किसानों ने फिर किया जीएसएस पर प्रदर्शन

लाठी. क्षेत्र के किसानों ने विद्युत संबंधी समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को पुन: जीएसएस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद डिस्कॉम के सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। क्षेत्र के हाजी नसरदीन, हाजी रमजानखां, मीरखां, हाजी समसदीन, शाले मोहम्मद, लतीफखां, समसेखां, हाजी दाऊदखां, कम्भीरखां, कमालखां, इनायतखां, इमामदीन, सुमारखां, दोस्त मोहम्मद, इब्राहिमखां, हकीमखां, रहमतुल्लाखां, रशीदखां, अलीखां, मल्लूकखां, असकरखां, रेंवताराम, आंबाराम, कुतुबदीन, नवाबखां सहित बड़ी संख्या में किसान बुधवार को डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि फीडर संख्या एक से लाठी व सोढ़ाकोर के करीब 120 नलकूूप जुड़े हुए है। जिनकी संख्या अधिक होने के कारण पर्याप्त वॉल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है तथा आए दिन जलकर खराब हो रहे है। बुआई की सीजन भी निकल रही है और किसान न तो बुआई कर पा रहे है, न ही सिंचाई। इस संबंध में किसानों की ओर से एक सप्ताह पूर्व भी आंदोलन किया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर बुधवार को उनकी ओर से धरना शुरू किया गया। एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद सूचना मिलने पर डिस्कॉम के सहायक अभियंता मनीषकुमार लाठी पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की तथा समझाइश कर एक सप्ताह में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। जिस पर किसानों ने आंदोलन समाप्त किया।

किसानों ने फिर किया जीएसएस पर प्रदर्शन

source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/farmers-again-demonstrated-on-gss-6364203/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां