पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र की 16 पंचायतों में होंगे सरपंच के चुनाव
जैसलमेर. पंचायत आम चुनाव.2020 के तहत पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र के लिए तीसरे चरण में 6 अक्टूबर को पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। पंच व सरपंच के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया रविवार को हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में से 2 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष रही 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है। समिति क्षेत्र के 122 वार्ड में से 93 वार्डो में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष रहे 29 वार्डो के वार्ड पंच के निर्वाचन के लिये 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी एवं पिथला में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत बरमसर में 5, भू में 2, चांंधन में 4, छोड़ में 2, डाबला में 3, दरबारी का गांव में 11, डेढ़ा में 2, धायसर में 2, हमीरा में 4, झाबरा में 3, कीता में 4, मूलसागर में 2, पारेवर में 3, रिदवा में 2, रुपसी में 9 और सोढ़ाकौर में 3 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में रहे हैं।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/panchayat-samiti-will-hold-sarpanch-elections-in-16-panchayats-of-jais-6428467/
Comments
Post a Comment