Video: अज्ञात बीमारी से दो दर्जन भेड़ों की हुई मौत

लाठी. गांव में पशुओं में फैली अज्ञात बीमारी से पशुओं की अकाल मौत हो रही है। गत तीन-चार दिन में दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है। जिससे पशुपालक चिंतित नजर आ रहे है। गांव के पशुपालक दोस्त मोहम्मद ने बताया कि भेड़ बकरियों में अज्ञात बीमारी फैली हुई है। जिसके कारण पशुओं की अकाल मौत हो रही है। जांच नहीं होने के कारण बीमारी का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में उनकी दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी है तथा कई भेड़ें आज भी बीमार है। पशु चिकित्सालय से दवाइयां लाकर भी भेड़ों को दी गई, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बीमारी की जांच करवाकर उपचार करने की मांग की है।
ये है बीमारी के लक्षण
पशुपालकों ने बताया कि पशुओं में पहले श्वास लेने में तकलीफ होती है। रुक-रुककर सांस आने, हांफ जाने, गले में सूजन, नाक से खून बहने के तीन-चार दिन में पशु की मौत हो जाती है। इस संबंध में पशु चिकित्सालय में संपर्क किया गया, तो उनकी ओर से दवाइयां देकर उपचार शुरू किया गया, लेकिन पशुओं को कोई आराम नहीं मिल पा रहा है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/video-two-dozen-sheep-died-of-unknown-disease-6718299/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां