प्रताडि़त करने पर मामला दर्ज, डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

पोकरण. क्षेत्र के जोजरा डिडाणिया निवासी एक महिला ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर पति, ससुर व जेठ के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जोजरा की ढाणी डिडाणिया निवासी सफीया खातुन पुत्री छोटूखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका विवाह केरावा निवासी अब्दुल खुदुस पुत्र रमजानखां के साथ आठ वर्ष पूर्व किया गया था। शादी के चार माह बाद दहेज कम लाने पर पति अब्दुल खुदुस, ससुर काजी रहमानखां व जेठ अब्दुल कदीर ने उसके साथ मारपीट की। तब उसने अपने पिता से कुछ रुपए लाकर दिए। एक अप्रेल को तीन लाख रुपए मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और टांके में डालकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर अपने पिता के घर आ गई। चार मई को सुबह 11 बजे वह अपने पिता के घर के आगे खड़ी थी। इस दौरान पति, जेठ व ससुर थ्री-व्हीलर टैक्सी से आए और उसके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर हबीब व रमजानखां आए और बीच बचाव कर छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

एक किलो डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
पोकरण. क्षेत्र की भणियाणा पुलिस ने एक किलो अवैध डोडापोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। भणियाणा पुलिस के अनुसार थानाधिकारी खेताराम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पदरोड़ा फांटा पहुंचकर रातडिय़ा-भणियाणा मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान रातडिय़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आ रहा था। पुलिस को देखकर वह बाइक को वापिस घुमाने लगा। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सरदारसिंह की ढाणी निवासी बागाराम पुत्र अमलखराम मेघवाल बताया। मोटरसाइकिल के साइड में बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो अवैध डोडापोस्त बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डोडापोस्त जब्त किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/case-registered-for-harassment-for-dowry-7518603/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां