भामाशाहों की ओर से आगे आकर जरुरतमंदों को बांटी सामग्री

बडोड़ा गांव. कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण सरकार की ओर से प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है तथा लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में भामाशाहों की ओर से आगे आकर जरुरतमंदों की सेवा की जा रही है। गुरुवार को जैसलमेर से आए भामाशाह राजकुमार भाटिया व ब्रजरतन छंगाणी की ओर से राशन सामग्री का वितरण किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी मगसिंह ने बताया कि उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के महाप्रबंधक अता मोहम्मद की प्रेरणा से भामाशाहों की ओर से बडोड़ा गांव में राशन सामग्री का वितरण किया गया। अता मोहम्मद ने बताया कि जिलेवासियों को मिलकर जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता राधेश्याम कल्ला, जितेन्द्र केवलिया, गिरीश व्यास, आनंदसिंह देवड़ा, किशनसिंह, बूलसिंह, व्याख्याता रतनसिंह, जेताराम सुथार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
डाबला. क्षेत्र के दरबारी का गांव में ग्राम पंचायत की ओर से राशन किट वितरित किए गए। सरपंच कतूदेवी की ओर से क्षेत्र में राशन किट वितरण करने के साथ हाइपोक्लोराइड छिड़काव भी किया जा रहा है। उनकी ओर से गुरुवार को भी हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। साथ ही 50 जनों को राशन किट वितरित किए गए। ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में भी जरुरतमंदों की मदद की गई। पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी रामाराम, कोर ग्रुप के गणपतसिंह, मोहनराम, भीमसिंह, शंकरलाल, संतोषकुमार, मीना राठौड़, चंद्रकला, सुखदर्शनसिंह सहित सदस्यों की ओर से क्षेत्र में गाइडलाइन को लेकर जनजागरण भी किया जा रहा है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/bhamashah-came-forward-and-distributed-the-material-to-the-needy-6868076/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां