शहर से सम तक सैलानियों का सैलाब- हर दिन मेले सा माहौल

जैसलमेर. जैसलमेर के पर्यटन स्थलों पर ही नहीं, बाजारों में भी सैलानियों के हुजूम देखे जा सकते हैं। चाहे सोनार किला हो या गोपा चौक, हनुमान चौराहा हो या गड़ीसर मार्ग, गीता आश्रम मार्ग हो या रिंग रोड। नव वर्ष का जश्न मनाने स्वर्णनगरी उमड़े पर्यटकों के हुजूम से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। शहर से सम तक नव वर्ष मनाने के लिए नवाचार किए गए हैं। विशेषकर युवा वर्ग नए वर्ष को यादगार रूप से मनाने के लिए उत्साहित हैं। नए वर्ष से पूर्व कई सैलानी यहां जश्न मनाने को बेताब रहते हैं। हकीकत यह है कि जैसलमेर में क्रिसमस के बाद सैलानियों के आने का सिलसिला ऐसा परवान चढ़ा है कि शहर की फिजां ही बदल गई है। ऐसा लगता है मानों सैलानियों का मेला आ गया है। इस मौके पर यहां सैलानियों की बम्पर आवक होने से उत्साहित पर्यटन व्यवसायियों ने नववर्ष से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों को संवारना शुरू कर दिया है। दूधिया रोशनी से नहाए मार्ग, रोशनी से जगमगाती होटलें व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर की गई सजावट। यह बदला रूप स्वर्णनगरी का ही है, जो इन दिनों नववर्ष के स्वागत के लिए बेताब है।
केक काटकर करेंगे नव वर्ष का स्वागत
नववर्ष मनाने में केक का प्रचलन होने से उसका स्वरूप और निराला हो गया है। कभी बड़ी व नामी होटलों में ही नववर्ष के स्वागत के लिए उपयोग में लिए जाने वाले विशिष्ट प्रकार के केक अब आमजन की भी पसंद बनने लगे हैं। स्थानीय बाशिंदे भी अब केक काटकर नववर्ष की खुशियां मनाने के इच्छुक हैं। एक पखवाड़ा पहले से ही केक निर्माण के लिए संबंधित दुकानदारों के पास काफी ऑर्डर है। नववर्ष से पूर्व उनकी व्यस्तता और बढ़ गई है। इसके अलावा शहर के विभिन्न गिफ्ट आर्टिकल्स की दुकानों में भांति-भांति के गिफ्ट्स व ग्रीटिंग काड्र्स लेने के लिए युवाओं के समूह देखे जा सकते हैं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/a-flood-of-tourists-from-the-city-to-the-sea-a-fair-atmosphere-every-6602641/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां