Posts

जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने जल जीवन मिशन के घर-घर जल कनेक्शन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे मिशन मोड से कार्य प्रारंभ करवाकर जिले में घर-घर जल कनेक्शन के कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने वृहद परियोजनाओं में जिन गांवों के लिए कार्य स्वीकृत हो गए है, उनमें शीघ्र ही निविदाएं जारी कर कार्य आदेश जारी कराएं, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति आए। जिला कलक्टर डॉ. सिंह शुक्रवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन एवं अटल भू-जल योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी के साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारी, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। वृहद परियोजनाओं में लाए प्रगति जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले की वृहद परियोजनाओं के साथ ही अन्य परियोजनाओं के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित किए गए कार्यों स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना में गति से कार्य लावे ताकि लोगों को घर-घर जल कनेक्...

24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के तहत यज्ञ विज्ञान व व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन

Image
जैसलमेर. गायत्री परिवार की युवा इकाई डिवाइन इंडिया यूथ एसोशिशन दिया की ओर से आदर्श विद्या मंदिर में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के तहत लगाई गई यज्ञ विज्ञान व व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन नगरपरिषद पार्षद कमलेश छंगाणी और भंवरलाल जोशी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीया के जिला संयोजक नरेंद्रसिंह डांगरी ने बताया कि पूरे विश्व में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के नेतृत्व में यज्ञ पर वैज्ञानिक शोध किए जा रहे है, जिनके परिणामों को प्रदर्शनी में अवगत कराया गया है। यज्ञ की ओर से प्रदूषण कम करने ए वायुमंडल में बैक्टीरिया को कम करने और विभिन्न रोगों के उपचार के लिए सहायक होने के लिए आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। कोरोना महामारी में भी बचाव के लिए यज्ञ के सकारात्मक प्रभावों को बहुत चिकित्सकों ने स्वीकार किया है। यज्ञ से मधुमेह, हृदय रोग, थायराइड, मिर्गी, मानसिक अवसाद जैसे रोगों के उपचार के लिए विशिष्ट औषधियों से निर्मित यज्ञ सामग्री और यज्ञ चिकित्सा विधि भी प्रदर्शित की गई है। उद्घाटन अवसर पर डॉ. दामोदर खत्री, डॉ. उमेश, डॉ. भगवानदास, पवन वैष्णव, हीरालाल साधवानी,...

Video: कान्स से जैसलमेर लौटने पर मामे खां का जोरदार स्वागत हुआ

Image
जैसलमेर. जैसलमेर की माटी के लोक कलाकार मामे खां कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के बाद शनिवार को जैसलमेर पहुंचे और यहां पर उनका लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। मामे खां का जगह-जगह हुए स्वागत में उन्हें शॉल ओढ़ाई गई तथा माल्यार्पण किया गया। मामे खां ने इस मौके पर भाव विह्वल होते हुए कहा कि लोक संगीत ने उन्हें बॉलीवुड से लेकर कान्स तक सफर करवाया और आज वे जो कुछ भी हैं, मरुधरा की लोकगीत-संगीत की सुदीर्घ परम्परा की बदौलत हैं। मामे खां ने कहा कि शास्त्रीय संगीत हो या फिल्मी संगीत सभी लोक संगीत से ही निकले हैं। हमारे पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी इस संगीत को आगे बढ़ाते हुए आए हैं। यजमानों ने इसे जीवित रखने में योगदान दिया। उन्होंने नवोदित कलाकारों से कहा कि वे भरपूर लगन और पूर्णतया समर्पित भाव से अपनी कला का परिष्कार करें। जिले के सत्तो गांव के बाशिंदे मामे खां ने कहा कि कान्स में बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियों के बीच रेड कारपेट पर वॉक करना किसी सपने के सच होने जैसा था। यह एक अद्भुत अनुभव था। जगह-जगह किया स्वागत मामे खां का कान्स से जैसलमेर आगमन पर यहां जगह-जगह स्वागत किया गया। उनका स्वागत ...

राजीव गांधी के बलिदान का देश रहेगा सदैव ऋणी: तंवर

Image
जैसलमेर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संचार क्रांति के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आरंभ में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई व दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने राजीव गांधी को स्वप्नदृष्टा बताते हुए कहा कि देश के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री ने भारत को 21 वीं सदी में ले जाने, संचार क्रांति करने वाले, देश में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की स्थापना की साथ ही देश में आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर शांति कायम की। देश राजीव गांधी के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल ने कहा की राजीव गांधी ने देश की आधी आबादी महिला को सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व देते हुए महिलाओं को पंचायत राज में आरक्षण दिया। उनके युवा सपने देश को आगे बढ़ाने में ...

Video: योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं - मंत्री

Image
नोख. केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शालेह मोहम्मद ने शनिवार को नोख सहित मदासर व चिन्नू गांवों का दौरा कर जनसमस्याऐं सुनी । दोपहर बाद राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रतिभासिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी शुभमंगला, उपखंड अधिकारी राजेश विश्नोई, वृताधिकारी कैलाश विश्नोई, पूर्व उपप्रधान भंवरलाल विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई शुरू की । इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबध है । राज्य सरकार विधुत उपभोक्ताओं के लिए राहत दे रही है । खासकर कम उपभोग के उपभोक्ताओं व किसानों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रही है । उन्होंने कहा कि नोख में जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही हर घर नल कनेक्शन दिया जाएगा । उन्होंने कहा केंद्र सरकार व जलशक्ति मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्यों में केंद्र सरकार 90% हिस्सा दे रही है और मरुस्थल में ऐसा नहीं हो रहा है । जिससे सांसद व केबिनेट मंत्री के क्षेत्र में लोगों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है । उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार वि...

सूरज की तल्ख किरणों ने किया बेहाल, पारा फिर पहुंचा 45 पार

Image
जैसलमेर. सरहदी जिले में आंधी व बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत दो दिन में ही गुम हो गई और जैसलमेर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को दिन की शुरूआत के साथ ही सूरज की तिखी किरणों ने हमला बोल दिया व लोगों को दिन भर राहत नहीं मिल पाई। चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिन भर परेशान किए रखा। सुबह दस बजने से पहले ही लू के थपेड़े शुरू हो गए, जो दोपहर होते-होते आकाश से अंगारे बरसने जैसी गर्मी का अहसास करवाने लगे। दोपहर में भीषण गर्मी का हाल यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन किए। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उफ् ये गर्मी...! पोकरण. क्षेत्र में चल रहा भीषण गर्मी व लू के थपेड़ोंं का दौर लगातार जारी है। दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें आग उगलने लगती है। दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप इतना तेज हो जाता है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। जिससे आमजन का बेहाल हो रहा है। रविवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणे...

प्रताडि़त करने पर मामला दर्ज, डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

Image
पोकरण. क्षेत्र के जोजरा डिडाणिया निवासी एक महिला ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर पति, ससुर व जेठ के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जोजरा की ढाणी डिडाणिया निवासी सफीया खातुन पुत्री छोटूखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका विवाह केरावा निवासी अब्दुल खुदुस पुत्र रमजानखां के साथ आठ वर्ष पूर्व किया गया था। शादी के चार माह बाद दहेज कम लाने पर पति अब्दुल खुदुस, ससुर काजी रहमानखां व जेठ अब्दुल कदीर ने उसके साथ मारपीट की। तब उसने अपने पिता से कुछ रुपए लाकर दिए। एक अप्रेल को तीन लाख रुपए मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और टांके में डालकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर अपने पिता के घर आ गई। चार मई को सुबह 11 बजे वह अपने पिता के घर के आगे खड़ी थी। इस दौरान पति, जेठ व ससुर थ्री-व्हीलर टैक्सी से आए और उसके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर हबीब व रमजानखां आए और बीच बचाव कर छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक किलो डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार पोकरण. क्षेत्र की भणियाणा पुलिस ने एक किलो अवैध डोडापोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर माम...