पत्रिका चेंजमेकर 3.0 के तहत गांवों में वेबिनारों का आयोजन
जैसलमेर. ग्राम पंचायतों में सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों के चुनाव के मौके पर राजस्थान पत्रिका की ओर से बुधवार को जिले की मोहनगढ़ और फतेहगढ़ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में वेबिनारों का आयोजन किया गया। इनमें गांवों के चेंजमेकर तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेते हुए ग्राम विकास के भावी सपनों पर खुलकर चर्चा की। उनका जोर भविष्य के सरपंचों-उपसरपंचों व वार्डपंचों से सक्रिय होकर गांवों की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहा। युवा और पढ़े-लिखों को मिले मौका फतेहगढ़ समिति की सीतोड़ाई, रामा और कपूरिया पंचायतों की वेबिनार में भाग लेते हुए पूर्व सरपंच मेघा निवासी बलवंतसिंह ने आगामी चुनाव में युवा और पढ़े-लिखे व्यक्ति को मौका देने की बात कही। वहीं रामा पंचायत के जुगतदान ने कहा कि गांवों का विकास प्रमुख मसला है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करने की जरूरत पर ग्रामीणों ने जोर दिया। विशेषकर बालिका शिक्षा को हरसंभव ढंग से बढ़ावा दिए जाने की बात कही गई। सीतोड़ाई निवासी आसूसिंह ने कहा कि गरीब के हित में काम करने वालों को वोट मिलना चाहिए। ऐसे ही काठोड़ा निवासी पूर्व सरपंच राणे खां के साथ रामा निव...