थाना क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं करवाने पर थानाधिकारी सदर एवं रामदेवरा लाइन हाजिर

जैसलमेर. जिले के दो पुलिस थाना क्षेत्रों में कोविड.19 गाइडलाइन की पालना न करवाना दो थानाधिकारियों केा भारी पड़ गया। दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। कोविड.19 वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार व गृह विभाग की ओर से जारी दिशा.निर्देशों की पालना एवं कार्रवाई नहीं करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कपूराराम एवं थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा दलपतसिंह को लाइन हाजिर किया गया। दोनों थानाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू क गई है।
गाजी फकीर के निधन पर अंतिम यात्रा में गाइडलाइन की पालना नहीं होन पर कार्रवाई
पुलिस थाना सदर क्षेत्र में गत 27 अप्रेल को गाजी फकीर के निधन होने की सूचना होने और अंतिम यात्रा में अत्यधिक आमजन के शामिल होने की पूर्ण संभावना के बावजूद लापरवाही बरती गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह के अनुसार पुलिस थाना सदर हल्का क्षेत्र में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कपूरा राम का दायित्व था कि वह कोविड.19 वैश्विक महामारी एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन मे दिए गए निर्देशानुसार अंतिम यात्रा में 20 से अधिक व्यक्तियों के शामिल नहीं होने देते और सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था कर पालना भी करवाते। उक्त शव यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन शरीक हुए और प्रोटोकाल का उल्लघंन हुआ। ऐसे में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कपूराराम को लाइन हाजिर किया गया है। इसी तरह पुलिस थाना रामदेवरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में कारोनो गाइड लाइन की पालना नहीं करवाने पर रामदेवरा थानाधिकारी दलपतसिंह को लाइन हाजिर किया गया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/police-officer-sadar-and-ramdevra-line-spot-on-not-being-able-to-maint-6824351/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां