Posts

Showing posts from July, 2021

दलाल व बिचौलियों के फायदे के लिए किसानों को उकसा रही कांग्रेस: यादव

Image
जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार 7 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानून शत-प्रतिशत किसानों के हित में है। इन कानूनों में एक भी प्रकार का कोई भी तथ्य किसान विरोधी नहीं है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां दलालों और बिचौलियों को फायदा देने के लिए देश के भोले-भाले किसानों को भड़काने का काम कर रही है, लेकिन देश का किसान अब समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है? कांग्रेस अन्य विपक्षी पार्टियां वर्षों तक बिचौलियों दलालों को अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए फायदे पहुंचाते आ रहे हैं। किसान चौपाल के आरंभ में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना ने किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों व मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 7 साल की उपलब्धियों के उपलब्धियों के कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक खेमाराम चौधरी ने संबोधित किया। भाजपा एससी मोर्च...

अटल भू जल योजना का किया प्रचार

Image
जैसलमेर. भू-जल संरक्षण के लिए लागू होने वाली सरकार की महत्वपूर्ण अटल भू-जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए पंचायत समिति जैसलमेर मे लोगो के साथ भागीदारी की गई। लोगों के बीच पहुंच संवाद और अन्य गतिविधियों से लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताया गया। ग्राम पंचायत चांधन के विभिन्न तालाबों और आम जन के बीच पहुंच योजना के बारे मे जानकारी दी। साथ में जल जीवन मिशन को लेकर भी चर्चा की गई। चांधन की गुलाबा नाडी और सुजान नाडी पर कार्यरत मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद किया गया। यहां पर चांधन सरपंच जय कंवर, समाजसेवी राजेंद्रसिंह भाटी के साथ ग्राम जल व स्वच्छत्ता समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रम दान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। गुलाबा नाडी पर ही ग्राम सभा का आयोजन कर जल सुरक्षा योजना पर चर्चा कर पंचायत के लिए योजना बनाने का प्रस्ताव लिया गया। नोडल अधिकारी अटल भू-जल योजना डॉ. नारायण दास इणखिया ने लोगों को पंचायत के भू-जल स्तर, एक्यूफर व योजना के बारे मे बताया। सरपंच चांधन ने भू-जल रिचार्ज के लिए गोगरी नदी मे एनिकट बनाने, मुन्दरी बेरी को नदी से जोड़ रिचार्ज करने और अन्य परम्परागत जल स्रोतों के पुनरु...

रॉयल मेनचेस्टर विजेता, रॉयल धऊवा उप विजेता

Image
जैसलमेर. हज़ूरी युवा संगठन जैसलमेर के तत्वावधान में आयोजित हो रही रात्रिकालीन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का समापन बेरा ग्राउंड पर शुक्रवार रात्रि को समाज के मौजीज लक्ष्मणसिंह तंवर, अशोक तंवर, कबड्डी संघ सचिव चन्दनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, धऊवा सरपंच हुकुमसिंह सोलंकी, महेंद्र तंवर कमलसिंह चौहान के आतिथ्य में किया गया। फाइनल मुकाबले में रॉयल मेनचेस्टर ने रॉयल धऊवा को हराकर प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा समाज के युवा वर्ग ने हर खेल में छाप छोड़ी है, चाहे वो क्रिकेट हो, शूटिंग हो या कबड्डी। उन्होंने कहा की समाज के युवाओं का जोश, उत्साह और जूनून उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करेगा। सचिव भाटी ने कहा कि समाज के युवा निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा की समय के साथ युवाओं की सोच बदल रही हैं। इस अवसर पर सरपंच हुकुम सिंह सोलंकी, महेंद्र तंवर ने सम्बोधित किया। इससे पहले समाज के युवा संगठन ने अतिथियों का सम्मान साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। संचालन...

सवा साल बाद कोरोना मुक्त होगा हमारा जैसाण

Image
जैसलमेर. सीमांत जैसलमेर जिले में पिछले आठ दिन से लगातार कोरोना का एक भी संक्रमित सामने नहीं आया। इस विश्वव्यापी महामारी के लिहाज से संदिग्ध डेढ़ सौ से दो सौ जनों की रोजाना जांच करवाने के बावजूद नतीजा नकारात्मक आने से प्रशासन और चिकित्सा महकमे के साथ-साथ पूरे जिलावासियों के लिए यह सुकूनदायी अहसास है। कम होते-होते जिले में कोरोना के एक्टिव केस महज दो रह गए हैं। एक तरह से कोरोना की दूसरी लहर गुजरे समय की बात हो चुकी है। यही कारण है कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग एक बार फिर से सामान्य जनजीवन से बाहर हो चुके हैं। पुलिस व प्रशासन तथा अन्य सरकारी महकमें भी इस तरफ से एकबारगी निश्चिंत हो चुके हैं। सीमांत जिला जल्द होगा कोरोनामुक्त कोरोना संक्रमण इसी तरह से थमा हुआ रहेगा तो आने वाले कुछ दिनों में जिला फरवरी के बाद पहली बार पूरी तरह से कोरोनामुक्त हो जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ने सीमावर्ती जैसलमेर जिले में बहुत ज्यादा कहर बरपाया और अप्रेल तथा मई के महीनों में तो प्रतिदिन सैकड़ों केसेज दर्ज किए गए। मई में संक्रमण इतना सघन हुआ कि पॉजिटिविटी दर 40 प्रतिशत के उच्चतम ...

10 ऑक्सीजन मशीनें की भेंट

Image
पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई कंपनियों व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आगे आकर प्रशासन व चिकित्सा विभाग को सहयोग किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के सत्तासर गांव में स्थित एसबी एनर्जी सोलर प्लांट की ओर से शनिवार को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भेंट की गई, ताकि तीसरी लहर के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा व सुविधा उपलब्ध हो सके। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई परेशानियों से रूबरू होना पड़ा। विशेष रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। दूसरी लहर से निपटने के बाद विशेषज्ञों की ओर से तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से संभावित तैयारियां की जा रही है, ताकि कोरोना की तीसरी लहर आने पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सेवा मिल सके। क्षेत्र के सत्तासर गांव में एसबी एनर्जी का सोलर प्लांट स्थित है। प्लांट के अधिकारियों की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य किए जा रहे है। कंपनी के राजस्थान प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज भारती ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर क...

छात्रों ने जताया रोष, परीक्षा केन्द्र पोकरण करने की मांग

Image
पोकरण. तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इस बार पॉलिटेक्निक डिपोल्मा तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा केन्द्र जैसलमेर कर दिए जाने पर पोकरण पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को रोष जताते हुए कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सुपुर्द कर परीक्षा केन्द्र पुन: पोकरण करने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि गत कई वर्षों से पॉलिटेक्निक कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा पोकरण में ही आयोजित हो रही है। इस वर्ष तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केन्द्र 120 किमी दूर जैसलमेर कर दिया गया है। जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने के साथ ही कई परेशानियां होगी। साथ ही कोरोना की आशंका भी रहेगी। छात्र रावलसिंह, सुखदेव, राहुल भार्गव सहित विद्यार्थियों ने बताया कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिला मुख्यालय पर जाकर परीक्षा देना मुश्किल होगा। जैसलमेर में रुकने के लिए छात्रावास आदि की व्यवस्था नहीं होने से गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को परेशानी होगी। उन्होंने परीक्षा केन्द्र जैसलमेर से बदलकर पुन: पोकरण करने की मांग की है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/students-expressed-anger-dema...

साइकिल रैली का परमाणु नगरी में स्वागत

Image
पोकरण. सीमा सुरक्षा बल की तोपखाना रेजीमेंट की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित जवानों की साइकिल रैली शनिवार को पोकरण पहुंची। जिसका नगरपालिका में स्वागत किया गया। तोपखाना रेजीमेंट के उपसमादेष्टा अजय शर्मा के नेतृत्व में जवानों की ओर से गत 16 जुलाई को गुजरात के भुज से साइकिल रैली को रवाना किया गया था। यह रैली 15 अगस्त को अटारी पंजाब बोर्डर पहुंचेगी तथा यहां समापन किया जाएगा। शनिवार को यह रैली जैसलमेर होते हुए पोकरण पहुंची। यहां नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी, पार्षद नारायणलाल रंगा, श्रीकिशन प्रजापत, भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, श्यामसुंदर, पप्पुलाल शर्मा, विनोद गांधी, संतोष माली, राजेन्द्रसिंह चंपावत सहित पालिकाकर्मियों व कस्बेवासियों ने भारत माता की जय के नारों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पालिका की ओर से सभी जवानों का मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। रेजीमेंट की ओर से पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। बालिकाओं को दिलाएं उच्च शिक्षा नगरपालिका सभागार में आयोजित समारोह में तोपखाना रेजीमेंट के उपसमादे...

सुपरवाइजर के अपहरण के चार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Image
पोकरण. क्षेत्र के लवां गांव के पास सत्तासर गांव में लगे सोलर प्लांट में कार्यरत एक कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के चार आरोपियों को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार फुलेरा के खेडऱाम निवासी राहुल वर्मा पुत्र रामनारायण ने गुरुवार को रिपोर्ट पेश कर बताया था कि वह सत्तासर में स्थित सोलर प्लांट में वीर तेजा बोरवेल एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। उनकी कंपनी सोलर प्लांट में कार्य करती है। उनकी कंपनी में भगवानसिंह के 16 हजार रुपए बकाया चल रहे है। 28 जुलाई की शाम भगवान के आदमी देवीसिंह वगैरह कुल छह जने एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए तथा बकाया रुपए मांगे। जिस पर उसने रुपए अभी नहीं होने व कल देने की बात ही। जिस पर देवीसिंह वगैरह ने उसे जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बिठाया और उसका अपहरण कर दिया। उसे पोकरण में एक कमरे में लाकर बिठा दिया व खुद शराब पीने लगे। उसने बताया कि पुलिस ने कमरे पर आकर उसे छुड़ाया और अन्य युवकों को थाने लेकर आई। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।...

नारेबाजी कर निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन

Image
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलेभर में मंडल स्तर पर मूलभूत समस्याओं को लेकर किए जा रहे आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को क्षेत्र के भणियाणा गांव में भणियाणा व फलसूण्ड मंडल की ओर से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा भणियाणा मंडल आंदोलन प्रभारी व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, फलसूण्ड मंडल अध्यक्ष मदनसिंह के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, जिला उपाध्यक्ष आईदानसिंह, मंत्री मदनसिंह राजमथाई, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, दुर्गाराम भील, लखाराम सुथार, भंवर सारण, रामलाल पालीवाल, सोहन मूढ़, हेमसिंह ओला, कोजराजसिंह राजगढ़, खेताराम, आनंद बागथल, देवेन्द्र पालीवाल, महेशदान भीखोड़ाई, बूलाराम, भोमाराम, पदमाराम, देवीसिंह, रामसिंह, किशन, मनोहर सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भणियाणा गांव के मुख्य चौराहे से एक जुलूस निकाला। यह जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। पानी, बिजली व अन्य समस्याओं से करवाया अवगत ...

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Image
पोकरण. क्षेत्र में मानसून के सीजन में जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कस्बे के भील छात्रावास में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश भील ऊजला व देवेन्द्रसिंह मोडरडी के साथ मोहन, गणेश, जितेन्द्र, हीरू, कमल व अन्य युवाओं की ओर से यहां पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के नानणियााई गांव में पत्रिका के हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। नानणियाई गांव के विजयसिंह भोमियाजी के मंदिर परिसर में 21 पौधे लगाए गए। समाजसेवी अर्जुनदान, तेजाराम सुथार, छगनलाल, हिम्मतदान ने बताया कि पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान की प्रेरणा से भोमियाजी मंदिर में पौधरोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पौधे लगाकर प्रतिदिन पानी पिलाने व संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवीणसिंह चारण ने बताया कि बारिश के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधे लगाए जाएंगे तथा अन्य लोगों को भी जागरुक किया जाएगा। source https://www.patrika....

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां

Image
पोकरण. कस्बे के नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उद्योग केंद्र जैसलमेर के महाप्रबंधक हरीशकुमार व्यास, कृषि उपज मंडी के सचिव राकेश सिंगारिया, एसबीआई जैसलमेर के शाखा प्रबंधक विवेक शर्मा, कस्बे की एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजूराम माली, उद्योग विभाग से सौरभ पारीक, मुकेश मेघवाल उपस्थित रहे। सौरभ पारीक ने उद्यमियों को जिला उद्योग केंद्र में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उन्हें आवेदन पत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों, योग्यता, प्रोजेक्ट आदि से अवगत करवाया। बैंक के अधिकारियों ने नए उद्यमियों को उद्योग लगाने के संबंध में बैंकों की ऋण योजनाओं से जानकारी दी। कृषि उपज मंडी के राकेश सिंगारिया ने कृषि से संबंधित सरकारी योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना, ई-भुगतान प्रोत्साहन योजना, कृषि अवरसंरचना कोष योजना आदि के ब...

खिलाड़ी ने नाम किया रोशन

Image
खिलाड़ी ने नाम किया रोशन लाठी. क्षेत्र के डेलासर निवासी प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह ने शिमला में आयोजित नेशनल ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डेलासर निवासी प्रतापसिंह ने शिमला में चल रहे राष्ट्रीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए उत्तरप्रदेश व राजस्थान के बीच खेले गए तीन हाफ के राउंड में 21-20 से जीत हासिल की तथा राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल हासिल किया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। बडोड़ा गांव. हिमाचल प्रदेश में चल रही छठी राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम से खेल रहे मूलाना निवासी गिरधरसिंह सोढ़ा का राष्ट्रीय स्तरीय टीम में चयन हुआ है। कोच ललित माली ने बताया कि हिमाचल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर गिरधरसिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिस पर उनका राष्ट्रीय टीम में चयन किया जाएगा। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल में खेली जाएगी। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/player-named-roshan-6981826/

बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग

Image
बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग पोकरण. नगरपालिका मंडल के पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक करवाने व वार्डवार निविदा निकालने की मांग की है। पालिका उपाध्यक्ष संजना चंदेल, पार्षद भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, जितेन्द्रदयाल बोहरा, पप्पुलाल शर्मा, विनोद गांधी, श्रीकिशन प्रजापत, जुबैदा, कमला, बबली, अरुणा, सुमन सहित अन्य पार्षदों ने ज्ञापन सुपुर्द कर बताया कि पालिका का नवीन बोर्ड गठित होने के बाद अभी तक दूसरी बैठक आयोजित नहीं हुई है। बैठक के लिए कई बार एजेण्डा निकाला गया, लेकिन बार-बार बैठकों को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे में विकास कार्यों को लेकर निविदाएं भी आमंत्रित नहीं की जा रही है। जिससे पार्षदों के साथ वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ही बोर्ड बैठक आयोजित करने, विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करने तथा पूर्व में हुई निविदाओं का भुगतान बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के बाद करने की मांग की है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/meeting-in-nagar-palika-pokaran-6981825/

विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार को लेकर होगी प्रतियोगिताएं

Image
जैसलमेर . बालकों में विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए बाल गृहों, सम्प्रेक्षण गृहों एव आश्रय गृहों में रहने वाले बालक-बालिकाओं के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार बिश्नोई ने बताया कि गृहों में रहने वाले बच्चे कोविड 19 के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे है और इनके द्वारा अन्य कोई गतिविधियों में भी भाग नहीं लिया जा रहा है। इसको देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उक्त गृहों के बच्चों के उत्साहवर्धन व कोविड 19 के दौरान इन्हें विधिक सेवा गतिविधियों से जोडऩे एवं विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से पोस्टर पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, कविता-गीत वकहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी माह में कराया जाएगा। सचिव ने इस संबंध में गृहों के प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि बालगृहों, सम्प्रेक्षण गृहों, आश्रय गृहों में रह रहे 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष और 16 से 18 वर्ष के आयु वर्गों में विभाजित करते हुए गृह स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले सभ...

किसानों की सहमति पर शुरू हुआ टोल नाका

Image
लाठी. गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित टोल नाका किसान यूनियन, पुलिस व टोल अधिकारियों की ओर से आपसी सहमति के बाद पुन: शुरू किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर लाठी-सोढ़ाकोर के बीच टोल नाका लगा हुआ है। किसान यूनियन की ओर से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 30 अप्रेल को धरना प्रदर्शन के तहत टोल नाका बंद करवा दिया गया था। कोरोना महामारी के कारण किसानों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। लाठी थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने पुलिस बल के साथ टोल नाका पर पहुंचकर किसान यूनियन व टोल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। बातचीत में आपसी सहमति के बाद टोल नाके को पुन: शुरू किया गया। किसानों ने बताया कि यदि किसान आंदोलन पुन: तेज किया जाता है, तो टोल नाके को पुन: बंद किया जाएगा। इस मौके पर टोल नाके के मैनेजर पवन चौधरी, कपिल कुमावत, विकास चौधरी, किसान यूनियन के जुगतसिंह भाटी, शैतानसिंह, इन्द्रसिंह, खेतसिंह, सलमानखां सहित किसान व टोल नाके के कार्मिक उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/toll-block-started-on-the-conse...

बाजोर पर किये हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Image
जैसलमेर. जिले के पूर्व सैनिकों की ओर से शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई जैसलमेर के अध्यक्ष कैप्टन अमरसिंह व पूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष सगतसिंह के नैतृत्व में राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजोर पर किए गए हमले के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिये अशोभनीय एवं कलंक है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ईकाई जैसलमेर एवं पूर्व सैनिक संस्था जैसलमेर इस कुकृत्य की घोर निन्दा करती है। प्रेमसिंह बाजोर प्रदेश के शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों के मसीहा हैएजिन्होंने शहीद परिवारों को संबल एवं उचित सम्मान दिया है। उन्होंने शहीद परिवारों की सुध ली और शहीदों की मूर्तियां स्वयं के पैसे से बनवाई,जो कि विशेष उल्लेखनीय एवं वंदनीय है। इसलिए इस निंदनीय घटना के बाद पूरे प्रदेश के पूर्व सैनिकों में काफी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ प्रारमिकता से त्वरित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर कैप्टन अमरसिंह भाटी, कैप्टन प्रयागसिंह, सूबेदार पदमचंद शेरा, दानसिंह, जुगतसिंह, मालसिंह, शैतानसिंह, भी...

नाचना में बा-बापू पौधरोपण कार्यक्रम, दिखाया उत्साह

Image
जैसलमेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन, पंचायत समिति नाचना व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सयुंक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम पंचायत नाचना में बा-बापू ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान की धूम रही। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना के प्रागंण में जिला कलक्टर आशीष मोदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, पंचायत समिति नाचना के प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक रुपचन्द सोनी व नाचना ब्लॉक सह सयोजक जयसिंह परिहार ने पौधरोपण किया। अभियान के दौरान उपखण्ड अधिकारी पोकरण राजेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक हुकमाराम, तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी डॉ. गणपतरात सुथार, अधिशासी अभियंता मनीष मीणा, फरसाराम, समन्वयक महानरेगा कासम खां चानिया, सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार गोयल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने उत्साह के साथ कन्या वाटिकाएं, पोषण वाटिकाएं, हर्बल वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। हरियाली का पैगाम फैलाएं वृक्ष लगाकर जिला कलक्टर मोदी ने समारोह के दौरान ग्...

तालाब में डूबने से युवक को बचाया गया

Image
रामदेवरा। रामदेवरा के ऐतिहासिक रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा । रामसरोवर में नाव चलाने वालो को युवक डूबता दिखा तो उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद डूबते हुए युवक को रामसरोवर से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा के ऐतिहासिक व पवित्र रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह हरियाणा के फतेहबाद क्षेत्र के आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल राजकुमार उम्र 28 साल रामसरोवर तालाब में नहाने के लिए पानी में उतरा। युवक पानी में तैरता हुआ गहराई में चला गया। तैरने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर युवक डूबने लगा। डूबते युवक को नाव चलाने वालो ने देख लिया। जिस पर नाव चलाने वाले नरेश,जगदीश,पपु , कन्हैया सभी जाति केवट ने तालाब में डूब रहे युवक को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रामसरोवर तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को रामसरोवर तालाब में डूबने से बचाने पर परिजनों ने नाविकों का आभार जताया। @25 फीट तक भरा हुआ है रामसरोवर - रामसरोवर तालाब गत दिनों हुई बरसात के कारण अपनी भराव क्षमता 25 फीट तक बरसाती ...

तालाब में डूबने से युवक को बचाया गया

Image
रामदेवरा। रामदेवरा के ऐतिहासिक रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा । रामसरोवर में नाव चलाने वालो को युवक डूबता दिखा तो उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद डूबते हुए युवक को रामसरोवर से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा के ऐतिहासिक व पवित्र रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह हरियाणा के फतेहबाद क्षेत्र के आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल राजकुमार उम्र 28 साल रामसरोवर तालाब में नहाने के लिए पानी में उतरा। युवक पानी में तैरता हुआ गहराई में चला गया। तैरने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर युवक डूबने लगा। डूबते युवक को नाव चलाने वालो ने देख लिया। जिस पर नाव चलाने वाले नरेश,जगदीश,पपु , कन्हैया सभी जाति केवट ने तालाब में डूब रहे युवक को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रामसरोवर तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को रामसरोवर तालाब में डूबने से बचाने पर परिजनों ने नाविकों का आभार जताया। @25 फीट तक भरा हुआ है रामसरोवर - रामसरोवर तालाब गत दिनों हुई बरसात के कारण अपनी भराव क्षमता 25 फीट तक बरसाती ...

ज्वालामुखी से निकला लावा तो बनी खेतोलाई में अनूठी भू-संरचना

Image
खेतोलाई (जैसलमेर). 'आई लव खेतोलाईÓ सरहदी जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के गांव खेतोलाई को लेकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों में छिपी भावना को समझा जा सकता है, जहां परमाणु परीक्षण हुआ और जहां से भारत की शक्ति की गूंज देश-दुनिया ने सुनी। पत्रिका पड़ताल में यह बात सामने आई है कि परमाणु परीक्षणों के बाद मशहूर हुई खेतोलाई की मरुधरा कई मायनों में सबसे उपयुक्त परीक्षण स्थल था। जैसलमेर का कम जनसंख्या घनत्व इसमें एक बड़ा कारण रहा। आस पास में कई किलोमीटर तक मानव की आवाजाही न होना, बालू रेत की परत भी परीक्षण के उपयुक्त थी। केर, बेर जैसी झाडिय़ों की बाहुल्यता यहां होने वाली गतिविधियों को ढकने का काम कर रही थी। इन्ही कारणों से वजह से पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज के इस हिस्से को परमाणु परीक्षण के लिए चुना गया था। भू-जल वैज्ञानिक डॉ. एनडी इणखिया बताते हैं कि इन सबके बीच सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण यहां की धरती की अंदरूनी सरंचना का उपयुक्त होना भी रहा। पोकरण और खेतोलाई से लगते पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज का पूरा भू-भाग भू-विज्ञान के अनुसार मालाणी रायोलाइट फार्मेशन यानि पत्थर से बना है। रायो...

मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज

Image
पोकरण. क्षेत्र के थाट जाने वाले मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रक चालक व श्रमिक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फतेहगढ़ तहसील के सांगड़ थानांतर्गत भोपा निवासी नरपतसिंह पुत्र गुमानसिंह ने गुरुवार को रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह भाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुनीम के रूप में कार्य करता है। कंपनी का पोकरण बाईपास से थाट जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को सुबह आठ बजे थाट निवासी मनहरअली उर्फ बाबू पुत्र अकबरखां व चार अन्य लोग एक बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए तथा ट्रक चालक दामोदरा निवासी ओमसिंह के साथ लाठियों से मारपीट की और गले में पहना आधा तोला सोने का फूल छीन लिया। श्रमिक बिहारीराम पुत्र देवचंद व मंजीराम पुत्र भंवराराम मेघवाल के साथ भी मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। भुगतान को लेकर किया अभद्र व्यवहार व अपमानित पुलिस के अनुसार जयपुर जिलांतर्गत फुलेरा खेड़ी के चक्की वाले की ढाणी निवासी राहुल पुत्र रामनारायण वर्मा ने रिपोर्ट पेश कर बत...

'उद्योग लगाओ, आय बढाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

Image
जैसलमेर. कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, राजीव गांधी कृषक साथी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए ग्राम सांगड और मूलाना में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्योगों के विस्तारीकरण या कैर सांगरी के प्रस्संकरण के लिए नए उद्योग लगाने पर 35 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अधिकतम 10 लाख रुपए तक योजना का लाभ लिया जा सकेगा। यह इकाई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र कहीं भी लगाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति पूर्व में चल रहें प्लांट को भी मॉडिफाइड करना चाहता है तो वह योजना का लाभ ले सकेगा। मंडी सचिव राकेश सिंगारिया ने बताया कि कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अन्तर्गत कृषि प्रसंस्करण उद्योगों एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कृषक एवं उनके संगठनों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत व उद्यमी वर्ग को 25 प्रतिशत का अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त इस योजना में परिवहन, ब्याज, विद्युत प्रभार, सौर ऊर्जा एवं मंडी शुल्क आदि में भी विभिन्न अनुदान ...

इन्दिरा रसोई योजना पर जरूरतमंद व्यक्तियों को लाकर कराएं भोजन

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने इन्दिरा रसोई योजना में जरूरतमंद भोजन का लाभ ले, इसके लिए नगरीय निकाय के अधिकारियों को कहा है कि वे आगामी 15 दिवस तक जैसलमेर एवं पोकरण शहर में विशेष अभियान चलाकर भोजन करने के जरूरतमंद लोगों को चिन्ह्ति कर उन्हें प्रेरित करके इन्दिरा रसोई स्थल तक लाकर भोजन कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएं इसके लिए इन्दिरा रसोई योजना बहुत ही उपयोगी हैं एवं उनमें मात्र 8 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था हैं। जिला कलक्टर मोदी ने गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित इन्दिरा रसोई योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पोकरण् तनूजा सोलंकी भी उपस्थित थी। जिला कलक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गरीब एवं विमंदित लोगों के पास जाकर उनकों इन्दिरा रसोई के पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां.जहां इन्दिरा रसोई संचालित हैं, उसके बारे में जगह-जगह पोस्ट...

'खेल और खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नहीं कमी नहीं रहेगी

Image
जैसलमेर. जिला ओलम्पिक संघ की ओर से जिला कबड्डी संघ और जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में धनसिंह चारण स्मृति तृतीय खेल दिवस का आयोजन शहीद पूनम स्टेडियम में जिला कलेक्टर आशीष मोदी के मुख्य आतिथ्य, सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला की अध्यक्षता, जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार , जिला ओलम्पिक संघ के लक्ष्मण सिंह तंवर, पार्षद देवी सिंह चौहान, स्क्वायडेर लीडर आशीष के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। खेल दिवस पर जिला फुटबॉल संघ और एयरफोर्स के मध्य और कबड्डी में फुलिया वारियर्स और शहीद राजेंद्र सिंह भाटी क्लब मोहनगढ़ के मध्य मैच खेले गए, जिसमे व फुटबॉल में एयरफोर्स और कबड्डी में फुलिया वारियर्स विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एप्रमाण पत्र और मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम स्थानों में खेल प्रतिभाओं को तरासने और उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में जैसलमेर जिला अपने आपमे एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छोटे और दूरस्थ शहरों से खेल प्रतिभाएं सामने आना अविस्मरणीय है। सभापति नगर परिषद हरिवल्ल्भ कल्ला ने कहा कि खेल संघों में नई प्रति...

एक साथ लगे एक दिवस में 1107 पौधे

Image
जैसलमेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन, पंचायत समिति जैसलमेर व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को जैसलमेर समिति का बा.बापू पौधरोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत बड़ाबाग में आयोजित हुआ। एक दिन में इस अभियान में विभिन्न प्रजाति के 1107 पौधों का पौधारोपण किया गया। जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल, पंचायत समिति जैसलमेर की प्रधान रसाल कंवर ने पौधरोपण कर इस अमृत महोत्सव की शुरूआत की। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, युआईटी सचिव अनुराग भार्गव, पंचायत समिति सम के प्रधान तनेसिंह सोढ़ा,जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, जिला परिषद सदस्य हरीश धनदे, उप प्रधान हेमसिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर के सह संयोजक रूपचंद सोनी, ब्लॉक के सह संयोजक दिलीपसिंहए ग्राम पंचायत बड़ाबाग की सरपंच जशोदा देवी, अमरसागर सरपंच पूनम कंवर, पंचायत समिति सदस्य मोनिका परिहार, उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवीं, सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, उप वन संरक्षक जीण्केण् वर...

भाजपा ने पोकरण व नोख में जुलूस निकालकर जताया रोष, राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन

Image
पोकरण. भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर किए जा रहे आंदोलन के अंतर्गत गुरुवार को पोकरण व नोख में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब हैै कि भाजपा की ओर से जिलेभर में मंडल स्तर पर आंदोलन कर राज्य में नीत कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा नगर मंडल व सांकड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया गया। कस्बे के गांधी चौक में गुरुवार को सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां आंदोलन के मंडल प्रभारी व जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांकड़ा मंडल अध्यक्ष रामसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, आईदानसिंह, प्रेम ओड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में रवाना हुए तथा फोर्ट रोड, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुए उपखंड अधिक...

किसानों को दिया प्रशिक्षण

Image
पोकरण. क्षेत्र के छायण गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गुरुवार को कृषि कार्यों में उन्नत यंत्र व तकनीकों के उपयोग विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। गृह वैज्ञानिक डॉ.चारू शर्मा ने किसानों को फसलों में निराई गुड़ाई की आवश्यकता के साथ इसे उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए हटाने के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए फसल को बोने के बाद निराई गुड़ाई करना अत्यंत आवश्यक होता है। समय रहते खरपतवार नहीं हटाने पर फसल की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में कमी आ जाती है। कृषि में यंत्रीकरण को जोड़कर क्षेत्र के किसान श्रम, बल और धन की बर्बादी के साथ रसायनों से भूमि को खराब होने से रोक सकते है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.रामनिवास ने बताया कि ज्यादातर किसान निराई गुड़ाई करने में अधिक परिश्रम लगने के कारण खेतों में रसायनों का प्रयोग सबसे अधिक करते है, लेकिन समय, श्रम और धन के अत्यधिक खर्च के साथ फसल व भूमि के लिए हानिकारक होता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने कृषि में उन्नत तकनीकों और तरीकों से जुडऩे की आवश्यकता बताई। मृदा वैज्ञानिक डॉ.बबलू शर्मा ने भ...

रिमझिम फुहारों का दौर दूसरे दिन भी रहा जारी

Image
पोकरण. क्षेत्र में गत दो दिनों से बदले मौसम से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। हालांकि आसमान में छाए काले घटाटोप बादलों से बारिश की आस लगाए बैठे लोग मायूस हो रहे है, लेकिन रिमझिम फुहारों व तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को दिन चढऩे के साथ आसमान में घने बादल छाए हुए थे तथा तेज हवाएं चल रही थी। 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर कई बार रिमझिम फुहारों की झड़ी लगी। जिससे मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। देर शाम तक भी आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थी, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोग निराश नजर आए। किया पौधरोपण लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। भादरिया पशु अस्पताल के डॉ.नरेन्द्रसिंह शेखावत व खेतोलाई के शेरसिंह मीणा ने ग्रामीणों की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। उनकी ओर से गिलोय, पीपल, नीम, शीशम आदि के एक दर्जन पौधे लगाए गए। इस मौके पर जोराराम, बबलू, उमेश, अजय, गेरादेवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-peri...

मरुस्थलीय जिले को बनाएं हरा-भरा : मोदी

Image
पोकरण (आंचलिक). राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत स्वामीजी की ढाणी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बा-बापू पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वामीजी की ढाणी के बाहर अजीज सर्किल पर बा-बापू पौधरोपण अमृत महोत्सव के तहत शीशम का पौधा लगाकर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, पंचायत समिति भणियाणा की प्रधान दोलीदेवी गोदारा, कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य अब्दुला फकीर, उपखंड अधिकारी दुदाराम, तहसीलदार हाबूलाल मीणा, नायब तहसीलदार चंदन पंवार, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सरपंच कादरखां, समाजसेवी रणवीरसिंह गोदारा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर के सहसंयोजक रूपचंद सोनी, ब्लॉक स्तरीय संयोजक नीतेश छंगाणी, तेलीवाड़ा सरपंच उमरदीन ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पश्चिमी राजस्थान को बनाएं हरा-भरा जिला कलक्टर मोदी ने राजीव गांधी सेवा केन्...

गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

Image
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के पास बुधवार को गाय को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। सिरोही जिले से कुछ श्रद्धालु एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तनोट माता के दर्शन कर पुन: लौट रहे थे। धोलिया गांव के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित हो गई और बोलेरो पलट गई। जिससे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पलटने से हुई जोर की आवाज सुनकर आस पड़ौैस से अशोक पूनिया, खीयाराम पेमाणी, गौरीशंकर फूलाणी, मांगीलाल, गजराज, शैतानराम, हरीश, मुकेश पूनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर नि काला और गाड़ी को सीधा किया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-car-overturned-in-an-attempt-to-save-the-cow-a-major-accident-was-6978174/

वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन

Image
पोकरण. ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन कर 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के सुभाषनगर गांव में बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा टीम की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पंजीयन कर टीका लगाया गया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया। इसी प्रकार क्षेत्र के झलारिया गांव के रायपालों की ढाणी में भी बुधवार को शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता यारू रायपाल ने बताया कि शिविर में 110 जनों के टीकाकरण किया गया। एएनएम परमेश्वरीदेवी कटारिया व सीएचओ रामदेव पंवार ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पोकरण. क्षेत्र के पदमपुरा गांव में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को आउटरिच का आयोजन किया गया। उजाला क्लिनिक के हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार ने नवविवाहित बालिका व किशोर के साथ सामाजिक दायित्व संवाद किया। नवविवाहित किशोर...

करणी सेना ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Image
पोकरण. गत भाजपा सरकार में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे प्रेमसिंह बाजौर के साथ की गई मारपीट के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बुधवार को कस्बे में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सुपुर्द कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी, राणीदानसिंह छायण, चुतरसिंह रामदेवरा, कंवराजसिंह, गंगासिंह केलावा, विक्रमसिंह फौजदारसर भणियाणा, गोविंदसिंह भैंसड़ा, करणी सेना के भणियाणा तहसील अध्यक्ष भैरुसिंह, रेंवतसिंह माड़वा, श्रवणसिंह, कुंभसिंह, राजूसिंह जैमला, सुजानसिंह गुड्डी, सुरेन्द्रसिंह सोढ़ा, महेन्द्रसिंह लूणा, जालमसिंह छायण, परबतसिंह पोकरणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को राजपूत छात्रावास से एक जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजपूत छात्रावास, भवानीपुरा, रेलवे स्टेशन रोड, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्रवाई करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन करणी सैनिकों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर ...

पक्के शहर से कच्ची बस्तियों में आसान नहीं होगा पट्टा वितरण

Image
जैसलमेर. राज्य सरकार गांधी जयंती यानी आगामी 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाने जा रही है। अभियान का इंतजार जैसलमेर मुख्यालय पर हजारों कच्ची बस्ती निवासियों के साथ रियासतकालीन शहरी क्षेत्र में बसे लोग कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अभियान के तहत उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। स्वयं सरकार ने प्रदेश भर में अभियान के तहत 10 लाख पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन जैसलमेर शहरी क्षेत्र में अभियान के तहत कई चुनौतियां व पेचीदगियां नगरपरिषद प्रशासन के सामने उपस्थित हैं। जब उनका निवारण करते हुए संबंधित लोगों को पट्टे जारी किए जाएंगे तब ही सही मायनों में अभियान का लाभ आमजन तक पहुंच सकेगा। अवैध होने का दंश जिस ऐतिहासिक सोनार दुर्ग ने जैसलमेर को अलहदा पहचान दिलाई है। उसमें पीढिय़ों से निवास कर रहे लोगों तथा उसके आसपास 100 मीटर की परिधि में बसे हजारों मकान मालिकों के पास पट्टे नहीं हैं। जिसके अभाव में दुर्ग के बाशिंदों को तो अवैध होने तक का दंश झेलना पड़ता है। इस रियासतकालीन बसावट में रहने वाले पट्टे के अभाव में किसी बैंक आदि से कर्ज तक नहीं ले पाते। इसमें भी ज्यादा ...

जिला आयोजना समिति के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित

Image
जैसलमेर. जिला आयोजना समिति जैसलमेर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से कुल मिलाकर 13 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसमें 10 ग्रामीण क्षेत्र के और 3 नगरीय क्षेत्र के सदस्य है। पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, उप जिला प्रमुख डॉ. भूपेन्द्र बारूपाल, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, दरिया कंवर, हरीश धनदेव, जितेन्द्र कुमार, कान भारती, उत्तमसिंह, किरण कंवर तथा मनोहर सिंह का आयोजना समिति में सदस्य के रूप में निर्वाचन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र से वार्ड संख्या 34 नगर परिषद जैसलमेर से सिकन्दर खान, वार्ड संख्या 2 नगर परिषद जैसलमेर से राज कंवर तथा वार्ड संख्या 23 नगरपालिका पोकरण से सुमन को आयोजना समिति में सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है। मुंह मीठा करवाकर दी बधाई जिलापरिषद आयोजना समिति के शहरी क्षेत्र के लिए नगरपरिषद के पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से निर्वाचित सदस्य पार्षद सिकंदर खां व पार्षद राजकंवर को सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बधाई दी। इस दौरान कार्यालय परिसर में आयोजना स...

345 मरीजों की आंखों की जांच में 208 को मिली नेत्रज्योति

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति की ओर से संचालित बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में सत्यनारायण मालपानी व अमृतलाल मालपानी की स्मृति में कृष्णा मालपानी व उनके सुपुत्र प्रणय मालपानी की ओर से प्रायोजित समिति का 164 वां नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में 345 मरीजों ने आंखों की जांच कराई, जिसमें 250 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया। ऑपरेशन पूर्व की आवश्यक जांचों के बाद 208 मरीजों के लेंस ऑपरेशन कर नेत्र ज्योति प्रदान की एवं शेष 42 मरीजों को आवश्यक परामर्श देकर छुटी दी। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले 17 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की जाती है।जिसमें अब तक 17000 से अधिक नेत्रों में लेंस लगाकर रोशनी प्रदान की गई। ये शिविर भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते है। शिविर के भामाशाह परिवार कृष्णा मालपानी व प्रणय मालपानी का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ दाऊलाल...

जैसलमेर जिले में कई आरएसएस हुए इधर-उधर

Image
जैसलमेर. राज्य सरकार की ओर से मंगलवार रात्रि को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जम्बो तबादला सूची जारी की गई। इस दौरान 283 अधिकारियों को सरकार ने इधर-उधर किया है। जिसमें जैसलमेर जिले में कार्यरत इस काडर के कई अधिकारी शामिल हैं। जैसलमेर नगर विकास न्यास के सचिव पद पर कार्यरत अनुराग भार्गव के स्थान पर सुनिता चौधरी को लगाया गया है। भार्गव को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा के पद पर भेजा गया है। वहीं चौधरी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर के पद से यहां लगाया गया है। इसी तरह से जैसलमेर उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत रमेश सीरवी को चंद महीनों बाद ही हटा दिया गया है। उन्हें उदयपुर जिलान्तर्गत भींडर में इसी पद पर लगाया गया है। जबकि सीकर जिले के दातारामगढ़ के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार को उनके स्थान पर लाया गया है। ऐसे ही जैसलमेर में निदेशक लोक सेवाएं पद पर कार्यरत अशोक कुमार को बीकानेर उपखंड अधिकारी बनाया गया है। नरेन्द्रपाल सिंह को उपनिवेशन विभाग जैसलमेर में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। भणियाणा उपखंड अधिकारी दूदाराम का स्थानांतरण पीपाड़सिटी किया गया है। जबकि उनके स्थान पर किसी ...

दी वायरस जनित रोग हैपेटाइटिस के बारे में जानकारी

Image
जैसलमेर. विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर बुधवार को राज्य स्तरीय वर्चुअल सेन्सिटाइजेशन कार्यशाला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यशाला मे जिले के जिला स्तरीय चिकित्सा विभागीय अधिकारियों सहित चिकित्सा संस्थानों के चिकित्साधिकारियों, विभागीय कार्मिकों, आशा एवं एएनएम ने भी भाग लिया। विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने वायरस जनित रोग हैपेटाइटिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हैपेटाइटिस रोग ए,बी,सी,डी व ई प्रकार का होता है। हैपेटाइटिस बी एवं सी गंभीर रोग है। जो संक्रमित ब्लड ट्रॉन्सफ्यूजन व संक्रमित सुई के उपयोग से मुख्य रूप से फैलता है। हेपेटाईटिस बी की जटिलता के कारण प्रतिवर्ष दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। इससे स्पष्ट है कि हेपेटाईटिस बी खतरनाक है। इससे संक्रमित व्यक्ति अनजाने में दूसरों को संक्रमित कर देता है। डॉ. चौधरी ने बताया कि हैपेटाइटिस ए व हैपेटाइटिस ई जलजनित बीमारी है। हैपेटाइटिस ए मुख्य रूप से बच्चों में फैलता है। इसमें बुखार, पेटदर्द, पीलिया व उल्टी होने की संभावना...

-ग्रामीणों ने दिया विद्यालय के आगे धरना

Image
जैसलमेर. ग्राम पंचायत रुपसी के राउमावि रुपसी के ग्रामीणों ने आरोपी व्याख्याता गजेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की की मांग करते हुए विद्यालय के आगे एकत्रित होकर धरना दिया। रुपसी व लौद्रवा के ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में कुछ शिक्षकों की ओर से विद्यालय के माहौल को खराब किया जा रहा है। विद्यालय में बन रहे इस भययुक्त माहौल में ंहम अपने बच्चों को कभी नहीं भेजना चाहेेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को इस विषय में कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी उक्त शिक्षक के विरुद्व कोई कार्रवाई अब तक देखने को नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें मजबूर होके धरना देना पड़ रहा है। इसके बाद भी यदि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने शिक्षक गजेन्द्र के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त शिक्षक पिछले कई सालों से गांव की बालिकाओं के साथ दुव्र्यवहार, मानसिक प्रताडऩा करने के साथ छात्राओं की निजी धार्मिक मान्यताओं को समाप्त करने का दबाव बनाता है। बालिकाओं की ओर से ऐसा न करने पर उक्त शिक्षक की ओर से छात्राओं को कई बार कक्ष...

तरसाते रहे बादल, चली तेज हवाएं

Image
बादल आए, छाए, लेकिन बरसे नहीं... स्वर्णनगरी में इन दिनों बादलों का आसामन में डेरा बना रहता है। बादल दिल भर छाए रहते है लेकिन बारिश का इंतजार, इंतजार ही बना रहता है। मंगलवार को भी शहर में स्थिति जुदा नहीं रही। आसामन में छाए बादलों के कारण दिन में भी अंधेरा छा गया। बारिश होने के आसार तो बने, लेकिन बादल बरसे नहीं। जैसलमेर के हनुमान चौराहे का नजारा। पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही, लेकिन देर शाम तक भी बारिश नहीं होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगी। मंगलवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। 10 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। 11 बजे आसमान में घने बादल छा गए और दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलती रही। दोपहर बाद मौसम धूप छांव का भी हुआ। जिससे मौसम गर्मी व उमस का हो गया। देर शाम तक भी लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन मायूसी हाथ लगी। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/longing-clouds-strong-winds-blowing-6976390/

सैक्टर बैठक में टीकाकरण व परिवार कल्याण पर चर्चा

Image
पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को सैक्टर बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल के प्रभारी डॉ.महेन्द्र चारण, डॉ.अजयपालसिंह भाटी, डॉ.हुकमाराम, ब्लॉक आशा सुपरवाइजर गिरीराज व्यास, पिरामल स्वास्थ्य के ब्लॉक ट्रांसफोरमेशन अधिकारी अशोक पालीवाल, एडोलसेंट हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार, डीईओ इलियासखां, एएनएम, आशा व कोविड हैल्थ सहायक उपस्थित रहे। खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ.लोंग मोहम्मद ने 12 सप्ताह से पहले गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, पूर्ण टीकाकरण, मीसिंग टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, एनसीडी सर्वे के बारे में समीक्षा की और प्रगति के निर्देश दिए। ब्लॉक आशा सुपरवाइजर गिरीराज व्यास ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पेयजल समिति के गठन और समिति के कार्यों के बारे में तथा मां बैठक, आशा सॉफ्ट व आशा क्लेम के बारे में बताया। सुनीलकुमार ने आरकेएसके के बारे में जानकारी दी। पिरामल स्वास्थ्य के अशोक पालीवाल ने थरमेटिकल कार्ड, एनीमियामुक्त राजस्थान, ई-संजीवनी ओपीडी पर प्रकाश डाला। source ht...

सड़क पर फूटा गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Image
जैसलमेर. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध व स्थानीय मुद्दों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन जैसलमेर के जैसलमेर नगर मंडल जैसलमेर ग्रामीण मंडल एवं सम मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता संगठन के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने अलग-अलग ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिए। जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन मे जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। भाई-भतीजावाद को लेकर प्रतिभावान युवाओ बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है। जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की ओर से शहर की माली हालत की कोई सुध नहीं ली जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी ने कहा कि जिले की उपजाऊ कृषि योग्य ...

सीमा जन कल्याण समिति ने किया बीएसएफ साइकिल रैली का स्वागत

Image
जैसलमेर. बीएसएफ आरटी के 50 साल पूर्ण होने पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित की गई साइकिल रैली का सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर व देवीकोट ग्राम वासियों की ओर से अभिनंदन किया गया । गुजरात के भुज बॉर्डर से रवाना होकर अटारी बॉर्डर पंजाब जाने वाली साइकिल रैली के देवीकोट पहुंचने पर सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर के कार्यकर्ताओं और देवीकोट ग्राम वासियों ने स्वागत किया। देवीकोट के जनप्रतिनिधि अमर सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में सीमा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान, जिला मंत्री भूरसिंह बीदा, ठाकुर सांगसिंह, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनीषसिंह, डिप्टी कमांडेंट रोहित कुमार, सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व पंकज कुमार, एएसआई संजीव चौहान, हेड कांस्टेबल महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आरंभ में गांव की बालिकाओं ने साइकिल रैली में शामिल जवानों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। सीमा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान ने सीमा जन कल्याण समिति के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने सीमा पर जवानों के साथ...

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

Image
जैसलमेर. राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन राजस्थान की बैठक का आयोजन स्थानीय गोस्वामी वाटिका में प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जालौर जिलाध्यक्ष धनराज मीणा, करौली जिलाध्यक्ष कर्म प्रकाश मीणा, जैसलमेर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सैनी सहित 250 विद्युत कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं व स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई व प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा कर्मचारियों को दिलाया। पृथ्वीराज गुर्जर ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए निजीकरण को रोकने की बात रखी व आह्वान किया कि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 11 अगस्त को जयपुर में विद्युत भवन के घेराव को लेकर तकनीकी कर्मचारियों से आह्वान किया। सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जयपुर चलने का प्रण लिया। बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किए गए, जिसमें जैसलमेर कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बड़ल, पोकरण उप खंड का अध्यक्ष राम खिलाड़ी मीणा, भणियाणा उप खंड का...

खुहड़ी, म्याजलार तथा झिनझिनयाली स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

Image
जैसलमेर. पीरामल स्वास्थ्य की राज्य स्तर टीम के स्टेट हेड अग्निश्वर दास व स्टेट न्यूट्रीशन एक्सपर्ट जितेंद्र हरायन ने खण्ड सम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुहड़ी एवं म्याजलार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिनझिनयाली का निरीक्षण किया। इसी के साथ-साथ बाल विकास परियोजना सम के खुहड़ी, म्याजलार एवं झिनझिनयाली सेक्टर की कई आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। टीम ने जैसलमेर की भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली समस्त 6 सेवाओं का मूल्यांकन किया व स्टेट टीम ने विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओ को गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण करने, प्रसव पूर्व 4 जांचे करवाना सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव करवाने आदि के संबंध में समझाया। इसी के साथ प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों से हर एक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र अनुसार समस्याओं को जानने व पीरामल स्वास्थ्य की जिला टीम को इसमे सहयोग करने को कहा गया। इस अवसर पर पीरामल स्वास्थ्य के जिला अधिकारी नीरज मुंजालए ब्लॉक अधिकारी तपेश खत्री व विजेंद्र भाटिया भी मौजूद...

शिक्षक के व्यवहार से गुस्साए 40 अभिभावकों से मांगी सामूहिक टीसी

Image
जैसलमेर. जिला मुख्यालय से मात्रा 15 कि.मी. दूर स्थित ग्राम पंचायत रुपसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रुपसी में अध्ययनरत करीबन 40 बालिकाओं के अभिभावकों ने सामूहिक टीसी देने की प्रधानाचार्य से मांग की। आरोप है कि रुपसी स्थित विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक की ओर से बालिकाओं के साथ जातिगत भेदभाव कर प्रताडि़त किया जा रहा है। भययुक्त माहौल में कोई भी बालिकाएं इस विद्यालय में जाने से कतरा रही है। इस संबंध में ग्राम रुपसी व लौद्रवा के अभिभावकों ने मिलकर प्रधानाचार्य को सामूहिक टीसी देने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक की ओर से जातिगत भावना से बालिकाओं को परेशान किया जा रहा है। गांव की बालिकाओं ने बताया कि उक्त शिक्षक की ओर से यदि कोई लड़की विद्यालय में धार्मिक प्रतीक चिन्ह लगाकर जाती है, तो वे उसे खड़ा अपमानित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाई स्कूल में प्रेक्टिकल के नाम पर साइंस के विद्यार्थियों को इतना डराया जाता है कि वे चुप ही रहते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रधानाचार्य को अवगत करवाने के बावज...

ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा योजना को लेकर चर्चा

Image
जैसलमेर. अटल भू-जल योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान पर चर्चा और अनुमोदन के लिए पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देश की पालना मे आज ग्राम पंचायत मोहनगढ़, सुल्ताना और मण्डाऊ मे ग्राम सभाए आयोजित हुई। इन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन को लेकर भी चर्चा की गई। नोडल अधिकारी अटल भू-जल योजना डॉ. नारायण दास इणखिया ने योजना के तहत बनाए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान का पठन ग्राम सभा में किया। उपस्थित संभागियों को ग्राम पंचायत के जल बजट की जानकारी दी। चर्चा के बाद प्लान मे संशोधन भी किए गए। ग्राम सभा ने विचार विमर्श के बाद जिला स्तरीय समिति मे प्लान को पेश करने पर सहमति जारी हुई। सभा में ग्राम जल व स्वछता समितियों के सदस्यों ने भी भाग लिया। योजना की मंशा के अनुरूप ग्राम सभा में महिलाओं, जल के उपयोगकर्ताओं और किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कर प्लान का अनुमोदन करवाया गया। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सुल्ताना गांव के तालाब पर पहुंच कर लोगों को जल संरक्षण के बारे में जान...

सरहद के तनोट क्षेत्र में 1000 बांस के पौधों का रोपण कर ऐतिहासिक मुहिम का श्रीगणेश

Image
जैसलमेर. पाक सीमा से सटा सरहदी जैसलमेर जिले का तनोट क्षेत्र मंगलवार को रेगिस्तान को नखलिस्तान बनाने की संकल्पना को साकार बनाने की ऐतिहासिक मुहिम का साक्षी बना। देश भर में सरहदी क्षेत्रों के लिए शुरू की गई बांस के पौधे लगाने की मुहिम का आगाज जैसलमेर जिले के ख्यातनाम दर्शनीय स्थल तनोट क्षेत्र से हुआ। तनोट गांंव में केन्द्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1000 बांस के पौधे लगाए गए। यदि मुहिम सफल रही तो यह मरुस्थलीकरण को रोकने में एक कारगर कदम साबित होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल (पश्चिमी कमान) चंडीगढ़ के विशेष महानिदेशक सुरेन्द्र पंवार मौजूद थे। इससे पूर्व मंगलवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त पहल के फलस्वरूप देशव्यापी 'आजादी का अमृत महोत्सवÓ के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्व चमत्कारिक तनोट माता मन्दिर परिसर के निकट स्थित एवं सीमावर्ती गांव तनोट, जैसलमेर में 'खादी बांस महोत्सवÓ मनाया गया। ...

जैसाण को मिले चार नए सा'ब, दो लेंगे विदा

Image
जैसलमेर- सरहदी जैसलमेर जिले के प्रशासनिक अमले में बदलाव हुआ है। यहां चार नए आरएएस अधिकारी लगाए हैं, वहीं तीन को यहां से अन्यत्र लगाया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को पूरे सूबे के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले के बाद आरएएस अफसरों के भी ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में सरहदी जैसलमेर जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है।राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले के बाद आरएएस अफसरों के भी ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक कुल 225 आरएएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं। सूची के अनुसार नारायणसिंह चारण को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिलापरिषद -कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्यवक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), सुनीता चौधरी को अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त बीकानेर से सचिव नगर विकास न्यास जैसलमेर, नरेंद्र पालसिंह को राजस्व अपील अधिकारी गंगानगर से उपायुक्त उपनिवेशन विभाग जैसलमेर और अशोक कुमार को उपखंड अधिकारी दंता रामगढ़ से उपखंड अधिकारी जैसलमेर के पद पर लगाया गया है। इसी तरह अनुराग भ...

श्रावण के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था

Image
जैसलमेर. श्रावण महीने के पहले सोमवार को जिले भर के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक आयोजन हुए। दिन भर भक्तों की रेलमपेल बनी रही, वहीं शिव भक्ति से संबंधित भजन, मंत्र व गीत मंदिरों में गूंजते रहे। अभिषेक व बील पत्र चढ़ाने के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। भक्ति, उल्लास व श्रद्धा के उमड़े ज्वार के बीच जिले भर के शिव मन्दिरों में अलग ही माहौल देखने को मिला। इस दौरान शिव मंदिरों को पुष्पों से सजाया गया व आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई। भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें प्रसन्न करने को लेकर तरह-तरह के जतन किए गए। सोमवार को बेर, बील पत्र व फूलों की दुकानों पर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर के मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर, वरुणेश्वर महादेव, देवचंदे्रश्वर मन्दिर, रत्नेश्वर, सिद्धेश्वर गज मन्दिर, चंद्रमोलेश्वर, सहित विविध मन्दिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही का दौर बना रहा। महिलाओं ने सुहाग की रक्षा के लिए और कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की कामना से पीपल का पूजन किया। महिलाओं व बालिकाओं ने व्रत रखे। इससे पूर्व सुबह से ही जैसलमेर के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, ओम...

स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Image
जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए श्रमदान करके नीम, गुलमोहर के पौधे रोपे । कार्यक्रम में डॉ. आरपी गर्ग, डॉ. बीएल बुनकर, डॉ. राजेन्द्र पालीवाल, डॉ. कुणाल साहू, वेद प्रकाश पूर्विया, अजयसिंह कड़वासरा, उमेश आचार्य, डॉ. सलीम जावेेद, देवराज अहम्पा, मदनलाल कुमावत, दीपक बिस्सा, परमसुख सैनी, विक्रमसिंह चम्पावत, भजनलाल, कमलेश माली, हीरालाल, शिवलाल माली व सचिन कुमार उपस्थित थे। डॉ. चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर भी पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित पोकरण. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, गोरधन, दिनेशकुमार छीपा, सांगभारती की ओर से अस्पताल परिसर में पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अस्पताल के प्रभारी डॉ.चौधरी ने बताया कि अस्पताल में लगाए गए पौध...