24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के तहत यज्ञ विज्ञान व व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन
जैसलमेर. गायत्री परिवार की युवा इकाई डिवाइन इंडिया यूथ एसोशिशन दिया की ओर से आदर्श विद्या मंदिर में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के तहत लगाई गई यज्ञ विज्ञान व व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन नगरपरिषद पार्षद कमलेश छंगाणी और भंवरलाल जोशी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीया के जिला संयोजक नरेंद्रसिंह डांगरी ने बताया कि पूरे विश्व में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के नेतृत्व में यज्ञ पर वैज्ञानिक शोध किए जा रहे है, जिनके परिणामों को प्रदर्शनी में अवगत कराया गया है। यज्ञ की ओर से प्रदूषण कम करने ए वायुमंडल में बैक्टीरिया को कम करने और विभिन्न रोगों के उपचार के लिए सहायक होने के लिए आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। कोरोना महामारी में भी बचाव के लिए यज्ञ के सकारात्मक प्रभावों को बहुत चिकित्सकों ने स्वीकार किया है। यज्ञ से मधुमेह, हृदय रोग, थायराइड, मिर्गी, मानसिक अवसाद जैसे रोगों के उपचार के लिए विशिष्ट औषधियों से निर्मित यज्ञ सामग्री और यज्ञ चिकित्सा विधि भी प्रदर्शित की गई है। उद्घाटन अवसर पर डॉ. दामोदर खत्री, डॉ. उमेश, डॉ. भगवानदास, पवन वैष्णव, हीरालाल साधवानी, अमृत भूतड़ा, चंद्रभान खत्री, रमन सोनी, गायत्री परिवार ट्रस्टी महेश कुमार सहित दीया के मुकुट शर्मा, महिपालसिंह, गगेंद्र सिंह, राजेश राठौड़, शारदा खत्री, किरण कंवर, ज्योति कंवर, अनीता शर्मा, आशुसिंह, राजेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे। वासन मुक्ति प्रदर्शनी से प्रभावित हो लोगों ने व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य आईदानसिंह पारेवर ने नगर के युवाओं, चिकित्सकों, बुद्धिजीवी वर्ग से भारतीय संस्कृति की अनुपम यज्ञ विज्ञान की विधाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए 23 मई तक चलने वाली प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए आह्वान किया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/inauguration-of-yagya-science-and-addiction-freedom-exhibition-under-2-7545837/
Comments
Post a Comment