Posts

Showing posts from March, 2021

लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए लिया सामूहिक संकल्प

Image
जैसलमेर. राजस्थान दिवस पर जैसलमेर के डीआरडीए हाल में जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और पर्यटन विषयों पर केन्द्रित बहुरंगी चित्रमय प्रदर्शनी लगाई गई तथा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लोक कला, संस्कृति, साहित्य और पर्यटन आदि क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों, लोक कलाकारों, पर्यटन प्रेमियों, होटल, रिसोर्ट एवं पर्यटन जगत से संबद्ध व्यवसायियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों आदि ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में सहायक निदेशक, लोक सेवाएं अशोक कुमार, साहित्यकार नन्दकिशोर शर्मा, लेखक लक्ष्मीनारायण खत्री, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, पर्यटन गाईड नरेन्द्र छंगाणी आदि ने राजस्थान और जैसलमेर के इतिहास, कला-संस्कृति और साहित्य की परंपराओंए पर्यटन विकास आदि पर विचार रखे और समन्वित प्रयासों को तेज करने पर बल दिया। इस अवसर पर सम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष केके व्यास, हैण्डीक्राफ्ट्स प्रमोटर एवं जयपुरी सामान ऑनलाइन बिजनेस गु्रप की सीइओ मनीषा पांडेय, लोक कलाकार अजीज खां मोकला, सलीम ...

कैसे होगी जल शुल्क की राशि की वसूली ?

Image
जैसलमेर. राजस्थान के जिन चुनिंदा शहरों में जलापूर्ति व्यवस्था स्थानीय निकाय के हवाले है, उनमें जैसलमेर शामिल है। यहां पेयजल की आपूर्ति का जिम्मा नगरपरिषद को दिया हुआ है और शहरी उपभोक्ताओं में नगरपरिषद के तीन करोड़ रुपए से अधिक का जल शुल्क वर्तमान में बकाया चल रहा है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक नगरपरिषद के जलदाय महकमे से जुड़े कार्मिक वसूली करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं लेकिन अभी तक तीन करोड़ के करीब का भुगतान बाकी है। उधर, नगरपरिषद की तरफ से नई लाइनें बिछाने से लेकर पम्प मशीनरी खरीदने पर 10 से 12 करोड़ रुपए गत वर्षों में खर्च किए गए हैं। जिससे शहर की जलापूर्ति में खासा सुधार भी दर्ज किया गया है। हजारों कनेक्शन, करोड़ों बकाया जैसलमेर शहर में जलदाय महकमे के कुल 11 हजार 267 जल कनेक्शन हैं। इनमें घरेलू कनेक्शन 10 हजार 529ए व्यावसायिक 404 और औद्योगिक श्रेणी के 334 कनेक्शन हैं। पिछले वर्ष अप्रेल से इस साल फरवरी तक नगरपरिषद के जलदाय महकमे ने जल शुल्क के एक करोड़ 65 हजार 653 रुपए की वसूली की है। बकाया राशि की वसूली के लिए जल राजस्व की सूचियां बनाकर विभाग के कार्मिक डोर टू डोर सम्पर्क कर ...

Video: दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जला

Image
जैसलमेर- जिले के रामदेवरा गांव में स्थित मेला चौक में रात करीब 10बजे ग्राम पंचायत की एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग पहुंचे और आग बुझाने का जतन करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के 1 घंटे बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुची। इस दौरान अन्य दुकानों को आग से बचाने की भी मशक्कत में लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात तक पुलिस व प्रशासन से जुड़े लोग सहित बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रामदेवरा मेला चौक में ग्राम पंचायत की निजी दुकान में रात्रि 10:30 बजे के करीब अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखी सामग्री जलकर स्वाहा हो गई ।आसपास के लोग आग देखकर उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी की कमी के कारण आग को बुझाने में असफल रहै । ऐसे में आनन-फानन में ग्रामीण लोगों ने अपने-अपने पानी के टैंकर लेकर मेला चौक पहुंचे और आग को बुझाने का जतन किया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, ले...

बांकलसर के विद्यालय में दो हेण्ड पम्प, दोनों ही खराब

Image
मोहनगढ पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत बांकलसर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो हेण्ड पम्प खुदवाए गए। जो पिछले काफी समय से खराब पड़ रहे है। इसे दुरूस्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रषासन को अवगत करवाया गया। उसके बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। इन दिनों नहर बंदी चल रही है। भीषण गर्मी का दौर भी शुरू हो गया है। जिसके चलते विद्यालय में पानी की समस्या बढ़ सकती है। इस संबंध में ग्रामीण धाकल पुरी, नीम्ब सिंह, प्रताप सिंह, जीवण सिंह, सुल्तान सिंह, कमल सिंह राजपुरोहित आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत बांकलसर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रषासन द्वारा काफी समय पहले दो हेण्ड पम्प खुदवाए गए थे। जिससे विद्यालय में पानी की समस्या से निजात मिल गई थी। अब ये हेण्ड पम्प पिछले काफी समय से खराब चल पड़े है। इसे दुरूस्त करवाने के लिए संबंधित विभाग व जिला प्रषासन को कई बार अवगत करवाया गया। उसके बावजूद अभी तक इन हेण्ड पम्प को दुरूस्त नहीं करवाया गया है। हेण्ड पम्प पूरी तरह से बिखरने लगे है। समय रहते हेण्ड पम्प को दुरूस्त नहीं करवाया जाता है तो विद्यालय में पेयजल संकट गहरा सकता है...

ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Image
जैसलमेर. सामुदायिक गतिशीलता के तहत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किशनीदेवी मगनीराम मोहता राबाउमावि जैसलमेर के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर बलवीर तिवारी ने की। इस अवसर पर एसीबीइओ प्रथम रमेशदत व एसीबीइओ द्वितीय करनदान रतनू उपस्थित थे। संदर्भ व्यक्ति शिवदान उज्ज्वल ने एसएमसी-एसडीएमसी को सशक्त बनाने एवं सामुदायिक गतिशीलता के उद्देश्य, महत्व व चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक स्तरीय संदर्भ व्यक्ति व्याख्याता घनश्याम गोस्वामी ने विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अधिकारी एवं कत्र्तव्य, आरटीई एक्ट 2009, विद्यालय विकास योजना का निर्माण तथा एसएमसी रजिस्ट्रेशन व 80जी की कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। संदर्भ व्यक्ति व्याख्याता बसंत कुमार छंगाणी ने समसा की विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार, स्वच्छ भारत अभियान में समुदाय एवं अधिकारियों की भूमिकाए बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में समुदाय एवं अधिकारियों की भूमिका के साथ ही मिड डे मील के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलवीर त...

अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार

Image
नोख. पुलिस ने मंगलवार शाम अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन, एक हिटाची मशीन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपखंड अधिकारी की ओर से उपतहसील कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से बीकमपुर रोड पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किया। जिस पर नायब तहसीलदार अवैध खनन की जांच करने बीकमपुर रोड पर गए, तो यहां अवैध खनन चल रहा था। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी व हिटाची मशीन जब्त की तथा अवैध खनन करते युवक मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/two-machines-seized-while-doing-illegal-mining-one-arrested-6773796/

घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का बाज

Image
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के पास एक दुर्लभ प्रजाति का बाज घायल अवस्था में मिला, जिसे वन्यजीव प्रेमियों ने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घायल बाज को लाठी वनविभाग के कार्मिकों को सुपुर्द किया है। गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया के पास वन विभाग का बहुत बड़ा आरक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां अन्य प्रजाति के विभिन्न पशु पक्षी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते है। ऐसे में यहां आए दिन चिंकारा हरिण, लोमड़ी, नील गाय, खरगोश जैसे जंगली जानवर तथा गोडावण, बाज, गिद्ध जैसे विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षियों के शव मिलते रहे है। मंगलवार शाम धोलिया गांव के पास अखिल भारतीय विश्रोई सभा के तहसील संयोजक राधेश्याम विश्नोई, श्याम फौजी सहित कुछ वन्यजीव प्रेमी वन्यजीवों को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें एक घायल अवस्था में तड़पता हुआ दुर्लभ प्रजाति का बाज मिला, जिसका एक पंख टूटा हुआ था तथा वह शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उडऩे में असमर्थ था। उन्होंने घायल बाज को अपने संरक्षण में लिया तथा उसे लाठी पशु चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल बाज को लाठी वन विभाग को सुपुर्द किया...

धड़ल्ले से निकल रहे ओवरलोड वाहन

Image
पोकरण. यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है तथा लोग अपनी जान जोखिम में डालकर छोटे व मालवाहक वाहनों पर सवार होकर यात्रा करने के लिए मजबूर है। वाहनों के ऊपर बैठकर यात्रा करने वालों को न तो गर्मी की, न आंधी, न लू के थपेड़ों की परवाह रहती है, न ही कानून की, उनका तो मात्र एक ही लक्ष्य है कि जैसे भी हो अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचना है। कस्बे में लम्बे समय से ओवरलोड वाहनों के संचालन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी तरफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग अपनी आंखों के सामने यातायात नियमों का उल्लंघन होते देख रहा है तथा उचित कार्रवाई के अभाव में ओवरलोड वाहन चालकों के हौसले बुलंद हो रहे है। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर वाहन चालक लोगों की जान जोखिम में डालकर धड़ल्ले से उन्हें सफर करवा रहे है। अधिकांश वाहन मालवाहक क्षेत्र में बड़े गांवों की ओर जाने वाली अधिकांश बसों में ऊपर नीचे ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरने का सिलसिला लम्बे समय से चल रहा है, तो आसपास के छोटे गांवों की तरफ जाने वाले अधिकांश वाहन पिकअप, बोलेरो कैम्पर जैसे माल वाहक है,...

चोरी किए गए पंखेे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Image
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र की सांकड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पंखे बरामद किए। सांकड़ा पुलिस के अनुसार बुधवार को लोंगासर निवासी चुतरसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अडाणी कंपनी 390 मेगावाट सोलर प्लांट माधोपुरा में सिक्युरिटी कंपनी में क्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गत 11 मार्च को ब्लॉक नंबर 19 में लगी आईडीटी से छह एग्जेसिटिंग फैन व अर्थिंग तांबे की रोड तथा 16 मार्च को ब्लॉक नंबर 13 से 80 मीटर एसी डीसी केबल चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी हनुमानराम के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक नींबदान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गणपतसिंह, कांस्टेबल भोपालसिंह, देशलदान, ओमप्रकाश, साइबर सैल प्रभारी हेड कांस्टेबल मुकेश बीरा व कांस्टेबल भीमरावसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से मुखबीर की इतिला पर चोरी किए गए छह फेन व चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर जब्त की तथा आरोपी बाड़मेर जिलांतर्गत पचपदरा थानाक्षेत्र के पाटियाल निवासी भोमाराम पुत्र गोरधनराम को गिरफ्ता...

छह माह से नलकूूप खराब, गहराया पेयजल संकट

Image
बडोड़ा गांव. क्षेत्र के नाडे की ढाणी में गत छह माह से नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। नाडे की ढाणी में सरकारी नलकूप स्थित है, जो गत छह माह से खराब पड़ा है। ऐसे में क्षेत्र में जलापूर्ति बंद पड़ी है तथा ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पूर्व नलकूप को ठीक करने के लिए लोरिंग मशीन भेजी गई थी, जो आज भी नलकूप पर ही खड़ी है। न तो नलकूप ठीक किया गया, न ही मशीन को हटाया गया। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन उनकी ओर से नलकूप को ठीक करने व जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छह माह से नलकूूप खराब, गहराया पेयजल संकट source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tubewells-deteriorated-for-six-months-deep-drinking-water-crisis-6773762/

वाहनों के वार्षिक बकाया जमा नहीं कराने पर भरनी होगी पेनल्टी

Image
जैसलमेर. प्रदेश सरकार की ओर से वाहनों के बकाया कर पर शास्ति और ई खन्ना ओवरलोड चालानों पर एमनेस्टी योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली छूट की अन्तिम तिथि 31 मार्च है। जिला परिवहन अधिकारी टीआर पूनड़ ने बताया कि उक्त तिथि के बाद वाहन स्वामियों को कर के मामलों में शास्ति सहित सम्पूर्ण रकम जमा करानी होगी और ई खन्ना चालानों में 3 से 20 गुणा तक अधिक राशि जमा होगी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च के बाद वाहन स्वामियों को सम्पूर्ण कर की राशि मय शास्ति जमा करानी होगी। निर्धारित तिथि के बाद बकाया कर वाले वाहनों के लिए बकाया कर की दो गुना तक शास्ति वसूल की जा सकेगी, यही नहीं निर्धारित तिथि तक तक भार वाहनों का वार्षिक कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों को डिफॉल्टर माना जाएगा। जिनके लिए राजस्थान मोटरयान करारोपण अधिनियम नियम 32 के अन्तर्गत बकाया कर के दो गुना तक शास्ति वसूलने का भी प्रावधान है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/penalty-to-be-paid-if-vehicles-do-not-deposit-their-annual-dues-6773754/

पेयजल संसाधनों का विस्तार, सुविधाओं में इजाफा

Image
जैसलमेर. गर्मी की भीषणता व नहरबंदी के बीच गहरा रहे पेयजल संकट की समस्या को अब विराम लग सकेगा, वहीं सरहदी जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी तुरंत जिम्मेदारों को मिल सकेगी। राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद यह सुखद स्थिति बनी है। गौरतलब है किे राजस्थान पत्रिका में खाली गागर, सूखे कंठ शीर्षक से अभियान शुरू किया गया, जिसके माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गहरा रहे पेयजल संकट, झाडिय़ों से अटे जीएलआर, सरहदी गांवों की पेयजल किल्लत, तालाब व बेरियों पर पानी को लेकर निर्भरता, कुंओ का स्तर घटने से फ्लोराइड मात्रा बढऩे, दूरस्थ ढाणियों में पेयजल को लेकर परेशानियां आदि को लेकर समाचार शृंखला का प्रकाशन किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद जिम्मेदार हरकत में आए। प्रदेश सरकार ने पेयजल संसाधनों का विस्तार करते हुए सुविधाओं में इजाफा करने की कवायद शुरू की है। जल-जीवन मिशन में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए 63 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। अब घर-घर नए कनेक्शन देकर पेयजल सुविधा दी जाएगी। नियंत्रण कक्ष स्थापित जिले में नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू ...

वर्षों से आबाद ढाणी सोलर प्लांट के आवंटित खसरे में हुई शामिल

Image
नोख. उपखंड अधिकारी ने मंगलवार को गांव में स्थित एक ढाणी का मौका मुआयना किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि नोख में स्थापित हो रहे सोलर पार्क के लिए आवंटित भूमि में नारायणसिंह की ढाणी का खसरा भी शामिल है। यह ढाणी वर्षों से यहां आबद है। ढाणी के वाशिंदों के लिए सरकारी धनराशि से पानी की पाइपलाइन, टांके, ग्रेवल सड़क का भी निर्माण करवाया गया है। ढाणी की भूमि सोलर पार्क को आवंटित हो जाने के कारण यहां के वाशिंदों के रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों की ओर से पूर्व में उपखंड अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने मंगलवार को ढाणी का मुआयना कर इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार गोविंदराम गर्ग, पटवारी जसवंतसिंह, उपप्रधान महिपालसिंह भाटी, अजय छंगाणी, जेठाराम राइका, मधुसुदन छंगाणी, सुगनसिंह, नारायणसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग उपखंड अधिकारी विश्रोई ने उपतहसील कार्यालय में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। ग...

रोगों से लडऩे की ताकत दे रही आयुर्वेदिक औषधियां

Image
जैसलमेर. कोरोना महामारी के संक्रमण से आमजन को बचाने तथा इसकी रोकथाम के प्रयासों में आयुर्वेद विभाग जुटा हुआ है। कोविड.19 से बचाव की दृष्टि से रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि के लिए परम्परागत जड़ी-बूटियों और औषधीय वनस्पतियों के सम्मिश्रण से तैयार किए गए काढ़ा के साथ अन्य आयुर्वेदिक औषधियों के वितरण की दिशा में विभाग दमखम से जुटा हुआ है। आयुर्वेद विभाग ने अब तक जिले में संचालित 36 आयुर्वेद औषधालयों व चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के माध्यम से लगभग 35 हजार तथा विशेष अभियान में 31 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पिलाकर लाभान्वित किया है। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामनरेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अभिवृद्धि की दृष्टि से काढ़ा बेहद असरकारक है और इसके प्रति लोगों की व्यापक दिलचस्पी देखी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से कोरोना से बचाव के लिए जिलावासियों को जागरुक करने की दिशा में सार्थक प्रयास निरन्तर जारी है। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा मार्च 2021 में छह दिवसीय विशे...

VIdeo: आंधियों से आमजन हुआ बेहाल

Image
पोकरण. क्षेत्र में बदले मौसम के कारण आमजन का बेहाल हो रहा है। मार्च माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी का कहर मई व जून माह जैसा नजर आ रहा है। गत दो-तीन दिनों से क्षेत्र में तेज आंधी का दौर चल रहा है। सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें तेज होने लगती है तथा दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हो जाता है। भीषण गर्मी के साथ तेज हवाओं व लू के थपेड़ों के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे सूर्य की किरणें तेज होने लगी तथा 10 बजे बाद भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो गया। दोपहर के समय तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी प्रकार तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हो गया। जिससे आसमान में रेत के गुब्बार उडऩे लगे। ऐसे में आमजन को आवागमन में परेशानी हुई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक ढाणी से दूसरी ढाणी तक आने-जाने में खासी दिक्कत हुई। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। नोख. क्षेत्र में मंगलवार को चली तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। मंगलवार को सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें तेज होने लगी। दोपहर के समय तापमान ...

Video: ओरण में लगी आग पर छह घंटे बाद किया गया काबू

Image
पोकरण . क्षेत्र के भणियाणा गांव में भीम तालाब के पूर्व दिशा में स्थित ओरण में सोमवार को दोपहर अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। पोकरण व जैसलमेर से आई दमकलों तथा क्षेत्र के पानी के टैंकरों की मदद से करीब छह घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। गौरतलब है कि भणियाणा गांव के भीम तालाब के पूर्व दिशा में ओरण भूमि स्थित है। यहां घनी झाडिय़ां, पेड़ पौधे लगे हुए है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक झाडिय़ोंं में आग लग गई। भीषण गर्मी के मौसम में तेज हवा व आंधी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूखी झाडिय़ों के कारण आग आगे बढऩे लगी। देखते ही देखते आग ने कई बीघा क्षेत्र में लगी झाडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें व धुंआ ऊपर उठने लगा। आग की लपटें व धुंआ देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे, लेकिन भीषण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। सूचना पर भणियाणा थानाधिकारी खेताराम चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों व प्रशासन को दी। इस दौरान भणियाणा सरपंच राजेन्द्र जाखड़ व कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा भी मौके प...

कोरोना का दंश झेलने के बाद मुस्काया जैसाण

Image
जैसलमेर. कोरोना के दंश झेल चुके जैसाण में होली पर्व को लेकर एक बार फिर जज्बा दिखा और सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए हर मुसीबत से जूझने का संकल्प भी दिखाया। रंगों का पर्व होली सरहदी जैसलमेर जिले में उत्साह व उल्लास के साथ मनाय गया। चारों ओर हवा में उड़ते रंग व गुलाल कारण सुनहरी नगरी भी रंग बिरंगी नजर आई। उत्साह के माहौल में हर जगह उल्लास के रंग बिखरे हुए नजर आए। लोगों ने पुराने गिले शिकवे और बैर भाव भुलाकर होली खेली और पर्व का लुत्फ उठाया। जैसलमेर, पोकरण, मोहनगढ़, रामगढ़, फतेहगढ़, फलसूंड, रामदेवरा, नोख सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली पर्व की धमचक में सभी सराबोर नजर आए। उधर, ऐतिहासिक सोनार किले में इस साल भी परंपरागत रूप से बादशाह-शहजादे का स्वांग रचा गया, वहीं चैनपुरा में झंडे-झंडी के रूप में स्वांग रचे गए। धुलंडी से एक दिन पूर्व शहरी व ग्रामीण क्षेत्रोंं में जगह-जगह परम्परागत रूप से होलिका दहन किया गया। बादशाही बरकरार, शहजादा सलामत के उद्घोष ने माहौल को गूंजा दिया। बादशाह व शहजादे की सवारी दुर्ग के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची। दिन चढऩे के साथ ही होली का र...

आमजन को राहत पहुंचाने में अधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएं: विश्नोई

Image
जैसलमेर. जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने अधिकारियों को कहा है कि वे संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं को तसल्ली के साथ सुनकर उसका निस्तारण कर उनको समय पर राहत पहुचाएं, ताकि सरकार की पारदर्शीए जबावदेही एवं संवेदनशीलता का संदेश लोगो तक पहुंचे। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि परिवादी को इस पोर्टल का लाभ मिले। उन्होंने बैठक में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय गतिविधियों में समय पर लक्ष्य अर्जित कर जिले का सर्वांगीण विकास कराएं। जिले के प्रभारी मंत्राी विश्नोई ने जिला कलक्ट्री सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना के साथ ही जिला अधिकारी उपस्थित थे। अधिकाधिक कोविड वैक्सीन के टीके लगवाएं प्रभारी मंत्री ने कोविड.19 वैक्सीन की चर्चा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्...

Video: हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार

Image
पोकरण. अन्याय पर न्याय तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगो का त्यौहार होली पोकरण कस्बे सहित आसपास के गांवों में हर्षोल्लास व परंपरागत रूप से मनाया गया। रविवार की शाम लोगों ने जगह-जगह अपने गली मोहल्लों में परंपरानुसार होली का दहन तथा सोमवार को धुलंडी के मौके पर परंपरानुसार गेरें निकालकर एक दूसरे पर रंग, अबीर, गुलाल डालकर होली की शुभकामनाएं दी। होली का दहन रविवार शाम सात बजे किया गया। कस्बे के गांधी चौक स्थित मुख्य होली का परंपरा के अनुसार पोकरण ठिकाणे के पूर्व जागिरदारों की ओर से किया जाता है। जिसमें जोगिरदारों के कुंवर किशनसिंह चंपावत ने आचार्य पंडित मोतीलाल दाधीच के सानिध्य में विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया व होलिका दहन किया। इसके पश्चात् कस्बे के विभिन्न मोहल्लों व समाजों के गवाड़ों में स्थित होली दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने चंग व ढोल की थाप पर होली के भजन गाकर खुशी का इजहार किया। सोमवार को धुलंडी के मौके पर परंपरानुसार विभिन्न समाजों ने अपने समाज व मोहल्लों में गेरें निकाल कर एक दूसरे पर रंग डालकर खुशी का इजहार किया तथा एक दूसरे को होली क...

देश की सुरक्षा में पश्चिमी राजस्थान के सपूतों का बहुत बड़ा योगदान

Image
जैसलमेर. देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद जयसिंह भाटी का 25वां बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव देवड़ा में शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे ने कहा कि जैसलमेर की भौगोलिक परिस्थियां विपरीत थी फिर भी जयसिंह भाटी कठिन परिश्रम कर सीमा सुरक्षा बल में उच्च अधिकारी बने और देश के लिए शहादत दे दी। हमें उनसे प्रेणा लेकर देश के लिए समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने शहीद के बलिदान को चिरस्थाई रखने के लिए स्कूल के आगे शहीद स्मारक बनाने के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की। 34 लाख से जैसलमेर में बनेगा शहीद के नाम का चौराहा विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा जयसिंह भाटी ने सर्वोच्च बलिदान देकर जैसलमेर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में पश्चिमी राजस्थान के सपूतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राजस्थान शूरवीरों की धरती है। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख प्रतापसिंंह ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया तब पश्चिम राजस्थान के सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देष की रक्षा की। विषिष्ट अतिथि जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने ...

होली पर विशेष अभियान, आवारा पशुओं को नंदी घर में रखने की कवायद

Image
पोकरण. नगरपालिका की ओर से होली के त्यौहार पर विशेष अभियान के अंतर्गत आवारा व बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। गत दो दिनों में 100 से अधिक पशुओं को रामदेवरा गांव के पास स्थित गोशाला ले जाकर छोड़ा गया है। गौरतलब है कि पोकरण में गत लम्बे समय से आवारा व बेसहारा पशुओं केे कारण आमजन को परेशानी हो रही थी। मुख्य मार्गों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ था। इन पशुओं के कई बार आपस में लडऩे से राहगीर व बाइक सवार चोटिल हो जाते थे। इसके अलावा मुख्य बाजार गांधी चौक व स्टेशन रोड पर हाथ ठेलों के आसपास आवारा पशु सब्जियों पर मंडराते रहते थे। जिसके कारण आमजन का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। इसी को लेकर नगरपालिका के अध्यक्ष मनीष पुरोहित व अधिशासी अधिकारी तौफिक अहमद की ओर से आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाने की योजना बनाई गई। जिसके अंतर्गत जमादार घनश्याम जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से गत दो दिनों से कस्बे में आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में 100 से अधिक पशुओं को पकड़कर...

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण, देखी टीकाकरण गतिविधियां

Image
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को जिले का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन गतिविधियों का अवलोकन कियाए ग्रामीण क्षेत्रों में फसल खराबे की स्थितियों को देखा व किसानों से जानकारी ली और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने भेलाणी एवं उण्डा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विद्यालयों में स्थापित वैकसीनेशन सेंटर्स का अवलोकन किया और इनमें संचालित टीकाकरण गतिविधियों के बारे में वहां उपस्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान फतेहगढ़ तहसीलदार अशोक कुमार एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन गतिविधियों के बारे में जिला कलक्टर को विस्तार से जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड चैक पोस्ट पर बूथ लेवल अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की और कोविड.19 से बचाव के लिए अपने घर-परिवार, मोहल्लों, आस-पास के इलाकों तथा गांवों में निर्धारित गाईड लाईन का पालन करने तथा इसके बारे में जागरुक...

आंख्यां से देख्यो उजाळो, सपनो हो ग्यो साकार....

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 162वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 413 मरीजो की आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया। गौरतलब है कि सुंदर देवी पत्नी टीकमदास खत्री की स्मृति में उनके पुत्र एवम् पूर्व समाज अध्यक्ष सत्यनारायण खत्री दड़ा की ओर से शिविर के आयोजन में सहयोग दिया गया। प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि समिति की नेत्र यूनिट बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में 25 तारीख को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 11 वर्षीय गीता मेघवाल गांव टेकरा के साथ 245 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व सभी प्रकार की जांच के बाद 190 मरीज ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए। सभी का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किए गए। शेष 55 मरीजों की परामर्श देकर छुट्टी दी गई। शिविर समापन के अवसर पर प्रायोजक सत्यनारायण दड़ा का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा की ओर से शॉल ओढ़ाकर किया गया। सम प्रधान तनसिंह सोढा, कविता खत्री, मुरलीधर बिछड़ा, डॉ. दामोदर खत्री, रतासर विकास कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धनदे, पार्षद ओमप्रकाश धनदे, पुरषोत्तम बिछड़ा और नरेश...

...और आज भी हरा है जाल का वृक्ष

Image
पोकरण . पूरे देश में होली के त्यौहार को लेकर गत कुछ दिनों से उमंग का माहौल है। विशेष रूप से युवाओं में उल्लास देेखा जा रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण की महामारी ने उल्लास को कुछ कम अवश्य किया है। बाजारों में रंग व गुलाल की दुकानें भी सजी नजर आ रही है, लेकिन इस उल्लास के बीच पुष्करणा ब्राह्मण समाज की एक जाति ऐसी भी है, जो होली मनाने की बजाय गत 350 वर्षों से इस दिन शोक रखते है और त्यौहार नहीं मनाते है। गौरतलब है कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज में एक उपजाति है पाराशर गौत्रीय 'चोवटिया जोशीÓ। शास्त्रों के अनुसार ऋषि पाराशर ज्योतिष शास्त्र के आदि शोधकर्ता माने जाते है। उन्हीं के गौत्र वंशज है चोवटिया जोशी। इस गौत्र के परिवारों में यही होली का पखवाड़ा शोक का पखवाड़ा माना जाता है। इसका कारण आज से करीब 350 वर्ष पूर्व उनके कुल में हुई एक अविस्मरणीय दुर्घटना है। क्षेत्र के माड़वा गांव में आजादी से पहले तक सिंहढायच खांप के चारणों का सांसण (माफी-जागीर का) गांव हुआ करता था। इस गांव के चारण और जोशी परिवारों का सम्मानजनक ओहदा था। माड़वा में 400 वर्ष पूर्व चोवटिया जोशियों के काफी परिवार रहते थे। गांव क...

बादशाह-शहजादा की परंपरा जैसाण की होली को बनाती है खास

Image
जैसलमेर. सरहद के पास बसे खूबसूरत शहर जैसलमेर में जब ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में होली के दिन माहौल के बीच बदशाही बरकरार, शहजादा सलामत... के जयकारे गूंजते हैं तो यह लगने लगता है कि बादशाह व शहजादे की की सवारी आ रही है। सोनार दुर्ग में धुलंडी के दिन बादशाह और शहजादा का स्वांग होता है। यह परंपरा वर्षों से आज भी कायम है। इस पंरपरा में एक बादशाह बनाया जाता है। इसी तरह शहजादों के स्वांग के लिए बालकों को तैयार कर बिठाया जाता है। एक दिन के बादशाह बनने का गौरव पुष्करणा समाज के व्यास जाति के विवाहित व्यक्ति को ही मिलता है। जैसलमेर में होली की यह परंपरा, अन्य स्थानों की होली से कुछ अलग बनाती है। वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन आज भी किया जाता है। होली के मस्तीमय व उल्लास से परिपूर्ण माहौल में गुलाल, अबीर उड़ाते और होली के उन्माद में मचलते व तबले की थाप पर थिरकते बच्चे, युवा और बुजुर्ग बादशाह के दरबार में शामिल होते हैं और उसके बाद निकाली जाने वाली सवारी में भी फाग गीत गाते हुए साथ चलते हैं। यह नजारा देखने दूर-दराज से लोग आते हैं। बादशाह क्या फरमाता है... बुजुर्ग बताते हैं कि वर्षों पहले हुई बादशाह-...

Video: बैठक में होली के त्यौहार पर चर्चा

Image
नाचना. गांव के पुलिस थाने में सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक शनिवार को उपाधीक्षक हुकमाराम विश्रोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थानाधिकारी रमेश ढाका ने क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने सीमावर्ती व नहरी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति पर नजर रखने तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। वृताधिकारी हुकमाराम ने होली के त्यौहार को देखते हुए लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने, त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सावचेत रहने, सरकार की गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों से दूर रहने, सैनेटाइजर का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग का सहयोग करने तथा टीकाकरण करवाने की बात कही। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि मोबाइल के आधुनिक युग में कई फर्जी कंपनियों की ओर से ऑनलाइन सामान की खरीदारी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। उन्होंने ऐसे ठगी की वारदातों से बचने...

यहां मान्यताएं हैं तो जज्बात भी... इसलिए खास है जैसाण की होली

Image
जैसलमेर. कोरोना की काली रात के बीच मुस्कुराती सुबह की उम्मीद है जैसाण के बाशिंदों की ओर से लगातार दो दिन होली पर्व उत्साह व उल्लास के माहौल में मनाया जाएगा। चारों ओर होली के गीतों और भजनों की धूम मची है। कृष्ण भक्ति की जैसलमेर में सैंकड़ों वर्ष पुरानी परम्परा के कारण यहां की होली में मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना की भांति मंदिरों में भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर अबीर-गुलाल उड़ाकर 'ठाकुरजीÓ के साथ फाग खेला जाता है। जैसाण में विभिन्न समाजों की गैरें निकली रही है, समूचा आलम रंगों में रंग जाने को मानो बेताब है। कलात्मक सुंदरता और जीवंत लोक-संस्कृति के कारण विश्वभर में ख्याति अर्जित कर चुकी स्वर्णनगरी में होली का पर्व हर बार की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी है। एकादशी के दिन लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग खेलने के बाद पुष्करणा समाज की विभिन्न जातियों की गैरों ने होली की मस्ती को नगर भर में तारी कर दिया है। पिछले दिनों के दौरान गैरें अपने भाई-बंधुओं के मोहल्लों से बाहर निकल आती है तो गैरिए होली के रंग में रंगे नजर आए और होली के गीतों को गाकर पर्व की खुशी का इजहार किया। फाग ...

Video: होली व शब ए बारात को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित

Image
मोहनगढ. रंगांे के त्योहार होली व शब ए बारात को लेकर पुलिस थाना मोहनगढ में शनिवार की सांय को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी अरूण कुमार ने की। इस दौरान द्वितीय अधिकारी एसआई विषन सिंह, एएसआई प्रागा राम के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में थानाधिकारी अरूण कुमार ने होली व शब ए बारात पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी से अनुरोध किया कि इन त्योहारों पर 50 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं होवें। उपस्थित सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों ने कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने, सब्जी के ठैलों को व्यवस्थित करने, बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करवाने, बीच रास्ते पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने सहित अन्य समस्याओं से थानाधिकारी को अवगत करवाया गया। सीएलजी बैठक में मोहनगढ सरपंच प्रतिनिधि दुर्ग सिंह पौड़, सदराऊ सरपंच प्रतिनिधि खेता राम पंवार, सीएलजी महिला सदस्य ललिता गर्ग, षिक्षाविद् राणा राम सुथार, जगदीष प्रसाद गांधी, रघुनाथ दैया, भंवर सिंह पौड़, माणक लाल खत्री, अंतर खां सांवरा, शंकर सिंह र...

तीन वर्ष से सूखे पड़े जीएलआर व पशुखेली

Image
आसकंद्रा. क्षेत्र के सत्याया गांव में स्थित मुस्लिम बास में निर्मित जीएलआर व पशुखेली में गत तीन वर्ष से जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मुस्लिम बास में वर्षों पूर्व जीएलआर व पशुखेली का निर्माण करवाया गया था। यहां गत तीन वर्षों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है। गांव में सैंकड़ों परिवार निवास करते है। तीन वर्षों से जलापूर्ति के अभाव में उनका बेहाल हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार अवगत करवाए जाने के बाद भी विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। नदी किनारे मीन प्यासी सत्याया गांव के मुस्लिम बास से मात्र तीन किमी की दूरी पर इंदिरा गांधी नहर स्थित है। दूसरी तरफ यहां निर्मित जीएलआर व पशुखेली सूखे पड़े है। ऐसे में यहां के वाशिंदों के नदी किनारे मीन प्यासी जैसे हालात बने हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई...

विधानसभा के सबसे बड़े अस्पताल में पद रिक्तता की बड़ी समस्या, मरीज हो रहे परेशान

Image
पोकरण. राज्य सरकार की ओर से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं व सेवाएं देने के दावे अवश्य किए जा रहे है। दूसरी तरफ पोकरण विधानसभा मुख्यालय पर स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल में सुविधाओं की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि वर्षों पुराने पोकरण के सेठ विट्ठलदास राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को समय-समय पर क्रमोन्नत किया जाता रहा है, लेकिन क्रमोन्नति मात्र तमगे के रूप में ही नजर आ रही है। धरातल पर सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। जिसके कारण मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सेवा नहीं मिल पा रही है। गत दिनों सरकार की ओर से अस्पताल को एक और क्रमोन्नति अवश्य दी गई, लेकिन रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर नियुक्तियों का मरीज आज भी इंतजार कर रहे है। गत लम्बे समय से चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए जोधपुर जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह है स्थिति पद स्वीकृत कार्यरत चिकित्सक 33 11 नर्सिंगकर्मी 45 23 स्वीपर 17 03 एए...

एक माह से बिगड़ी है बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति हो रही बाधित

Image
भीखोड़ाई. गांव में स्थित 33 केवी जीएसएस पर गत एक माह से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण इससे जुड़े पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के पंप हाऊस से की जाने वाली जलापूर्ति बाधित हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जीएसएस से पंंप हाऊस के लिए एक अलग स्वतंत्र फीडर लगाया गया है। बावजूद इसके गत एक माह से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण दिन-रात विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर लगा रहता है। जिसके कारण क्षेत्र में सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था को सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आगामी दिनों में नहरबंदी भी होगी। इस दौरान आगे से जलापूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति भयावह रूप ले लेगी। यदि अधिकारियों की ओर से समय रहते व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया, तो इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। बूस्टर जलने का खतरा भीखोड़ाई पंप हाऊस पर स्वतंत्र फीडर होने के बावजूद एक माह से विद्युत की ...

कोेविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 22 स्थानों पर लगेंगे टीेके

Image
जैसलमेर। कोेविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में शनिवार को 22 स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश चैधरी ने बताया कि शनिवार को जिले में निर्धारित 22 स्थानों जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण, फलसूण्ड, भणियाणा तथा बाहला, बडाबाग, दरबारी गांव, रिदवा, षेखसर, बोहा, ताड़ाना, टाबरीवाला, कोरिया गांव, पाबनासर, उंडा, भेलाणी, मंगलियावास, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गफूर भट्ठा, गांधी काॅलोनी डिस्पेन्सरी, सुदासरी कच्चीबस्ती आंगनवाड़ी केन्द्र, तोताराम की ढाणी आंगनवाड़ी केन्द्र व भील बस्ती आंगनवाडी केन्द्र में आयोजित टीकाकरण सत्रों में टीके लगाए जाएंगे। शहर में छह स्थानों पर टीकाकरण जैसलमेर शहरी क्षेत्र में शनिवार को छह स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जैसलमेर शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल जवाहर चिकित्सालय, गफूर भट्ठा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांधी काॅलोनी डिस्पेन्सरी के अलावा शनिवार को सुदासरी कच्ची बस्ती आंगनवाड़ी, तोताराम की ढाणी आंगनवाड़ी व भील बस्ती आंगनवाडी पर भी टीके...

सीएलजी बैठकों का हुआ आयोजन

Image
पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित पुलिस थाने में शुक्रवार को सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी खेताराम चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 को देखते हुए सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की पालना करते हुए होली का त्यौहार मनाने, आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की महामारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, सैनेटाइजर का उपयोग करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रोंं से दूर रहने, सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया।इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक भाईराम मीणा, बाबूलाल, मीना, राजूराम, जीयाराम, भैराराम, गाजीखां, कमल कड्ढ़ा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। नोख. गांव के पुलिस थाने में शुक्रवार को पुलिस वृताधिकारी हुकमाराम की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर वृताधिकारी ने आगामी होली के पर्व पर कान...

सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का लिया जायजा

Image
निरीक्षण में बंद मिला छत्रेल उप स्वास्थ्य केंद्र - सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का लिया जायजा जैसलमेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेष चैधरी ने शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र कुछड़ी व छत्रेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप स्वास्थ्य केन्द्र छत्रेल बंद पाया गया। इसे गम्भीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. चैधरी ने बीसीएमओ को संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कुछड़ी में कार्यरत एएनएम से क्षेत्र में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने एएनएम को गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्षन से महिलाओं को लाभान्वित करने तथा समुदाय स्तर पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिष्चित कर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों एव 45 से 60 वर्ष तक के गम्भीर बीमार रोगियों को कोविड वैक्सीन के टीका लगाकर लाभान्वित करवाने के निर्देष दिए। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/cmho-reviewed-medical-institutions-6768391/...

केेन्द्र के जिम्मेदार मंत्री वॉइस सैम्पल दें, तो होगा दूध का दूध, पानी का पानी : शाले मोहम्मद

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि विधानसभा में स्पष्ट हो चुका है कि किसी भी तरह की फोन टेपिंग नहीं हुई है। जिनके ऑडियो वायरल हुए थे, उन्हें वॉइस सैम्पल देने चाहिए। केन्द्र में मंत्री बने बैठे है, वे अपनी जिम्मेवारी तय नहीं कर पा रहे है। उन्होंने शुक्रवार को पोकरण प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांच एजेंसी को सहयोग करते हुए वॉइस सैम्पल देना चाहिए, तभी दूध का दूध पानी का पानी होगा। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने पोकरण के मिड-वे को बंद कर दिया। जिससे पर्यटन विकास को धक्का लगा था। साथ ही भाजपा सरकार इसे ठेकेदारों को दे रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ठेकेदारों के हाथों में जाने से मिड-वे को बचा लिया तथा सरकार की ओर से बजट घोषणा करते हुए पोकरण के आरटीडीसी गोडावण मिड-वे के लिए राशि स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा तथा इसे सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब केन्द्र में पर्यटन मंत्री थे...

किसानों को सम्बल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Image
जैसलमेर। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चैधरी ने कहा कि तूफानी अंधड़ से किसानों को व्यापक पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ है और ऐसे में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आपदा से प्रभावित किसानों को सम्बल देना है। इसके लिए उन्होंने राहत की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से जिले में हाल ही प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली और किसानों को राहत के लिए जारी प्रयासों व प्रक्रियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए इन गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम, जिला कलक्टर आशीष मोदी, अतिरिक्त कलक्टर हरिसिंह मीना सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, कृषि, राजस्व, उपनिवेशन एवं सहकारिता आदि विभागों तथा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राजस्व मंत्री ने आज की विषम परिस्थितियों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत मुहैया कराने पर जोर दिया व कहा कि इन प्रयासों में कहीं को...

Video: उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में मंत्री व अधिकारियों ने सुने ग्रामीणों के अभियोग

Image
पोकरण. कस्बे के पंचायत समिति सांकड़ा सभागार में शुक्रवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री शाले मोहम्मद, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, विकास अधिकारी गौतम चौधरी के साथ उपस्थित अधिकारियों ने यहां आए ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने तथा समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे। विशेष रूप से ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने, जल जीवन मिशन के तहत वंचित ढाणियों को जोडऩे, भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को शुद्ध व मीठा पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। जिस पर मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पाइपलाइनों की जांच व सफाई करने, अवैध कनेक्शनों को हटाने, अंतिम छोर पर स्थित ढाणियों तक जलापूर्ति सुचारु रखने, नहरबंदी को लेकर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने, पानी का पर्याप्त स्टोरेज रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। जि...

संत रामनाथ महाराज की 61वीं बरसी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Image
पोकरण. क्षेत्र के प्रसिद्ध संत रामनाथजी महाराज की 61वीं बरसी गुरुवार को महाराज के आश्रम पर श्रद्धा के साथ परंपरागत रूप से मनाई गई। इस मौके पर आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बे के मालियों की गली आशापुरा मार्ग पर स्थित महाराज के आश्रम में उनकी बरसी के मौके पर गुरुवार को सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ था तथा दिनभर भीड़ लगी रही। सुबह यजमान हुकमसिंह ने आचार्य पंडित गिरीराज पुरोहित के सानिध्य में महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गुरु चरण पादूका व समाधि पूजन किया गया तथा आश्रम में स्थित मां लटियाल, बाबा रामदेव के मंदिर की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। किया रुद्राभिषेक इस मौके पर वेदपाठी पंडितों की ओर से आचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया तथा भगवान शिव व महाराज की समाधि पर दुग्ध धारा से अभिषेक किया गया। इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्ध चढाकर अमन, चैन व ...

Video: आरओ प्लांट में लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

Image
पोकरण. कस्बे के फलसूण्ड रोड सांई कॉलोनी में स्थित पानी के आरओ प्लांट में बुधवार की देर रात लगी आग से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। सांई कॉलोनी में ओमसिंह भाटी का पानी का एक आरओ प्लांट स्थित है। गुरुवार रात प्लांट के मालिक दुकान बंद कर घर चले गए। मध्यरात्रि बाद करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढऩे लगी। ढाई बजे पड़ौसियों ने जब दुकान से धुंआ निकलता देखा और मशीनों व तारों के स्पार्किंग की आवाज सुनी, तो इसकी सूचना प्लांट के मालिक को दी। जिस पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे। दुकान खोली, तो पूरा सामान आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते तारों की स्पार्किंग के बीच आग ऊपर उठने लगी और सामान धूं-धूं कर जलने लगा। आग से आरओ प्लांट व वाटर कूलर की सभी मशीनेंं, स्टोरेज के लिए रखी गई प्लास्टिक की टंकियां, कैम्पर, पानी के कैन, पानी की मोटर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। जिससे मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। आग की सूचना से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा लोगों की भीड़ लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। गुरुवार को सुबह सूचना मि...

होली के त्यौहार व कोरोना संक्रमण पर हुई चर्चा

Image
पोकरण. सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक गुरुवार को पुलिस थाने में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के मुख्य आतिथ्य, पुलिस उपाधीक्षक अरविंदकुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली के त्यौहार, कोरोना संक्रमण की महामारी से बचाव, सरकारी गाइडलाइन की पालना को लेकर चर्चा की गई। थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बैठक आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस वर्ष कोरोना जैसी महामारी के चलते किसी भी त्यौहार व सार्वजनिक समारोह को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने सभी लोगों से होली के दौरान भी गाइडलाइन का पालन करने, होली के त्यौहार के दौरान आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने देश में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उसकी पालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब हो जाने के कारण उन्हें हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कस्बे में 18 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जि...

राजस्व मंत्री व विधायक ने तूफान से फसल खराबे का लिया जायजा

Image
जैसलमेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गत दिनों आए तूफान से फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया। राजस्व मंत्री के साथ विधायक जैसलमेर रूपाराम ने नाचना, 80 पीडी, सुथार मण्डी, पीटीएम क्षेत्र, 100 आरडी सादा, रिड़मल माइनर, 40 आरडी बांधा के खेतों में जाकर खराब फसलों का निरीक्षण लिया, वहां मौजूद किसानों से मिलकर उनको सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने का आष्वासन दिया। राजस्व मंत्री ने माना कि वास्तव में लोगों की मुख्य फसल का तूफान में बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बीमा कम्पनी एवं राजकिय सहायता से कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने संबंधित तहसीलदारों को जल्द से जल्द सर्वे करवाकर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया। राजस्व मंत्री के साथ जिला प्रमुख बाड़मेर महेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, लखसिंह चांधन, समाज सेवी बलवीर पूनिया, उम्मेदसिंह ताड़ाना, ब्लॉक अध्यक्ष मुराद हुसैन फकीर, मामराज, देउराम नेहड़ाई, प्रदीप कुमार जवाहर नगर, हरप्रीत कौर सरपंच शास्त्रीनगर, सरपंच शेखासर राजाराम, सरपंच सुल्ताना, सरपंच बाहला, सरपंच सदराउ अमृतराम, सरपंच खुईयाला एवं ब्...

स्थगन आदेश के बाद करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग

Image
पोकरण. क्षेत्र के ऊजला गांव में पांच बीघा गोचर भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सुपुर्द किया तथा कार्य रुकवाने व निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरुण पुरोहित के गुरुवार को पोकरण प्रवास के दौरान प्रधान भगवतसिंह तंवर, कमलसिंह चारण, नैनसिंह, गजदान, आईदानसिंह भाटी, गुमानसिंह, भंवरदान, किशनसिंह, रवि चारण, शंकरराम सुथार, मूलाराम सहित लोगों ने एक ज्ञापन सुपुर्द कर बताया कि ऊजला के खसरा संख्या 39 गैरमुमकिन गोचर की तीन बीघा भूमि व खसरा संख्या 57 की दो बीघा कुल पांच बीघा भूमि पर राजस्व अपील अधिकारी बाड़मेर की ओर से स्थगन आदेश दिया गया है। स्थगन आदेश के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में 12 मार्च को जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार, 15 मार्च को उपखंड अधिकारी, 22 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया गया। जिसके साथ स्थ...

बेटियों की शादी के लिए बनवाए जेवर चोरों ने उड़ाए

Image
जैसलमेर। जैसलमेर में चोरों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर के गफूर भ_ा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर रहवासी मकान के मुख्य द्वार पर लटका बड़ा सा ताला तोड़कर भीतर तीन तालों को तोड़कर कमरे की अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और ढाई लाख रुपए की नकदी पार कर दी। यहां दो भाइयों ने अपनी बेटियों की शादी के लिए जेवर बनवाकर रखे थे। जो चोरों की नजर हो गए। अकेले गफूर भ_ा क्षेत्र में ही चोरी की पिछले 10 दिनों में यह तीसरी वारदात है। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। बीस तोला सोना चोरी वार्ड नं. 10 में आए इस रहवासी मकान में हुई चोरी की रिपोर्ट ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि यह उनके केंद्रीय खुफिया एजेंसी में कार्यरत पुत्र कैलाशचंद भार्गव का मकान है। कैलाशचंद अहमदाबाद में नियुक्त है। घर में उनकी पत्नी व तीन बेटियां व एक पुत्र रहते हैं। कैलाशचंद की पत्नी अपनी सास को एक दिन पहले इलाज के लिए जोधपुर लेकर गई है। माता के घर में नहीं होने की वजह से घर पर ताला लगाकर बेटा-बेटियां सोने के लिए दादा के घर चले गए। इसका फायदा उठाकर च...

Video: टोल की जगह को लेकर जताया विरोध

Image
नोख. नोख से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे नंबर 911 पर बन रहे टोल की जगह को लेकर नोख क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध जताया है । इस दौरान नोख में दर्जनों गांवों के बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने विरोध जताया । उन्होंने नोख से तीन किमी आगे जोधपुर जिले के सांवरागांव में टोल बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की । उनका विरोध इस बात को लेकर है कि सांवरागांव के पास नेशनल हाईवे की ओर से सड़क किनारे बनाई गई बिल्डिंग को पहले डिस्पेंसरी बताया जा रहा था और अब इस जगह टोल लगाया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जोधपुर जिले के बाप गांव से नोख होकर बीकानेर जिले के बीकमपुर की ओर नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण शुरू किया गया था और इस दौरान नोख से बाप की ओर सांवरागांव से आगे बीकानेर जिले के सेवड़ा फांटे के पास टोल लगाये जाने की चर्चा पर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया था और उसके बाद बताया गया कि यह सड़क मार्ग टोल मुक्त रहेगा । जिसके बाद सांवरागांव के पास गत कुछ समय पहले बिल्डिंग निर्माण शुरू किया गया था तब ग्रामीणों ने जब इसको लेकर यहां मौजूद लोगों से जानकारी ली गई तो उनकी ओर से डिस्पेंसरी बनाए जाने की बात ...

बाबा की नगरी में सौर ऊर्जा से जगमगाएगा थाना परिसर

Image
रामदेवरा. क्षेत्र के थाना परिसर एवं कार्यालय अब विद्युत आपूर्ति पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होंगा। पुलिस थाना के कार्य में बिजली बाधा उत्पन्न नहीं कर सकेगी। परिसर व कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जगमगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सौर ऊर्जा से जहां एक ओर आर्थिक बचत होगी। वहीं रामदेवरा थाने में हमेशा विद्युत उपलब्ध रहेगी। इसी नवाचार के लिये रामदेवरा थाने में बुधवार को 5 किलोवॉट सोलर सिस्टम को लगाने के बाद उसे शुरू किया गया।सौर ऊर्जा के पैनलों के माध्यम से बैटरियों में विद्युत स्टोरेज कर विद्युतापूर्ति होगी। रामदेवरा पुलिस थाने में वर्तमान में जोधपुर वितरण निगम लिमिटेड कंपनी की ओर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कई बार ट्रिपिंग और बिजली गुल होने की समस्या होने पर पूरे पुलिस थाना और परिसर में अंधकार छा जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रामदेवरा पुलिस थाने लगाये सोलर सिस्टम के पैनल के सुचारू रूप से संचालित हो जाने पर अब ट्रिपिंग होने पर सोलर के माध्यम से निर्बाध रूप से रामदेवरा थाने में बिजली की आपूर्ति जारी रह सकेगी। विशेषज्ञ की टीम पहुंची कस्बे के समीपवर्ती छायण गांव में सौर ऊर्जा के वि...

Video: गिरदावरी के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की नसीहत

Image
जैसलमेर. मौसम में आए बदलाव से ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि होने के कारण काश्तकारों की फसलों में नुकसान को देखते हुए गुरुवार को अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद की अध्यक्षता में प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के संबंध में जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। अल्पसंख्यक मामलात मंत्राी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से विशेष गिरदावरी के संबंध में चर्चा की तथा प्रभावित ग्रामों में विशेष गिरदावरी के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कोरोना के अचानक बढ़ से प्रकोप से सतर्क रहने की बात कही। जन अभियोग निराकरण मंत्री ने 45 से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड.19 टीकाकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये तथा अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने को कहा। अल्पसंख्यक मामलात मंत्राी शाले मोहम्मद ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को सरसों व चना खरीद केन्द्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी समितियों के अधिकारियों को इस कार्य की नियमित रूप से मोनि...