सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का लिया जायजा
निरीक्षण में बंद मिला छत्रेल उप स्वास्थ्य केंद्र
- सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों का लिया जायजा
जैसलमेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेष चैधरी ने शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र कुछड़ी व छत्रेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप स्वास्थ्य केन्द्र छत्रेल बंद पाया गया। इसे गम्भीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. चैधरी ने बीसीएमओ को संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कुछड़ी में कार्यरत एएनएम से क्षेत्र में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने एएनएम को गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्षन से महिलाओं को लाभान्वित करने तथा समुदाय स्तर पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिष्चित कर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों एव 45 से 60 वर्ष तक के गम्भीर बीमार रोगियों को कोविड वैक्सीन के टीका लगाकर लाभान्वित करवाने के निर्देष दिए।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/cmho-reviewed-medical-institutions-6768391/
Comments
Post a Comment