किसानों को दिया प्रशिक्षण

पोकरण. क्षेत्र के छायण गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से गुरुवार को कृषि कार्यों में उन्नत यंत्र व तकनीकों के उपयोग विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। गृह वैज्ञानिक डॉ.चारू शर्मा ने किसानों को फसलों में निराई गुड़ाई की आवश्यकता के साथ इसे उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए हटाने के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए फसल को बोने के बाद निराई गुड़ाई करना अत्यंत आवश्यक होता है। समय रहते खरपतवार नहीं हटाने पर फसल की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में कमी आ जाती है। कृषि में यंत्रीकरण को जोड़कर क्षेत्र के किसान श्रम, बल और धन की बर्बादी के साथ रसायनों से भूमि को खराब होने से रोक सकते है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.रामनिवास ने बताया कि ज्यादातर किसान निराई गुड़ाई करने में अधिक परिश्रम लगने के कारण खेतों में रसायनों का प्रयोग सबसे अधिक करते है, लेकिन समय, श्रम और धन के अत्यधिक खर्च के साथ फसल व भूमि के लिए हानिकारक होता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने कृषि में उन्नत तकनीकों और तरीकों से जुडऩे की आवश्यकता बताई। मृदा वैज्ञानिक डॉ.बबलू शर्मा ने भूमि पर रसायनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस मौके पर नाथूसिंह, रावलसिंह, हुकमसिंह सहित किसान उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/training-given-to-farmers-6980920/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां