Posts

Showing posts from August, 2020

जैसलमेर में मूसलाधार बारिश, जिले में अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, देखें वीडियो

Image
जैसलमेर। जिले में देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहने के बाद सोमवार सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। जैसलमेर के अलावा रामगढ़, मोहनगढ़, पोकरण, रामदेवरा, फतेहगढ़ देवीकोट, नाचना,लाठी आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश से कई बरसाती नदिया, नाले उफान पर है। इसके अलावा नाडी, तालाब आदि पानी से लबालब हो गए हैं। कई मार्गो पर बरसाती नदियां चलने से आवागमन बाधित होने की जानकारी सामने आई है। जैसलमेर मुख्यालय पर सुबह 8.30 बजे तक 24 घण्टों में 59.8 मिमी बारिश दर्ज। इस सीजन की सबसे ज्यादा बरसात दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला कलक्टर आशीष मोदी ने जिलेवासियों को सावचेत किया है। उन्होंने बताया कि आमजन बहती नदियों, नालों, रपटों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहे। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क करें। जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर है 02992-250082। इसके साथ ही नियंत्रण कक्षों को हाई अलर्ट पर रखा गया है...

पोकरण में हुई 66 एमएम बारिश

Image
पोकरण. क्षेत्र में बदले मौसम के कारण शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो गया। शनिवार को पोकरण कस्बे के तहसील में लगे रैनगेज के अनुसार 66 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी हुई थी। लोग भी बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। आठ बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और नौ बजे आसमान में काले घटाटोप बादल छा गए। जिससे दिन में अंधेरे जैसा मौसम हो गया। कुछ देर बाद रिमझिम फुहारों का दौर शुरू हुआ। देखते ही देखते तेज झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक तेज रफ्तार से मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। बारिश से मौसम ठण्डा व सुहावना हो गया। जगह-जगह जमा हुआ पानी बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया। मुख्य चौराहे, जोधपुर-जैसलमेर रोड, फोर्ट रोड, भवानीपुरा के साथ कस्बे के भीतरी मोहल्लों मेंं पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसी प्रकार कस्बे के सालमसागर व रामदेवसर तालाब में भी पानी ...

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

Image
लाठी (पोकरण). बारिश के दौरान गड्ढ़ों में भरा पानी बच्चों की जान लील रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ पोकरण उपखंड क्षेत्र के लाठी थानांतर्गत केरालिया गांव में, जहां पानी से भरे गड्ढ़े में नहाने के लिए गए दो सगे भाईयों की डूब जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, तो गांव में सनसनी फैल गई। शोक की लहर ऐसी छाई कि शनिवार को गांव में घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गौरतलब है कि क्षेत्र में गत दिनों तेज बारिश हुई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों व नाडियों के साथ गड्ढ़ों में पानी भर गया। छोटे बच्चे व युवा नहाने के लिए इन गड्ढ़ोंं की तरफ जाते है और पांव फिसल जाने से डूब जाते है। लाठी के ग्रामीण क्षेत्रों में गत कुछ दिन पूर्व तेज बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के केरालिया गांव में मनोहरसिंह के दो पुत्र प्रतापसिंह (15) व रविन्द्रसिंह (13) शुक्रवार शाम गांव के पास पानी से भरे एक गड्ढ़े में नहाने के लिए गए। पांव फिसल जाने से दोनोंं भाई गहरे पानी में चले गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चों ने जाने से पूर्व इसकी सूचना परिवारजनों को नहीं दी थी। काफी देर तक भी...

कोरोना का आंकड़ा चार सौ के पार

Image
जैसलमेर/पोकरण. सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कोरोना अब राज्य के अन्य जिलों की भांति दु्रत गति से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को जिले में एक साथ 25 नए संक्रमित सामने आए। इसके साथ जैसलमेर में रोगियों का कुल आंकड़ा चार सौ के पार कर गया और यह 413 हो गया है। इनमें 18 जैसलमेर व 7 पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं। इस विश्वव्यापी संक्रामक रोग से पीडि़तों के आंकड़े को जैसलमेर में 300 से 400 को पार करने में महज 10 दिन लगे। यहां आए पॉजिटिव जानकारी के अनुसार शनिवार को कल्लू की हट्टां में 16 वर्षीय किशोर, बबर मगरा में 23-23 साल के दो जने, रेवंतसिंह की ढाणी में 25 और 40 साल, गांधी कॉलोनी में 44, 77, 40-40 साल के चार पॉजिटिव मिले। जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। ऐसे ही 27 साल का व्यक्ति सुथार पाड़ाए 40 वर्ष का पोछीना गांव, तेजमालता गांव निवासी 57 वर्षीय, 45 वर्षीया महिला व 50 साल का पुरुष जयनारायण व्यास कॉलोनी, 30 वर्षीय गौड़ा पाड़ा निवासी, 29 साल का हाउसिंग बोर्ड और 51 वर्षीय सीसुब बरमसर तथा 54 वर्षीय सीसुब इंदिरा कॉलोनी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी पॉजिटिव गत दिवस पेंडिंग रखी ग...

'सोई सरकार को जगाने के लिए भाजपा लाई हल्ला बोल कार्यक्रम'

Image
जैसलमेर. राजस्थान सरकार की ओर से विद्युत दरों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी किए जाने और अन्य जनसमस्याओं को लेकर विपक्षी भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हल्ला बोल कार्यक्र्रम चलाने का फैसला किया है। इसके तहत 31 तारीख को जैसलमेर जिले में डिस्कॉम के कनिष्ठ, सहायक और अधिशासी अभियंताओं के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को भुलाकर सोई हुई कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शारदा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से लोगों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है, ऐसे समय में राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 1.15 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं पर भार बढ़ाया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से 1400 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य बनाया गया है। यह अन्यायपूर्ण है। कुप्रबंधन की प्रतीक सरकार पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार कुप्रबंधन की प्रतीक बन गई है। कोरोना से निपटने में सरकार पूरी तरह से विफल है। यह न तो लो...

न बुझ रही धोरों की प्यास और न रातें हो रही रोशन

Image
जैसलमेर. जैसलमेर को ख्याति दिलाने और यहां पर्यटन को परवान चढ़ाने में सम के जिन बल खाते धोरों की अहम भूमिका है और जिस जगह के आकर्षण में बंधकर हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं, उस सम सेंड ड्यून्स पर हजारों स्थानीय बाशिंदों और सैलानियों को सरकारी महकमे पीने का मीठा पानी तक मुहैया नहीं करवा रहे हैं। नियमों की ओट में दुबके अधिकारी न लोगों की पुकार सुन पा रहे हैं और न ही राज्य पशु ऊंट की। ऐसे ही यहां बिजली की लाइन खींचकर कहने को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है लेकिन उसमें इतने व्यवधान आते हैं कि रिसोर्ट वालों को हमेशा जनरेटर चलाए रखने पड़ते हैं। मौजूदा समय में स्थानीय लोगों तथा राज्य पशु ऊंटों को फ्लोराइड युक्त खारा पानी पीने की विवशता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा सेंड ड्यून्स से आगे सम, कनोई व सलखा तक नहर का मीठा पानी पहुंचाया जा चुका है। बदल नहीं रहा नियम सम सेंड ड्यून्स पर पीने का शुद्ध और मीठा पानी मुहैया करवाने के बीच एक सरकारी नियम आड़े आ रहा है। जानकारी के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग घर-घर नल कनेक्शन उन्हीं गांवों में जारी कर सकता ह...

'केन्द्र के रवैये से परेशानी में लाखों विद्यार्थी'

Image
जैसलमेर. केन्द्र सरकार के जेईई एवं नीट परीक्षाएं कराने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना दिया। विधायक रूपाराम धनदै ने कहा कि केन्द्र सरकार के अडिय़ल रवैये ने लाखों छात्र-छात्राओं को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे हालात में इन परीक्षाओं का करवाया जाना राष्ट्र की युवा शक्ति के स्वास्थ्य को खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय भी नोट बन्दी और जीएसटी की तरह अदूरदर्शी एवं देश के लिए घातक है। प्रवक्ता चन्द्रशेखर पुरोहित ने बताया कि धरने में प्रधान अमरदीन फकीर ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले के कारण छात्र-छात्राओं में जहां मानसिक तनाव व्याप्त हुआ है, वहीं असम और बिहार जैसे कई प्रदेश अत्यधिक बारिस के कारण बाढ़ के प्रकोप से ग्रस्त है। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश के सभी गैर भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छात्र-छात्राओं की इस मांग पर पूरा समर्थन व्यक्त किया है। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं की ओर से प...

केबिनेट मंत्री से मिले ट्रक यूनियन के पदाधिकारी

Image
रामगढ़. क्षेत्र में आरएसएमएम पर चल रही ट्रक यूनियन की हड़ताल के तहत ट्रक यूनियन पदाधिकारी मंत्री शाले मोहमद से जैसलमेर सर्किट हाउस में मिले और अपनी समस्या बयां की। मंत्री शाले मोहम्मद ने जिला कलेक्टर से वार्ता कर ठेकेदार व जिला कलेक्टर से पुन: मीटिंग कर समस्या का हल निकालने का पूरा भरोसा दिया और हमेसा ट्रक यूनियन के साथ खड़े रहने की बात कही। गौरतलब है कि आर एस एम एम सोनू माइंस में बीते 15 वर्षों से डम्पर एंड डम्पर ट्रक यूनियन से करीब 350 से 400 ट्रक संबंधित है, जो कि सारे स्थानीय लोगों के है। उधर, कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइंस से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक मालिकों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आरएसएमएम सोनू माइंस पर ट्रक यूनियन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिसमें जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदरसिंह, रामगढ़ थानाधिकारी महेंद्रसिंह खीचीएशाहगढ़ थानाधिकारी हजूर खान सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/officials-of-truck-union-...

एक से दूसरे में फैल रहा संक्रमण, दस और पॉजिटिव

Image
जैसलमेर. कोरोना संक्रमण की चपेट में अब धीरे-धीरे जैसलमेर शहर पूरे तौर पर आता नजर आ रहा है। इसके साथ ही पोकरण व आसपास के अन्य गांवों में भी रोजाना इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में दस नए मरीजों का पता चला, जिनमें से आठ जैसलमेर शहर और एक-एक पोकरण व सुथार मंडी के हैं। इनके साथ जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 388 तक पहुंच गया है। सभी पॉजिटिव बीते दिन के पेंडिंग मामलों से निकले। शाम को आई जांच रिपोर्ट में हालांकि कोई पॉजिटिव नहीं आया, लेकिन जैसलमेर क्षेत्र में 71 और पोकरण में 22 जनों की रिपोर्ट पेंडिंग रखी गई है। ऐसे में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढऩे की पूरी आशंका व्याप्त हो गई है। ये आए पॉजिटिव शुक्रवार दोपहर बीते दिन की पेंडिंग सेम्पलों की आई जांच रिपोर्ट में 27 वर्षीय व्यक्ति भाटिया बगेची, 70 साल के बुजुर्ग पटवा हवेली के पास, 36 वर्षीय जेल मार्ग स्थित बीएसएफ से 34 साल का व्यक्ति, तालरिया पाड़ा से 24 वर्षीय युवक, गांधी कॉलोनी से 44 साल के पुलिस लाइन और ढिब्बा पाड़ा से 12 वर्षीय बालक व 16 वर्षीया बालिका सहित 45 साल का सुथार मंडी निवासी व्यक्ति शामिल हैं। कोर...

माउंटआबू जा रहे हैं तो जैसलमेर क्यों नहीं आ रहे मेहमान ?

Image
जैसलमेर. मध्य मार्च के बाद से कोरोना के चलते ठप पड़े जैसलमेर के पर्यटन व्यवसाय को लेकर आशंकाओं के बादल छंटने के स्थान पर और गहरा गए हैं। राजस्थान के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों माउंट आबू, कुंभलगढ़, उदयपुर आदि में देशी सैलानियों की अच्छी आवक होना शुरू हो गई है, लेकिन वे जैसलमेर नहीं पहुंच रहे हैं। गत वीकेंड पर माउंट आबू आदि में तो सभी होटलें हाउसफुल हो गई थी, जबकि जैसलमेर में आज भी ज्यादातर होटलों पर ताले ही लटक रहे हैं। जुलाई के बाद अगस्त माह भी लगभग खत्म होने को है और वर्तमान में जैसलमेर में गिनती के लोग ही घूमने पहुंच रहे हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उनकी नजरें अगले महीने पर है। माना जा रहा है कि 10 सितम्बर तक भी अगर सैलानियों के आने का सिलसिला नहीं बना तो पूरे सीजन पर सवालिया निशान लग जाएगा। यह हैं बड़े कारण पर्यटनविदों की मानें तो अगस्त.सितम्बर के महीनों में जैसलमेर आने वाले अधिकांश देशी सैलानी रामदेवरा और तनोटराय देवी के दर्शनार्थी हुआ करते हैं। कोरोना की वजह से इन दोनों ही प्रसिद्ध मंदिरों को अभी खोला नहीं गया है। रामदेवरा का मेला भी इस बार आय...

धंस गई पटरी, फंस गई मालगाड़ी

Image
जैसलमेर/रामगढ़. लंबे अरसे बाद लाइम स्टोन परिवहन के लिए शुरू की गई सोनू-हमीरा रेल लाइन को लेकर उम्मीदों को उस समय झटका लगा, जब गुरुवार अपराह्न को सोनू रेलवे प्लेटफार्म संख्या-एक पर पटरी एकाएक धंस गई। उस दौरान लाइम स्टोन से भरी जा रही मालगाड़ी भी वहां फंस गई। मामला बढ़ता देख जेसीबी से प्लेटफार्म को तोड़ा गया, मालगाड़ी को गुरुवार देर रात तक निकालने की कवायद की गई। करीब 24 घंटे तक मालगाड़ी फंसी रही, उसके बाद गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुई। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से करीब 57 किलोमीटर दूर व रामगढ़ कस्बे से 17 किलोमीटर दूर की यह घटना होने के बाद शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर-२ पर खड़ी व लाइम स्टोन परिवहन के लिए चौथे फेरे के लिए तैयार मालगाड़ी को रवाना करने से पहले ऐहतियात के तौर पर प्लेटफार्म की कपिंग तोड़ दी गई। इस कार्य में बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए, ताकि मालगाड़ी फंसे नहीं और उसको रवाना करने में कोई दिक्कत न हो। शुक्रवार को जब यह संवाददाता मौके पर पहुंचा तो निर्माण कार्य स्थल पर आरएसएमएम व रेलवे के अधिकारी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पटरी बिछाई गई है, वह जमीन बारिश के ...

14 जने और पॉजिटिव, 378 पर पहुुंचा कुल आंकड़ा

Image
जैसलमेर. जैसलमेर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में जैसलमेर क्षेत्र के 14 जने और पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 378 हो गया है। दूसरी ओर जैसलमेर की बीसानी पाड़ा निवासी वृद्धा की कोरोना से जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से एम्स में वेंटिलेटर पर थी। जानकारी मिली है कि उनका गुरुवार को कोविड.19 की प्रक्रिया के अनुसार जोधपुर में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस वृद्धा के एक पुत्र की गत दिनों जैसलमेर में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी तथा परिवार के तीन और पुरुष जोधपुर में पॉजिटिव आने के बाद उपचाराधीन हैं। हालांकि उनकी स्थिति बेहतर बताई गई है। फिर फूटा कोरोना बम स्वर्णनगरी में गुरुवार सुबह एक बार फिर कोरोना का मानो बम फूटा। बीती रात पेंडिंग रखे गए व्यक्तियों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मोहता पाड़ा निवासी एक ही परिवार की 80 55 और 34 वर्षीया महिलाएं शामिल हैं। अन्य संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल जोधपुर मार्ग के 32ए 37 और 52 तथा बल के डाबला में कार्यरत 50 और 52 साल के जवान, इंदिरा कॉलोनी...

कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन आज से

Image
जैसलमेर. कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में होने जा रहे आंदोलन को लेकर जिले में विद्युत विभाग के विभिन्न अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा ने कहा कि उपखंड मुख्यालय पर धरना व 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से फ्यूल चार्ज, स्थाई शुल्क के माध्यम से कोरोना काल जैसी इन विकट परिस्थितियों में प्रदेश की जनता पर 1 हजार 40 करोड़ का अतिरिक्त भार डालकर कोढ़ में खाज का कार्य कर रही है। ऐसे में हर उपभोक्ता पर 500 से 2000 रुपए तक प्रतिमाह का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिला पदाधिकारियों की बैठक के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, सूरजगढ़ झुंझुनू विधायक सुभाष पूनिया का जैसलमेर प्रवास पर भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया । प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी, साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को गतिशील रखने के ल...

480 गर्भवती महिलाओं व 1,340 बच्चों का टीकाकरण

Image
जैसलमेर. जिले में अगस्त माह के चतुर्थ गुरुवार को चिकित्सा विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर विभागीय कार्मिकों द्वारा मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु ने बताया कि जिले भर में एएनएम, आशाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थलों पर कुल 166 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। डॉ. साहु ने बताया कि जिले में आयोजित 166 टीकाकरण सत्रों मे 480 गर्भवती महिलाओं एवं 1, 340 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच व परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु व डॉ. अशोक विश्नोई ने सीएचसी सांकड़ा, उप स्वास्थ्य केन्द्र चौक, सनावडा, मदासर, रासला व आकल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कड़वासरा ने पीएचसी देवीकोट, सांगड़ एवं सीएचसी फतेहगढ़ में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।...

क्रमिक भूख हड़ताल का आठवां दिन, दिखाई ताकत

Image
रामगढ़. कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइन्स से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक मालिकों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी है। इस दौरान सुभान खान, आड़ू खान, शैतानराम, केशराराम, जुगतसिंह व शैतानसिंह भूख हड़ताल पर रहे। इसी बीच जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर नहीं पहुंचने से यूनियन की ओर से रोष जताया गया। गुरुवार को आरएसएमएम सोनू माइंस पर जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भीड़ हो गई। सत्ता व विपक्ष, दोनों एक जगह उधर, आरएसएमएम सोनू माइंस पर वर्तमान सरकार के प्रतिनिधि और विपक्षी दल के नेता एक ही जगह पर बैठे। उन्होंने ट्रक संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग वाजिब है तथा वह ट्रक यूनियन के साथ है। धरना स्थल पर जैसलमेर विधायक रूपाराम, पूर्व विधायक सांगसिंह, छोटूसिंह, पूर्व प्रधान अमरदीन, समाजसेवी किशनगिरी, आईदानसिंह, कंवराजसिंह खींवसर आदि मौजूद थे। सभी ने ट्रक यूनियन का साथ देने का वादा किया ठेकेदार के ट्रक बंद करवाने की मांग धरना स्थल पर पहुंचे नेताओ से ट्रक यूनियन ने मांग की कि ठेकेदार के ट्रको को बंद करवाया जाए। विधायक रूपाराम ने ...

हटा तारीखों का जाल, पूरा हुआ सात वर्ष पुराना प्रोजेक्ट

Image
जैसलमेर. अब तक तारीखों में उलझा रहा करीब सात वर्ष पुराना करीब 400 करोड़ का प्रोजेक्ट आखिर पूरा हुआ। अब लाइन स्टोन की नियमित ढुलाई सोनू स्टेशन से की जाएगी। जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर लाइन स्टोन के लगने वाले ढेर अब बीते जमाने की बात हो गए हैं तथा क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण भी बंद हो जाएगा और जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर सांस लेना आसान हो सकेगा। गौरतलब है कि गत 20 दिसंबर २0१९ को करीब ५६ किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पर इंजन ट्रायल हुआ, जो १०० किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा। ट्रायल पूर्ण होने के करीब 8 माह बाद सरहदी जैसलमेर जिले के सोनू गांव से सीधे मालगाड़ी के जरिए लाइम स्टोन देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने की कवायद पूर्ण हुई। सोनू से हमीरा तक बिछाई गई नई रेल लाइन पर पहली बार मालगाड़ी दौड़ी। इस मालगाड़ी में रखा लाइम स्टोन यहां से 1600 से ज्यादा किलोमीटर की दूरी पर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर भेजा गया। गौरतलब है कि पूर्व में आरएसएमएमएल का लाइम स्टोन वहां से ट्रकों में लोड होकर जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचता था तथा यहां से बाहरी राज्यों के लिए मालगाडिय़ों में भरकर भेजा जाता। अब सोनू से हमीरा ग...

किसानों ने फिर किया जीएसएस पर प्रदर्शन

Image
लाठी. क्षेत्र के किसानों ने विद्युत संबंधी समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को पुन: जीएसएस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद डिस्कॉम के सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। क्षेत्र के हाजी नसरदीन, हाजी रमजानखां, मीरखां, हाजी समसदीन, शाले मोहम्मद, लतीफखां, समसेखां, हाजी दाऊदखां, कम्भीरखां, कमालखां, इनायतखां, इमामदीन, सुमारखां, दोस्त मोहम्मद, इब्राहिमखां, हकीमखां, रहमतुल्लाखां, रशीदखां, अलीखां, मल्लूकखां, असकरखां, रेंवताराम, आंबाराम, कुतुबदीन, नवाबखां सहित बड़ी संख्या में किसान बुधवार को डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि फीडर संख्या एक से लाठी व सोढ़ाकोर के करीब 120 नलकूूप जुड़े हुए है। जिनकी संख्या अधिक होने के कारण पर्याप्त वॉल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है तथा आए दिन जलकर खराब हो रहे है। बुआई की सीजन भी निकल रही है और किसान न तो बुआई कर पा रहे है, न ही सिंचाई। इस संबंध में किसानों की ओर से एक सप्ताह पूर्व भी आंदोलन किया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को उनकी ओर से धरना शुरू किया ...

जैसलमेर में अब कोरोना का महाविस्फोट, 26 नए संक्रमित

Image
जैसलमेर. कोरोना का अब महाविस्फोट हुआ है। बुधवार को 26 नए संक्रमित पाए गए, यह आंकड़ा एक ही दिन में अब तक का सर्वाधिक है। पोकरण क्षेत्र में एक पाॅजिटिव बीती रात को सामने आया था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 364 हो गई है। इतनी बड़ी तादाद में पाॅजिटिव केसेज के सामने आने से आमजन में जहां भय का माहौल गहरा रहा है वहीं चिकित्सा महकमे के भी हाथ-पांव फूलने तय है। संक्रमितों में पांच सीसुब के जवान जैसलमेर क्षेत्र में पाए गए पाॅजिटिव में 5 जने सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जोधपुर मार्ग स्थित सीसुब के 30 साल के दो, 31 व 34 वर्ष का एक-एक जवान पाॅजिटिव आया है तो 36 साल का जवान सीसुब डाबला का है। ऐसे ही 45 वर्षीय एक व्यक्ति आशायच गांव का निवासी है। शहर में गांधी काॅलोनी 26, 18 और 27 साल के तीन पुरुष व 10 साल की एक बच्ची, ढिब्बा पाड़ा में 31 साल, किले ऊपर कुंड पाड़ा में 38 साल, बबर मगरा में 27 व 36 वर्ष, गफूर भट्ठा में 43 वर्षीया महिला संक्रमित पाई गई है। एयरफोर्स सर्किल के पास 27 वर्षीय, सांवल काॅलोनी में 40 वर्षीय, हमीरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत 26 वर्षीय,...

सोनू से सीधे भिलाई गया लाइम स्टोन

Image
जैसलमेर. जिले के सोनू गांव से सीधे मालगाड़ी के जरिए लाइम स्टोन देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने का सपना बुधवार को पूरा हो गया। सोनू से हमीरा तक बिछाई गई नई रेल लाइन पर पहली बार मालगाड़ी दौड़ी। इस मालगाड़ी में रखा लाइम स्टोन यहां से 1600 से ज्यादा किलोमीटर की दूरी पर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर जाएगा। नई लाइन पर मालगाड़ी को रवाना करने के मौके पर जैसलमेर रेलवे स्टेशन के अधिकारी और तकनीकी स्टाफ आदि मौजूद था। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि पहली रैक को सोनू से आईआईएसडी भिलाई भेजा गया है। यह शाम करीब सवा छह बजे रवाना हुई। जिससे रेलवे को 1.२३ करोड़ का राजस्व मिलेगा। इसी तरह से दूसरी रैक झारखंड राज्य के बोकारो के लिए लोड की जा रही है। जिससे रेलवे को 1.30 करोड़ की कमाई होगी। गौरतलब है कि पूर्व में आरएसएमएमएल का लाइम स्टोन वहां से ट्रकों में लोड होकर जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचता था तथा यहां से बाहरी राज्यों के लिए मालगाडिय़ों में भरकर भेजा जाता। अब सोनू से हमीरा गांव तक नई रेल लाइन बिछ जाने के बाद संयंत्र से सोनू गांव तक ही ट्रकों में माल भरकर लाया जाएगा और वहां ...

शहरों में कोरोना की आंच से झुलसों को गांवों में महानरेगा की छांव

Image
जैसलमेर. रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर अन्य राज्यों के शहरों तक गए प्रवासी परिवारों को कोरोना के चलते फिर से अपनी मिट्टी में लौटना पड़ा है और जिन गांवों को वे कभी छोड़ गए थे, वहां अपनों के बीच रहते हुए वे मजदूरी हासिल कर पा रहे हैं। ऐसे परिवारों के साथ अन्य लोगों के लिए महानरेगा योजना रोजी-रोटी का बड़ा जरिया बन गई है। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में इन दिनों हजारों परिवार इस रोजगार प्रदाता योजना से जुड़कर इज्जत की रोटी कमा पा रहे हैं। योजना के चलते मौजूदा दौर में शहर से ज्यादा खुशहाल और निश्चिंत गांव बने हुए हैं। रोजगार व मजदूरी देने में जैसलमेर आगे कोरोना महामारी ने शहरों से कई किस्म के रोजगारों को या तो पूरी तरह से खत्म कर दिया अथवा उनमें मिलने वाला मेहनताना कम हो गया। दूसरी तरफ जैसलमेर जिले में महानरेगा योजना से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और काम के बदले मिलने वाली मजदूरी भी राजस्थान राज्य के औसत से ज्यादा है। जैसलमेर में वर्तमान में महानरेगा के तहत 44 हजार 206 लोगों को रोजगार पर लगाया हुआ है। इनमें जैसलमेर पंचायत समिति में 18821, सम में 15519 और सांकड़ा में 9866 को रोजगार दि...

गैस सिलेण्डर फटने से लगी आग, झोंपा व सामान जला

Image
नोख. क्षेत्र के टावरीवाला गांव में स्थित एक ढाणी में मंगलवार को सुबह अचानक आग लगने से गैस सिलेण्डर फट गया। जिससे झोंपा व उसमें रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। टावरीवाला निवासी धनसिंह व उसका परिवार रात में खाना खाकर सो गया। उसकी पत्नी व बच्चे आंगन में सो रहे थे। अलसुबह करीब चार बजे अचानक झोंपे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोंपा व सामान धूं-धूं कर जलने लगे। आग की लपटें देखकर परिवारजन घर से बाहर आ गए और यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने महिलाओं व बच्चों को घर से दूर भगा दिया तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान झोंपे में रखा एक गैस सिलेण्डर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे ग्रामीणोंं में एकबारगी हड़कंप मच गया। गैस सिलेण्डर फटने से कमरे के दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें आ गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत कर झोंपे में लगी आग पर काबू किया। आग से झोंपा व सामान जलकर नष्ट हो गए। गैस सिलेण्डर फटने से कोई चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस भी टावरीवाला पहुंची तथा मौका मुआयना किया। source https://www.pa...

6 हजार गुरुजी लगा रहे खाली स्कूल के चक्कर!

Image
दीपक व्यास जैसलमेर. वैश्विक महामारी कोविड.19 के बढ़ते प्रकोप के बावजूद मानव संसाधन विकास मंत्रालय की गाइडलाइन में शिक्षा विभाग से जुड़े दिशा निर्देशों की सरकारी तंत्र की ओर से कितनी पालना की जा रही है, इसकी बानगी कोरोना संकट में बिना विद्यार्थियों के खाली पड़े स्कूल जा रहे शिक्षकों के रूप में देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि सरहदी जैसलमेर जिले का गांव हो या शहर, कोई भी कोना कोराना से अछूता नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को कोरोना से बचाने के लिए अवकाश के बीच शिक्षकों को विद्यालयों में तय समय में रहने के फरमान से जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। इन सबके बीच शिक्षक वर्ग में भी स्वास्थ्य पर कोरोना के मंडरा रहे खतरे को देखते हुए विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। केन्द्र की गाइडलाइन के विरुद्ध शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होम की बजाय स्कूल बुलाया जा रहा है। केन्द्र की गाइड लाइन में 31 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं आदि बंद है। राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 31 अगस्त तक बंद रखने को कहा है, लेकिन शैक्षणिक स्टाफ को लगातार बुलाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अन...

घड़ी-घड़ी लगी बारिश की झड़ी, पानी-पानी हुआ जैसाण

Image
जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के बाशिंदों की मंगलवार को लंबे समय से बनी बारिश की ख्वाहिश आखिरकार पूरी हुई। स्वर्णनगरी सहित जिले भर में हुई झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया, वहीं आमजन को भी गर्मी व उमस से राहत दिलाई। स्वर्णनगरी में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और बारिश होने के आसार बने। इस बार बादलों ने इस बार स्थानीय बाशिंदों को निराश नहीं किया। कभी धीरे तो कभी तेज गति से रुक-रुककर बारिश का दौर दोपहर तक चलता रहा। स्थानीय बाशिंदों ने नहाने का लुत्फ उठाया। शहर के गोपा चौक, गड़ीसर मार्ग, आसनी रोड, सदर बाजार, जिंदनी चौक, कचहरी रोड, गांधी चौक, हनुमान चौराहा सहित गली-मोहल्ले पानी से तरबतर हो गए। सम मार्ग, आफिसर्स चौराहा, कलक्ट्रेट मार्ग सहित कई निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बादल बरसे। मोहनगढ़ कस्बे में बारिश के दौरान बच्चों ने नहाने का आनंद लिया। पोकरण क्षेत्र में भी मौसम ने करवट ली। अलसुबह 4:30 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिला मुख्यालय के समीप चांधन कस्बे में भी बारिश से मौसम खुशगवार...

हड़ताल का नौंवा दिन, धरना स्थल पर पहुंच पूर्व जिला प्रमुख

Image
हड़ताल का नौंवा दिन, धरना स्थल पर पहुंच पूर्व जिला प्रमुख रामगढ़. कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइंस से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक संचालकों की हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। सोमवार को क्रमिकभूख हड़ताल पर बैठने वालों में ट्रक संचालक कैलाशराम, आरभ खान, उर्स खान, चंदनसिंह, महेंद्रसिंह व मनोहरसिंह शामिल थे। इस दौरान ट्रक यूनियन को जैसलमेर विधायक का भी समर्थन मिला तथा जैसलमेर पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल सोमवर को आरएसएमएम सोनू माइंस के आगे चल रही क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर पहुंची। ट्रक संचालकों को उनका हक दिलाने का उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन की मांग को पूरा करवाएंगे। जैसलमेर विधायक अभी जयपुर में है और जैसे ही जयपुर से लौटेंगे तब वह आपके बीच आकर आपकी समस्या हल करेंगे। गौरतलब है कि आरएसएमएम सोनू माइंस में बीते 15 वर्षों से डम्पर एंड डम्पर ट्रक यूनियन से करीब 350 से 400 ट्रक संबंधित है, जो कि सारे स्थानीय लोगों के है। हर बार ठेकेदार टेंडर मिलने के बाद यहां बनी हुई ट्रक यूनियन से ढुलाई दरों को लेकर-विचार विमर्श करने...

रामदेवरा आने से पहले ही लौटाए जा रहे श्रद्धालु, तो पोकरण में बढ़ी चहल-कदमी

Image
पोकरण . उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़, सड़कों पर लम्बा रैला, दो किमी तक लम्बी श्रद्धालुओं की कतारें, बाबा के जयकारों से गूंज रहा रुणीचा...। ऐसे ही कुछ नजारे बीते वर्षों में मेले के दौरान रामदेवरा में नजर आते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की महामारी ने हालात को पूरी तरह से बदल दिया है। वर्तमान में रामदेवरा मंदिर बंद पड़ा है, तो देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस समझाइश कर पुन: लौटा रही है। जिससे इस बार रामदेवरा में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। गौरतलब है कि भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार बाबा रामदेव की समाधि रामदेवरा में स्थित है। यहां माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक मेले का आयोजन होता है। इस बार पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण की महामारी चल रही है। ऐसे में ***** मेले को स्थगित किया गया है। दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की आवक लगातार जारी है, लेकिन पुलिस उन्हें पुन: लौटा रही है। पुलिस ने की है कड़ी नाकाबंदी इस बार मेले को स्थगित करने के बाद प्रशासन व पुलिस ने व्यवस्थाओं को कड़ा कर दिया है। मेले के स्थगित होने के कारण कोई भी श्रद्धालु रामदेवरा नहीं पहुंचे, इसकेे लिए उन्हें समझा...