Posts

Showing posts from December, 2020

जिला कलक्टर ने किया जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मोदी ने चिकित्सालय में साफ.-सफाई एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा तथा चिकित्सालय का भ्रमण किया। चिकित्सालय मे निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त पूरा करने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर पंवार को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। जिला कलक्टर मोदी ने जिला चिकित्सालय के आस-पास तम्बाकू बेचने वालों पर सख्य कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। जिला कलक्टर मोदी ने कोविड.19 टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल परिसर में चयनित भवन का भ्रमण किया तथा उसमें आवश्यक सुधार के लिए कहा। उन्होंने चिकित्सालय में 2 दिन में कोविड.19 मॉडल टीकाकरण सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मोदी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंवार को निर्देशित किया कि जितनी भी जांचें होगी, वह जिला अस्पताल में समय पर ही की जाएंगी। यह भी सख्त निर्देश दिए कि चिकित्सकों एवं स्टाफ की ओर से बाहर से जांच करवाने...

घर पर रहकर ही दें 2020 को विदाई, घर से ही करें 2021 का स्वागत

Image
जैसलमेर. कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जैसलमेर शहर में नगरपरिषद की ओर से जन जागरुकता अभियान की गतिविधियां जारी हैं। नगरवासियों से कहा गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पुराने साल को विदाई और नए साल का स्वागत अपने घर पर रहकर ही करें, यही सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है। नगरपरिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा ने बताया कि बुधवार को शहर के वार्ड संख्या 28, 29, 30 व 31 में अभियान की गतिविधियां चलाई जाकर कारोबारियों, आमजन को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन की पूरी-पूरी पालना करने के बारे में बताया गया। कनिष्ठ अभियंता नीरज बंसल के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी एवं वाल्मीकि कॉलोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान गांधी कॉलोनी के टेक्सी चालक, दुकानदार एवं कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों को कोरोना के बचाव के उपाय बताए एवं बिना बजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। वाल्मीकि समाज के लोगों को कोरोना काल में विशेष रूप से साफ.-सफाई से रहने की हिदायत दी। नगरपरिषद की टीम ने अभियान के दौरान संबंधित वार्डों के निवासियों को हिदायत दी कि आने वाले नए साल का स्वागत अपने-अपने घरों में रहकर करें...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी

Image
जैसलमेर. महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था पी. रामजी पी. रामजी ने जिला पुलिस जैसलमेर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन जैसलमेर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस लाइन में मैस, कोट, स्टोर, एमटी शाखा, जीम एवं केन्टीन का निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह एवं संचित निरीक्षक भवानीसिंह साथ में रहे। यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पॉवर पोइंट प्रजेन्टेंशन द्वारा जिले की कानून एवं व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। वर्ष 2020 में जिला पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, जिले में मादक पदार्थो के खिलाफ की गई कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 'आवाज अभियानÓ के तहत जागरूक करने तथा कोरोना काल के दौरान जिला पुलिस द्वारा आमजन को कोरोना वायरस स...

कलक्टर की समझाइश से नगर परिषद में पार्षद एवं कार्मिकों के बीच विवाद सुलझा

Image
जैसलमेर. नगरपरिषद में पार्षद एवं कार्मिकों के मध्य विवाद का बुधवार को समाधान हो गया। संबंधित पक्षों द्वारा इस मामले को लेकर जिला कलक्टर के समक्ष वार्ता में जिला कलक्टर आशीष मोदी की मध्यस्थता से यह मामला सुलझ गया। वार्ता के दौरान नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्लाए नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा तथा संबंधित परिषदकर्मी उपस्थित थे। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दोनों पक्षों से चर्चा की और सौहार्द एवं पारस्परिक विश्वास की भावनाओं का हवाला देते हुए समझाईश की और कहा कि शान्ति और सौहार्द के साथ मिलजुलकर काम करें और जनता की सेवा में समर्पण भाव से काम करते हुए अपने कार्यकाल को जीवन भर के लिए यादागार बनाएं। सभापति एवं आयुक्त ने भी इस मामले में जल्द से जल्द समाधान पर बल दिया। संबंधित पक्षों ने भी इस मामले के पटाक्षेप का आग्रह किया। जिला कलक्टर मोदी द्वारा सुलह करा दिए जाने के बाद पुलिस में दर्ज मामला वापस लिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों सभी का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इस लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखते हुए परस्पर पूर्ण समन्वय एवं व्यवहार माधुर्य ...

ट्रक ने दुपहिया वाहनों व मंदिर के बाहरी द्वार को चपेट में लिया

Image
जैसलमेर. जैसलमेर के शिव मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के बाहर एक ट्रक ने पीछे खड़े दुपहिया वाहनों को चपेट में लेते हुए मंदिर के बाहरी द्वार तथा सीढिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत इतनी ही रही कि उस समय मंदिर के बाहर कोई श्रद्धालु या वाहन चालक मौजूद नहीं था। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे शिव मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट कम्पनी का एक ट्रक स्टार्ट था और चालक नीचे उतरा हुआ था। संभवत: हैंड ब्रेक ने काम नहीं किया और ट्रक पीछे की ओर चलते हुए कई वाहनों को चपेट में लेते हुए मंदिर से टकरा कर रुक गया। इस दौरान दुपहिया वाहनों के साथ मंदिर के बाहरी हिस्से का नुकसान हुआ। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गौरतलब है कि शिव मार्ग पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रकों के खड़ा रहने से पहले भी कई हादसे घटित हो चुके हैं। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/truck-engulfs-two-wheelers-and-outer-gate-of-temple-6603974/

Video: असंतुलित होकर पोल से टकराई कार, दो घायल

Image
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के मुख्य बाजार में बुधवार शाम सामने से गलत साइड आ रही गाड़ी से बचने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे ग्रामीणों द्वारा लाठी चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एक ही परिवार के पर्यटक एक कार मे सवार होकर जयपुर से जैसलमेर नए साल को लेकर घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान धोलिया गांव के मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग - 11 पर जैसलमेर की तरफ से गलत साइड में आ रही कार से बचने के प्रयास में उनकी कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार कैलाश (38) पुत्र हरिचरण शर्मा, दक्ष (14) पुत्र कैलाश शर्मा दोनों निवासी जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण बाबूलाल गोदारा, विकास गोदारा, अनिल बिश्नोई, राधेश्याम पेमाणी, देवकिशन कपिल विश्नोई, श्याम फोजी, मनमोहन गोदारा सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने का...

मुख्य पाइपलाइन से किया अवैध कनेक्शन, की जा रही है खेती

Image
पोकरण . पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना की ओर से क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में हिमालय के मीठे पानी की आपूर्ति के दावे करने के साथ आमजन को राहत की उम्मीदें की जा रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर हिमालय के मीठे पानी की पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन कर फसलों की सिंचाई की जा रही है तथा ग्रामीणों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। गौरतलब है कि आठ वर्ष पूर्व पोकरण कस्बे में परियोजना के तहत जलापूर्ति शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइनें लगाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसके कुछ वर्षों बाद पोकरण क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में पाइपलाइनों का जाल बिछाया गया और हिमालय के मीठे पानी की आपूर्ति शुरू की गई। क्षेत्र के कई गांवों में परियोजना के तहत लगाई गई मीठे पानी की पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शनों की भरमार हो गई है। जिससे गांवों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लहलहा रही है फसलें, पानी को तरस रहे ग्रामीण क्षेत्र के सनावड़ा गांव में जाने वाली मुख्य पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन किया गया है...

धोरों ने उगला धन तो जैसाण में छह दिन में बरसे 13 करोड़

Image
जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर में दिसंबर के महीने में हिन्दुस्तान के कोने-कोने से सैलानी उमड़ रहे हैं। देशी सैलानियों के हुजूम उमडऩे के कारण विदेशी पर्यटकों की कमी महसूस नहीं हो रही है। जैसलमेर में पर्यटन को परवान चढ़ाने में मुख्यालय से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सम सेंडड्यून्स का सबसे अहम किरदार बनकर उभर रहा है। मखमली रेत के समंदर में पहुंचकर सैलानी चाहे वे देशी हों या विदेशी खो जाते हैं। जानकारों की मानें तो जैसलमेर में गत छह दिन में 13 करोड़ रुपए पर्यटन उद्योग की झोली में गए हैं। क्रिसमस से अब तक 30 हजार सैलानियों की आवक हो चुकी है और वर्ष के अंतिम दिन यानी गुरुवार को 10 हजार और सैलानी और आएंगे। इस तरह 2 करोड़ रूपए जैसाण को और मिलेंगे। जैसलमेर के सोनार दुर्ग, गड़ीसर तालाब, पटवों की हवेली के साथ-साथ जिला मुख्यालय से करीब 44 किलोमीटर दूर सम के धोरों पर ऊंट की सवारी करने से लेकर सूर्यास्त के मनोरम नजारों को आंखों व कैमरों में कैद करने की सबकी चाहत होती है। सैलानी वहां अब केवल कुछ घंटे गुजार कर ही संतुष्ट नहीं हो पाते, इसलिए अब इन धोरों के बीच या इनके आसपास रात गुजारने की उनकी इच्छा अधिक रह...

स्वयंसेवकों को बांटी जिम्मेवारियां, धनसंग्रहण को लेकर चलेगा अभियान

Image
पोकरण. उत्तरप्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को लेकर देशभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से धनसंग्रहण किया जाएगा। जिसको लेकर जिले में भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और स्वयंसेवकों को जिम्मेवारियां सुपुर्द की गई है। इसी को लेकर बुधवार को कस्बे में स्थित संघ कार्यालय में जनजागरण पत्रक का विमोचन किया गया। संघ के चिरंजीलाल सोनी, जिला सहकार्यवाह व धनसंग्रहण अभियान के जिला संयोजक सवाईदान, जिला सहकार्यवाह व जनजागरण अभियान के जिला सहसंयोजक हनुमानसिंह, जिला प्रचारक गिरधारी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पत्रक का विमोचन किया गया। इस मौके पर जिला सहकार्यवाह हनुमानसिंह ने बताया कि मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के मंदिर का वर्षों से इंतजार हो रहा था। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जिसके लिए संघ की ओर से धनसंग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिले के स्थित 537 गांवों तक स्वयंसेवक पहुंचकर धनसंग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि इन गांवों को आठ खंड व दो नगरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि धनसंग्रहण को लेकर 425 टोलियां गठि...

आवास व टांका स्वीकृत नहीं होने पर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, किया गिरफ्तार

Image
पोकरण . क्षेत्र के बारठ का गांव में एक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास व सार्वजनिक टांका स्वीकृत नहीं होने पर बुधवार को वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। आत्महत्या की धमकी देने के बाद पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। भणियाणा पुलिस के अनुसार बारठ का गांव ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आवड़दान ने शराब के नशे में धुत्त होकर ग्राम पंचायत कार्यालय आकर उसे धमकियां दी कि उसके प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास व सार्वजनिक टांका स्वीकृत नहीं किया गया है। जिससे वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर लेगा। आवड़दान शराब के नशे में होने के कारण पानी की टंकी पर चढ़ गया और धमकियां भी देने लगा। सूचना पर भणियाणा थानाप्रभारी भाईराम मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान आवड़दान टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस को देखकर वह उत्तेजित हो गया और गाली गलोच व धमकियां देने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे अपराध की रोकथाम के लिए गिरफ्तार किया। भणियाणा के राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाने पर उसके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। source https:...

शहर से सम तक सैलानियों का सैलाब- हर दिन मेले सा माहौल

Image
जैसलमेर. जैसलमेर के पर्यटन स्थलों पर ही नहीं, बाजारों में भी सैलानियों के हुजूम देखे जा सकते हैं। चाहे सोनार किला हो या गोपा चौक, हनुमान चौराहा हो या गड़ीसर मार्ग, गीता आश्रम मार्ग हो या रिंग रोड। नव वर्ष का जश्न मनाने स्वर्णनगरी उमड़े पर्यटकों के हुजूम से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। शहर से सम तक नव वर्ष मनाने के लिए नवाचार किए गए हैं। विशेषकर युवा वर्ग नए वर्ष को यादगार रूप से मनाने के लिए उत्साहित हैं। नए वर्ष से पूर्व कई सैलानी यहां जश्न मनाने को बेताब रहते हैं। हकीकत यह है कि जैसलमेर में क्रिसमस के बाद सैलानियों के आने का सिलसिला ऐसा परवान चढ़ा है कि शहर की फिजां ही बदल गई है। ऐसा लगता है मानों सैलानियों का मेला आ गया है। इस मौके पर यहां सैलानियों की बम्पर आवक होने से उत्साहित पर्यटन व्यवसायियों ने नववर्ष से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों को संवारना शुरू कर दिया है। दूधिया रोशनी से नहाए मार्ग, रोशनी से जगमगाती होटलें व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर की गई सजावट। यह बदला रूप स्वर्णनगरी का ही है, जो इन दिनों नववर्ष के स्वागत के लिए बेताब है। केक काटकर करेंगे नव वर्ष का स्वागत नववर्ष मनाने म...

ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Image
जैसलमेर. पुलिस की ओर से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को देखते हुए प्रकरणों का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। जैसलमेर जिले में लगातार हो रही ऑनलाइन ठगी की वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह की ओर से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों का खुलासा करने व आरोपियों की दस्तयाबी के लिए उप निरीक्षक सुल्तानसिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक जालमसिंह, कांस्टेबल साइबर सेला भीमराव को टीम में शामिल किया गया। गठित टीम ने साइबर सेल प्रभारी मुकेश बीरा के सहयोग से पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी योगेन्द्रसिंह पुत्र जसवंतसिह निवासी मंदा का पुरवा, जिला कानपुर देहांत उतरप्रदेश को दस्तयाब कर अनुसंधान के लिए पुलिस थाना कोतवाली को सुपुर्द किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल भीमराव की मुख्य भुमिका रही। उधर, शहर कोतवाल बलवंतराम के निर्देशन में उप निरीक्षक हनुमानाराम की ओर से आरोपी सैफु रहमान को गिरफ्तार कर दिनांक 28.12.2020 को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुल्जिम से ठगी वारदात के संबंध में अन...

ग्राम्यांचलों में महिला सशक्तिकरण का आदर्श स्वरूप दर्शाएं : गोयल

Image
जैसलमेर. महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नव चयनित साथिनों के लिए मंगलवार को जैसलमेर के बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें संभागी साथिनों को उनके कार्यकलापों, गतिविधियों, विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल ने साथिनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ग्राम्यांचलों में महिलाओं और बच्चों के विकास तथा संरक्षण की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जरूरतमन्दों को जागरुक करते हुए लाभान्वित करें और विभागीय उद्देश्यों के अनुरूप लक्ष्य समूहों को लाभान्वित करें। संरक्षण अधिकारी चन्द्रवीरसिंह भाटी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महिला पर्यवेक्षक रेखा गर्ग ने महिलाओं और बच्चों के सुनहरे भविष्य निर्माण में साथिनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। महिला शक्ति केन्द्र की जिला महिला कल्याण अधिकारी चन्द्रा राठौड़ ने महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी बुनियादी कारकों पर प्रकाश डाला । इंदिरा महिला शक्ति योजना का लाभ दिलाएं केन्द्र की ज...

Video: खुईयाला में पेयजल संकट, सुखी पड़ी पशु खेली

Image
रामगढ़. कंस्बे के निकटवर्ती गांव खुईयाला में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है आज भी ग्राम पंचायत भवन के सामने बनी पशु खेली पानी के अभाव में सुखी पड़ी है ओर पशु प्यास के मारे ऊपर मंडरा रहे है ओर आज तो एक गाय पशु खेली के अंदर गिर गई जिसको की मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाला गया पेयजल की समस्या के बारे में कई बार गांव के जनप्रतिनिधियों को भी कहा गया ओर जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई लेकिन किसी के भी कान पर जू तक नही रेंगी समस्या जस की तस बनी हुई है जलदाय विभाग द्वारा ग्राम में बनी दोनों टंकियों में व पशु खेलियो में हमेशा नियमानुसार पानी की आपूर्ति की जाए तो आमजन के लिए पानी की समस्या मिट सकती है ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करवाकर पानी की समस्या से छुटकारा मिल सके source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/drinking-water-crisis-in-khuiyala-happy-animals-played-6602601/

गेहूं उठाने वाले सरकारी कर्मचारियों से वसूली जाएगी जुर्माना राशि

Image
जैसलमेर. खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाकर खाद्यान्न का उठाव कर लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की खैर नहीं। ऐसे सरकारी कर्मचारियों द्वारा अब तक जो भी खाद्यान्न का उठाव किया गया है, उसकी पूरी की पूरी धनराशि इनसे वसूली जाएगी। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। अब ऐसे कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देकर वसूली की जाएगी। इसके लिए 15 जनवरी 2021 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इनसे जुर्माना राशि वसूली जाएगी। जिला रसद अधिकारी जबर सिंह ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर खाद्य सुरक्षा योजना लाभ लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को चिह्नित किया जाकर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत उठाए गए लाभ की राशि जमा करवा कर सूचना जिला रसद कार्यालय को प्रस्तुत किए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब तक कई राज्य कर्मचारियों की ओर से नोटिस की पालना में न तो राशि जमा करवायी गई और न ही विभाग को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि शासन सचिव के निर्देशानुसार जिले के खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभ उठाने वाले समस्त सरकारी कर्मचारियों को पुन: कड़ी...

किसानों के परिवादों का जल्द से जल्द निस्तारण करें: मोदी

Image
जैसलमेर. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी-2020 के तहत जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मोदी ने सभी बैकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों के परिवादों को जल्द से जल्द सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मोदी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की तथा बैंकों को वित्तीय समावेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव-गांव जाकर अधिकाधिक संख्या में ग्रामवासियों को बैंकों में अपना जन-धन खाता खोलने के लिए प्रेरित करें, उनके खातों को अनिवार्य रूप से आधार से सीडिंग कराएं। बैंकिंग क्षेत्र से मिल रही योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान सम्पर्क पोर्टल पर विचाराधीन लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अप...

रही कड़ी चौकसी व मजबूत दिखा निगरानी तंत्र

Image
जैसलमेर. जिले की सरहद इस वर्ष सुर्खियों में रही। सरहद पर जवान सुरक्षा प्रहरियों ने चौकसी बरतते हुए निगरानी तंत्र को मजबूत बनाए रखा। यहां तस्करी व घुसपैठ की घटनाओं को नहीं होने दिया। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिवाली के मौके पर जैसलमेर बॉर्डर आए और जवानों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने खुद को जवानों का मित्र बताते हुए तीन बातों- कुछ नया करने की आदत, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और मातृ भाषा के साथ एक अन्य भाषा सीखने का आग्रह किया। दिवाली के मौके पर चीन-पाक पर गरजे मोदी दिवाली की सुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच करीब 40 मिनट के भाषण में देश की सबसे बड़ी सरहद वाले जैसलमेर जिले में लोंगेवाला पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा प्रहरियों व सैन्य जवानों हौसला अफजाई की, साथ ही चीन व पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया। हर बार की तरह सैन्य जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहली बार राजस्थान की पश्चिमी सरहद पहुंचे पीएम मोदी ने अतीत के गौरवशाली लम्हों को याद तो किया ही, साथ ही सेना की ताकत, तकनीक व तर्जुबे की जमकर सराहना की। उन्होंने जवानों की हिम्मत बंधाते हुए कहा कि वे निश्...

चांधन में -2.5 सैल्सियस लुढ़का पारा

Image
पोकरण. क्षेत्र में चल रहा शीतलहर का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चल रही थी। जिससे लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। दिन चढऩे के साथ ही सूर्य की तेज किरणें निकली। तेज शीतलहर के कारण आमजन का बेहाल हुआ। शीतलहर का प्रकोप इस कदर है कि धूप में बैठने से भी राहत नहीं मिल रही है, न ही गर्म व ऊनी वस्त्रों से धूंजणी कम हो रही है। हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दिनभर सर्द हवाओं व तेज शीतलहर का दौर चलता रहा। शाम के समय तापमान में गिरावट होने तथा सर्दी का असर बढ़ जाने पर लोगों ने घरों की तरफ जल्दी प्रस्थान किया। जिससे बाजार सूने हो गए। चांधन. तेज शीतलहर का प्रकोप क्षेत्र में लगातार जारी है। सोमवार की शाम शुरू हुआ तेज सर्द हवाओं का दौर मंगलवार को भी दिनभर जारी रहा। मंगलवार को चांधन काजरी के अनुसार पारा शून्य से नीचे माइनस 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोमवार की रात तापमान में 1.5 डिग्री था। कड़ाके की ठंड का असर इस कदर था कि खेतों में पानी देने के बाद पाइप में भरा पानी जम गया। किसानों ने मंगलवार को सुबह धुंए के सहारे पाइपों को साफ क...

वैज्ञानिकों ने किसानों से किया संवाद

Image
पोकरण. कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें पोकरण क्षेत्र के 25 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कृषि जयपुर पुखराज मानसन ने किसानों को आधुनिक खेती से जोडऩे तथा व्यवसाय के रूप में खेती को अपनाने की आवश्यकता बताई। जीवन रक्षक सिंचाई के लिए अधिक से अधिक वर्षा जल संग्रहण कर जल संरक्षण करते हुए शुष्क क्षेत्र में अधिक पैदावार लेने की बात कही। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख चन्द्रप्रकाश मीणा, फसल वैज्ञानिक डॉ.कृष्ण गोपाल व्यास और प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक सुनीलकुमार शर्मा ने किसानों की वर्तमान समय में फसलों में आ रही समस्याओं, जीरे, इसबगोल, चना, सरसों, गेहंू व सब्जियों में कीट व रोग तथा खरपतवार नियंत्रण, पाले से बचाव, उर्वरक व सिंचाई प्रबंधन को लेकर किसानों की समस्याओं के उपाय बताए। वर्तमान समय में मौसम के बदलाव को देखते हुए जीरे में झुलसा नियंत्रण के लिए 2-3 ग्राम मेन्कोजेब प्रतिलीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने व आवश्यकता पडऩे पर 10-15 दिन के अंतराल के बाद दोहराने की सलाह दी। साथ ही चैम्पा (मौयला) कीट दिखाई देन...

बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई

Image
जैसलमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने बान्द्रा टर्मिनस- जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02929 बान्द्रा टर्मिनस दृ जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी 2021 से प्रत्येक शुक्रवार 1, 08, 15, 22 व 29 जनवरी 2021 को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 11:35 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 3:13 बजे पाली मारवाड़ होते हुए जोधपुर प्रातरू 4:35 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से प्रात: 4:45 बजे रवाना होकर ओसियां प्रात: 5:41 बजे, फलौदी प्रात: 6:48 बजे, रामदेवरा प्रात: 7:31 बजे होते हुए जैसलमेर प्रात: 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02930 जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी से प्रत्येक शनिवार 02, 09, 16, 23 व 30 जनवरी को जैसलमेर से शाम 7 बजे रवाना होकर रामदेवरा रात 8:25 बजे, फलौदी रात 9:10 बजे, ओसियां रात 10:07 बजे होते हुए जोधपुर रात 11:30 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से ...

सत्तासर में सोलर प्लांट पर किया विरोध प्रदर्शन, रोजगार को लेकर भड़के ग्रामीण

Image
पोकरण. क्षेत्र के लवां गांव के पास सत्तासर गांव में लग रहे महिन्द्रा कंपनी के सोलर प्लांट पर सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिस पर पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर मौके पर शांति करवाई। दोपहर के समय कुछ लोगों के बीच कहासुनी व धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद फिलहाल विरोध प्रदर्शन स्थगित हो गया। गौरतलब है कि महिन्द्रा कंपनी की ओर से सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कई महिनों से यहां प्लांट स्थापित करने, सौर ऊर्जा प्लेटें लगाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को सुबह भारतीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यार मोहम्मद गोमट के नेतृत्व में ग्रामीण प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार बंद कर दिया और कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यहां विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा व थानाधिकारी माणकराम विश्रोई के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने यार मोहम्मद व ग्रामीणों से बातचीत व समझाइश की।...

काले झंडे दिखाकर व काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Image
जैसलमेर. प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों को गिनाया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना के निर्देशानुसार सोमवार को जैसलमेर में भी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच सरकार की नाकामिया गिनाई। कलेक्ट्रेट पर गहलोत सरकार के खिलाफ़ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिला कलेक्ट्री के बाहर राज्य सरकार के 2 वर्षों को विफल बताते हुए प्रदर्शन किया गया और तख्तियों पर सरकार विरोधी नारे लिखकर व बेनर के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं के कारण भी गिनाए। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा और भाजपा पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। धरने व प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता में आई कां...

पूर्व महारावल को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

Image
जैसलमेर. जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराजसिंह को अंतिम विदाई देने मंगलवार को हजारों की तादाद में शहरी व ग्रामीण गांधी चौक से लेकर जवाहिर निवास तक उमड़ पड़े। मंदिर पैलेस से जैसे ही उनकी वैकुंठी निकाली गई, गमगीन माहौल में लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा ब्रजराजसिंह का नाम रहेगा.. और ब्रजराजसिंह अमर रहे... के नारे लगाए। इस मौके पर महिलाओं तथा बच्चों की भारी मौजूदगी थी। सभी की आंखें नम थी तथा सभी के चेहरों पर पूर्व महारावल को असमय खो देने का दु:ख छाया हुआ था। इसके बाद रियासतकालीन श्मशान स्थल बड़ाबाग में बहते आंसुओं के बीच उनकी अंत्येष्टि की गई। पूर्व युवराज चैतन्यराजसिंह ने मुखाग्नि दी। उनके छोटे पुत्र जनमेजय राजसिंह सहित पूर्व राजघराने के सदस्यों के साथ शहर व गांवों के लोग बड़ी तादाद में इस मौके पर उपस्थित थे। पंडितों ने पूरे विधि विधान के साथ पूर्व महारावल का अंतिम संस्कार करवाया। हर कदम गांधी चौक की ओर मंगलवार सुबह से शहर में शोक की लहर छाई हुई थी। सोनार दुर्ग से लेकर गोपा चौक, सदर बाजार, कचहरी मार्ग, गांधी चौक से लेकर हनुमान चैराहा तथा आसपास के क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह से ...

पूर्व महारावल ब्रजराजसिंह के निधन से शोक में डूबा जैसलमेर

Image
जैसलमेर. जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह का सोमवार को असामयिक निधन हो जाने से पूरा जैसलमेर शोक में डूब गया। वे 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पिछले सप्ताह ही उपचार के लिए गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि गत गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। पूर्व महारावल के परिवार में पूर्व राजमाता मुकुट राज्यलक्ष्मी, पूर्व महारानी रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी और पूर्व युवराज चैतन्यराजसिंह तथा पूर्व महाराज कुमार जनमेजय राजसिंह हैं। उनके निधन की सूचना मिलने पर दुर्ग स्थित राजमहल पर रियासतकालीन ध्वज को आधा झुकाया गया तथा दुर्ग के संग्रहालय को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। हर कोई शोकमगन पूर्व महारावल के निधन की सूचना मिलने के बाद जैसलमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों ने महज 52 साल की उम्र में सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर उन्हें हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि...

पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह को दी अंतिम विदाई, निकाली वैकुण्ठी

Image
जैसलमेर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को बड़ाबाग स्थित पूर्व राजपरिवार के श्मशान स्थल में किया गया। पूर्व महारावल की पार्थिव देह सड़क मार्ग से मंगलवार सुबह जैसलमेर पहुंची। दोपहर में उनके अंतिम दर्शन करने जन सैलाब उमड़ पड़ा। जैसलमेर शहर के सोनार दुर्ग सहित मुख्य बाजार बंद रहे। ब्रजराज सिंह का सोमवार को निधन हो गया था। वह 52 वर्ष के थे। गत कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे और हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना आते ही जैसलमेर में शोक की लहर छा गई। साथ ही सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया तथा किले स्थित पैलेस को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। कुछ दिन पूर्व पेट में तकलीफ होने पर उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। पूर्व महारावल के निधन की सूचना मिलने के बाद जैसलमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों ने केवल 52 वर्ष की आयु में ही सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगो...

200 साल पहले वीरान गांव, हर साल आते हैं 70 हजार सैलानी, अद्भुत है गांव की गाथा

Image
जैसलमेर। वर्ष 1825 में पालीवाल ब्राह्मणों की ओर से रातोरात खाली किया गया कुलधरा गांव मौजूदा समय में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उन्नत सभ्यता-संस्कृति की वजह से जैसलमेर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों का पसंदीदा ठौर बन चुका है। सम सेंड ड्यून्स जाने वाले हजारों सैलानी कुलधरा देखने का मोह नहीं छोड़ पाते। इस गांव से कई मिथ्या धारणाएं भी जोड़ दी गई हैं। इसके चलते इसे आत्माओं का गांव या भूतहा कहने वालों की कमी नहीं, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि यहां पहुंचने के बाद पता चलता है कि सैकड़ों साल पहले पालीवाल समाज कितना संपन्न, कुशाग्र और रहन-सहन के मामले में ऊंची पसंद रखता था। अद्भुत है गांव की गाथा जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर बसे कुलधरा गांव की वैज्ञानिक तथा वास्तु नियमों के आधार पर की गई बसावट और इसे बसाने वाले समाज की उत्कृष्ट सोच के बारे में विचार कर दर्शक हैरत में पड़ जाते हैं। यहां साल भर देशी-विदेशी सैलानियों का हुजूम यहां उमड़ता है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष 70 से 80 हजार सैलानी कुलधरा पहुंचते हैं। पालीवाल ब्राह्मण 13वीं सदी में राजस्थान के पाली जिले से विस्थापित होक...

जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Image
जैसलमेर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का सोमवार को निधन हो गया। सिंह ने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 52 वर्ष महारावल बृजराज सिंह लीवर की समस्या से ग्रसित थे। उनके निधन के बाद जैसलमेर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया है। ब्रजराज सिंह की तबीयत खराब होने पर 17 दिसंबर को उनको जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर 15 दिसंबर को जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है और ट्रांसप्लांट कराना जरूरी है। इसके बाद उनको एयर एम्बुलेंस के जरए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। पूर्व महारावल बृजराज सिंह के परिवार में पत्नी राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह जी का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी नेपा...

पोकरण का भला नहीं कर सकते, तो देश का क्या भला करेंगे: मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि भणियाणा उपखंड क्षेत्र में कई जगहों पर आज भी पेयजल की तकलीफ है। राज्य सरकार की ओर से पोकरण-फलूसंड पेयजल लिफ्ट परियोजना सहित अन्य योजनाएं चलाकर पेयजल समस्या का निराकरण करने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ जोधपुर-पोकरण लोकसभा क्षेत्र केे सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री होने के बावजूद एक रुपया स्वीकृत नहीं करवा सके है। उन्होंने भणियाणा उपखंड क्षेत्र का दौरा करने के बाद पत्रिका से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के निर्वाचित होने व केन्द्र में जल शक्ति मंत्री बनने के बाद पोकरण क्षेत्र की जनता को उम्मीदें थी कि वे पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कार्य करेंगे। उनका निर्वाचन क्षेत्र होने के बाद आज क्षेत्र की जनता उनका चेहरे देखने को तरस रही है। चुनाव प्रचार केे दौरान आए और चले गए। पेयजल समस्या को लेकर कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सबसे बड़ा पानी का मंत्रालय उनके पास होने के बाद भी उन्होंने पोक...

Video: भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ चौकी के पास मृत मिला पक्षी

Image
नाचना (जैसलमेर). भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज दो किमी की दूरी पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की आरके ढाणी चौकी के पास शुक्रवार की रात्रि जवानों को गश्त के दौरान मृत अवस्था में एक संदिग्ध पक्षी मिला। जिससे एकबारगी जवानों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि भारत-पाक सीमा पर जगह-जगह सीमा सुरक्षा बल की चौकियां स्थित है। यहां चौबीसों घंटे सीसुब के जवान गश्त करते रहते है। नाचना क्षेत्र में भारत-पाक सीमा से मात्र दो किमी की दूरी पर सीमा सुरक्षा बल की आरके ढाणी चौकी स्थित है। यहां शुक्रवार की रात्रि में सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान चौकी से तीन किमी दूरी पर मृत अवस्था में एक पक्षी मिला। नजदीक जाकर गौर से देखा, तो पक्षी के पैरों में टैग लगे हुए थे। जिससे एकबारगी हड़कंप मच गया। जवानों ने पक्षी को अपने कब्जे में लिया। शनिवार को मृत पक्षी को जवान नाचना लेकर आए। यहां पुलिस व वन विभाग को सूचित किया और पुलिस कार्रवाई के बाद वन विभाग को सुपुर्द किया। पुलिस थाना नाचना के उपनिरीक्षक सहीराम विश्रोई ने बताया कि उनकी ओर से पक्षी की जांच की गई है। यह पक्षी साइबेरियन है और स्थानीय भाषा में इस...

कक्षा अध्यापन कौशल विकास एवं नवाचार परक शिक्षण को प्रोत्साहित करने की कवायद

Image
जैसलमेर. स्थानीय एसबीके राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत संकाय सदस्यों को उनके संबंधित विषयों में अद्यतन ज्ञान संवद्र्धन, शोध अभिवृत्ति प्रोत्साहन, कक्षा अध्यापन कौशल विकास एवं नवाचार परक शिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से ज्ञान गंगा कार्यक्रम आरंभ किया है। प्राचार्य अशोक कुमार दलाल के अनुसार बीकानेर कॉलेज, कला सीकर एवं कन्या महाविद्यालय की ओर से शार्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। इन कार्यक्रमों के लाभार्थी शिक्षकों द्वारा दिए गए फीडबैक एवं शिक्षा गुणवत्ता सुधारने में इस कार्यक्रम की उपादेयता को देखते हुए इसे वृहद स्तर पर क्रियान्वित करवाने के लिए 11 जनवरी से 20 फरवरी तक 5 चरणों में 23 राजकीय महाविद्यालयों को ज्ञान गंगा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का दायित्व दिया है। महाविद्यालय की ओर से कुल 46 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। क्या है ज्ञान गंगा कार्यक्रम आयुक्त कॉलेज शिक्षा संदेश नायक ने बताया कि नई शिक्षा नीति में दिए गए निर्देशों के अनुसार विभागीय स्तर पर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, शिक्षक गुणवत्ता संवद्र्धन एवं प्रभावी शिक्षण व्यव...

ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति की सेम्पलिंग, क्वारंटीन किया

Image
जैसलमेर. जैसलमेर में ब्रिटेन से आए तीन लोगों के बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक जने की शनिवार को कोविड.19 जांच करवाई है। जांच रिपोर्ट नहीं आने तक उक्त व्यक्ति को ऐहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए स्टेन रूप की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई भारत सरकार ने पिछले एक पखवाड़े के दौरान ब्रिटेन से आए लोगों की सूची सभी जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भिजवाई। पोकरण का बाशिंदा सूची में सूची में जिले के पोकरण के मूल निवासी के ब्रिटेन से आने की जानकारी मिली, लेकिन वह व्यक्ति जिले में नहीं आया और बीकानेर के नोखा कस्बे में ठहरा हुआ है। जैसलमेर के सीएमएचओ डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि इस संबंध में बीकानेर सीएमएचओ को जानकारी दे दी गई है। वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर निवासी के ब्रिटेन से आया होने और सम में होने की जानकारी मिलने पर उनकी शनिवार को जांच करवाई गई। इसी तरह से झुंझुनूं जिले के एक व्यक्ति के भी जैसलमेर आया होने की जानकारी विभाग को मिली, लेकिन उ...

वैज्ञानिकों ने किया खेतों का भ्रमण

Image
पोकरण (आंचलिक). कृषि विज्ञान केन्द्र व ग्रामीण विकास विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में थार मरुस्थल में सूखा निवारण की ओर से गरीबी उन्मूलन परियोजना के तहत क्षेत्र के राठौड़ा, मावा, दूधिया गांवों में किसानों के खेतों का भ्रमण कर वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्माण किए जा रहे खड़ीनों के माध्यम से बारानी क्षेत्र में सफलतापूर्वक फसल उत्पादन करने और आय बढ़ाने व अन्य किसानों को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक चन्द्रप्रकाश मीणा ने शुष्क फल इकाइयों में लगाए गए सहजना, बेर, आंवला, अनार, नींबू व गोंदा एवं किचन गार्डनों में उगाई गई सब्जियों में दीमक तथा अन्य कीट व बीमारियों के नियंत्रण के बारे में बताया। उन्होंने देसी खाद का उपयोग कर उर्वरक प्रबंधन से शुद्ध सब्जी व फल उत्पादन कर पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की पूर्ति कर स्वस्थ जीवन एवं कुपोषण दूर करने की आवश्यकता बताई। केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक सुनीलकुमार शर्मा ने कैर सांगरी व कूमट मे मूल्य संवर्धन को अपनाने एवं अपनी आय बढ़ाने पर जोर देते हुए इन प्राकृतिक उपहारों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। खेती एवं पशुपा...

जैसलमेर में नववर्ष से पहले बड़ी संख्या में पहुंच रहे देशी सैलानी

Image
जैसलमेर. स्वर्णनगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर के तमाम दर्शनीय स्थल, बाजार और सम सेंड ड्यून्स इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। नववर्ष से ठीक पहले क्रिसमस के मौके पर तीन दिन लम्बा वीकेंड आ जाने से हजारों की तादाद में देशी सैलानियों की आवक से जैसलमेर के पर्यटन को दिवाली के बाद एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। शहर के दुर्ग, गड़ीसर और पटवा हवेलियों को देखने उमड़ रहे सैलानियों के चलते इन क्षेत्रों में पूर्व के वर्षों में नजर आने वाली रौनक का मंजर बन गया है। निजी वाहनों से पहुंच रहे सैलानियों के चलते पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को जगह नहीं बची तो शहर के बाहरी क्षेत्र में कई बार यातायात जाम के हालात बन रहे हैं। मिला रोजगार, खिला सौन्दर्य कोरोना की वजह से इस साल पर्यटकों की कम आवक तथा विदेशियों के बिलकुल नहीं आने से मुरझाए चेहरे इन दिनों देशी सैलानियों की बम्पर आवक से खिल उठे हैं। होटलों और रेस्तरांओं में हाउसफुल के हालात भी बन रहे हैं। सम सेंड ड्यून्स पर स्थापित रिसोट्र्स में शाम के समय रौनक देखते ही बनती है। रेतीले धोरों में कैमल सफारी करने का आकर्षण आज भी कायम है। सैलानी विशेषकर युवा ...

600 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गड़ीसर का सौंदर्य आज भी जवां

Image
जैसलमेर. निर्माण के सैकड़ों वर्ष बाद भी ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब में मौजूद जलराशि, विशाल प्रवेश द्वार टीलों की प्रोल, मध्य में बनी जालीदार पत्थर की बड़ी-बड़ी बंगलियां और छतरियां इसके आकर्षण को आज भी जवां बनाए हुए हैं। सरहदी के समीप रेगिस्तानी क्षेत्र में सैलानियों के लिए करीब 600 साल पुराना गड़ीसर तालाब अजूबे से कम नहीं है। इन दिनों गड़ीसर के मनोहारी वातावरण में सैलानी इन दिनों जमकर नौकायन का लुत्फ भी उठा रहे हैं। नौका की पतवार थामे नाविक उन्हें यहां के इतिहास से रु-ब-रु करवा कर उनके उत्साह व उल्लास को दुगुना कर देते हैं। स्वर्णनगरी का गड़ीसर सरोवर केवल इस कारण से ही ख्यातनाम नहीं हैं कि यह रेगिस्तान में अपार जलराशि को खुद में समाए हुए है, बल्कि हकीकत यह भी है कि ऐतिहासिक माने जाने वाले सरोवर के बीचोबीच सैकड़ों वर्ष प्राचीन बंगलियां कलात्मक सौन्दर्य के कारण हर किसी को अभिभूत कर देती है। कोरोना महामारी का दर्द झेलने के बाद यहां देश भर से आए पर्यटकगड़ीसर तालाब को निहारने अल सुबह पहुंचते हैं। मौसम में घुली ठंडक के बीच प्राकृतिक माहौल का भ्रमण करने के बाद वे घंटों यहां शांति व सुकून की अनुभ...

केबिनेट मंत्री ने किया भणियाणा उपखंड क्षेत्र का दौरा

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यसक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद शनिवार को भणियाणा उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांवों में जनसुनवाई की तथा ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। भणियाणा उपखंड क्षेत्र के भुर्जगढ़ व सोहनपुरा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री शाले मोहम्मद का साफा, मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागाधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गत दो वर्षों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों, किसानों, मजदूर, महिला व छात्र वर्ग के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में लोकसभा, नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों तथा कोरोना म...

video: जिन्हें जनता ने नकार दियाए वे अब किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे: शेखावत

Image
जैसलमेर. केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से हाल में बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देश के राजधानी क्षेत्र में किए जा रहे किसान आंदोलन की काट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को किसान दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर जैसलमेर जिले के बरमसर फांटा में किसान चौपाल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत नए कानूनों का विरोध कर रहे कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टियों सहित समूचे विपक्ष पर खासे हमलावर नजर आए। शेखावत ने कहा कि जिन पार्टियों को देश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है, वे अब किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रही है। किसानों को उनके बहकावे में कतई नहीं आना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने के लिए कटिबद्ध है तथा नए कानूनों में किसानों की बेहतरी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वामीनाथन समिति की सभी सिफारिशों को स्वीकार करते हुए नए कानून बनाए हैं, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां...

घर में लगी आग, सामान स्वाह -बीएसएफ के जवान पानी का टेंकर लेकर पहुंचे मौके पर

Image
-सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घंटीयाली गांव की घटना रामगढ़. सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घंटियाली गांव में शुक्रवार दोपहर को एक घर में लगी आग की वजह से उसमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण खेतसिंह पुत्र मगसिंह ने बताया कि दोपहर में उनके घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान, नगदी, गहने आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद उसे बुझाने में सहायता के लिए एक कंपनी के कार्यालय में दमकल की गाड़ी भिजवाने के लिए कहा गया, लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने उच्चाधिकारीयों से अनुमति लेने की बात कह कर दमकल नहीं भेजी। घटना की जानकारी बीएसएफ को मिलने पर बीएसएफ के जवान पानी का टेंकर लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट होना बताई जा रही है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/home-fire-goods-destroyed-bsf-jawans-reached-the-spot-with-a-water-6595855/

थाना स्तर पर पैंडेसी कम करने व नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश

Image
जैसलमेर. थाना स्तर पर पुलिस कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं आगामी नववर्ष को देखते हुए जिले में आने वाले सैलानियों की सुरक्षा तथा कोविड-19 से संबंधित प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के थानाधिकारियों व वृताधिकारियों की अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वृताधिकारी वृत नाचना हुकमाराम, उप अधीक्षक पुलिस एससी-एसटी सैल जैसलमेर फाउलाल, थानाधिकारी पुलिस थाना पोकरण उप अधीक्षक पुलिस, अरविन्द कुमार एवं जिले के समस्त थानाधिकारी व अपराध सहायक देवाराम उपस्थित थे। आगामी नववर्ष को देखते हुए सैलानियों की सुरक्षा एवं नववर्ष के स्वागत के लिए कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 के लेकर जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के आगमन के उपलक्ष पर दुनिया एवं देश के कोने-कोने से सैलानी जैसलमेर भ्रमण करने के लिए आये, जिनकी सुरक्षा के साथ-साथ कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए सरकार द्वारा जारी आदेषो की पालना करने क...

मंत्री ने कांग्रेस में अंतर्कलह पर ली चुटकी, मियां-बीवी की लड़ाई और ठीकरा पड़ोसी पर

Image
जैसलमेर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि हाल में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनावों में राजस्थान की जनता ने दो-तिहाई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चुनकर यह साफ संदेश दे दिया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अब उसके दिल से उतर चुकी है तथा केवल संवैधानिक आयुष पूरा कर रही है। बरमसर फांटा पर किसान चैपाल के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि बीस साल बाद जैसलमेर में भाजपा का जिला प्रमुख बना है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत खुशी की बात है। राज्य में कांग्रेस सरकार होने तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है। भ्रम फैलाते हैं कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे प्रदेश के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की ओर से पिछले दिनों जैसलमेर प्रवास के दौरान पेयजल के लिए केंद्र से कम मदद दिए जाने के आरोप के संबंध में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व उसके नुमाइंदे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भ्रम फैलाते हैं। 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राजस्थान को प्रतिवर्ष आठ हजार करोड़ रुपए अतिरिक्...

पोकरण फोर्ट, कलात्मक महलों व हवेलियों को देखकर अभिभूत हुए पर्यटक

Image
पोकरण. प्रत्येक वर्ष के अंतिम माह दिसम्बर में क्रिसमस व जनवरी से शुरू होने वाले नववर्ष की पूर्व संध्या पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल स्वर्णनगरी जैसलमेर में पर्यटकों की भीड़ उमडऩे लगती है। इस वर्ष भी शुक्रवार को क्रिसमस व आने वाले पांच दिन बाद वर्ष 2020 की समाप्ति एवं 2021 के आगमन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग स्वर्णनगरी जैसलमेर की ओर अपना रुख करने लगे है। गौरतलब है कि जैसलमेर जाने वाले अधिकांश पर्यटक जोधपुर व बीकानेर शहरों से आते है, जो पोकरण कस्बे से होकर गुजरते है। परमाणु परीक्षण के बाद पोकरण की ख्याति विश्वस्तरीय होने के कारण अधिकांश पर्यटक पोकरण कस्बे में रुककर यहां स्थित फोर्ट, कलात्मक हवेलियों, छतरियों व अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर उनका अवलोकन करते है तथा यहां के चित्र अपने कैमरों में उतारकर पोकरण की यात्रा को यादगार बनाते है। इसी के चलते गत कुछ दिनों से पोकरण में भी देशी विदेशी पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। ऐतिहासिक स्थलों का कर रहे है भ्रमण कस्बे के ऐतिहासिक व कलात्मक फोर्ट को देखने के लिए गत कई दिनों से देशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है तथा यहां आने वाले पर्यटक फोर्ट...

किशोरी शैक्षिक उत्सव का आयोजन

Image
बडोड़ा गांव. ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित शहीद उम्मेदसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडोड़ा गांव के प्रांगण में किशोरी शैक्षिक उत्सव का आयोजन प्रधानाचार्य मगसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में किया गया । कार्यक्रम में शहीद कानसिंह सोलंकी राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बडोडा गांव व स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में 7 विभिन्न स्टालों की स्थापना की गई, जिसमें हिंदी, सरकारी योजनाएं, छात्रवृत्ति, कोविड.19 व मानसिक खेल आदि का प्रदर्शन किया गया। किशोरी मेला प्रभारी व्याख्याता अनुसुइया भाटी के निर्देशन में निरीक्षक दल के निर्णयानुसार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर- जॉन 1. हिंदी में रानी लक्ष्मीबाई दल की कुमारी पिंकू एवं सखियां प्रथम स्थान पर, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर जॉन 2 छात्रवृत्ति व सरकारी योजनाएं में अहिल्याबाई दल चेतना सुथार व सखियां प्रथम स्थान तथा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर जोन 3 सामाजिक विज्ञान में कल्पना चावला दल कुसुम कंवर भाटी व सखिया प्रथम स्थान पर रही। किशोरी मेले में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर...

धनसंग्रहण को लेकर हुई बैठक, छह बस्तियों में ४७ टीमों का किया गठन

Image
पोकरण. स्थानीय संघ कार्यालय में बुधवार रात स्वयंसेवकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर धनसंग्रहण के लिए चर्चा की गई। धनसंग्रहण को लेकर कस्बे की छह बस्तियों में ४७ टीमों का गठन किया गया है तथा ३०० से अधिक स्वयंसेवक धनसंग्रहण का कार्य करेंगे। अभियान के पोकरण इकाई संयोजक जुगलकिशोर व सहसंयोजक हनुमानसिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। लम्बे संघर्ष के बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जिसे जनसहयोग से पूर्ण किया जाएगा। नगर संयोजक भरतसिंह रावलोत ने बताया कि जिस प्रकार से विवेकानंद शिला मंदिर, कन्याकुमारी के लिए प्रत्येक घर से सवा रुपए का सहयोग लेकर धरोहर निर्माण का कार्य किया था। उसी प्रकार राम मंदिर निर्माण कार्य को भी पूरी लगन, मेहनत के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोकरण कस्बे में मात्र एक दिन में धनसंग्रहण का कार्य किया जाएगा। बैठक में खंड संयोजक अशोककुमार, नगर कोष प्रमुख वासूदेव दवे, प्रवीण राठी, गौरव शर्मा, नगर विस्तारक मोहित सैनी सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों की आगामी ...

सीएचसी का तमगा मिला सुविधाओं का इंतजार

Image
नोख,- तीन जिलों की त्रिवेणी पर स्थित नोख गांव के स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नति का तमगा मिले महीनों निकल जाने के बाद भी सुविधाओं के बढ़ने का आज भी इंतजार बना हुआ है । उल्लेखनीय है कि नोख गांव में पीएचसी का संचालन वर्षों पहले शुरू हुआ था और पीएचसी से सीएचसी में क्रमौन्नत होकर सीएचसी के रूप में इस वर्ष संचालन शुरू किया गया है लेकिन इसे नोख क्षेत्र वासियों की बदकिस्मती कहें या सरकारी या विभागीय उदासीनता कहें यहां पर सीएचसी स्तर की सेवाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई है । ऐसे में आज भी पीएचसी स्तर की ही चिकित्सा सेवाएं ही मिल पा रही है हालांकि क्रमौन्नति के बाद यहां पर दवाईयों की उपलब्धता में बढोतरी सीएचसी स्तर की जरूर हो गई है । लेकिन सीएचसी स्तर के चिकित्सकों व जांच सुविधाओं का आज भी इंतजार है । वहीं एक सप्ताह पहले सरकार ने दो चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने यहां पर ज्वाईनिंग नहीं की है । विस्तृत क्षेत्र, क्रुड आयल, सोलर हब के साथ एनएच का जुड़ाव - नोख सीएचसी वर्षों से नोख के साथ साथ जैसलमेर, बीकानेर व जोधपुर जिलो के दर्जनों गांवों व ढाणिय...