Posts

Showing posts from November, 2021

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टीम का चयन

Image
जैसलमेर. राजस्थान कबड्डी संघ के तत्वावधान में 2 दिसम्बर से भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक-बालिका अंडर 16 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाने वाली टीम के चयन के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल और प्रतियोगिता में भाग लेने युवा खिलाडिय़ों का उत्साह चरम पर दिखा। ग्रामीण अंचलों से अल सुबह ही खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए थे। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई,संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर, संघ सचिव चंदनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, कबड्डी रेफरी विनोद बिस्सा, संजय चूरा, कबड्डी के वरिष्ठ खिलाड़ी जालमसिंह फुलिया, भवानीसिंह राजपुरोहित की देख रेख में खिलाडिय़ों के चयन को प्रक्रिया के तहत नियमानुसार टीमों के बीच मैचों के आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने खिलाडिय़ों को कबड्डी खेल के नियमों की जानकारी दी। सचिव चंदनसिंह भाटी ने बताया कि टीम को एक दिसम्बर को भीलवाड़ा के लिए संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर रवाना करेंगे। सब जूनियर कबड्डी टीम पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जैसलमेर से जाएगी। source https://www.patrika.com/...

अंतरराष्ट्रीय सरहद पर आकार लेगा सीमावर्ती पर्यटन

Image
जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय सरहद पर स्थित जैसलमेर जिले में सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में तैयार प्रोजेक्ट को नीति आयोग द्वारा मंजूर कर लिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत सरहदी पर्यटन को बढावा दिए जाने के साथ ही सीमा सुरक्षा बल की कार्य शैली के बारे में पर्यटकों में जागरूकता लाने व उनके द्वारा किए जाने वाले अनुकरणीय कार्य से पर्यटकों को रु-ब-रुकरवाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्धेश्य से तनोट-लोंगेवाला-बबलियान परिपथ को विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जैसलमेर जिला आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल है, जिसके अन्तर्गत जिला कलक्टर आशीष मोदी के प्रयासों से नीति आयोग ने सीमावर्ती पर्यटन को बढावा देने के इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि बॉर्डर टूरिज्म को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। समन्वित भागीदारी से आकार लेगा प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट में जिला प्रशासन के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल, पर्यटन विभाग, जिला परिषद् जैसलमेर व ग्राम पंचायत तनोट सहयोगी होंगे। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर एवं संबंधित अध...

शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना

Image
चांधन. क्षेत्र की निवासी रवीना चौधरी ने समाज के सामने बालिका शिक्षा की महत्ता पर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है । रवीना चौधरी ने अपने हाथों की मेहंदी सूखने का इंतजार करने के बजाय परीक्षा को महत्व दिया। चांधन निवासी रामाराम चौधरी की बेटी रवीना की शादी के फेरे जैसे ही सम्पन्न हुए वह बीएससी बीएड तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गांव से 70 किलोमीटर दूर पोकरण पहुंची । वहां पर दुल्हन के वेश में बालिका को देखकर एक बारगी सब देखते रह गए । बाद में सभी ने बालिका के जज्बे की प्रशंसा की । रवीना चौधरी ने बताया कि एक बालिका के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है इस बात को मैंने हमेशा याद रखा है । तभी शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची। अभिभावक रामाराम चौधरी ने बताया कि हमने अपने बच्चों को हमेशा शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया है । जब शादी के तत्काल बाद बेटी के एग्जाम होने की बात मुझे पता चली तो बिना विलंब किए बेटी को परीक्षा केंद्र तक पहुचाया। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/raveena-reached-for-the-examination-as-soon-as-the-marriage-was-over-7199812/

नौनिहालों की सेहत रक्षा के लिए आयुर्वेद विभाग की कवायद

Image
जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्रामीणों के लिए बहुद्देशीय लाभों के साथ ही बच्चों की सेहत संवारने की दिशा में भी खासे मददगार साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में आयुर्वेद विभाग की ओर से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि के लिए विशिष्ट औषधि की खुराक पिलाने का काम भी किया जा रहा है। सोमवार को फतेहगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत लोरड़ीसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाकर लाभान्वित किया गया। शिविर में पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान जनकसिंह भाटी, शिविर प्रभारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे, सहायक विकास अधिकारी भंवरदान एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रकाशसिंह की ओर से इसकी खुराक बच्चों को पिलाई गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की औषधि बच्चों में बुद्धि के विकास तथा याददाश्त बढ़ाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव करती है। शिविर में 52 बच्चों को स्वर्ण प्राशन खुराक से लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार क...

राष्ट्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Image
जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग आदर्श विद्या मंदिर में पाली-बाड़मेर विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा के प्रवास में सम्पन हुआ। मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर दीप प्रज्वलित करके अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। जिले की चार नगर इकाइयों से 42 अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें कार्यकर्ताओं को सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास, आचार पद्धति सक्षम इकाई तथा आयाम कार्य के विषयों पर चर्चा की। विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति व्यक्ति निर्माण अथवा कार्यकर्ता विकास जिसके माध्यम से हमारा लक्ष्य राष्ट्र पुन:निर्माण का उद्देश्य पूर्ण होगा और परिषद के कार्यकर्ता कैसे आंदोलनात्मक, रचनात्मक व संघठनात्मक पद्धति से कार्य करके अपने कार्य क्षेत्र व राष्ट्र को मजबूत बना सकेंगे। जिला संयोजक महेंद्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि संगठन में पद को नहीं बल्कि दायित्व को महत्व दिया जाता हैं। जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा हैं तो हम कार्यकर्ताओं की राष्ट्र च...

5000 कुरजां के कलरव से गूंज रहे सरोवर

Image
लाठी (जैसलमेर). शीतकाल के दौरान सैंकड़ों किमी का सफर तय कर पश्चिमी राजस्थान में डेरा डालने वाली कुरजाओं की इन दिनों तालाबों पर रोनक नजर आ रही है। लाठी क्षेत्र में इनकी संख्या में भी इजाफा होने लगा है। वर्तमान में यहां पांच हजार से अधिक प्रवासी कुरजां ने डेरा डाल रखा है। गौरतलब है कि चीन, कजाकिस्तान, मंगोलिया आदि देशोंं में सितंबर माह में बर्फबारी शुरू हो जाती है तथा कुरजां के लिए यह मौसम अनुकूल नहीं रहता है। ऐसे में सैंकड़ों किमी का सफर तय कर ये कुरजां पश्चिमी राजस्थान का रुख करती है। सितंबर-अक्टूबर माह से फरवरी-मार्च माह तक यहां शीतलहर चलती है। ऐसे में कुरजां के लिए यहां मौसम अनुकूल हो जाता है। पांच-छह माह तक कुरजां पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहोंं पर अपना डेरा डालती है तथा प्रवास करती है। इन दिनों लाठी क्षेत्र में कई जगहों पर बड़ी संख्या में कुरजां ने डेरा डाल रखा है। जिससे सुबह के समय तालाब, सरोवर कुरजां की कलरव से गूंजते सुनाई दे रहे है। संख्या हुई पांच हजार पार पक्षीप्रेमी सुमेरसिंह सांवता ने बताया कि शीतकाल के दौरान कुरजां को वन्यजीव बाहुल्य लाठी क्षेत्र रास आने लगा है। वर्...

हवन की पूर्णाहुति, चिंतामणी बालाजी मंदिर में किया पाहळ

Image
पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्थित बालाजी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रविवार रात यहां जागरण आयोजित किया गया। जैसला के महंत रामाचार्य व अन्य संतों की ओर से रातभर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ प्रवचन दिए गए। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलकर सत्य का साथ देने की बात कही। सोमवार को सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज के सानिध्य में मंदिर में गायत्री मंत्र का जप कर यज्ञ में आहुतियां दी गई। सरपंच सुशीला विश्रोई, रामरतन, नाथूराम, मांगीलाल अज्ञात, अर्जुनराम विश्रोई, भंवरुराम गोदारा, भींयाराम, जोराराम, गोरधनराम, मांगीलाल विश्रोई, सुआ व धापू सहित ग्रामीणों ने यज्ञ में अपनी ओर से आहुतियां दी। संत नारायणदास की ओर से गुरु जम्भेश्वर भगवान के 120 शब्दों का पाठ कर पाहळ किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज ने बालाजी मंदिर को चिंतामणि बालाजी का नाम दिया। विश्रोई विश्रोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-completio...

पांच साल के इंतजार का मिलेगा सुफल?

Image
जैसलमेर. प्रदेश में नए शिक्षामंत्री के पदभार संभालने के बाद सरकार को करीब पांच साल बाद स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की याद आई है। इससे जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के नए पद सृजन की प्रक्रिया में तेजी से लाभ मिलने की संभावनाएं जगी है। गौरतलब है कि स्टाफिंग पैटर्न लागू किए जाने से विद्यार्थियों के नामांकन के आधार पर शिक्षकों के पद सृजित किए जाते हैं। कोरोना काल में लोगों को हुए अनुभवों के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ गया है। वर्तमान में करीब एक लाख चालीस हजार छात्र-छात्राएं जैसलमेर जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने वर्ष 2014 में स्टाफिंग पैटर्न लागू किया था। जिसमें प्रति दो साल बाद समीक्षा करने का प्रावधान था। इसके चलते साल 2016 में इस पैटर्न की समीक्षा हुई, जिससे जैसलमेर जिले में भी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक नए शिक्षक मिले। तब से पांच साल बीत जाने के बाद अब शिक्षा विभाग को स्टाफिंग पैटर्न की याद आई है। हालांकि सबसे कम घनत्व वाले जैसलमेर जिले में अ...

पाइपों से भरी ट्रेक्ट्रर-ट्रोली असंतुलित होकर पलटी, चालक घायल

Image
लाठी. क्षेत्र सोढ़ाकोर गांव के पास शनिवार देर शाम पाइपों से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की ओर से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कुछ किसान सीमेंट से निर्मित पाइपों से भरकर एक ट्रैक्टर ट्राली लाठी कस्बे से सोढाकोर गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सोढ़ाकोर गांव से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया तथा असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलटी खा गया। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पाइप इधर-उधर बिखर गए। हादसे में दिलदार खां (25) पुत्र शरीफ खां निवासी मोहनगढ़ हाल केरालिया के शरीर पर चोटे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर सोढ़ाकोर टोल पर खड़े सोढ़ाकोर गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक दीपसिंह भाटी, लीलूसिंह भाटी, महेंद्रसिंह भाटी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्रेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुं...

सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस परेड 5 को, फुल ड्रेस रिहर्सल 3 को

Image
जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परेड-2021 आगामी 5 दिस बर को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे। सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय (उत्तर) के उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परेड के दौरान जवानों की ओर से सेरेमोनियल ड्रेस में परेड, ऊंटों की परेड, श्वानों की सीमा सुरक्षा बल में सक्रियात्मकता, सीमा भवानी एवं जांबाज मोटरसाइकिल टीम की ओर से प्रदर्शन एवं अन्य भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 व 5 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का अवलोकन आमजन भी कर सकेंगे। उन्होंने दोनों ही दिनों में होने वाले इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान आम जनता से किया है। सीमा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे शाह भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 दिस बर को जैसलमेर पहुं...

मंदिर में प्रतिमा की प्रतिष्ठापित, लगाई 108 परिक्रमा

Image
पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में चल रहे बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सर्वोदय से पूर्व सैंकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से रामचरित्रमानस की 108 परिक्रमा लगाई गई। अलसुबह साढ़े तीन बजे शुरू हुई परिक्रमा सुबह सात बजे तक जारी रही। इसके बाद गुरु जम्भेश्वर भगवान का हवन किया गया। यजमान जगदीश, विक्रम जाणी, डॉ.सुनील सियाग, ओमप्रकाश, अनिल गोदारा, भंवरलाल खीचड़, देवकिशन जाणी, सुनील की ओर से आनंद जोशी व गोविंदाचार्य के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज की ओर से बालाजी की प्रतिमा पर पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में बालाजी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई। इस दौरान यहां खड़े सैैंकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से जयकारे लगाए गए तथा वातावरण धर्ममय हो गया। मंदिर के शिखर पर कलश, ध्वज की स्थापना की गई। कथा का हुआ समापन खेतोलाई गांव में गत नौ दिनों से चल रही रामकथा के अंतिम दिन रविवार को प्रवचन करते हुए स्वामी शिवज्योतिषानंद महाराज ने श्रीराम की शक्ति के बारे में रावण को रानी मंदोदरी की ओर से बताने के प्रसंग प...

168 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 221 को मिली नवज्योति

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में समिति की ओर से संचालित बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में समिति के 168 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 380 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, जिसमें 221 नेत्रों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की।यह शिविर बालकिशन सांवल व गोदावरी देवी सांवल की स्मृति में उनके पुत्र अमृतलाल, भंवरलाल, हरिवल्लभ व ललित सांवल हाल निवासी सूरत द्वारा प्रायोजित किया गया। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले 17 वर्षों से हर महीने की 25 तारीख को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर में फेंको पद्धति से मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन कर नव ज्योति प्रदान की जाती है, जिसमें अब तक 20 हजार से अधिक नेत्रों में लेंस लगाकर रोशनी प्रदान की गई।ये शिविर स्थानीय व प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। शिविर के भामाशाह परिवार श्री ललितकुमार सांवल का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया।...

हर वर्ग के विकास के लिए सरकार कर रही कार्य : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास, जल उपयोगिता मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है। विशेष रूप से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दे रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों व विधायकों को क्षेत्र में हर समय सक्रीय रहने, दौरा करने, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को लाठी, खेतोलाई, दरशनगर, लोहारकी गांवों का दौरा कर तथा पोकरण कस्बे में अपने निवास फतेह मंजिल पर जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले अभ्योदनों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है तथा प्रत्येक 15 दिन में उनकी समीक्षा की जाती है। जनसुनवाई के लिए भी ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की प्रत्येक समस्या का न...

विजय दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली पहुंची भणियाणा

Image
- स्वागत कर किया अभिनंदन पोकरण. 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत व विजय दिवस के उपलक्ष्य तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर सेना के जवानों की ओर से निकाली गई साइकिल रैली रविवार शाम भणियाणा पहुंची। यहां ग्रामीणों की ओर से जवानों का स्वागत किया गया। साइकिल रैली गांव के स्व.छोटूसिंह आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पहुंची। विद्यालय परिसर में सेना के सेवानिवृत अधिकारियों, जवानों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कैप्टन भागसिंह भाटी, बागसिंह झलारिया, सेवानिवृत हवलदार भगवानसिंह भाटी, कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा, मानसिंह जसवंतपुरा, पदमाराम, महेश कड़वासरा, थानाराम, इन्द्रभारती, रामसिंह भाटी, चंद्रवीरसिंह भाटी, खुमाणसिंह भाटी, जगमालसिंह भाटी, संदीपसिंह, तनेरावसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की ओर से मालाएं पहनाकर रैली के साथ आए 18 जवानों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद रैली स्व.खरताराम चौधरी मैदान में पहुंची। यहां लगे 100 फीट तिरंगे पर जवानों ने सलामी दी तथा भारत माता के जयकारे लगाए। source https://www.patrika.com/jaisalmer-...

चिकित्सकों पर बाहर से जांच करवाने का आरोप, मरीज हो रहे परेशान

Image
नाचना. केस 1 ताड़ाना निवासी झबरसिंह पुत्र आमसिंह ने बताया कि वह अपने पिता के उपचार के लिए नाचना अस्पताल आया। चिकित्सक ने जांच लिखी और बाहर रामदेव अस्पताल से जांच करवाने की बात कही। इस जांच में 450 रुपए खर्च करने पड़े। दो इंजेक्शन भी बाहर से लाने पड़े। केस 2 आकलवाला निवासी नजीर पुत्र पीरबक्श ने बताया कि वह अपनी पुत्री शंभू के उपचार के लिए नाचना आया, तो चिकित्सक ने जांच बाहर से करवाने की बात कही। साथ ही बताया कि अस्पताल में जांच की मशीन सही नहीं है। शेखों का तला निवासी शाले मोहम्मद पुत्र अलादीन भी अपनी पुत्री उम्मेदखातुन के उपचार के लिए आया। बुखार की जांच करवाई और चिकित्सक ने जांच के लिए बाहर भेजा, जिसमें 500 रुपए खर्च हुए। केस 3 पांचे का तला निवासी नबीबबक्श पुत्र ताज मोहम्मद अपना उपचार करवाने के लिए आया। उसे भी चिकित्सक ने बाहर से ही जांच करवाने का कहा। पांचे का तला निवासी इमामदीन पुत्र तायरखां अपनी पुत्री शाजिया के उपचार के लिए आया। चिकित्सक ने जांच बाहर की लिखी, जिसमें उसे 400 रुपए का खर्च आया। कुछ दवाइयां भी बाहर से मंगवाई। जिले के सबसे बड़े सीमावर्ती नाचना गांव में स्थित राज...

सरकारी आवासों के लिए चिन्हित भूमि से हटाए अतिक्रमण

Image
पोकरण. प्रशासन व पुलिस की ओर से रविवार को कार्रवाई करते हुए सरकारी आवासों के लिए चिन्हित भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को खाली करवाया गया। गौरतलब है कि भणियाणा से फलसूण्ड जाने वाले मार्ग पर भणियाणा पुलिस थाना, तहसील कार्यालय व अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित की गई है। 47 बीघा इस भूमि पर कई लोगों की ओर से कच्चे पक्के अतिक्रमण किए गए है। जिसको लेकर लंबे समय से शिकायतें चल रही है। रविवार को प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते की उपस्थिति में यहां किए गए सभी अतिक्रमणों को जेसीबी से ध्वस्त कर सामग्री को जब्त किया गया। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में यहां किए गए सभी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भणियाणा, रामदेवरा, लाठी, फलसूण्ड, सांकड़ा पुलिस थानों से स्टाफ व आरएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/encroachment-removed-from-land-marked-for-government-houses-7197696/

सोलर प्लांट में डकैती का आरोपी गिरफ्तार

Image
पोकरण. सांकड़ा थानाक्षेत्र के नेड़ान में स्थित सोलर प्लांट में डकैती करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांकड़ा पुलिस के अनुसार नेड़ान में कार्यरत सोलर कंपनी में सुरक्षा का कार्य कर रही कंपनी के मैनेजर श्रवणसिंह ने चार अगस्त को एक रिपोर्ट पेश कर बताया था कि तीन अगस्त को अलसुबह पौने चार बजे एनटीपीसी साइट पर तीन गाडिय़ां आई तथा गाडिय़ों में सवार आरोपियों ने अफरा तफरी मचाई। सभी आरोपियों के साथ हथियार, लाठियां व लोहे की रोड़े थी। इसके बाद सभी नकाबपोश आरोपी स्टोर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर डीसी केबल के तीन ड्रम तीन गाडिय़ों में भरकर ले गए। जिस पर पुलिस में डकैती का मामला दर्ज किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह के निर्देशानुसार सांकड़ा थानाधिकारी आदेशकुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक खुशालचंद, हेड कांस्टेबल रामसिंह, कांस्टेबल भवानीसिंह, ओमप्रकाश की टीम का गठन किया गया। टीम ने डकैती के आरोपी शेरगढ़ थानांतर्गत खिरजाखास निवासी भूपेन्द्रसिंह पुत्र पेंपसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी भूपेन्द्रसिंह से अन्य आरोपियों की पहचान, अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर ...

शिविर का समापन, बांटे प्रमाण पत्र

Image
पोकरण. कृषि विज्ञान केन्द्र में 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार विषय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, जैसलमेर से 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय के निदेशक डॉ.सुभाषचंद्र ने किसानों व केन्द्र के बीच कड़ी का कार्य करने की आवश्यकता बताई तथा खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण में केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाना चाहिए तथा उसी के अनुसार सिफारिश की गई। संतुलित खाद एवं उर्वरकों का सही समय पर सही मात्रा में सही तरीके से उपयोग करें, ताकि उनकी उपयोग दक्षता बढ़ सके। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती बाड़ी के साथ कृषि एवं दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन कर लघु एवं कुटिर उद्योगों को अपनाकर और वैज्ञानिक तरीकों को कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं किचन गार्डन में शामिल कर किसान निश्चिततौर पर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर ग्रामीण सैक्टर में रोजगार उत्पन्न करने की बात कही। उन्हों...

छात्राओं को साइकिलें वितरित

Image
पोकरण. क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की जा रही है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के झाबरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य जगनलाल पालीवाल ने बताया कि प्रेमगिरी की अध्यक्षता, घेवरसिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल प्रभारी किशनलाल, सुरेशकुमार, खेतसिंह, नारायणसिंह, झबराराम ने छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के सरदारसिंह की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत समिति सदस्य देव चौहान व एसएमसी अध्यक्ष हमीरसिंह के आतिथ्य में कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य प्रवीणकुमार मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार तेलीवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाबूखां के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 13 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य देवीलाल ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हनीफ...

भणियाणा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Image
जैसलमेर. पुलिस ने गत दिनों भणियाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 10 मई को मगराज पुत्र भलाराम जाट निवासी चामूं ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी किराणा की दुकान बाजार रातडिया में स्थित है। मैं 9 मई को सुबह के 11 बजे मेरी किराणा की दुकान बंद करके मेरे भाई के घर कलाउ चला गया था। अगले दिन सुबह के समय रातडिया से विशनाराम दुकान मालिक का मेरे पास फोन आया कि आपकी दुकान का सटर टुटा हुआ है। सूचना मिलने पर मैं कलाउ से मेरे भाई के साथ रातडिया मेरी दुकान पर आया। तब देखा कि मेरी दुकान के आगे का सटर सरीये से उंचा कर तोडा हुआ था। जिस पर मैंने पुलिस को फोन किया। रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मेरी दुकान का सटर तोड कर दुकान में प्रवेश कर लाखो रूपयों का सामान व रूपयें दुकान में से चोरी करके ले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसी तरह 4 सितंबर को समन्दरखां पुत्र फिरोजखां जाति मुसलमान निवासी लालजी की ढाणी, झलारिया ने पेश रिपोर्ट में बताया कि मैंने माणक खां पुत्र हयातखां की दुकान भाखरी में किराये पर ले रखी है, जिसमें मैं मोबा...

कार्यशैली को जनोन्मुखी बनाते हुए निभाएं दायित्व: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि एवं सिचिंत क्षेत्र विकास तथा जल उपयोगिता विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान, फ्लेगशिप योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार तथा क्षेत्रवार विस्तार से समीक्षा की और इन अभियानों को आशातीत सफल बनाने तथा जिले को विकास की दृष्टि से उच्च श्रेणी दिलाने के लिए गंभीरतापूर्वक एवं योजनाबद्ध प्रयासों का आह्वान जिलाधिकारियों से किया। बैठक में नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना, जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, राजस्व एवं उपनिवेशन सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पीपीटी के माध्यम से अभियानों और विभागीय प्रगति के आधार पर समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित प्रगति और गतिव...

पकड़ा गया नवाबखां का सहयोगी फतनखां!

Image
पोकरण (जैसलमेर). जिले के चांधन से स्लीपर सैल के रूप में पकड़े गए एक आरोपी के सहयोगी को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पकड़ा गया है। गौरतलब है कि जयपुर से आई सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की ओर से चांधन से कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जिससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि वह स्लीपर सैल के रूप में कार्य करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को सूचनाएं भेजता है। पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की ओर से फलसूण्ड से उसके सहयोगी को पकड़ा गया है। बाड़मेर जिले के शिव थानाक्षेत्र निवासी फतनखां पुत्र दितेखां फलसूण्ड में टायर पंक्चर की दुकान करता है। आरोप है कि वह नवाबखां का सहयोग करता था तथा नवाबखां ने पूछताछ के दौरान उसका नाम लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि फतनखां भी नवाबखां के साथ पाकिस्तान गया था। सुरक्षा एजेंंसियों ने उसे दस्तयाब किया और पूछताछ के लिए जयपुर लेकर गए है। सुरक्षा एजेंसियों की फलसूण्ड क्षेत्र में कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ...तो और चेहरों से भी हट सकेगा पर्दा पूर्व में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नवाबखां को पकड़ा गया। उस पर स्लीपर सैल के रूप में क...

शिविर में किए समाजसेवा के कार्य

Image
पोकरण. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी रजनीश कल्ला ने बताया कि शिविर के दौरान जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने कोविड से संबंधित जनजागरण किया तथा बचाव की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने विद्यालय के आसपास व भवानीपुरा में रैली निकालकर जनजागरण किया। इसी प्रकार छोटादेवी गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। प्रभारी अंजू चारण के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में सफाई की तथा पेड़ पौधों का रख रखाव कर पानी पिलाया। साथ ही गोद ली गई भील बस्ती में कोविड जनजागरण किया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जगदीश के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई की। मैराजसिंह व मूलसिंह ने स्वयंसेवकों को कोविड-19 से बचाव, स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मनोह...

सरहद पर फिर उजागर जासूसी का नेटवर्क

Image
पोकरण. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सरहदी जैसलमेर जिले में जासूसी की विषबैल पनपती जा रही है। रेतीली जमीन में जासूसी की जड़ें भी गहरी होती जा रही है। गौरतलब है कि जिले में आए दिन हनीट्रेप के मामलों में लोग आइएसआइ के जाल में फंस रहे है, तो जिले में स्लीपर सैल के रूप में भी कार्य कर रहे है। परमाणु परीक्षण के बाद विश्व मानचित्र पर उभरे पोकरण क्षेत्र में आए दिन ऐसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े जा रहे है। सुरक्षा एजेंसियां इस क्षेत्र में सक्रीय होकर कार्य कर रही है तथा ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इनकी विषबैलें इतनी गहरी है कि एक के बाद एक मामले सामने आते जा रहे है। इस क्षेत्र में आइएसआइ नजरें जमाए हुए है। आइएसआइ के एजेंटों की ओर से लालच देकर अथवा डरा धमकाकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय लोगों को तैयार कर रहे है। दो दिन पूर्व चांधन क्षेत्र से स्लीपर सैल के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की कड़ी जुड़ते हुए फलसूण्ड क्षेत्र से भी एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में जासूसी के जाल का जख्म फिर हरा हो गया है तथा क्षेत्र की सभी सुरक्षा एजेंस...

संविधान दिवस मनाया, ली शपथ

Image
जैसलमेर. संविधान दिवस पर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में कार्यक्रम हुआ, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिकाए मूल कर्तव्यों एवं प्रमुख मूल अधिकारों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प ग्रहण किया गया। इसी तरह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केंद्र जैसलमेर के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत पारेवर के अधीन आदर्श ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती में पंचायत समिति जैसलमेर के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक पुरूषोत्तम कुमार के सानिध्य में गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय कबीर बस्ती प्रांगण में संविधान दिवस के उपलक्ष पर अध्यापक रमेश कुमार व एमकेजी मेमोरियल स्कूल कबीर बस्ती के प्रांगण में मनोहर लाल राठौड़, शिक्षकों, छात्रों व युवाओं को संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर शपथ दिलाई। यहां भी मनाया संविधान दिवस जिला भाजपा कार्यालय में एससी मोर्चा की ओर से संविधान गौरव दिवस मनाया गया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष...

साइकिल पाकर खिले चेहरे, 57 बालिकाओं को किया वितरित

Image
लाठी. बालिका शिक्षा में बढ़ावा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के तहत शुक्रवार को कस्बे में स्थित राजकीय उ'च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। साइकिल वितरण आयोजन की अध्यक्षता सरपंच महेन्द्र चावला, मुख्य अतिथि भामाशाह जमालदीन, विशिष्ट अतिथि सोनाराम दर्जी, अशोक पंवार, खुशालाराम उपस्थित रहे। सबसे पहले मां सरस्वती का दीप प्र"वलित कर कार्यक्रम का आगाज हुआ। विद्यालय के संस्थाप्रधान इनायत अली ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था प्रधान इनायत अली ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय की आठवीं पास कुल 57 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। ये साइकिल राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत वितरित की गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच महेन्द्र चावला ने गहलोत सरकार की प्रशंसा की और बालिकाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्व समझाया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक बृजेश कुमार ने सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक गिरधारीला...

हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से गिद्ध की मौत

Image
लाठी. क्षेत्र के देगराय ओरण से निकल रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर प्रवासी पक्षियों की मौत व घायल होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही घटनाओं में प्रवासी पक्षी काल का ग्रास बन रहे है। शुक्रवार को भी देगराय ओरण में बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक प्रवासी पक्षी गिद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देगराय ओरण से हाइटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। देगराय ओरण व आस-पास के क्षेत्र में बहुतायत में गिद्ध व कुंरजा, गोडावण निवास करते हैं। ये पक्षी रात को आस-पास की पशुखेळियों व नाडियों में पानी पीने के लिए आते हैं। इस दौरान अंधेरे में तार दिखाई नहीं देने से गिद्ध व गोडावण, कुंरजा जैसे पक्षी तार में उलझ जाते हैं तथा करंट लगने से उनकी मौत हो जाती है। शुक्रवार सुबह भी देगराय ओरण से निकल रही विद्युत तार की चपेट में आने से एक प्रवासी पक्षी गिद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पक्षी प्रेमी सुमेरसिंह सांवता सहित बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को लेकर वन-विभाग के उ'च अधिकारियों को सूचित किया। पक्षी प्रेमी सुमेरसिंह सांवता ने बता...

मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, किया जनजागरण

Image
पोकरण. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण सभागार मे ग्रामीण कृषकों एवं पशुपालकों के साथ कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया। केंद्र के प्रभारी डॉ.बलवीर सिंह ने बताया कि श्वेत क्रांति के जनक डॉ.वर्गीज कुरियन की जयंती के मौके पर पूरे देश में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने मानव जीवन के दैनिक आहार में दूध की आवश्यकता और महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की बात कही। दूध वह पहला भोजन है जो बच्चा जन्म के बाद पीता है और जीवन भर आहार मे शामिल किया जाता है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.रामनिवास ढाका ने बताया कि डेयरी फार्मिंग आज देश का सबसे बड़ा आत्मनिर्भर ग्रामीण रोजगार उत्पन्न करने वाला सैक्टर बन गया। उन्होंने दूध में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फॉसफोरस, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, बी 2, नियासिनन व पेप्टाइड्स शरीर में ग्लूकोज टोलरेंस और इंसुलिन सेंसटिविटी को संतुलित करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल की ओर से आयोजित डेयरी का...

अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे है। इन तीन वर्षों ने सरकार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार शाम एकां ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मनसा है कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण हो और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलें। इसके लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहे है। ऐसे में व्यक्ति को कहीं जाने की आवश्यकता है। उनकी समस्या का निराकरण मौके पर ही शिविर में हो रहा है। साथ ही सरकार की योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों व सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इसी प्रकार उन्हो...

अधिकाधिक नागरिकों को पहुंचाएं हरसंभव राहत: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि एवं सिचिंत क्षेत्र विकास तथा जल उपयोगिता विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविरों को नगरीय विकास और नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर खुशहाली लाने वाला बताया है और शहरवासियों से कहा है कि इनका पूरा-पूरा लाभ उठाएं। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार को जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से अम्बेडकर भवन में वार्ड संख्या 28 के लिए आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने विस्तार से शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में सभी विभागों द्वारा स्थापित काउंटर्स पर पहुंचकर शिविर में हो रहे कार्यों का गंभीरता से अवलोकन किया और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। एक ही पांडाल में सारे काम उन्होंने कहा कि ये शिविर इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को अपने छोटे.मोटे कामों के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ें बल्कि एक ही जगह उनके सभी तरह के कार्य होने के साथ ही तमाम प्रकार की समस्याओं का निराकरण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर...

Video: 10 हजार फीट की ऊंचाई से 'दुश्मन ' के घर में उतरे 400 जांबाज और लक्ष्य को किया नेस्तनाबूद

Image
पश्चिमी सीमा से (जैसलमेर). दुश्मन की सरजमीं पर चिन्हित लक्ष्य को नेस्तनाबूद करने के लिए 400 भारतीय जांबाज 10 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मन की सरजमीं पर एयरक्राफ्ट सी -1&0 , सी-70 और एएन-&2 से कूदे तब वे किसी बहुत छोटे पतंगे जैसे नजर आए और थोड़ी देर में धरातल पर उतर कर उन्होंने बम-गोले बरसाते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले भारी मालवाहक विमानों ने सीमा के उस पार टैंक से लेकर सैन्य वाहनों और मेडिकल से लेकर सर्जिकल टीमों को सफलतापूर्वक उतार दिया था। ये सभी साधन कुछ मिनटों के अंतराल में कूदे पैराट्रूपर्स के काम आ गए और साझा अभियान में बहुत बड़ा लक्ष्य महज आधे घंटे से भी कम समय में हासिल कर सफलतापूर्वक दुश्मन की सीमा से बाहर निकल गए। यह साहस, शौर्य और समझदारी का संगम भारतीय सेनाओं की ओर से सेना की दक्षिणी कमान की मेजबानी में पिछले एक सप्ताह से जैसलमेर जिले के सीमावर्ती रेगिस्तानी क्षेत्र में किए जा रहे दक्षिण शक्ति युद्धा यास के समापन मौके पर बखूबी नजर आया। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की मौजूदगी में आयोजित दक्षिण शक्ति अभियान के समापन के मौके पर भारतीय सेना के सभी अ...

पैसों के लालच में सेना की जानकार पाकिस्तान भेजने का आरोप, चढ़ा एजेंसियों के हत्थे

Image
जैसलमेर/लाठी. सरहदी जिले के चांधन क्षेत्र में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम करने के संदेह में एक जनें को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। आरोपी नवाब खान (&2) चनेसर खान की ढाणी का निवासी है। नवाब खान को जयपुर से आई भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में डिटेन किया है। नवाब को सुरक्षा एजेंसियां जयपुर लेकर गई है] जहां उससे कड़ी पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की नवाब खान की चांधन कस्बे में मोबाइल व ई-मित्र कि दुकान है।चांधन मे ही सेना की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज भी है।सेना के मूवमेंट की जानकारी वो पाकिस्तान में आईएसआई के आकाओं को भेजता था। इस दौरान वो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आया। सुरक्षा एजेंसियों की गत एक साल से नवाब पर नजर थी। उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। आखिरकार जासूसी का संदेह पुख्ता होने पर उसे जैसलमेर से डिटेन कर जयपुर ले जाया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि नवाब खां को बुधवार को पकड़ा गया था। पाकिस्तान की कई यात्रा कर चुका है नवाब ...

जागरुकता और शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव: शाले मोहम्मद

Image
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने जागरुकता और शिक्षा को सामाजिक विकास का मूलाधार बताते हुए ग्रामीणों का आह्वान किया है कि अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए उनके भविष्य को संवारने में पीछे नहीं रहें। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के मंडाई में डॉ. नटवरलाल जगाणी की स्मृति में सांवतापार पाठशाला मंडाई के नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में यह आह्वान किया। उन्होंने फीता काटकर विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जैसलमेर नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं ग्राम्य जन प्रतिनिधि, स्कूल संचालक, शाल परिवार के सदस्य एवं ग्राम्यजन तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शैक्षिक विकास और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भरसक प्रयासों में जुटी हुई है। खासकर बालिका शिक्षा के विकास एवं विस्तार की दिशा में सरकार की ओर से अनथक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है और...

नए प्रभार के साथ पहली बार आगमन पर मंत्री के स्वागत में उमड़े लोग

Image
जैसलमेर. जिले के पोकरण विधायक और केबिनेट मंत्री शाले मोह मद गुरुवार को अल्पसं यक मामलात के साथ उपनिवेशन और सीएडी के नए विभागों का मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरी व ग्रामीण समर्थकों ने फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र से जैसलमेर जिला मु यालय तक में जोरदार ढंग से स्वागत किया। समर्थकों ने उनका इतना गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिस पर खुद मंत्री को कहना पड़ा कि वे मंत्री तो तीन साल से बने हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि पहली बार केबिनेट में शामिल होने के बाद अपने गृहक्षेत्र में आए हैं। गुरुवार सुबह शाले मोह मद मंडाई में विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे। वापसी के वक्त फतेहगढ़, देवीकोट से लेकर अन्य ग्रामीण इलाकों में सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका काफिला रुकवाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला भी उनके साथ थे। शहर को हॉर्डिंग से पाटा केबिनेट मंत्री का मु य रूप से स्वागत यूनियन चौराहा पर किया जाना था लेकिन लोग पुराने चूंगीनाका, गड़ीसर प्रोल, नगरपरिषद के आगे और एयरफोर्स चौराहा तक खड़े थे। यूनि...

हीरक जयंती का संदेश लेकर निकली रथ यात्रा, जिलेभर में स्वागत

Image
जैसलमेर. क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को जयपुर में होने वाले आयोजन को लेकर रथ यात्रा से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बाड़मेर से क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता संघ के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे है। गुरुवार को जिले के हमीरा में लोगों की ओर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही रथ में शामिल युवाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। यहां संबोधित करते हुए तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली ने बताया कि हीरक जयंती के मौके पर जयपुर में समारोह आयोजित होगा। उन्होंने इस समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। देगराय मंदिर में शाम के समय स्वयंसेवकों की बैठक हुई। भवानीसिंह मुंगेरिया ने अनुशासन के साथ कार्य करने की बात कही। संदेश यात्रा का स्वागत, ली बैठक पोकरण. भारतीय ग्राम्य आलोकायन ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षत्रिय युवक संघ की भवानी निकेतन जयपुर में आयोजित होने वाली हीरक जयंती समारोह 22 दिसंबर की संदेश यात्रा गुरुवार को पोकरण व रामदेवरा पहुंची, यहां स्वागत किया गया। संदेश यात्रा देवीकोट, लखमणा, भीखसर, लक्ष्मणनगर, डांगरी...

कथा के छठे दिन किए कई प्रसंगों पर प्रवचन

Image
पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत चल रही रामकथा के छठे दिन कथावाचक शिवज्योतिषानंद महाराज जिज्ञासु ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन किए। गुरुवार को सुबह यजमान मांगीलाल जाणी व रविन्द्र विश्रोई ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कथावाचक जिज्ञासु ने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान भरत, तीनों माताओं, राज्यगुरु, सेना व अयोध्या की जनता मिलने के लिए आए व उन सभी के बीच संवाद के प्रसंगों पर प्रवचन किए। कथा के दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई, जो कथा में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। प्रतिमाओं की करवाई नगर परिक्रमा कथा के बाद 70 वर्ष पुरानी बालाजी महाराज की प्रतिमा की नगर परिक्रमा करवाई गई। गुरुवार को बालाजी महाराज की प्रतिमा की सरपंच सुशीला विश्रोई, रामरतन विश्रोई, मांगीलाल अज्ञात, अर्जुनराम, भींयाराम व नरसिंगराम सियाग की ओर से आचार्य पंडित गोविंदाचार्य व आनंद पुरोहित के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यजमानों ने पंचामृति से प्रतिमा पर अभिषेक किया। कथा के बाद प्रतिमा को ट्रैक्टर में सजाकर खेतोलाई गांव की परिक्रमा करवाई गई। इस दौ...

उपनिवेशन विभाग में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार

Image
जैसलमेर. प्रदेश के नवनियुक्त उपनिवेशन मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि उपनिवेशन विभाग में किसी तरह के भ्रष्टाचार और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी किसी भी शिकायत के सामने आने पर संबंधित कार्मिक या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जैसलमेर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि जिले के उपनिवेशन विभाग में जो आवेदन बकाया हैं, उन पर निर्णय करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। वे चाहते हैं कि अगले दो वर्ष में उपनिवेशन विभाग का काम पूरा करवा दें। आगामी सोमवार को नए मंत्रालय का कामकाज संभालने के साथ अधिकारियों की बैठक लेंगे और उसके बाद योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ा जाएगा। मोहम्मद ने कहा कि किस मंत्री को कौनसा विभाग देना है, यह तय करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री ने उन्हें उपनिवेशन और सीएडी जैसे विभाग देकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। शाले मोहम्मद ने कहा कि पर्यटन जैसलमेर की पहचान है। इस दिशा में राज्य सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। मु यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां प...

मंत्री का पोकरण पहुंचने पर किया स्वागत

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद के मंत्रिमंडल पुनर्गठन व अहम विभागों की जिम्मेवारी मिलने के बाद गुरुवार शाम पोकरण पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद मंत्री शाले मोहम्मद गुरुवार की शाम छह बजे बाद पोकरण पहुंचे। यहां पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, रणवीरसिंह गोदारा, पार्षद नारायणलाल रंगा, आनंदीलाल गुचिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भोमसिंह, युवा कांग्रेस पोकरण अध्यक्ष विकास विश्रोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने साफा, मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। जोधपुर रोड से एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस व्यास सर्किल, जैसलमेर रोड, मदरसा रोड, शक्तिस्थल होते हुए मंत्री आवास फतेह मंजिल पर पहुंचा। यहां मंत्री शाले मोहम्मद ने संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की ओर से दी गई जिम्मेवारी का वे पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, जरुरतमंदों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें ...

सरकार की जिम्मेवारी को पूरा करने का करेंगे प्रयास : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पंसख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन कृषि सिंचित विकास, जल संचयन मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने क्षेत्र के बड़ली नाथूसर गांव में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में उनके पास अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग का जिम्मा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान किसानों से जुड़े उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है, जो सीमावर्ती जिलों से जुड़े किसानों से संबंधित है। वे उसे हरसंभव बखूबी से निभाने का प्रयास करेंगे तथा किसानों की हर समस्या का समाधान हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास को लेकर जो भी मांग मुख्यमंत्री से की गई, उसे पूरा किया गया है तथा क्षेत्र में गत तीन वर्षों में कई विकास कार्य व नई योजनाएं लागू हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी दो वर्षों में भ...

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Image
जैसलमेर. शहर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय स्व.गाजी फकीर स्मृति में राष्ट्रीय आमंत्रित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों से आई कबड्डी, शूटिंगबॉल, बॉस्केटबॉल, कुश्ती, एथेलेटिक्स की टीमों ने भाग लिया। गुरुवार को जैैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला की अध्यक्षता, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमरदीन फकीर, अंजना मेघवाल, पार्षद देवीसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य इलियास फकीर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मैडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक दीपक कटारिया, उपाध्यक्ष जिला क्रीड़ा परिषद अमीनखां, सचिव जिला कबड्डी संघ चंदनसिंह भाटी, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्रोई, बॉस्केटबॉल कोच मनीष तंवर, यूपी कबड्डी के सलाहकार अजय चौधरी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धणदे ने कहा कि जैसलमेर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बड़ी उपलब्धि है। देश के विभिन्न राज्यों ...

पर्यटन उद्योग की झोली में हर वर्ष जा रहे 1200 करोड़

Image
जैसलमेर. रेत के समंदर के बीच बसे सरहदी जिले में समस्याएं है तो संभावनाएं भी अपार है। यहां विकास की गति विगत वर्षो में बढ़ी है। कोरोना के काल खंड में कुछ देर विकास रुका, लेकिन एक बार फिर विकास पथ पर जैसाण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वर्ष १९७० के दशक में पाक सीमा से सटे खूबसूरत जैसलमेर जिले में पर्यटन व्यवसाय ने पांव पसारना शुरू किया और अगले दो दशकों में यह और मजबूती से आगे बढ़ा। कोरोना काल को छोड़कर यदि गत डेढ़ दशक में पर्यटन के बूते जैसलमेर विश्वस्तरीय पहचान बना चुका है। यहां पर्यटन से जुड़े व्यवसायों ने जिसने भी निवेश किया, उसे कई गुना लाभ भी मिला है। मौजूदा समय में जैसलमेर में पर्यटन का टर्न ओवर 1२०० करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में निवेशकों को तो लाभ मिल ही रहा है, शहर से गांव तक में हजारों हाथों को रोजगार भी मिला है। पर्यटन से जुड़े जानकार मेघराजसिंह परिहार बताते हैं कि जैसलमेर में नए पर्यटन क्षेत्रों के विकास व पर्यटकों के यहां अधिक से अधिक ठहराव को देखते हुए संगठनात्मक किस्म के धन निवेश की जरूरत है। दुनिया देख चुकी ताकत, अभी और बढ़ेगी आंधियों के थपेड़ों व भीषण गर्मी के लिए कभी अ...

Video: सेना के जांबाजों के जोश और जुनून से थर्राया मरुस्थल

Image
पश्चिमी सीमा से (जैसलमेर). पड़ोसी देश से बमुश्किल 80 किलोमीटर की दूरी पर सीमावर्ती जैसलमेर जिले के मरुस्थलीय इलाके में दक्षिण कमान के अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के जवानों ने जिस तरह का जोश और जुनून दिखा रहे है, उससे परमाणु परीक्षणों को अपने गर्भ में सहन करने वाली मरुधरा भी थर्रा रही है। भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की मौजूदगी में गुजरात में कच्छ के रण से लेकर राजस्थान के मरुस्थल तक चल रहे सैन्य अभ्यास के समापन से ठीक पहले भारतीय सेना ने अपनी पारंपरिक और अत्याधुनिक तकनीकी का बेहतरीन ढंग से धरातल पर प्रदर्शन किया। पहली बार यह युद्धाभ्यास मानव रहित भी किया जा रहा है। दरअसल, बदलते समय के साथ भारतीय सेना कदमताल कर रही है और यह तथ्य उभरकर सेना के तीनों अंग के इस साझा युद्धा यास में सामने आ रहा है। अचूक और विध्वंसकारी हमले का अभ्यास दक्षिण शक्ति नाम के इस युद्धा यास का एक सिरा गुजरात के कच्छ में है तो दूसरा जैसलमेर के सीमावर्ती रेगिस्तानी इलाके में। इसमें दोनों मोर्चों पर दुश्मनों पर हमले का अभ्यास किया जा रहा है। बताया जाता है कि कुल 30 हजार जवान इसका हिस्सा ब...

सावधान! असावधानी फिर न बने परेशानी

Image
पोकरण. गत एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। इस डेंगू के खतरे के बीच कोरोना के फिर बढऩे का खतरा नजर आ रहा है। जैसलमेर में बीते दिनों चार संक्रमितों के मिलने के बाद लोगों में पुन: कोरोना का भय दिख रहा है। हालांकि पोकरण के राजकीय अस्पताल में सैम्पल लिए जा रहे है, लेकिन सैम्पल की संख्या कम है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में देशभर में कोरोना का दौर शुरू हुआ। वर्ष 2021 की शुरुआत के साथ कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ा और साधारण जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। पहली व दूसरी लहर में सरकार की ओर से लॉकडाउन भी किया गया। गत जून व जुलाई माह तक कोरोना का प्रकोप रहा। दो-तीन माह की शांति के बाद अब पुन: कोरोना की आशंका बढ़ गई है। कोरोना के बढऩे का खतरा क्षेत्र में गत एक माह से डेंगू का प्रकोप चल रहा है। अक्टूबर माह से डेंगू का प्रकोप इस कदर हैै कि अस्पताल में बैड नहीं मिल पा रहे है। जिले में डेंगू के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में कोरोना के बढऩे का खतरा फिर उभरने लगा है। जिससे आमजन में भय भी बढ़ रहा है। सैम्पलिंग हो गई कम कोरोना के प्रकोप के समय चिकित्सा विभाग की ...