियम में छाया की व्यवस्था की जाती तो वे पूरे समय तक वहां ...

हर्षोल्लास केे साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

Image
जैसलमेर. शहर के विश्वकर्मा सुथार समाज भवन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती की पूर्व संध्या को बुधवार की रात जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। गुरुवार को सुबह समाज के भवन में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 10 जोड़ों ने अपनी ओर से आहुतियां दी। इस दौरान समाज के अध्यक्ष हुकमाराम मूलाना, उपाध्यक्ष सगताराम पूनमनगर, सचिव प्रेम, सहसचिव प्रकाश डेढ़ा धायसर, व्यवस्थापक धन्नीराम, सहव्यवस्थापक रामलाल सहित समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष खेताराम नेहड़ाई ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। शहर की सांवल कॉलोनी में समाज के निर्माणाधीन भवन के कार्य से अवगत करवाया। साथ ही समाज के लोगों से भवन निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत डॉ.देवाराम मंडाई की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया। अध्यक्ष हुकमाराम व वैशाखी महंत नारायणभारती ने देवाराम सुथार का अभिनंदन किया। जयंती के मौके पर जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे व पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने भी समाज के भवन पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में...

महोत्सव में रात भर चली रम्मत, भोर में समापन

Image
जैसलमेर. राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन जैसलमेर के तत्वावधान में कृष्ण कम्पनी तेज मण्डली रम्मत कला संस्थान जैसलमेर के स्थानीय कलाकारों की ओर से गत रात मरु महोत्सव में तेज कवि लिखित लोकनाट्य रम्मत जोग राजा भतर््ृहरि का ख्याल का सूर्यादय होने तक मंचन किया गया। उज्जैन के राजा भतर््ृहरि के जीवन प्रसंग पर आधारित लोकनाट्य शैली में लगभग सौ वर्ष पूर्व रचित इस रम्मत का मंचन जिला कलक्टर आशीष मोदी के संरक्षण मे पूरी रात किया गया। जिला कलक्टर मोदी ने लुप्त होती स्थानीय लोक सांस्कृतिक परम्परा के संरक्षण व संवद्र्धन के उद्देश्य से इसे अबकि बार मरु महोत्सव में शामिल किया। लोकानुरंजन के पारम्परिक माध्यम रम्मत के मंचन प्रोत्साहन को समर्थन व नए खिलाडी कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सभी पुराने खिलाडऱ, टेरिए, विभिन्न समाजों के मौजिज, रम्मत प्रेमी कलानुरागी, सद्गृहस्थ सपरिवार, मित्र सहित जैसलमेर के रम्मतप्रेमी देखने में पूरी रात जमे रहे। जोधपुर, फलोदी, पोकरण व बीकानेर से बड़ी संख्या में रम्मतप्रेमी इस रम्मत को देखने के लिए पूनम स्टेडियम में रात भर उपस्थित रहे। सोशल मीडिया व संचार के विभिन्न मा...

Video: लोकजीवन की प्रतिस्पर्धाओं ने रोमांचित किया

Image
जैसलमेर। जैसलमेर का जगप्रसिद्ध मरु महोत्सव का दूसरा दिन रंगारंग शोभायात्रा और लोकजीवन से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं के कारण आकर्षण जगाने में कामयाब रहा। गुरुवार को लोकजीवन और परम्पराओं की महक से भरे कई आयोजनों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सुबह विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनार दुर्ग से शोभायात्रा निकली। इसे राजस्थान फाउण्डेशन नई दिल्ली के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, पर्यटन निदेशक निशान्त जैन, विधायक रूपाराम, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयसिंह, पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल आदि ने झंडी दिखाई। शोभायात्रा देखने लोग उमड़े शोभायात्रा सोनार किले से निकल कर गोपा चैक, गांधी चैक आदि मुख्य मार्गों से होती हुई पूनम स्टेडियम पहुंची जहां पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया गया। रास्ते भर शोभायात्रा का शहरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। स्वागत में उमड़े शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवृष्टि की। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने जी भर कर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। इसमें मंगल कलश लिए बालिकाएं, लोकवाद्यों की धुनों पर रास्ते भर गाते-थिरकते नृत्य करते लोक कलाकारों के समूह, कच्छीघो...

राज्य सरकार ने कोरोना में किया बेहतरीन कार्य : माकन

Image
पोकरण/रामदेवरा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन नेे कहा कि आर्थिक विषमताओं व कोरोना जैसी महामारी के बावजूद राज्य सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण में रोग पर नियंत्रण, आमजन में बीमारी के प्रति जागरुकता को लेकर राज्य सरकार ने अनुकरणीय कार्य किया है। जिसके कारण प्रदेश में महामारी नियंत्रण में हो सकी तथा मृत्युदर भी पूरे देश में सबसे कम रही है। प्रदेश प्रभारी माकन ने गुरुवार को रामदेवरा प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरक्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बुधवार को राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक विषमतताओं के बावजूद एक बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें किसानों, बेरोजगारों, शिक्षा, चिकित्सा, गांव व गरीब के हित को लेकर राहत के प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की लोक संस्कृति विश्व में प्रसिद्ध है तथा कोरोना पर नियंत्रण के बाद राज्य सरकार की ओर से मरु महोत्सव का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क...

कांग्रेस नेताओं का हुआ जगह-जगह स्वागत

Image
पोकरण. इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद के जैसलमेर से रामदेवरा आने के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं का लाठी, धोलिया, गोमट आदि गांवों में स्वागत किया गया। रामदेवरा गांव में स्थित एक धर्मशाला में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, शाबिर मोहम्मद लोहारकी, नीतेश पुष्करणा, सुरेन्द्रसिंह नरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा, मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह, अजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला चुनाव प्रभारी श्रवण पटेल, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नैनदान रतनू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, सुनीता भाटी, रणवीरसिंह गोदारा, सरपंच फजलदीन माड़व...

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

Image
रामदेवरा (जैसलमेर). राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन सहित कांग्रेस नेताओं का गुरुवार को रामदेवरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। नेताओं ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल गुरुवार को दोपहर 12 बजे बाद रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने समाधि पर प्रसाद चढ़ाया तथा पवित्र झारी के जल का आमचन किया। मुख्य पुजारी कमल छंगाणी ने उन्हें विधि-विधान से पूजन करवाया। उन्होंने दलितोद्धारक डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए तथा मेघवाल समाज के रिखियों की ओर से लगाए जा रहे जम्मे में शिरकत की। कांग्रेस नेता बाबा रामदेव मंदिर परिसर स्थित कचहरी में पहुंचे। यहां बाबा रामदेव समाधि समिति के अध्यक्ष गादीपति राव भोमसिंह त...

'शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जरूरत

Image
जैसलमेर. शहरी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थाओं पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, स्टाफ नर्स, एएनएम एवं प्रबंधकों की बैठक बुधवार को स्वास्थ्य भवन जैसलमेर के सभागार में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने बैठक में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एएनसी, संस्थागत प्रसव, एवं टीकाकरण पर विशेष फोकस रखने की बात कही। डॉ. चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कार्यरत एएनएम को कार्यक्षेत्र के लिए वार्डों का आंवटन किया गया और सेक्टर अनुसार चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कहा गया। उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. आरपी गर्ग ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नई पहेली कीट एवं नव दम्पतियों को अधिक से अधिक अन्तरा इंजेक्शन लगवाने को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियो को निर्देशित किया। डॉ. गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में आगामी 5 मार्च को मेगा नसबन्दी कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक एएनएम को 2-2 नसबन्दी केस प्रेरित कर लाने को लेकर लक्ष्य दिया गया। उप मुख्य चिकित्स...

हेरिटेज वॉक में लोक कलाकारों के नृत्य- गायन की धूम

Image
जैसलमेर. स्वर्णनगरी के सोनार दुर्ग स्थित प्राचीनतम एवं जनास्था के केन्द्र भगवान लक्ष्मीनाथ की आरती से जग विख्यात चार दिवसीय मरु महोत्सव की विधिवत शुरूआत हुई। लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती के उपरान्त हेरिटेज वॉक निकली, जिसमें सभी अतिथि शामिल हुए। वॉक में लोक कलाकारों ने रास्ते भर नृत्य और गायन की धूम मचाई। आकर्षक परिधानों में सुसÓिजत कलाकारों ने अपने मनोहारी कार्यक्रमों की धूम मचायी। हेरिटेज वॉक मुख्य मार्गों से होकर गड़ीसर झील क्षेत्र पहुंची जहां जमा सैकड़ों लोगों ने वॉक का स्वागत किया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। जैसलमेर के आराध्य भगवान लक्ष्मीनाथ की आरती से चार दिवसीय मरु महोत्सव का जोर-शोर से आगाज हुआ। इसका आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। गड़ीसर पर दीपदान गड़ीसर झील में बड़ी संख्या में दीपदान हुआ। अतिथियों के साथ ही सैकड़ों लोगों ने दीपदान किया। इस अवसर पर गड़ीसर झील पर मेले सा माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिस्सा लिया। मरु महोत्सव के अन्तर्गत पहले दिन बुधवार को प्रमुख दर्शनीय एवं प...

छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ

Image
जैसलमेर. विश्वविख्यात मरु महोत्सव का आगाज बुधवार को होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जैसलमेर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय परम्परागत महोत्सव में अबकि बार कई नवीन और आकर्षक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बार का मरु महोत्सव नया साल, नई उम्मीद, नया जश्न के संकल्पों को साकार करेगा। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मरु महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मरु महोत्सव में आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक बन्दोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मरु महोत्सव के पहले दिन बुधवार को महोत्सव का आगाज शाम 6 बजे सोनार किला स्थित लक्ष्मीनाथजी मन्दिर पर आरती से होगा। इसके बाद वहीं से शाम 6:30 बजे हेरिटेज वॉक होगी। यह वॉक लक्ष्मीनाथजी मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गड़ीसर झील पहुंचेगी। हेरिटेज वॉक में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी साफा एवं स्थानीय वेशभूषा में हिस्सा लेंगे। बुधवार शाम को 6 बजे गड़ीसर झील क्षेत्र में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। हेरिटेज वॉक के शाम 7 बजे गड़ीसर झील पहुंच कर सम्पन्न होने पर चित्रकला प्...

रेत में दबे तीन मासूम, गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया

Image
जैसलमेर. जैसलमेर के डेडानसर मैदान के पीछे मंगलवार को हुए हादसे में रेत के धंसने से तीन बच्चे दब गए। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार डेडानसर मैदान के पीछे मिट्टी में खेल रहे तीन बच्चों राजेश (9) पुत्र मनोहरलाल, अजय (12) पुत्र खमाणाराम और विशाल (13) पुत्र बल्लू सभी निवासी गफूर भ_ा जैसलमेर रेत धंसने से उसमें धंस गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में बच्चों के परिवारजनों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गए। पीएमओ डॉ. जेआर पंवार ने बताया कि बच्चों का प्रारंभिक उपचार चार चिकित्सकों की टीम ने किया तथा उन्हें सरकारी एम्बुलेंसों के जरिए जोधपुर रेफर करवाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में खासी भीड़ जमा हो गई। बच्चों के परिवारजनों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/three-innocent-buried-in-san...

पूनम स्टेडियम में आज रात भर झरेगा रम्मत का अमृत

Image
जैसलमेर. राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मरु महोत्सव के इतिहास में पहली बार जैसलमेर की 108 वर्ष पुराना लोकनाट्य रम्मत- जोगराजा भर्तृहरि का ख्याल का बुधवार को रात 10 बजे पूनम स्टेडियम के मुक्ताकाशी मंच पर मंचन होगा। यह भोर होने तक चलेगा। तेज कवि रचित लोकनाट्य रम्मत जोग राजा भर्तृहरि ख्याल का मंचन रसिकों को रात भर मंत्रमुग्ध किए रखकर आनंद के ज्वार में नहला देने वाला है। मारवाड़ी रंगत की जैसलमेर शैली के इस लोकनाट्य रम्मत के मंचन में एक और जहां परम्परागत प्रतिष्ठित प्रमुख किरदार अपने अभिनय की छाप छोड़ेंगे वहीं नवोदित कलाकारों का भी इसमें समावेश है। स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी की पहल पर इसे मरु महोत्सव में शामिल किया गया है। यह लोकनाट्य अपनी अनूठी गायन प्रधान पारस्परिक संवाद शैली की वजह से प्रसिद्ध है जिसमें कलाकार पद्यमय संवादों को नृत्य के साथ भावपूर्ण अभिनय से प्रदर्शित करते हैं। इनकी भाव-भंगिमाएंए मुद्राएं और परिधान भी पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक दिखाते हुए जीभर कर लोकानुरंजन करते हैं। इसमें महिला पात्रों की भ...

जयकारों के साथ मंगल ध्वजारोहण

Image
जैसलमेर. जैन धर्म के पहले तीर्थकर आदिनाथ भगवान का वार्षिक ध्वजारोहण समारोह उत्साह के माहौल में हुआ। संघवी सेठ प्रतापचंद, हिम्मतराम बाफना परिवार की ओर से निर्मित अमरसागर जिनालय में मंगलवार को जैन ट्रस्ट जैसलमेर के तत्वावधान में डीसा निवासी विधीकारक सुनील भाई बिलीमोहरा, संगीतकार राजु व्यास ने मंत्रोचार के साथ अठार अभिषेक व सतरभेदी पूजा पढाई गई। इस अवसर पर रामगंजमंडी निवासी हिम्मतराम परिवार से सुभाष बाफना, सूरत से शरद भाई, वर्षा बेन मेहता, कलकता से आशा वसा व रमेश भाई वसा की साक्षी में मंदिर के 1500 वर्ष प्राचीन मूलनायक आदिनाथ भगवान के शिखर पर मंगल ध्वजा की विधी विधान से महेन्द्रभाई बाफना ने वासक्षेप डालकर ओउम पुण्याहम, पुण्याहम, पियंताम, पियंताम के जयकारों की गूंज के बीच मंदिर के शिखर पर बाफना परिवार ने पुण्डरिक स्वामी जिनालय पर गिरीश छाजेड़ व दादवाड़ी पर पवन कोठारी और जय बाफना ने विजय मुहूर्त में ध्वजा चढाई। इस अवसर पर महाआरती व मंगलदीवा के साथ शांति कलश का विधान हुआ। महापूजन में राजू व्यास ने भक्ति संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी गई, जिसमें कई श्रद्वालु भाव विभोर हो गए। ध्वजारोहण समारोह म...

दीवारों पर लम्बे समय से अंकित है पुरानी जानकारियां, लोग हो रहे भ्रमित

Image
लाठी. पुलिस की ओर से कुछ वर्ष पूर्व दीवारों पर अंकित करवाई गई बीट संबंधी जानकारियां लम्बे समय से बदली नहीं जाने के कारण लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है तथा वे भ्रमित हो रहे है। गौरतलब है कि थानाक्षेत्र में अपराधों को कम करने तथा आमजन तक पुलिस की पहुंच बनाने के लिए अलग-अलग बीट प्रभारी नियुक्त किए जाते है, ताकि लोगों व पुलिस के बीच में आपसी तालमेल बना रह सके और प्रत्येक घटना, दुर्घटना आदि की जानकारी मिल सके। इस बीट प्रणाली के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर थानाप्रभारी व बीट प्रभारियों के नाम व मोबाइल नंबर दीवारों पर अंकित करवाए जाते है। गांव में कई जगहों पर वर्षों पुराने नाम व मोबाइल नंबर दीवारों पर अंकित किए हुए पड़े है, जिन्हें बदला नहीं गया है। जबकि बीट प्रभारी के साथ कई थानाधिकारी भी बदल चुके है। ऐसे में ग्रामीण पुलिस संबंधी जानकारी को लेकर भ्रमित हो रहे है तथा उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी प्रकार कई जगहों पर लोगों ने दीवारों पर पुताई के साथ बीट संबंधी जानकारी को ही मिटा दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिल रही है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से बीट संबंधी स...

किसानों को दिया प्रशिक्षण

Image
पोकरण . कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण की ओर से ग्राम पंचायत छायण के टोटा गांव में जैविक पशुधन खेती विषय पर मंगलवार को असंस्थागत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। केन्द्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ.रामनिवास ढाका ने बताया कि किसानों को जैविक खेती के तहत वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन, बकरी की क्षेत्र अनुकूल नस्लों, बीमारियों, टीकाकरण एवं इसका जैविक खेती मे योगदान पर परिचर्चा की। किसानों को इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। उन्होंने जैविक खेती अपनाकर किसान अपने खेत से जो भी उत्पाद प्राप्त करेंगे उसकी कीमत अधिक मिलेगी और मुनाफा भी बढऩे की बात बताई। जैविक पशुधन खेती मे कृत्रिम उर्वरकों और कीटनाशक स्प्रे जानवरों के चारे और चारे के उत्पादन में निषिद्ध है और जानवरों को कम संग्रहण दर पर रखा जाता है। जिससे प्रदुषण का खतरा कम होता है। केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डॉ.बबलू शर्मा ने बताया कि मिट्टी जांच तथा खेती के बीच पशुपालन तथा वर्मी कम्पोस्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने ग्रामीण किसानों को जैविक उत्पाद को उचित मार्केट देने की व्यवस्था के बारे में सरकार की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। उन्होंने ख...

मुस्लिम समाज ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया, रास्ता रोका

Image
जैसलमेर। 22 दिन पहले जैसलमेर की एक आवासीय काॅलोनी निवासी नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद उसका पता लगाने में पुलिस के विफल रहने के बाद गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोनों ओर से मार्ग जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के उग्र तेवरों को देखते हुए जिला कलक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक अजयसिंह उनके बीच पहुंचे। आगामी एक सप्ताह में बालिका को दस्तयाब करने के साथ मुख्य आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह में पुलिस ने आश्वासन पूरा नहीं किया तो जिले भर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। सैकड़ों की तादाद में जुटे प्रदर्शनकारी इससे पहले मंगलवार को सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के साथ आसपास के अन्य समाजों के लोग जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे और प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर व्यापक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और कलेक्ट्रेट के दरवाजे बंद कर दिए गए। प्रदर्शनकारी वहीं सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। दोनों तरफ से रास्ता बंद हो गया। प्रदर्शनकारियों की तरफ से उ...

बालिका छात्रावास व विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

Image
पोकरण. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सोमवार को बालिकाओं के आवासीय छात्रावास व पूर्व प्राथमिक विद्यालय भवन का एक समारोह आयोजित कर शिलान्यास किया गया। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य अशोककुमार नागौरा की अध्यक्षता, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, तहसीलदार बंटी राजपूत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रेमलता चौहान, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रवीण मेहत्ता, पार्षद नारायणलाल रंगा, पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर, शिक्षाविद् चैनसुख पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत विवेकानंद विद्यालय में तीन करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें 100 बालिकाओं के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस विद्यालय कक्षा छह से 12वीं तक कक्षाए लगती थी, अब पूर्व प्राथमिक विद्यालय भी शुरू ...

जैसलमेर में कबड्डी के विकास एकेडमी के प्रयास: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. चार दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, राजस्थान फुटबॉल संघ अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसोल के मुख्य आतिथ्य और नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदरसिंह, चंद्रेश्वर मंदिर स्वामी भगवन पूरी महाराज, पूर्व सभापति अशोक तंवर, पार्षद देवी सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों का कबड्डी संघ के पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। वर्ष 1950 के बाद पहली बार आयोजित हुए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि जैसलमेर पुलिस लाइन में आयोजित हुए जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम उनके विधानसभा क्षेत्र सांकड़ा की रही। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भरतपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जैसलमेर की टीम बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अव्वल रहेगी। अब तक कबड्डी प्रतियोगिता नहीं हुईए इससे कहीं न कहीं खिलाडिय़ों को जरुर निरा...

बदलने लगी शहर की फिजा, सौंपे व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व

Image
जैसलमेर. जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले मरु महोत्सव के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस बारे में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी किए हैंं। जिला कलक्टर आशीष मोदी जारी अलग-अलग आदेशों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनसे संबंधित प्रबंध बेहतर ढंग से पूर्ण करें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधीक्षण अभियंता को मरु महोत्सव के दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छ जल से भरवाकर पानी के पर्याप्त टैंकर्स की व्यवस्था करनेए पर्यटकों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से करने तथा नगर में पाइप लाइनों के लिकेज को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरु महोत्सव के दौरान समस्त कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल चिकित्सा टीम मय स्टाफ तथा आवश्यक उपचार सामग्री के साथ स्टेज के पास उपलब्ध कराने, सभी कार्यक्रम में स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को ...

कृषि कानून को लेकर सरकार नहीं छोड़ रही हठधर्मिता : मंत्री

Image
पोकरण/भीखोड़ाई. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि बिना किसी किसान संगठन की मांग पर लागू किए गए कृषि कानून का पूरे देश के किसान विरोध कर रहे है। गत तीन माह से कड़ाके की ठंड व अब गर्मी केे मौसम में किसान सड़क पर बैठे विरोध कर रहे है, लेकिन सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। क्षेत्र के बांधेवा गांव में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि बीते तीन महिनों में आंदोलन के दौरान 200 किसान शहीद हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने संवेदना नहीं जताई, जो दु:खद है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान व जवान है, तो देश है। यदि किसान व जवान नहीं होंगे, तो देश का विकास व सुरक्षा नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से नौ-दस दौर की किसानों के साथ वार्ता के बाद कानून में संशोधन की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं मान रही है कि कानून में कुछ विसंगतियां है और संशोधन की आवश्यकता है, तो इसे लागू ही क्यों किया जा रहा है। उन्होंन...

Video: सोनार दुर्ग से हटी चैकी, थमा बवाल: गुस्साए दुर्गवासी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे

Image
जैसलमेर। ऐतिहासिक सोनार दुर्ग की अखे प्रोल में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थापित की गई अस्थायी पुलिस चैकी सोमवार को दुर्गवासियों के तीव्र आक्रोश के बाद हटा लिया गया। इससे पहले दुर्ग के बाशिंदे पूर्वाह्न जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना देकर बैठ गए। बाद में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने नाराज लोगों को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाया। जहां सभापति हरिवल्लभ कल्ला और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयसिंह की मौजूदगी में चैकी हटाने का ऐलान किया। पुलिस अधीक्षक ने इस पर शहर कोतवाल को चैकी हटवाने के लिए निर्देशित किया। दोपहर बाद पुलिसकर्मियों ने अस्थायी चैकी का तम्बू समेट लिया। इस तरह से विगत लम्बे अर्से से दुर्गवासियों और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान फिलहाल खत्म हो गई है। चैकी के विरोध में मरु महोत्सव के विरोध व बहिष्कार की जो घोषणा की गई थी, उसे वापिस ले लिया गया है। ऐसे चला घटनाक्रम दुर्ग की अखे प्रोल में प्रवेश करते ही बाईं दिशा में स्थापित अस्थायी पुलिस चैकी हटवाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल अलसुबह केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद से मिलने उनके भागू का गांव स्थित निवास ...

मरु महोत्सव को यादगार बनाने की जरूरत

Image
जैसलमेर. आगामी 24 फरवरी से जैसलमेर में जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहे मरु महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तमाम गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधितों को व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जिला कलक्टर मोदी ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए और कहा कि सभी प्रभारी परस्पर समन्वय एवं सहयोग के साथ सभी आयोजनों को बेहतर बनाएं। बैठक में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला सहित आयोजन से संबंधित पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने सभी आयोजन स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा, बिजली आदि प्रबंध अच्छी तरह सुनिश्चित करने, समस्त स्थलों पर स्वच्छता के प्रति विशेष जागरुकता बरतने, सम एवं ख्ुाहड़ी आदि स्थलों पर सुविधालयों की पर्याप्त व्यवस्था तथा महोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित प्रबंधन कौशल के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए नियुक्त प्रभारियों से कहा कि...

जश्न-ए-जैसाण के रंग-रसों में नहा उठेगी स्वर्णनगरी

Image
जैसलमेर. चार दिवसीय मरु महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जश्न-ए-जैसाण कार्यक्रम होगा। इसमें जैसलमेर शहर भर में उत्साही शहरवासी पूरे उल्लास के साथ मांडणा, रंगोली, पेंटिंग, सांगीतिक प्रस्तुति आदि अपनी रुचि की कलाओं का दिग्दर्शन कराएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पूरा शहर मरु महोत्सव के उल्लास में आनंद की अभिव्यक्ति करता नजऱ आएगा। इसमें शहर भर के लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शहरवासियों से अपील की है कि अपनी रुचि की अभिव्यक्ति का दिग्दर्शन कराएं। इसी तरह शुक्रवार की सुमधुर सांझ खुहड़ी के मखमली रेतीले धोरों पर सजेगी। रात्रि 7 से 7:30 बजे तक सजे-धजे ऊंटों से सफारी और कैमल ब्यूटीफिकेशन शो होगा। इसके बाद रात्रि 7:30 बजे यौवन छलकाते चांद की रोशनी तले धोरों पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें लोक कलाकारों के साथ ही कबीर कैफे एण्ड अतरंगी बैण्ड द्वारा मनोरम प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अंतिम दिन होंगे खास कार्यक्रम मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को सुबह 6:30 बजे खाभा फोर्ट परिसर में उगते सूरज की अगवानी में सूर्य नमस्कार का...