नए प्रभार के साथ पहली बार आगमन पर मंत्री के स्वागत में उमड़े लोग
जैसलमेर. जिले के पोकरण विधायक और केबिनेट मंत्री शाले मोह मद गुरुवार को अल्पसं यक मामलात के साथ उपनिवेशन और सीएडी के नए विभागों का मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जैसलमेर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरी व ग्रामीण समर्थकों ने फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र से जैसलमेर जिला मु यालय तक में जोरदार ढंग से स्वागत किया। समर्थकों ने उनका इतना गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिस पर खुद मंत्री को कहना पड़ा कि वे मंत्री तो तीन साल से बने हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि पहली बार केबिनेट में शामिल होने के बाद अपने गृहक्षेत्र में आए हैं। गुरुवार सुबह शाले मोह मद मंडाई में विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे। वापसी के वक्त फतेहगढ़, देवीकोट से लेकर अन्य ग्रामीण इलाकों में सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका काफिला रुकवाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला भी उनके साथ थे।
शहर को हॉर्डिंग से पाटा
केबिनेट मंत्री का मु य रूप से स्वागत यूनियन चौराहा पर किया जाना था लेकिन लोग पुराने चूंगीनाका, गड़ीसर प्रोल, नगरपरिषद के आगे और एयरफोर्स चौराहा तक खड़े थे। यूनियन चौराहे पर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक हाथों में फूलमालाएं और पुष्प लेकर सडक़ के दोनों ओर खड़े थे। शाले मोह मद ने सबका अभिवादन किया। लोगों ने उनके लिए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर शहर के वि िान्न स्थानों पर विशाल हॉर्डिंग लगाए गए थे। मंत्री के काफिले के साथ चार पहिया व दुपहिया वाहनों पर समर्थक जोश-खरोश से नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। किसी भी अनहोनी को टालने के लिए पुलिस कोतवाल प्रेमदान रतनू के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आए।
मु यमंत्री ने क्षेत्रवासियों के काम करने का अवसर दिया
केबिनेट मंत्री के अभिनंदन का मु य कार्यक्रम नगरपरिषद के पास अवस्थित एक गार्डन रेस्टोरेंट में रखा गया। जिसमें प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर की अगुआई में युवा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को विशाल पुष्पमाला पहनाई। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कार्यकर्ताओं को स बोधित करते हुए कहा कि शाले मोह मद को उनके मूल विभागों के साथ नए मंत्रालयों का जि मा सौंप कर मु यमंत्री अशोक गहलोत ने हम सबको गौरवान्वित किया है। उन्होंने उ मीद जताई कि केबिनेट मंत्री के तौर पर शाले मोह मद आमजन की बेहतरीन ढंग से सेवा करते रहेंगे। निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद भार्गव, उपसभापति खींवसिंह, प्रदेश सेवादल कांग्रेस के सचिव कैलाश व्यास, पार्षद सुमार खां ने भी शाले मोह मद को नई जि मेदारी मिलने पर प्रसन्नता का इजहार किया। मंत्री शाले मोह मद ने कहा कि मु यमंत्री ने उन्हें उपनिवेशन विभाग का दायित्व देकर अपने क्षेत्रवासियों की सेवा करने का सीधा अवसर प्रदान किया है। जैसलमेर जिले के साथ पूरे पश्चिमी राजस्थान और आसपास के जिलों में हजारों की तादाद में उपनिवेशन काश्तकार हैं। जिनके हित में काम करने में वे कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनका जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है, उससे वे अभिभूत हैं तथा उनके हित में काम करने के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हैं। अमरदीन फकीर ने अपेक्षा जताई कि उपनिवेशन मंत्री के रूप में शाले मोह मद क्षेत्रवासियों की उ मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री का स्वागत करने वालों में उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमीन खां, पूर्व सभापति अशोक तंवर, राणीदान चौधरी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास व्यास, सेवादल के जिलाध्यक्ष खटन खां, शंकरलाल माली, गिरिश व्यास, मदनलाल गज्जा, पर्यटन व्यवसायी पुष्पेंद्र व्यास व गुलाम कादिर, पूर्व पार्षद अरविंद व्यास, अरुण पुरोहित आदि शामिल थे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/people-gathered-to-welcome-the-minister-on-his-arrival-for-the-first-t-7193208/
Comments
Post a Comment