जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर
जैसलमेर. जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने जल जीवन मिशन के घर-घर जल कनेक्शन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे मिशन मोड से कार्य प्रारंभ करवाकर जिले में घर-घर जल कनेक्शन के कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने वृहद परियोजनाओं में जिन गांवों के लिए कार्य स्वीकृत हो गए है, उनमें शीघ्र ही निविदाएं जारी कर कार्य आदेश जारी कराएं, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति आए। जिला कलक्टर डॉ. सिंह शुक्रवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन एवं अटल भू-जल योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी के साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारी, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। वृहद परियोजनाओं में लाए प्रगति जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले की वृहद परियोजनाओं के साथ ही अन्य परियोजनाओं के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित किए गए कार्यों स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना में गति से कार्य लावे ताकि लोगों को घर-घर जल कनेक्...