Posts

Showing posts from April, 2021

तीन मरीजों ने तोड़ा दम, पांच हजार पार कोरोना

Image
जैसलमेर. जिले में कोरोना संकट गुरुवार को और गहरा गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक महिला सहित दो युवक शामिल हैं। दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या में उछाल का दौर बना हुआ है और 375 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। 1239 जनों की रिपोर्ट में ये पॉजिटिव आए हैं और इस तरह से पॉजिटिविटी दर 30.26 प्रतिशत रही। जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा पांच हजार के पार 5167 हो गया है। इनमें आधे से ज्यादा मरीज तो चालू अप्रेल महीने में ही सामने आ गए हैं। इससे कोरोना की भयावहता साफ दिखाई दे रहा है। संक्रमितों में जैसलमेर शहर के करीब एक तिहाई निवासी शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि 122 जने जैसलमेर शहर, 87 जैसलमेर ब्लॉक के ग्रामीण, 124 सम ब्लॉक, 37 पोकरण ग्रामीण और पांच जने पोकरण शहरी क्षेत्र के बाशिंदे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रेल महीने की 28 तारीख तक कुल 214 जने कोरोना से रिकवर हुए हैं। उधर, जैसलमेर स्थित जवाहर चिकित्सालय में सुबह भोपा गांव निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे जोधपुर में पूर्ण उपचार नहीं मिलने की स्थिति में जैसलमेर लाया गया ...

30 एमटी क्षमता के 3 टैंकरों से प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन को मिलेगा सम्बल

Image
जैसलमेर. कोरोना महामारी के मौजूदा दौर में प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन के लिए जैसलमेर जिले की ओर से भी राज्य सरकार को तीन ऑक्सीजन टैंकरों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में ऑक्सीजन टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराने की आवश्यकता के मद्देनजऱ जिला कलक्टर आशीष मोदी की त्वरित पहल पर केवल चंद घंटों में ही न केवल इन टैंकरों का प्रबन्ध हो गया बल्कि टैंकरों की पहुंच भी सुनिश्चित हो गई। गौरतलब है कि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही कार्यवाही के दौरान जिला कलक्टर मोदी ने जैसलमेर जिले में उपलब्ध टैंकरों की जानकारी ली। इस पर सामने आया कि ऑयल इण्डिया लि. कंपनी के पास इस तरह के टैंकर उपलब्ध हैं। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर ने जैसलमेर के उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी तथा जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम को बुधवार शाम जिला मुख्यालय से 180 किलोमीटर दूर सीमा क्षेत्र में अवस्थित डंडेवाला क्षेत्र में भेजा। इनके साथ रामगढ़ पुलिस की टीम भी थी। अधिकारियों ने ऑल कंपनी के प्रबंधन से टैंकरों के बारे में जानकारी ली और रात भर ...

थाना क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं करवाने पर थानाधिकारी सदर एवं रामदेवरा लाइन हाजिर

Image
जैसलमेर. जिले के दो पुलिस थाना क्षेत्रों में कोविड.19 गाइडलाइन की पालना न करवाना दो थानाधिकारियों केा भारी पड़ गया। दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। कोविड.19 वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार व गृह विभाग की ओर से जारी दिशा.निर्देशों की पालना एवं कार्रवाई नहीं करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कपूराराम एवं थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा दलपतसिंह को लाइन हाजिर किया गया। दोनों थानाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू क गई है। गाजी फकीर के निधन पर अंतिम यात्रा में गाइडलाइन की पालना नहीं होन पर कार्रवाई पुलिस थाना सदर क्षेत्र में गत 27 अप्रेल को गाजी फकीर के निधन होने की सूचना होने और अंतिम यात्रा में अत्यधिक आमजन के शामिल होने की पूर्ण संभावना के बावजूद लापरवाही बरती गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह के अनुसार पुलिस थाना सदर हल्का क्षेत्र में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कपूरा राम का दायित्व था कि वह कोविड.19 वैश्विक महामारी एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन मे दिए गए निर्देशानुसार अंतिम यात्...

42 जने मिले कोरोना पॉजिटिव, 248 जनों के लिए सैम्पल

Image
पोकरण. क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैै। बढ़ते कोरोना के आंकड़ों ने आमजन की चिंता को बढ़ा दिया है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को कस्बे में पांच व ग्रामीण क्षेत्र में 37 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गौरतलब है कि गत कई दिनों से कोरोना का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि गत कुछ दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम रही, लेकिन कस्ब में संक्रमितों की संख्या अधिक हो जाने के कारण आमजन में भय का माहौल हो गया है। चिकित्सा टीम कर रही सर्वे व स्क्रीनिंग चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों के बढऩे के बाद सर्वे व स्क्रीनिंग की जा रही है। गुरुवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद ने संक्रमितों के घरों तक जाकर व्यवस्थाएं देखी और गाइडलाइन की पालना करने के लिए पाबंद किया। इसी प्रकार डॉ.चंद्रप्रकाश, सत्यनारायण, ओमप्रकाश विश्रोई की ओर से सर्वे व स्क्रीनिंग की गई तथा घर-घर जाकर जांच की गई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राजकीय सामुदायिक...

अस्पताल में कोरोना का हाहाकार, मरीजों की भरमार

Image
जैसलमेर. कोरोना से दिनोंदिन भयावह होते हालात के बीच जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय में संक्रमित अथवा सीटी स्कोर के लिहाज से गंभीर मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि डेढ़ सौ शैय्याओं वाले इस अस्पताल के लगभग सभी वार्डों में कोरोना वायरस से जूझ रहे मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। मरीजों की तेजी से आवक से आने वाले दिनों में यहां बेड के साथ ऑक्सीजन का संकट छाने के पूरे आसार बन गए हैं। व्यवस्थाओं को बनाए रखने में जिला प्रशासन, चिकित्सालय और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं तथा आने वाले दिनों में हालात के बेकाबू होने के पूरे आसार दिखाई देने लगे हैं। पत्रिका टीम ने गुरुवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तो डराने वाली तस्वीर सामने नजर आई। हर तरफ नजर आए चिंताजनक हालात जिला प्रशासन के दखल के बाद जवाहिर चिकित्सालय में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती करने के लिए सभी वार्डों और इमारतों में बेड लगा दिए गए हैं। कभी केवल पुरानी इमारत के तीन.चार वार्डों में ही मरीजों को रखा जाता था। वर्तमान में इसके अलावा कोविड मरीजों के लिए डेडीकेटेड ...

बदले मौैसम के बाद पोकरण में बूंदाबांदी

Image
पोकरण. क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गुरुवार को कस्बे में मौसम के तीन रंग देखने को मिले। दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें आग उगलने लगी। 10 बजे बाद लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया तथा भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण आमजन का बेहाल हो गया। दो बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और तीन बजे तक आसमान में घटाटोप बादल छा गए। साढ़े तीन बजे बाद तेज हवाएं व आंधी चली। जिससे आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। करीब चार बजे पांच मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिससे कस्बे की सड़कें तर हो गई और मौसम ठंडा हो गया। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे तथा तेज हवाएं चल रही थी। नहरी क्षेत्र में हुई बारिश पोकरण (आंचलिक). नहरी क्षेत्र में गुरुवार को बदले मौसम के कारण तेज बारिश हुई है। गुरुवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे क्षेत्र के अजासर सहित आसपास के गांवों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ छतों से परनाले बहने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। नोख. गांव में गुरुवार ...

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार की पुख्ता व्यवस्था देखी

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को भी कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया एवं कोरोना पॉजिटिव व संभावित मरीजों के लिए संचालित डेडिकेटेड वार्ड में दी जा रही उपचार व्यवस्था के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी, उनसे ही उपचार के लिए दी जा रही दवाइयों और बैड्स पर ही मिल रहे नियमित ऑक्सीजन आदि की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें बेहतर उपचार व्यवस्था मिल रही है एवं मेडिकल टीम उन्हें समय.समय पर जांच कर रही है। दो-दो घंटे के अंतराल में चिकित्सक का हो राउंड जिला कलक्टर मोदी ने निरीक्षण के दौरान ट्रोमा सेन्टर में संचालित डेडिकेटेड कॉविड वार्ड के बाहर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहें ऐसा प्रबंध रखें, साथ ही सुरक्षाकर्मी को मरीज के परिजन वार्ड के अन्दर नहीं जाने दें। इसके साथ ही वार्ड के बाहर ही रजिस्टर का संधारण रखें एवं उसमें मरीज के अटेन्डेन्ट के मोबाइल नम्बर एवं उसका पता लिखे ताकि अतिआवष्यकता पडऩे पर उसको बुलाया जा सके। सुरक्षाकर्मी भी रखें अपनी पूरी सुरक्षा का ख्याल उ...

बढ़ रहे कोरोना के मरीज, बढऩे लगा भय

Image
चांधन (जैसलमेर). कस्बे में कोरोना संक्रमण का क्रम बना हुआ है। हर दिन आ रहे मरीजों के कारण यहां चिकित्सा व्यवस्था लडख़ड़ा रही है। यहां स्वीकृत चिकित्सक के पद के अलावा एएनएम सहित तीन अन्य पद समाप्त कर दिए जाने से गिनती के स्टॉफ की ओर से कोरोना के मरीजों की देख- रेख के साथ कोविड के नियंत्रण का काम किया जा रहा है। सोमवार को कस्बे में आठ लोग एक साथ संक्रमित आ गए, जिन्हें मिलाकर अब तक कस्बे से कुल 23 मरीज सामने आ चुके हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। एक मरीज की हालात बिगडऩे पर उसे जैसलमेर रैफर किया गया है। स्टॉफ की कमी के कारण होम क्वारंटीन लोगों की देखभाल में दिक्कत आ रही है। कोरोना की लगातर बढ़ती संख्या चिंता का कारण बनी हुई है। कई लोगों के खुले में घूमने से संख्या के ओर बढऩे का खतरा बना हुआ है। कस्बे में प्रशासन का नियंत्रण भी नहीं के बराबर बना हुआ है। पुलिस के जाब्ते की कमी भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है! लगी धारा 144, पुलिस ने संभाला मोर्चा कस्बे में धारा 144 लगा दी गई है। इसकी पालना और कोविड.19 की रोकथाम को लेकर व्यवस्थाओं को देखने थानाधिकारी कपूराराम चौधरी ने गुरुवार को कस्...

कोविड गाइडलाइन के साथ समारोह संपन्न करवाना जिम्मेदारों के लिए चुनौती

Image
पोकरण. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच बड़ी संख्या में विवाह समारोह भी आयोजित हो रहे है। इन विवाह समारोहों में सरकार की गाइडलाइन की पालना करवाना जिम्मेदारों के लिए चुनौती बना हुआ है। गौरतलब है कि गत एक माह से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप चल रहा है। देश प्रदेश के साथ जिले में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे है। इस बीच इन दिनों सावों की भी धूम है। विशेष रूप से 30 अप्रेल को पोकरण क्षेत्र में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से स्वीकृतियां भी जारी की गई है। सरकार की ओर से विवाह समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति आमंत्रित नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इस स्थिति में आयोजकों की चिंता के साथ जिम्मेदारों के लिए भी प्रत्येक विवाह समारोह आयोजन पर नजर रखना किसी चुनौती से कम नहीं हो रहा है। सूचना ही स्वीकृति जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विवाह आयोजकों की भीड़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में न...

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से खुद भी जुड़ें, औरों को भी प्रेरित कर जोड़ें

Image
जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को स्वास्थ्य सुरक्षा के सामाजिक सरोकारों के निर्वाह में महत्त्वपूर्ण पहल बताया है और जन-जन का आह्वान किया है कि इस योजना में अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करवाएं ताकि आवश्यकता के वक्त इसका लाभ प्राप्त हो सके। कल्ला ने कहा कि आम जन के सामाजिक सरोकारों और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार संरक्षक के रूप में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों के कल्याण की वह महत्वपूर्ण योजना है, जिसने गरीबों और जरूरतमन्द आम जन को अपनी बीमारी की अवस्था में सेहत रक्षा को लेकर होने वाली सारी चिन्ताएं समाप्त कर दी हैं। आम जन को किया चिंता मुक्त सभापति ने कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य में बीमारी का कोई भरोसा नहीं, किसी भी समय आ सकती है, कभी भीए किसी को भी हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ी चिन्ता ईलाज पर होने वाले खर्च को लेकर होती है। बहुत से लोगों को सब कुछ गिरवी रखकर भी पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। आम लोगों क...

जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Image
जैसलमेर. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को भगवानसिंह पुत्र भीमाजी मोगिया निवासी देवली ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनो आकल में पूरणसिंह के खेत में फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान शिवनारायण उर्फ शिवा पुत्र नानूराम मोगिया निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी ने उसे और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह व अतिरिक्त पुलिस जैसलमेर विपिन शर्मा एवं वृताधिकारी जैसलमेर श्यामसुन्दर सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर कपूराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर शिवनारायण उर्फ शिवा पुत्र नानूराम निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी पिपली नाका बडनगर रोड पुलिस थाना जिवाजीगंज जिला उज्जैन को गिरफतार किया। पुलिस ने घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई कर...

12 स्थानों पर कोवि शील्ड वैक्सीन व 5 स्थानों पर वैक्सीन के टीके लगेंगे

Image
जैसलमेर. कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में गुरुवार को निर्धारित चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनगढ़, नोख, सांकड़ा, फलसूंड, भणियाना, पोकरण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट, रामदेवरा, भीखोड़ाई, लोहारकी, झाबरा, पूनमनगर व भारेवाला में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज के टीके लगाए जाएंगे। डॉ. साहू ने बताया कि जवाहर चिकित्सालय जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गफूर भट्टा, गांधी कॉलोनी डिस्पेंसरी, सीएससी पोकरण व पीएचसी देवीकोट चिकित्सा संस्थानों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को को. वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जाएगी। कोविन एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू जैसलमेर. जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि राज्य स्तर से वीसी के माध्यम से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि आगामी 1 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु के लोगो के कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए कोविन एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का क...

अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला और एक अन्य की मौत

Image
जैसलमेर. जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बुधवार को पहली बार चार सौ के पार चला गया है। 1415 जनों की रिपोर्ट में 422 जने पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से पॉजिटिविटी दर 29.82 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में बुधवार सुबह एक कोरोना पॉजिटिव महिला जिंदगी की जंग हार गई। पोकरण निवासी इस महिला को गत दिनों उपचार के लिए भर्ती किया गया था, वहीं अस्पताल में ही एक अन्य की मौत हो गई। हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इससे पहले भी अस्पताल में तीन पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों की बाहरी शहरों में मौतों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिले में दो हजार से ज्यादा एक्टिव केसेज हो गए हैं। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव आए 422 जनों में 84 जैसलमेर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। ऐसे ही 66 जने सम ब्लॉक, 119 पोकरण ग्रामीण, 74 पोकरण शहरी व 79 जने जैसलमेर शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। जिले में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार उछाल मार रहा है। अब तक 4792 जने पॉजिटिव हो चुके हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बीच अच्छी खबर यह है कि एक से ...

1,415 रिपोर्ट प्राप्त, पहली बार आंकड़ा पॉजिटिव 400 पार

Image
जैसलमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे को 1 हजार 415 कोरोना सेंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें इसमें 422 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव व 993 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि 422 पॉजिटिव केसेज में से 84 पॉजिटिव केस ब्लॉक जैसलमेर, 66 पॉजिटिव केस ब्लॉक सम, 119 पॉजिटिव केस पोकरण ग्रामीण क्षेत्र, 74 पॉजिटिव केस पोकरण शहरी क्षेत्र व 79 पॉजिटिव केस जैसलमेर शहरी क्षेत्र के है। 182 जने हुए कोरोना से रिकवर जिले में आगामी 1 अप्रेल से 27 अप्रेल तक की अवधि में 182 जने कोरोना से रिकवर हो गए है। विवाह समारोह में कोविड गाइडलाइन की पालना कराने व सूची पेश करने के निर्देश जैसलमेर. जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने जिले में 30 अप्रैल, 2 व 4 मई को अत्यधिक विवाह समारोह को मध्यनजर से उपखण्ड मजिस्ट्रेट जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ़ व भणियाणा के साथ ही आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पोकरण को निर्देशित किया कि वे अपने.अपने क्षेत्र में विवाह समारोह की सूचना एकत्रित कर निर्धारित प्रपत्र में तत्काल भेजें। जिला मजिस्ट्र...

Video: आंधी के साथ बारिश, तापमान में हुई गिरावट

Image
पोकरण. क्षेत्र में बुधवार को बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। बुधवार को सुबह से ही सूर्य की किरणें आग उगल रही थी। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण आमजन का बेहाल हो रहा था। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। तीन बजे आसमान में काले घटाटोप बादल छा गए। करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। इसके साथ कस्बे में हल्की बूंदाबांदी हुई। पांच बजे बाद तेज हवाओं के साथ पांच मिनट तक बारिश हुई। जिससे एकबारगी कस्बे की सड़कें तर हो गई। छह बजे बाद रुक-रुक कर तेज हवाएं व आंधी चलने लगी। जिससे साधारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रिदवा में ओले मौसम मे अचानक हुवे बदलाव के कारण कस्बे ओर आसपास के एरिया में तेज हवा के साथ बूंदा बांदी ओर बारिश का दौर चला!रिदवा गांव के दक्षिण में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे! आज दिन में दोपहर बाद मौसम में अचनक से बदलाव आया!धूप व गर्मी के बाद तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया!बाद में बादलो की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ!जो रुक रुक कर शाम तक चलता रहा!बारिश के बाद लोगो ...

कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर सख्ती दिखाने की जरूरत

Image
मोहनगढ़. राजस्थान पत्रिका की ओर से बुधवार को आयोजित वर्चुअल संवाद में कामकाजी महिलाओं ने समस्याओं व समाधान को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही। महिलाओं ने कोरोना में काल में बाजार में भीड़-भाड़ कम करने, दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने, अस्तपाल में मरीजों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त लगाने, ग्रामीणों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करने, कोरोना संक्रमितों को क्वारंटीन कराने सहित अन्य सुझाव दिए। थानाधिकारी अरूण कुमार ने इन सभी सुझावों को अमल में लाने का बात कही। प्रधान पंचायत समिति मोहनगढ कृष्णा चौधरी के अनुसार कोरोना महामारी में पुलिस अपना सराहनीय कार्य रही है। कोरोना महामारी से बचने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी चाहिए। कोरोना के संक्रमितों को घरों में ही रहने के लिए पाबंद करने, बाजार में भीड़ में भीड़ नहीं होने देने, नहरी क्षेत्र में बाहरी जिलों से आए अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने, बाजार में काला बाजारी रोकने, मण्डी तक फसल बेचने जाने के लिए किसानों के लिए उचित व्यवस्था करने पर विषेष ध्यान देने की जरूरत है। अध्यापिका रीना शर्मा का कहना था कि पुलिस एक तरह से क...

पोकरण क्षेत्र में 193 नए पॉजिटिव, 128 जनों के लिए सैम्पल

Image
पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के 74 व सांकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 119 कुल 193 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गौरतलब है कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दूसरी लहर के प्रकोप का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। परमाणु नगरी पोकरण में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 74 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी प्रकार पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में 119 जने कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार कोरोना संक्रमितोंं के बढ़ते आंकड़े के कारण आमजन में भय का माहौल है। एक महिला की हुई मौत कस्बे के मंगलपुरा निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला के गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे दो दिन पूर्व जैसलमेर में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बुधवार को सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद शव पोकरण लाया गया तथा कोविड प्रोटोकोल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। 128 जनों के लिए सैम्पल कोरोना के बढ़त...

20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, वहां सम्पूर्ण गांव कंटेटमेंट जोन घोषित

Image
जैसलमेर. जिले में कोविड.19 की बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा हैं। उपखण्ड मजिस्ट्रेट रमेश सिरवीं ने बताया कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से ज्यादा संक्र्रमित है, वहां सम्पूर्ण गांव को कंटेटमेंट जोन घोषित कर वहां प्रभारी अधिकारी लगाए गए हैं। उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों की कोरोना सैम्पलिंग, परिवारों को घरों में रहने के लिए पाबंद किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित परिवारों को जरूरी आवष्यक चिकित्सकीय सुविधाएं व सामान घरों पर ही उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार कोरोना कंट्रोल रूम उपखण्ड स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय से सम्पर्क करें, ताकि उन्हे-डोर-टू डोर आवश्यक जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जा सके। उपखण्ड अधिकारी ने स्वयं अमरसागर ग्राम पंचायत का भ्रमण किया एवं कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों को देखा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जो गाइड लाइन जारी की गई हैं, उसकी पालना करें, ताकि वे अपने परिवार को इ...

...तो क्या सख्ती बेमानी है ? सीमांत जिले में थम नहीं रहा कोरोना का दावानल

Image
जैसलमेर. मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की...। यह पंक्तियां राज्य स्तर पर वीकेंड लॉकडाउन और पहले नाइट फिर पूरे दिन भर के कफ्र्यू जैसे फैसलों के बीच जैसलमेर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सटीक बैठ रही है। जिले में कोरोना के मामले निरंतर उफान पर है और इससे मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या तमाम तरह की बाजार और आवागमन बंद जैसी पाबंदियों का कोई मतलब नहीं रह गया है। जिले में पिछली 21 तारीख को पहली बार कोरोना पॉजिटिव का सैकड़ा हुआ, उसके बाद से यह सिलसिला दो सौए तीन सौ और चार सौ के आंकड़े को पार कर गया है। जिम्मेदार भी इसकी वजह नहीं जान पा रहे हैं। वे अपनी तरफ से कोरोना की चेन को तोडऩे की कोशिशें करते हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। शहर और गांवों में एक से हालात जैसलमेर जिले में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत से पॉजिटिव शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी सामने आ रहे हैं। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पवन और सौर ऊर्जा में कार्यरत बाहरी कार्मिकों व श्रमिकों के पॉजिटिव पाए गए। बाद में ये स्थानीय लोगों तक पहुंच गए। शहर व गांवों में पॉजिटि...

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

Image
पोकरण. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी नारायणसिंह चारण ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड के हालातों पर चर्चा की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारण बुधवार को दोपहर पोकरण पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति, अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या, उस क्षेत्र में बनाए गए माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन, चिकित्सा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रबंधों, सैम्पलिंग के कार्य, वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीनेशन में तेजी लाने तथा कोरोना से बचाव के हरसंभव पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे पंजीयन कार्य की स्थिति, अब तक हुए पंजीयन की जानकारी ली तथा अधिकाधिक संख्या में परिवारों को योजना से जोडऩे और 30 अप्रेल तक पंजीयन करवाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद, ब्लॉक मुख्य शिक्षाधिकारी प्रव...

पुलिस उपाधीक्षक ने किया कस्बे का भ्रमण, खुली दुकानों को करवाया बंद

Image
पोकरण. पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने बुधवार को कस्बे का भ्रमण कर जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है तथा कफ्र्यू लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले व कस्बे में भी संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस की ओर से सख्ती के साथ आमजन को गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पाबंद किया जा रहा है। उन्होंने बुधवार को कस्बे में मुख्य चौराहे, जोधपुर रोड, जैसलमेर रोड, स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रुकने के लिए समझाइश की। साथ ही 11 बजे के बाद खुली दुकानों को बंद करवाया। उन्होंने आमजन को कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करने, आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। नाके का किया निरीक्षण पोकरण (आंचलिक). पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने क्षेत्र के रामदेवरा गांव के पास पुलिस की...

भारतीय जनता युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर का आगाज

Image
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जिले के युवा कार्यकर्ताओं एवं जिले के युवा समाजसेवियों से इस संकट की घड़ी में रक्तदान अभियान से जुडऩे की आग्रह किया। शारदा ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश व्यापी रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय जिला चिकित्सालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं उनकी युवा मोर्चा की टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने संकट की घड़ी में प्रदेश व्यापी रक्तदान प्लाज्मा डोनेशन शिविर जैसे अभियानों का संकल्प लिया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सेवा प्रभारी उदयसिंह बडोडागांव ने बताया कि वैश्विक कोरोना जैसी की महामारी में सेवा ही संगठन की भावना को साथ लेकर कार्य करने वाले भाजपा के अग्रिम युवा मोर्चा की पहल पर 27 अप्रेल से पूरे प्रदेश में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन अभियान का आगाज हुआ है। उसी कड़ी में जैसलमेर के युवा कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया, जिसमे प्रेमसिंह, भरत, झबरसिंह ब...

अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए 132 बेड्स की व्यवस्था

Image
जैसलमेर. कोविड.19 की दूसरी लहर में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को जवाहिर चिकित्सालय का निरीक्षण किया और कोविड प्रबंधन व्यवस्थाओं के साथ ही कोराना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए संचालित कोरोना डेडीकेट वार्ड और उपचार व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जेआर पंवार ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना डेडीकेटेड वार्ड में 132 बैड्स की व्यवस्था कर दी गई है और मरीजों को समुचित उपचार किया जा रहा है तथा बैड्स पर ही ऑक्सीजन की उपलब्धता हो रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना सेम्पल जांच देने वाले मरीजों के छाया के लिए टेन्ट लगा दिया है एवं सामाजिक दूरी की भी पालना करवाई जा रही है। अटेन्डेन्ट का प्रवेश वर्जित रखें जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान कोरोना पॉजिटिव डेडीकेटेड वार्ड में मरीजों के साथ उनके परिजन भी आ रहे थे, वहीं कोरोना प्रोटोकॉल की पालना भी प्रभावी ढंग से नही देखी गई। उन्होंन स्थिति को गंभीरता से लिया और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को हिदायत दी कि वे कोरोना पॉजिटिव डेडीकेटेड वार्ड में कोरोना प्रोटोकॉल...

नगरपालिका पोकरण में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

Image
जैसलमेर. कोविड.19 की दूसरी लहर के संक्रमण को रोकने एवं राज्य सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत जारी कोराना गाईडलाइन की पालना कराने एवं कोरोना पॉजिटीव लोगों को उनके घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए नगरपालिका पोकरण कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पोकरण तौफीक अहमद ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में जिन परिवारों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हो या परिवार के लोग होम क्वारंटीन हो या बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति आदी जो की सामान लाने के लिए आने जाने में असक्षम हो ऐसे लोगों को अति आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य सामग्री, किराना, दूध, सब्जी, दवाई आदि पहुंचाने के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी सहायक निरीक्षक रामस्वरूप गुचिया को लगाया गया है। इनके मोबाइल नम्बर 9468557477, 9529947001 है। अति. आवश्यक चीजों के लिए प्रभारी के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर आवष्यक सामान लागत मूल्य से मंगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा कि स्थिति में उन्हें भी मोबाइल नम्बर 9660784174 तथा दूरभाष नम्बर ...

देखी कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाएं, मरीजों की ली सुध, उपचार की ली जानकारी

Image
जैसलमेर. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को जवाहिर अस्पताल जैसलमेर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वार्डों में भर्ती कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए की गई उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं मरीजों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनको उपचार के लिए दी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिल रहे ऑक्सीजन की भी जानकारी ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि महामारी में हम सब को मिलकर मानव सुरक्षा के लिए कार्य करना है एवं कोरोना रोगियों का समय पर उपचार कर उन्हें कोरोना से बचाना है। उन्होंने भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजन को कहा कि वे कोरोना डेडीकेट वार्ड में वे मरीज के साथ उपस्थित नहीं रहें, क्योकि यह एक भयानक बीमारी है जो हवा में कीटाणुओं के साथ फेल जाती है। इसलिए परिवार को कोरोना से बचने के लिए हमे पूरी सावधानी बरतनी है एवं कोविड प्रोटोकॉल की पूरी पालना करनी है। केन्द्रीय मंत्री चौधरी ने इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष में प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में पूरी जानक...

Video: मोहनगढ में आए चार नए कोरोना पाॅजिटिव

Image
मोहनगढ कस्बे में कोरोना मरीजों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार नए कोरोना पाॅजिटिव आए। उसके बावजूद ग्रामवासी इस समस्या को समझने को तैयार नहीं है। कस्बे के बाजार में सुबह के समय दुकानों के खुलते ही ग्रामीण खरीददारी को उमड़ पड़ते है। मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानों व किराणा की दूकानों पर ग्रामीणों की भीड़ देखने कोे मिल रही है। शारीरिक दूरी बनाएं रखने की पाबंदियों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। दुकानदार भी कोरोना गाइडलाईन की पालना नहीं कर रहे है। दिन में भी कई दुकानदार चोरी छुप्पे दुकान खोलकर सामान देते हुए नजर आ रहे है। मगर उनके खिलाफ कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है। बाजार में लगने वाली भीड़, गली मोहल्लों में घूमने वाले लोगों पर कोई लगाम कसने वाला नजर नहीं आ रहा है। कोरोना संक्रमित आराम से बाजार व गली मोहल्लों में घूमते हुए नजर आ रहे है। उन पर भी कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। पुलिस की गष्त भी विभिन्न मोहल्लों में नजर नहीं आ रही है। बाजार में पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। पुलिस द्वारा सभी को कोरोना गाइडलाइ्रन की पालना क...

पोकरण क्षेत्र में 124 नए पॉजिटिव, 137 जनों के लिए सैम्पल

Image
पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के 31 व आसपास क्षेत्र के 93 कुल 124 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गौरतलब है कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दूसरी लहर के प्रकोप का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। परमाणु नगरी पोकरण में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 31 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी प्रकार पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में 93 जने कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार कोरोना संक्रमितोंं के बढ़ते आंकड़े के कारण आमजन में भय का माहौल है। 137 जनों के लिए सैम्पल कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह, जोगराज सैन की एक टीम गठित की गई है। टीम की ओर से मंगलवार को कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर 137 जनों के सैम्पल लिए गए। ...

शादियां हुई सादी, धन की रुकी बर्बादी, कोरोना काल का सकारात्मक पक्ष

Image
जैसलमेर. कोरोना के कारण चारों तरफ भय का वातावरण है और संक्रमण के लगातार बढऩे से सीमावर्ती जैसलमेर के शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बाजार बंद हैं तथा हजारों की तादाद में लोग एक तरह से बेरोजगारी का दंश भुगतने के लिए मजबूर हैं। इस बीच एक सकारात्मक पक्ष के तौर पर इन दिनों शहर व गांवों में होने वाली थोकबंद शादियों में आई सादगी और कम खर्च को देखा जा सकता है। शहरी क्षेत्र में लाखों के खर्च से होने वाली शादियां मेहमानों की संख्या में एकदम से कटौती कर दिए जाने से करीब एक चौथाई खर्च में होती नजर आ रही है। पहले वाला धूम-धड़ाका सिरे से गायब है और न ही दर्जनों कामगारों की अब जरूरत रह गई है। हालांकि इससे शादी जैसे इवेंट से रोजगार पाने वाले लोगों की रोजी पर भी संकट खड़ा हुआ है। सीमित लोग, सिमटा खर्च जिले में शादियों का सीजन गत 21 तारीख से शुरू हुआ है। यह आगामी मई माह में अक्षय तृतीया तक अनवरत चलेगा। गत रविवार को जहां शादी समारोह थेए वहां मेहमानों की संख्या 50-60 से ज्यादा नहीं थी। कुछ जगहों पर सौ-डेढ़ सौ लोगों ने भोजन भी किया तो गाइडलाइन...

धर्म और राजनीति के एक युग का अवसान

Image
जैसलमेर. जैसलमेर के एक छोटे से गांव से सफर शुरू कर देश की सरहदों के पार तक अपने लाखों चाहने वालों को सिंधी मुस्लिमों के गुरु तथा पश्चिमी राजस्थान की राजनीति के महारथी माने जाने वाले गाजी फकीर ने अलविदा कह दिया। बीती रात्रि लम्बी बीमारी के बाद उन्होंने जोधपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद सहित छह पुत्रों के पिता गाजी फकीर को उनके पैतृक गांव झाबरा में सुपुर्द-ए-खाक करने के वक्त कोरोना की विभीषिका के बावजूद हजारों लोग जमा हुए। उन्होंने नम आंखों से अपने सबसे सम्मानीय व्यक्तित्व को दुनिया से विदा किया। उनकी अंतिम यात्रा भागू का गांव स्थित निवास स्थान से झाबरा पहुंची। जिसमें सैकड़ों की तादाद में वाहनों में सवार होकर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्य वर्गों के लोग शामिल हुए। पिता राणे खां, माता और छोटे भाई पूर्व जिला प्रमुख फतेह मोहम्मद के पास गाजी फकीर को पूरे रीति-रिवाज के साथ जमीन की गोद में सुलाया गया। उस वक्त उनके सभी पुत्रों व रिश्तेदारों सहित हर आंख नम हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जैसलमेर मुख्यालय व आसपास के इलाकों से लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पह...

नहरी क्षेत्र में वन पट्टी में लगी आग, सैंकड़ों पेड़ पौधे हुए खाक

Image
पोकरण. नाचना नहरी क्षेत्र में एसकेडी स्थित वनपट्टी में मंगलवार को लगी आग के कारण सैंकड़ों पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। एसकेडी में नहर के किनारे वनक्षेत्र स्थित है। यहां हजारों की तादाद में पेड़ पौधे लगे हुए है। मंगलवार को अलसुबह अचानक वनपट्टी में आग लग गई। सूखी झाडिय़ों, पत्तों व तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और कई किमी में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर वन विभाग व नहर के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ट्रैक्टर टंकियों से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे, लेकिन भीषण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। सूचना पर पोकरण नगरपालिका व जैसलमेर नगर परिषद से दमकल वाहन तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर टंकियां मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दमकल व ट्रैक्टर टंकियों की सहायता से शाम तक भी आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। शाम तक दो से तीन किमी में लगे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो चुके थे तथा आग लगातार आगे बढ़ रही थी। जिस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/fire-in-forest-strip-in-nahari-area-hundred...

नोख में पुलिस ने अपनाई सख्ती, घरों में दुबके ग्रामीण

Image
नोख. गांव में रविवार को 25 जनों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग हरकत में नजर आया। सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य कर 80 जनों के सैम्पल लिए गए। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लालचंद देवेंदा गांव के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्साधिकारियों से कोरोना की स्थिति, सैम्पलिंग के कार्य आदि की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मास्क, सैनेटाइजर, टीकाकरण, दवाइयों की व्यवस्था की। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ.हर्षित बोहरा, मेलनर्स प्रेमरतन सोलंकी, चतुरसिंह के साथ कंटेंटमेंट जॉन में जाकर आइसोलेट परिवारों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीडीओ ने लिया जायजा पंचायत समिति नाचना के विकास अधिकारी गणपतराम सुथार ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी अजाराम को कफ्र्यू व विकट परिस्थितियों में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसके लिए भोजन के किट की व्यवस्था कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राउमावि के प्रधानाचार्य गोरधनराम विश्रोई व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों प...

छूट देते ही उमड़ पड़ी भीड़ : दो दिन के कफ्र्यू के बाद बाजार में नजर आई भीड़

Image
पोकरण. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार व रविवार को वीकेंड कफ्र्यू लगाया जा रहा है। दो दिन तक बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजार खुले। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को सुबह छह बजे से 11 बजे तक ही बाजार खुला रखने के आदेश दिए गए थे। जिसके कारण सोमवार को सुबह 11 बजे तक बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। साथ ही गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती भी देखी गई। गौरतलब है कि प्रदेश के साथ जिले व पोकरण कस्बे में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से लगाए गए वीकेंड कफ्र्यू के कारण शनिवार व रविवार को मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। इसके बाद सोमवार को सुबह छह बजे ही बाजार में दुकानें खुलने का दौर शुरू हो गया। किराणे सहित अन्य सामान की दुकानें खुलने के कारण खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने भुलाए कायदे सुबह नौ बजे बाद ग्रामीण क्षेत्रों से बसें भी पोकरण पहुंची। पोकरण कस्बेवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के कारण बाजारों में आम दिनों की तरह चहल पहल नजर आई। किराणे...

Video: 'सरहद के सुल्तान’ सुपुर्द-ए-खाक: सिंधी मुस्लिमों के धर्मगुरु गाजी फकीर का निधन

Image
जैसलमेर. जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सिंधी मुस्लिमों के धर्मगुरु गाजी फकीर का बीती रात्रि जोधपुर में निधन हो गया। सरहद के सुल्तान कहलाने वाले गाजी फकीर करीब 85 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी, छह पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गमगीन माहौल में उन्हें पैतृक झाबरा गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया। गाजी फकीर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के पिता हैं। उनकी अंतिम यात्रा के मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी वर्गों के लोग मौजूद थे। उन्हें अंतिम विदाई देने जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे, जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद भार्गव, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, युवा नेता विकास व्यास पहुंचे। धर्म से राजनीति की ऊंचाइयां छुई पाकिस्तान स्थित सिंधी मुस्लिमों के सबसे बड़े आस्था स्थल पीर पगारो के खलीफा के तौर पर गाजी फकीर ने पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय को एक सूत्र में बांध कर रखने में अहम भूमिका निभाई। पिछले तीन दशक के दौरान वे कांग्रेस सहित जिले की पूरी राज...

जिला कलक्टर ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

Image
पोकरण. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर मोदी ने कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर, इनडोर, आउटडोर, प्रयोगशाला कक्ष, चिकित्सक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी से आउटडोर में मरीजों की स्थिति, इनडोर में भर्ती मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां आने वाले मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अवगत करवाने तथा अधिकाधिक संख्या में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सैम्पलिंग कार्य का निरीक्षण कर अधिक संख्या में सैम्पल लेने और कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनका उपचार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला कलक्टर मोदी ने रामदेवरा रोड पर विश्राम गृह में बनाए गए कोविड कैयर सैं...

नोख में पुलिस ने अपनाई सख्ती, घरों में दुबके ग्रामीण

Image
नोख. गांव में रविवार को 25 जनों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग हरकत में नजर आया। सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य कर 80 जनों के सैम्पल लिए गए। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लालचंद देवेंदा गांव के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्साधिकारियों से कोरोना की स्थिति, सैम्पलिंग के कार्य आदि की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मास्क, सैनेटाइजर, टीकाकरण, दवाइयों की व्यवस्था की। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ.हर्षित बोहरा, मेलनर्स प्रेमरतन सोलंकी, चतुरसिंह के साथ कंटेंटमेंट जॉन में जाकर आइसोलेट परिवारों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीडीओ ने लिया जायजा पंचायत समिति नाचना के विकास अधिकारी गणपतराम सुथार ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी अजाराम को कफ्र्यू व विकट परिस्थितियों में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसके लिए भोजन के किट की व्यवस्था कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राउमावि के प्रधानाचार्य गोरधनराम विश्रोई व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों प...

कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 20 नए पॉजिटिव आए सामने

Image
पोकरण. कस्बे सहित क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिससे आमजन में भय का माहौल है। सोमवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के चार व ग्रामीण क्षेत्रों के 16 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के चार तथा सांकड़ा, फलसूण्ड, राजमथाई, लोहारकी व रामदेवरा क्षेत्र के 16 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा विभाग की ओर से उनका उपचार शुरू किया गया है। 250 जनों के लिए सैम्पल चिकित्सा विभाग की ओर से गठित विशेष टीम की ओर से कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर सैम्पल लिए जा रहे है। अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह परिहार, जोगराज सैन की ओर से सोमवार को सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। इस दौरान उनकी ओर से 250 जनों के सैम्पल लिए गए। कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 20 नए पॉजिटिव आए सामने source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/corona-s-growing-graph-20-new-positives-surfaced-6819870/

25 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में बढ़ा भय

Image
नोख. जैसलमेर, जोधपुर व बीकानेर तीन जिलों की त्रिवेणी पर स्थित नोख गांव इन दिनों कोरोना संक्रमण से झूंझ रहा है। रविवार को एक साथ 25 जनों के कोरोना संक्रमित हो जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया है। गौरतलब है कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान नोख सभी के लिए नजीर बन गया था। यहां इक्के दुक्के मामलों को छोड़कर अन्य कोई पॉजिटिव नहीं आया था। जबकि इस बार दूसरी लहर में नोख गांव व आसपास का क्षेत्र चपेट में आ गया है। रविवार को क्षेत्र में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जो आमजन के साथ प्रशासन की लापरवाही को दरशा रहा है। 25 जनों के संक्रमित मिलने के बाद गांव में नौ माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन बनाए गए है। गांव में मिले पॉजिटिव में युवाओं की संख्या अधिक है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। समय पर नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट गांव में पहले दो व उसके बाद 25 जने कोरोना संक्रमित पाए गए। दो पॉजिटिव मिलने के बाद रेण्डम प्रणाली से सैम्पल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं हुई। ऐसे में कोरोना बढ़ता गया। सैम्पल देने के बाद संक्रमित व्यक्ति बेफिक्र होकर घूमते रहे और कोरोना को फैलाते रहे। इसी के पर...

जिला कलक्टर ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

Image
पोकरण. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर मोदी ने कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर, इनडोर, आउटडोर, प्रयोगशाला कक्ष, चिकित्सक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी से आउटडोर में मरीजों की स्थिति, इनडोर में भर्ती मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां आने वाले मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अवगत करवाने तथा अधिकाधिक संख्या में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सैम्पलिंग कार्य का निरीक्षण कर अधिक संख्या में सैम्पल लेने और कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनका उपचार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला कलक्टर मोदी ने रामदेवरा रोड पर विश्राम गृह में बनाए गए कोविड कैयर सैं...

चलती बाइक की चैन में फंसी मासूम, हुई मौत

Image
पोकरण. कस्बे में जोधपुर रोड पर सोमवार को दोपहर बाद हुई एक हादसे में डेढ़ माह की मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देचू निवासी ईश्वरराम एक बाइक से अपनी पत्नी लहरो व डेढ़ माह की मासूम माया के साथ अपने ससुराल पोकरण स्थित शिवपुरा आ रहा था। कस्बे में प्रवेश करने पर जोधपुर रोड पर सुंदरनगर कॉलोनी के पास उसकी पत्नी की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक की चैन में फंस गया। इसके साथ उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई तथा उसकी गोद में बैठी डेढ़ माह की मासूम माया बाइक के दोनों पहियों, शॉकर के बीच चैन में फंस गई। मानवता हुई शर्मसार हादसे के बाद ईश्वर सड़क पर दौड़ता भागता चिल्लाता हुआ मदद की गुहार करने लगा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। लोग अपने वाहनों से गुजर रहे थे और सब कुछ देख रहे थे, लेकिन न तो किसी ने गाड़ी रोकी, न ही मदद की पेशकश की। ईश्वर ने बताया कि हादसे के बाद यहां से एक पुलिस की गाड़ी भी निकली। जिसे रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने भी अपनी गाड़ी नहीं रोकी। मिस्त्री को बुलवाकर मासूम को निकाला बाहर हादसे के आधे घंटे के बाद जोधपुर रोड की तरफ से आ रहे एक युवक ने देखा, तो इ...

तीन मौत व संक्रमित मरीजों के रिकॉर्ड आंकड़ों से फूले जिम्मेदारों के हाथ पांव

Image
जैसलमेर. वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन और राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के पहले दिन रविवार को जैसलमेर मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से पहले ही सड़कों व मुख्य चैराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गत दिनों तीन कोरोना संक्रमितों की मौत तथा 386 रिकॉर्ड पॉजिटिव आने से जिम्मेदारों की पेशानियों पर बल पडऩे लगे हैं। जिला कलक्टर आशीष मोदी रविवार को दिन में ही अचानक जवाहर चिकित्सालय पहुंच गए और वहां तमाम तरह की व्यवस्थाओं का जिम्मा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मोनेटरिंग के काम में लगाने की कड़ी में जिला रसद अधिकारी को दिन में तीन बार अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें सीधे मोबाइल पर देने के दिशा निर्देश जारी किए। किराणा और फल.सब्जी की दुकानों के साथ हाथ ठेलों आदि पर सुबह 6 से 11 बजे तक ही व्यवसाय करने की छूट मिलने के प्रावधान कड़ाई से पालना करने से शहर की सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आई। सख्ती से करवाए बाजार बंद इससे पहले रविवार को पुलिस व प्रशासन ने सुबह 11 बजे बाजार को पूरी तरह बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरकर अपने कर्तव्य को अंजाम दिया। देखते ही देखते अनुमत दुकानें बंद हो गई ...

सीएमएचओ ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

Image
जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट व सांगड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए संचालित समस्त गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा। डॉ. चौधरी ने चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों, उपकरणों आदि उपलब्ध संसाधनों की स्थिति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम व चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करवाने, क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना सैम्पल लेने की कार्यवाही करने की बात कही। डॉ. चौधरी ने सीएचसी फतेहगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को चेक पोस्ट फतेहगढ़ पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने व आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जानकारी लेने तथा आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही लाने वाले यात्रियों की कोरोना सेंपलिंग करवाने के निर्देश दिए। डॉ चौधरी ने चिकित्सा अध...

बंदर को रेस्क्यु कर किया ट्रैंक्यूलाइज

Image
पोकरण. क्षेत्र के नानणियाई गांव में गत कुछ दिनों से चल रहे एक बंदर के आतंक के बाद शनिवार शाम वन विभाग की टीम की ओर से रेस्क्यु कर ट्रैंक्युलाइज किया गया। गौरतलब है कि नानणियाई गांव में गत कुछ दिनों से एक बंदर का आतंक मचा हुआ था। आए दिन बंदर की ओर से ग्रामीणों व बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा रहा था। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका में गत दिनों समाचार भी प्रकाशित किया गया। जिस पर हरकत में आए वन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे पकड़ा गया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव हजाराराम, वनरक्षक भीमदान चारण ने कार्रवाई करते हुए नानणियाई में बंदर की लोकेशन की जानकारी ली तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान के वन्यजीव चिकित्साधिकारी डॉ.श्रवणसिंह राठौड़ को सूचना दी। उन्होंने सहयोगी राशिदखां के साथ शनिवार शाम नानणियाई गांव पहुंचकर उसे ट्रैंक्युलाइज कर अचेत होने पर वन विभाग को सुपुर्द किया। डॉ.राठौड़ जंगली व हिंसक जानवरों को ट्रैंक्युलाइज करने में विशेषज्ञ है। वे पूर्व में 35 पैंथरों को भी ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ चुके है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tranquilize-t...

65 से बढ़ाकर 130 ऑक्सीजन युक्त बेड्स दो दिन में तैयार रखने की नसीहत

Image
जैसलमेर. कोविड.19 की दूसरी लहर में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गए हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने रविवार को जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया एवं कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल में 65 बेड्स से बढ़ाकर 130 बेड्स ऑक्सीजन युक्त डेडीकेटेड कोरोना मरीजों के समुचित उपचार व्यवस्था के लिए दो दिन में तैयार करने की हिदायत दी है। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ट्रोमा सेंटर, सेमिनार भवन में जहां कोरोना डेडीकेट वार्ड चालू करना है, वहां दो दिन में सभी व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने बेड्स की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र ही बेड्स खरीदने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारूपाल. जिला कोविड प्रभारी एवं यूआईटी सचिव अनुराग भार्गव, सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी के साथ ही अन्य चिकित्सा विभाग के अधिकारी साथ में थे। मरीजों के...

भयावह हालात, अंधेरे में आमजन : 232 जने और आए संक्रमित, 24.89 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर

Image
जैसलमेर. जिले में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार रविवार को भी नहीं थमी और 932 जनों की रिपोर्ट में 232 जने पॉजिटिव आए। इस तरह से करीब एक-चौथाई संदिग्ध संक्रमित पाए गए। यह आंकड़ा प्रति सौ में 24.89 प्रतिशत रहा। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3792 हो गया है। एक्टिव केसेज बढ़कर 800 के पार हो गए हैं। इस बीच लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा है कि किस गांव या शहर के किसी मोहल्ले अथवा आवासीय कॉलोनी में कितने संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व की भांति अब न तो बैरिकेटिंग की जा रही है और न ही संक्रमितों के घर पर पर्चे चिपकाए जा रहे हैं। इससे आम जिलावासी एक तरह से अंधेरे में हैं। चिकित्सा विभाग अब तक संक्रमितों के मोटे तौर पर रहने के ठिकाने तक बताने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। अलबत्ता जैसलमेर शहर के लिए यह राहत की बात रही कि रविवार को यहां 15 जने ही संक्रमित पाए गए। पिछले दिन यह आंकड़ा सौ पार था। सीएमएचओ डॉण् कमलेश चैधरी ने बताया कि कुल 232 में 52 जैसलमेर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों, 56 सम ब्लॉक में, 64 पोकरण ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों, 45 पोकरण शहर व 15 जैसलमेर शहर में पॉजिटिव आए। 15 रोगी ऑक्सीजन पर...

उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में आग के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Image
नाचना. उपनिवेशन विभाग के गांव में स्थित उपायुक्त कार्यालय के रीडर कक्ष में शुक्रवार रात लगी आग के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात रीडर कक्ष में लगी आग के कारण यहां रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियां, दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। जिस पर उपनिवेशन विभाग के नायब तहसीलदार की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू की गई है तथा अलग-अलग नजरिए व कार्मिकों से पूछताछ कर आग की घटना के पर्दाफाश का प्रयास किया जा रहा है। थानाधिकारी रमेश ढाका ने पुलिस बल के साथ रविवार को उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया तथा बारीकी से प्रत्येक कमरे, कक्ष, कार्यालय परिसर, यहां रखे दस्तावेजोंं आदि की जांच की। तकनीकी स्त्रोतों का लिया जा रहा है सहारा थानाधिकारी ढाका ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में लगी आग से आवश्यक कागजात व पत्रावलियां जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी स्त्रोतों की सहायता से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अन्य कक्षों में रखी पत्रावलियों व कागजातों की सूची बनाई जा ...

49 नए पॉजिटिव आए सामने, आमजन में भय

Image
पोकरण. प्रदेश के साथ पोकरण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आमजन में भय बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 49 जने कोरोना संक्रमित पाए गए है। दो दिनों में ही कस्बे में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आ जाने से आमजन में कोरोना को लेकर भय बढ़ गया है। गौरतलब है कि गत वर्ष कोरोना की लहर के दौरान अप्रेल माह के अंत तक आधा शतक ही लग पाया था। जबकि इस वर्ष कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दो दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आ चुके है। अब तक पोकरण कस्बे में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 49 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद ने प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग को सतर्क कर दिया है। चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार सर्वे व स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जा रहे है। साथ ही प्रशासन की ओर से अधिक संक्रमित मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन घोषित कर धारा 144 लगाई जा रही है। पुलिस की ओर से भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को समझाइश कर घरों में ...