Posts

Showing posts from October, 2021

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की नहीं है कमी : मंत्री

Image
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सांकड़ा क्षेत्र में 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। जिससे क्षेत्र में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचेगा। उन्होंने पोकरण में जिला परिवहन कार्यालय की सौगात की जानकारी दी तथा अन्य घोषणाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर सरपंच गजेन्द्र रतनू, कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर, शिवप्रताप विश्रोई, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यार मोहम्मद गोमट, जिला संगठक खट्टनखां मंगलिया, सुरेन्द्रसिंह एकां सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विकास कार्यों का ...

'तेज गति व हॉर्न बजाने वाली बसों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई'

Image
पोकरण. पुलिस थाने में शनिवार को आयोजित सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी बैठक में थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची ने कहा कि तेज गति के साथ प्रेशर हॉर्न बजाते हुए चलने वाली बसों के विरुद्ध चालान काटने व हॉर्न को खोलकर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कस्बे से जैसलमेर, जोधपुर के साथ अन्य रूट पर चलने वाली निजी बसों की ओर से भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में तेज गति व प्रेशर हॉर्न के साथ बसों को चलाने तथा हादसे की आशंका को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से 28 अक्टूबर को 'एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पारÓ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने इस खबर को लेकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर थानाधिकारी खींची ने तत्काल पुलिस उपनिरीक्षक सुमेरसिंह व यातायात प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सवाईसिंह तंवर को अभियान चलाकर नाकाबंदी करने तथा ऐसी बसों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी व कस्बे के विभिन्न समाजों के मौजीज लोगों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। थानाधिकारी मह...

विश्नोई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आज

Image
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के निवासी शहीद सुखराम विश्रोई के 18वें शहादत दिवस के मौके पर गांव के बलवंत चौक में स्थित शहीद स्मारक पर रविवार सुबह साढे नौ बजे सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौरतलब है कि धोलिया निवासी सुखराम विश्रोई भारतीय थल सेना की 269 रेजीमेंट में गनर के पद पर कार्यरत थे तथा 31 अक्टूबर 2003 को जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद सुखराम स्मृति संस्थान के सचिव रामरख विश्रोई ने बताया कि रविवार को शहीद सुखराम विश्रोई के 18वें शहादत दिवस पर गांव के बलवंत चौक में मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी की अध्यक्षता, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, सैनिक कल्याण अधिकारी लालाराम, पूर्व सैन्य एवं कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सगतसिंह, ग्राम पंचायत धोलिया सरपंच शिवरतन गोदारा के विशिष्ट आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी को समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। तैयारियां ...

प्री-कैम्प में काम कर अधिकाधिक लोगों को दें राहत : मंत्री

Image
पोकरण (आंचलिक). राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार की मनसा है कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शिविरों में आमजन के कार्य हो तथा लंबित समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव में प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर से पूर्व तीन दिन तक लगने वाले प्री-कैम्प में उपस्थित रहकर ग्रामीणों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करें। ग्रामीणों के साथ सरपंच से भी मुलाकात कर गांव की मुख्य समस्या की जानकारी लें और उसका निस्तारण करें। तभी सरकार की मनसा व शिविर का उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी प्री व मुख्य शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने तथा लंबित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर ने संबोधित करते हुए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा शिविर में होने वाले कार...

फतेहगढ़ में नेत्र फतेहगढ़ में नेत्र जांच शिविर कल

Image
जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर, स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर व सेवा भारती के सहयोग से सोमवार को मालती बिसानी नेत्र जांच केन्द्र फतेहगढ़ में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी प्रतापदान, अध्यक्ष आदर्श विद्या मंदिर ने बताया कि फतेहगढ़ क्षेत्र के सांगड़, कोडा, मंडाई, डांगरी, ओला, अड़बाला, तेजमालता, मोढ़ा, झिनझिनयाली, देवडा, कुण्डा, लखा, भाडली, कपूरिया, बैया, छंतागढ, आदि गांवों के जिन मरीजों का 25 अक्टुबर या उससे पहलेे मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है। वे सभी मरीज अपनी आंखों की दुबारा जांच करवा सकेंगे। शिविर प्रसारक एवं शैक्षणिक प्रकोष्ट प्रभारी आदर्श विद्या मंदिर काछबदान ने बताया कि शिविर में आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की जाएगी तथा उचित परामर्ष एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। जिन लोगों को चश्में की आवष्यकता होगी। उन मरीजों की जांच अत्याधुनिक जापानी मशीन की ओर से की जाएगी और चश्में भी बनाए जाएंगे। समाजसेवी डॉ. गजेन्द वैद्य, अमरसिंह राठौड़, जनकसिंह प्रधान, श्रवणसिंह तेजमालता, सांगसिंह देवड़ा और हनुमानराम गर्ग ने क्षेत्र के सभी निवासियों से आग्रह किया ...

खेल प्रतियोगिता शुरू, खिलाडिय़ों का किया उत्साहवद्र्धन

Image
जैसलमेर. 65वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (छात्र-छात्रा) 2021-22 माध्यमिक तृतीय (17 /19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आगाज शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष कमल किशोर व्यास, विशिष्ट अतिथि पूर्व यूआइटी चेयरमेन उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत किया गया। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की और प्रतियोगिता के आगाज की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अंजना मेघवाल ने सभी खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलने की बात कही। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने एथलीटों को अनुशासन व कठोर परिश्रम की महत्ता से अवगत कराया। सह सचिव विनोद कुमार बिस्सा ने 400 मीटर डेमा रेस का निर्देशन किया। जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष कमलकिशोर व्यास ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन रमेश आचार्य किया।अतिथियों का स्वागत किया गया। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की खेल प्रतियोगिता शुरू, खिलाडिय़ों का किया उत्साहवद...

यहां परंपराएं हैं तो जज्बात और विश्वास भी....

Image
जैसलमेर. जैसाण में उत्सव, पर्व और त्योहारों की बात ही कुछ और है। यहां परंपराएं व रीति-रिवाज का निर्वहन किया जाता है, लेकिन इनके साथ दो और महत्वपूर्ण बातें जुड़ी हुई है और वह है विश्वास और जज्बात...। अब दीपोत्सव नजदीक है, वहीं घर-घर हटड़ी पूजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हटड़ी के बिना दीपोत्सव अधूरा माना जाता है। हालांकि बदलते समय के साथ-साथ अब धातु से बनी हटड़ी का भी प्रचलन बढ़ा है। बुजुर्ग जन बताते हैं कि मांगणयार परिवार के लोग हटडिय़ों का निर्माण कर दीपावली, विवाहोत्सव, पुत्र होने या शुभ कार्यों में इसे भेंट करते थे। इसके बदले संबंधित लोग उन्हें गुड़ नारियल, ओढनी व श्रद्धानुसार भेंट देते थे। कोरोना का दंश झेल चुके जैसाण के बाशिंदों को उम्मीद है कि इस बार विधिवत हटड़ी पूजन से उनका परिवार संकट से दूर रहेगा और सभी मंगलकार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो सकेेंगे। हकीकत यह है कि बाजार में कृत्रिम व धातु से बनी हटडिय़ा आसानी से उपलब्ध हो जाने के बावजूद मांगलिक दृष्टिïकोण, राशि ग्रह से प्रभावित न होने और रिद्धि-सिद्धि की कामना के लिए मिट्टïी व बांस की लकडिय़ों से निर्मित हटड़ी को भी शुभ मान...

आत्म निर्भर भारत अभियान को दे संबल: शारदा

Image
जैसलमेर. भारतीय जनता पाटी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने दीपावली के मौके पर जैसलमेर निवासियों से स्वदेशी वस्तुओं एवं जैसलमेर के कुटीर उद्योग से निर्मित सामग्री खरीद कर लोकल फॉर वोकल बनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना काल में चलाए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान को संबल देते हुए कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने को कहा है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जैसलमेर वासियों से कहा है कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान लागू किया गया, क्योंकि समय ने हमें सिखाया है कि लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। आज जो ग्लोबल ब्रांड लगते हैं, वह भी कभी ऐसे ही लोकल थे। उनकी ब्राडिंग से वह प्रोडक्ट ग्लोबल बन गए, इसलिए हमें हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। केवल लोकल उत्पाद ही खरीदें और उनका प्रचार गर्व से करें। स्थानीय कारीगरों की ओर से निर्मित दीपावली सामग्री खरीद कर अपने दीपावली के साथ.साथ उन कामगारों की भी दीपावली रोशन करेंं। नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द...

चांधन में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हुए लाभान्वित

Image
चांधन. चांधन ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, जलदाय विभाग के सहित विभागों का कामकाज होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। शिविर प्रभारी केके सैनी, विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह, तहसीलदार अमृतलाल, नायब तहसीलदार महेंद्र खत्री, जैसलमेर प्रधान रसाल कंवर, चांधन सरपंच जयकंवर, ग्राम विकास अधिकारी जबरसिंह सहित विभागों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। शनिवार को आयोजित शिविर में नामांतरण के 158, राजस्व खातों में शुद्धीकरण के 152, बंटवारनामा के 130 मामले सामने आए। दो रास्तों के प्रस्ताव बनाए गए। दो सार्वजनिक विभागों भूमि आवंटन प्रस्ताव बनाए गए। इसी तरह 252 राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि जारी की गई। इसके अलावा 322 विभिन प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। दो रास्तों के आवटन के प्रस्ताव बनाए गए व पालनहार कार्ड बनाए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 50 बीमे किए गए। आवासीय पट्टे जारी करने जैसे विभिन्न प्रकार के कार्य माध्यम से लोगों को ...

मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी,3 जने हुए घायल।

Image
रामदेवरा। दिल्ली से जैसलमेर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस के शनिवार सुबह रामदेवरा- फलोदी राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 पर अनियंत्रित होकर पलटने से 3 जने घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद अभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली से जैसलमेर जा रही 12 यात्रियों से भरी मिनी यात्री बस सुजासर गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे मरे हुए पशु को देख कर ड्राइवर का मिनी बस से नियंत्रण हटते ही बस मरे हुए पशु के ऊपर से गुजरते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जहा 3 जने घायल हो गए। वही मिनी बस भी दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टोल नाके की एबुलेस को सूचना देकर ग्रामीणों ने मौके पर बुलाया। घायलों को तत्काल एबुलेस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा थाने से सहायक उपनिरक्षक प्रतापाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। हादसे में 3 लोगो के ज्यादा लगी है। जिसमे हरेंद्र कुमार पुत्र अंतरपाल सिंह उम्र 42 साल जाति जाट बु...

महंत ने किया गांवों का दौरा

Image
पोकरण. भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। महंत ने शुक्रवार को पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर के साथ रामदेवरा, विरमदेवरा, एकां, सादा, मावा, राठौड़ा, छायण, लोहारकी आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। साथ ही कई गांवों में शोक संतृप्त परिवार के लोगों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर महंत ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग करने का भरोसा दिलाया। महंत ने बताया कि क्षेत्र में सर्दी की आहट हो चुकी है, लेकिन पेयजल संकट बरकरार है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की है। इस मौके पर माधुसिंह, सांगसिंह, मगसिंह छायण, रामदेवरा उपसरपंच खीमसिंह, रघुवीरसिंह लोहारकी आदि उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/mahant-visited-villages-7149267/

15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Image
पोकरण. कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रय प्राधिकार विषय पर प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को शुरू किया गया, जिसमें जैसलमेर, बाड़मेर व जोधपुर जिलों से आए 33 युवा कृषक व इनपुट डीलरों ने भाग लिया। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर रक्षपालसिंह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रसायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम कर फसल एवं मिट्टी की आवश्यकता के अनुरूप उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने आमदनी एवं रोजगार में इजाफे के लिए कृषि उत्पादोंं के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन में किसानों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सूक्ष्म पोषक तत्वों, जिंक की बागवानी एवं फसलों में अधिक जरुरत बताते हुए समुचित जल प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग, कम पानी में अधिक पैदावार, मिट्टी नमूनोंं, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ.प्रकाशसिंह शेखावत ने बताया कि किसान की पूरी पैदावार में बीजों की किस्म एवं पानी का योगदान करीब 45 प्रतिशत रहता है। उन्होंने फसलों एवं पेड़ ...

शिविर में हुए कार्य, मिली ग्रामीणों को राहत

Image
पोकरण. राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत नेड़ान मुख्यालय पर शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी व उपखंड अधिकारी राजेशकुमार विश्रोई ने बताया कि शिविर में विमलाकंवर ने पालहार योजना के लिए आवेदन किया। जिस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की ओर से मौके पर ही निस्तारण कर उनके दो बच्चों कुमकुम व सवाईसिंह का पालनहार योजना के तहत प्रमाण पत्र जारी किया गया। मदासर निवासी भूराराम प्रजापत व गोविंदराम प्रजापत ने कृत्रिम गर्भाधान योजना के तहत आवेदन किया। जिस पर पशुपालन विभाग की ओर से कृत्रिम गर्भाधान करवाया गया। साथ ही विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। नेड़ान निवासी चनेसरखां, शाह मोहम्मद ने खेत में सिंचाई के लिए फव्वारे पर अनुदान के लिए आवेदन किया। जिस पर उन्हें अलग-अलग 15686 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पडिय़ारों की ढाणी के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश विश्रोई ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिस पर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता म...

समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करें आशा सहयोगिनियां: डॉ. साहू

Image
जैसलमेर. राष्ट्र्र्र्र्र्र्र्र्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यक्रम में नव चयनित आशा सहयाोनियों का आठ दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने नव चयनित आशा सहयोगिनियों को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि आप समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य को गति प्रदान कर आवश्यक सहयोग करें। डॉ. साहू ने कहा कि आशा सहयोगिनी उसी गांव व समुदाय की एक मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर अपने समुदाय मे कार्य करती है। डॉ. साहू ने नव चयनित आशा सहयोगिनीयों को अपने कार्यक्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर वंचित परिवारों को योजना अंतर्गत पंजीकृत करवाने तथा कोरोना टीकाकरण से वंचित रहे लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला आशा समन्वयक देवराज ऐहम्पा ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आठ दिवस की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से अवगत करवाया। उन्होने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण में 28 आशा सहयोगिनियों ने प्रशिक्षण प्र...

डांगरी क्षेत्र के संस्था प्रधानों व शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Image
जैसलमेर. ग्राम पंचायत डांगरी के सभी विद्यालयों के शिक्षकों तथा संस्था प्रधानों का पंचायत स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। रिसोर्स पर्सन दीनाराम सुथार ने बताया कि कोविड.19 के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रही। पढ़ाई के इस अंतराल को धीरे-धीरे कम करने के लिए राज्य सरकार की राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की ओर से बैक टू स्कूल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिससे शिक्षण को प्रभावी, नवाचार आधारित, गतिविधि आधारित बनाने, पूर्व ज्ञान से जोडऩे के लिए आरएससीइआरटी की ओर से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित होनी है, जिसके लिए पूर्व तैयारी करवाने के संबंध में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रधानाचार्य हुकमाराम गोयल ने सभी संभागीयो संबोधित करते हुए पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण को ग्रहण करके विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पूर्वाभ्यास करवाने की बात कही। प्रशिक्षण को रिसोर्स पर्सन बिंजराजसिंह तथा दीनाराम ने विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्मार्ट बोर्ड से वीडियो द...

शिविर में हुआ समस्याओं का निस्तारण, जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने की शिरकत

Image
जैसलमेर. जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने ग्राम पंचायत बड़ोड़ा गांव एवं कोलूतला ग्राम पंचायतों में प्रशासन गावों के संग अभियान में शामिल होकर जनसुनवाई की और अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को त्वरितता से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों में अभियान को लेकर उत्साह है और आमजन की प्रमुख समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण करने के लिए सरकार के इस अभियान की सराहना कर रहे है। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने दोनों ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर आमजन से रु-ब-रु होकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया। शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, कोलूतला सरपंच पूजा देवी व बड़ोड़ा गांव सरपंच संतोष कंवर के साथ सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी, विकास अधिकारी, एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों के साथ मिलकर नवीन जॉबकार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टे जारी कराना, मूल व जाति प्रमाण...

डाक कर्मियों को अभियान से जोड़ा, दी जानकारियां

Image
पोकरण. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरिच अभियान के तहत ताल्लुका पोकरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सैशन न्यायाधीश रविन्द्रकुमार के निर्देशन में नगरपालिका सभागार में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोकरण ताल्लुका के डाकर्मियों को अभियान से जोड़कर विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील विश्रोई, डाकघर अधीक्षक उदय सेजू, सामजिक सुरक्षा अधिकारी हेमाराम जरमल, निरीक्षक डाकघर प्रेमाराम उपस्थित रहे। साथ ही पोकरण क्षेत्र के शाखा डाकपालों ने भाग लिया। सचिव विश्रोई ने विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व पात्रता, लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण, मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण, राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत प्रतिकर प्राप्त किए जाने के प्रावधान, स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जनउपयोगी सेवाओं संबंधी मामलों के निस्तारण आदि विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। विधिक...

एसएन सुब्बाराव के निधन से हुई अपूरणीय क्षति

Image
जैसलमेर। स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी विचारक, राष्ट्रीय सेवा योजना के संस्थापक निदेशक डॉ. एसएन सुब्बाराव को जैसलमेर के जनप्रतिनिधियों, गांधीवादी, सर्वोदयी, खादी संस्थाओं और रचनात्मक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने सभा में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खादी परिषद में आयोजित सभा में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने सुब्बाराव के निधन को समाज के लिए बहुत बड़ा आघात बताते हुए उनके कृतित्व को याद किया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक उ मेद सिंह तंवर ने उनके जैसलमेर से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनकी मधुर वाणी, मृदुल स्वभाव तथा बुलन्द आवाज में गाए गीतों से युवाओं में प्रेरणा एवं जोश भर जाता था। सर्वोदय मंडल जैसलमेर के अध्यक्ष राजूराम प्रजापत ने बताया कि गांधीवादी-समाजवादी विचारक श्याम सुन्दर डावाणी ने कहा कि डॉ. सुब्बाराव गांधी विचार के वर्तमान दौर में सबसे प्रमुख प्रचारक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सत्य, अहिंसा व सद्भावना के लिए कार्य किया। जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने कहा कि डॉ. सुब्बाराव से मुलाकात व उनके शिविर को देखने का उन्हे...

प्रतियोगिता का समापन, खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

Image
जैसलमेर. स्थानीय एसएम पब्लिक स्कूल में 65 वी खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलापरिषद अंजना मेघवाल थी। विशिष्ट अतिथि उम्मेदसिंह पूर्व यूआईटी चेयरमैन, गांधी दर्शन समिति के समन्वय में रूपचंद सोनी और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दानसिंह सोलंकी रामगढ़, प्राचार्य जगदंबा आईटीआई लीला राम, खेलों में भाग लेने वाले सभी युवा व अध्यापक, विद्यालय का स्टाफ सभी उपस्थित थे। बैडमिंटन में प्रथम स्वामी विवेकानंद विद्यालय, दितीय रामदेव पब्लिक स्कूल रामदेवरा, तृतीय बाबा रामदेव पब्लिक स्कूल रामदेवरा, छात्राओं में प्रथम रामदेव पब्लिक स्कूल रामदेवरा, दितीय स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल माध्यमिक जैसलमेर, तृतीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पोकरण, 17 वर्ष उम्र के प्रतिभागियों में रहे। इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों में विजेता रही छात्राओं में प्रथम स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, द्वितीय रामदेव पब्लिक रामदेवरा, तृतीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुंडा, छात्रों में प्रथम स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जैसलमेर, स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर, तृतीय राजक...

त्यौहारी सीजन पर शट डाउन की मार!

Image
पोकरण. कस्बे में गत कई दिनों से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। दीपावली के त्यौहार की सीजन में चल रही बिजली की कटौती के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके डिस्कॉम की ओर से व्यवस्था को दुरस्त करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 की शुरुआत से कोरोना की मार के कारण व्यापार, धंधे व उद्योग मंदे चल रहे थे। इस वर्ष दीपावली के त्यौहार पर लोगों को अच्छे व्यापार की आस है। ऐसे में कस्बे के बाजार गुलजार नजर आ रहे है। विशेष रूप से इलेक्ट्रोनिक सामान की दुकानें भी सजी हुई है। दूसरी तरफ कस्बे में बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ाई हुई है। जिसके कारण आए दिन विद्युत की कटौती हो रही है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। हालांकि कुछ दिनोंं तक डिस्कॉम की ओर से मेंटीनेंस के नाम पर कटौती की गई तथा विद्युत लाइनों व उपकरणों को ठीक करने के दावे किए गए, लेकिन अभी तक लाइनों में फॉल्ट की समस्या यथावत बनी हुई है। जिसके कारण प्रतिदिन विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर लगा रहता है। आमजन का हो रहा बेहाल कस्बे में गत कुछ दिनो...

नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, अब मिला दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का शव

Image
लाठी. क्षेत्र के भादरिया गोशाला के पीछे दुर्लभ प्रजाति के एक गिद्ध का शव मिला, जिसकी सूचना पर वन्यजीव प्रेमियों ने लाठी वन विभाग को दी। गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया, खेतोलाई, ओढाणिया, चांधन, सोढ़ाकोर सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य क्षेत्र है। यहां केवल एक भादरिया गोशाला में ही 25 से 30 हजार पशुधन है। इसके अलावा पशुपालकों के पास भी बड़ी संख्या में गाय, ऊंट, भेड़, बकरियां आदि होने के कारण मृत पशुओं को जंगलों में डाला जाता है, जहां मृत पशुओं के शवों को अपना आहार बनाने बड़ी संख्या में गिद्ध भी पाए जाते हैं। गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया के पास वन विभाग का बहुत बड़ा आरक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां अन्य प्रजाति के विभिन्न पशु पक्षी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते है। ऐसे में यहां आए दिन चिंकारा हरिण, लोमड़ी, नील गाय, खरगोश जैसे जंगली जानवर तथा गोडावण, बाज, गिद्ध जैसे विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षियों के शव मिलते रहे है। शुक्रवार शाम को भी कुछ वन्यजीव प्रेमी भादरिया गांव के वन्यजीवों को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध का शव मिला, जिस पर उन...

दिवाली से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने की कवायद

Image
जैसलमेर. दिवाली से पहले जैसलमेर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगरपरिषद की तरफ से विभिन्न वार्डों के साथ मुख्य मार्गों आदि पर साफ-सफाई के कार्य में तेजी लाई जा रही है। वहीं वार्डों में विकास तथा बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य भी करवाए जा रहे हैं। जिनका जायजा लेने सभापति हरिवल्लभ कल्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिवाली से पूर्व आमजन की सुविधा के लिए नगरपरिषद की तरफ से रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान शाम 7 बजे के बाद मुख्य बाजार व अन्य स्थानों पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा। वहीं घर-घर कचरा संग्रहण के लिए रात्रिकालीन टैक्सी की व्यवस्था भी की गई है। व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाएं सभापति ने शिव रोड व किले के भीतर चल रहे रात्रिकालीन सफाई कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के लिए पाबंद किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिवाली तथा पर्यटन सीजन के मौके पर शहर की आभा निखरी हुई नजर आनी चाहिए। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने शुक्रवार प्रात: सफाई व्यवस्था के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौ...

करोड़ों रुपए स्वीकृत होने के बावजूद नहीं किया भुगतान

Image
जैसलमेर। सीमांत जैसलमेर जिले में सरकारी तंत्र की अनदेखी और असंवेदनशीलता का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और उनके कार्यालय की अनदेखी के चलते एक तरफ शिक्षकों को दूधवालों से लेकर दुकानदारों के तकाजे झेलने पड़ रहे हैं तो दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में खाना बनाने वाली अल्प वेतनभोगी कुक कम हेल्पर की दिवाली काली होने की कगार पर आ गई है। यह सारा मामला समय पर भुगतान नहीं किए जाने का है और शोचनीय तथ्य यह है कि राज्य सरकार की ओर से विभाग के खाते में २४ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बिना उपयोग के पड़ी है। जबकि साढ़े चार करोड़ रुपए ही चुकाने थे। यह भुगतान कायदे से विद्यालय खुलते ही किया जाना था क्योंकि इस बार सरकार ने मिड डे मील के तहत सूखी खाद्य सामग्री वितरित करने का कदम उठाया है। जो सीधे जयपुर से नामांकन के अनुसार पैकिंग की हुई मिल रही है। पिछले दिनों अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारी को चार्ज दिया गया जिन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिए जा सकते थे। अब अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी को चार्ज दिया गया है लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उन्हें वित्तीय अधिकार दिए ज...

गुजरात के नाडाबेट बॉर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित होगा तनोट-बबलियानवाला प्रोजेक्ट

Image
जैसलमेर. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनोट-बबलियान पर्यटन परिपथ, टूरिज्म प्रोजेक्ट को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों तथा राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम के साथ गुजरात के बनासकांठा जिले में नाडाबेट बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट का भ्रमण किया। इस दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुजरात के बनासकांठा जिले में नाडाबेट बोर्डर के सम्पूर्ण क्षेत्र का दौरा करते हुए नाडाबेट ट्रांजिट सेन्टर तहत सीमा सुरक्षा बल रिट्रीट परेड स्टेडियम, सीमा सुरक्षा बल की कार्यशैली पर आधारित म्यूजियम, आर्ट गैलेरी व ऑडिटोरियम का अवलोकन किया। इनसे संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही नाडेश्वरी बार्डर आउट पोस्ट का भ्रमण कर वहां पर निर्मित अधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया ताकि वहां पर विकसित पर्यटन प्रोजेक्ट की तर्ज पर जैसलमेर जिले में तनोट बबलियान प्रोजेक्ट को भी विकसित किया जा सके। जिला कलक्टर मोदी ने बताया कि तनोट बबलियान प्रोजेक्ट को विकसित किए जाने की व्यापक संभावनाएं हैं और इसी के मद्देनजऱ जिला प्रशासन एवं सीमा सुरक्षा बल मिलकर बेहतर ...

नहीं थम रहा बसों के रूट का विवाद, बस को रुकवाकर लगाया जाम

Image
पोकरण. कस्बे से बीकानेर तक संचालित होने वाली निजी बसों के बीच रूट को लेकर विवाद थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी एक पक्ष की ओर से बस को रुकवाकर दोनों सड़कों पर जाम लगा दिया गया। करीब एक घंटे तक यहां लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर रास्ता खुलवाया। गौरतलब है कि पोकरण से बीकानेर रूट पर चलने वाली दो निजी बसों के संचालकों के बीच रूट के समय को लेकर विवाद चल रहा है। गत 20 दिनों से चल रहा विवाद थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। गत दिनोंं दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे की बसों को रुकवाने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। दो-तीन दिनों तक लगातार यह दौर चला। इसके बाद बस संचालकों की आपसी बैठक हुई तथा आपसी समझाइश से मामला शांत किया गया। गत कुछ दिनों से मौके पर शांति बनी हुई थी। आगे बस लगाने का आरोप, एक घंटे तक लगा जाम रूट विवाद की कुछ दिनों की शांति के बाद गुरुवार को एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से आपसी राजीनामे की बात को नकारते हुए उनकी बस के आगे बस लगा दी गई। जिस पर उन्होंने अपनी बस को खड़ा कर दिया। सुब...

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

Image
नोख. गांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तथा प्रार्थना पत्र पेश किए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर प्रभारी व उपनिवेशन उपायुक्त नाचना नरेन्द्रपालसिंह शेखावत, सहप्रभारी तहसीलदार बंटी राजपूत, प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, विकास अधिकारी डॉ.गणपतराम सुथार, नायब तहसीलदार गोविंदराम गर्ग, सरपंच सुमन छंगाणी, उपप्रधान महिपालसिंह, जिला परिषद सदस्य उत्तमसिंह बोड़ाना, भंवरलाल विश्रोई, बोड़ाना सरपंच नरेन्द्रसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इनका हुआ कार्य शिविर में सपना पुत्री यारूखां 11 वर्ष से कानों से सुनाई नहीं दे रहा था। जिसे मौके पर ही कानों की मशीन प्रदान की गई। राजस्व विभाग की ओर से 65 नामांतरणकरण, आबादी विस्तार के 14 प्रस्ताव, रास्ते के दो प्रकरणों का निस्तारण कर पंचायतीराज विभाग की ओर से 126 पट्टे जारी किए गए। शौचालयों के 85 प्रस्तावों की जांच कर 80 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। ये हुए ...

कार्यशाला में सिंचाई प्रबंधन पर चर्चा

Image
नाचना. गांव के इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी में स्थित विश्राम गृह में गुरुवार को सिंचित क्षेत्र में सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता पर कार्यशाला आयोजित की गई। बीकानेर से आए उपनिदेशक जगराम मीना ने क्षेत्र के जल उपभोक्ता प्रबंध समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों को इस योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सहभागी सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की सहभागी, सिंचाई प्रबंधन से लाभ, सिंचाई प्रबंधन के तहत कृषक संगठनों का प्रारूप, कृषक संगठनों का गठन, सदस्यों का निर्वाचन, उपसमितियों का गठन, महिलाओं की भागीदारी, जल संसाधन विभाग की ओर से हस्तांतरण के समय जल उपयोक्ता संगम को दी जाने वाली पंजिकाएं व उनका संधारण, बैठक की प्रक्रिया, सिंचाई क्षेत्र का निर्धारण व राजस्व वसूली, नहरों का रख रखाव, किसानों के हितों में कार्य करवाना आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इस मौके पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना 28वां खंड के अधिशासी अभियंता सुरेशकुमार खींची, सहायक अभियंता संदीपकुमार, सहायक अभियंता मोमराज, कनिष्ठ अभियंता चेनाराम, इंफाल, सिंचाई पटवारी पोकरदास तथा जल उपयोक्ता प्रबंध समितियों के निर्वाचित अध्यक्ष खुशाल सोनी, अहमदखा...

पोकरण व भणियाणा में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Image
पोकरण. भाजपा की ओर से गुरुवार को उपखंड मुख्यालयों पर किए गए विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में कस्बे में भी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी व जुगलकिशोर व्यास के नेतृत्व में धनराज पालीवाल, खेताराम माली, नखताराम ओड, अनिल रंगा सहित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे से एक जुलूस निकाला, जो उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई को सुपुर्द कर बताया कि प्रदेश में नीत कांग्रेस सरकार की ओर से जनहित के कोई कार्य नहीं किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पोकरण में नगरपालिका की ओर से प्रशासन शहरों के संग शिविर के दौरान पट्टे वितरित नहीं कर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी अधिकांश समय कार्यालय में उपस्थित नहीं रहती है। जिससे आमजन के कार्य नहीं हो रहे है तथा परेशानी हो रही है। नगरपालिका में गत एक वर्ष से विकास कार्यों के टेंडर नहीं निकाले जा रहे है। जिससे विकास कार्य ठप पड़े है। कस्बे में सीवरेज के गंदे पानी को किसा...

नहीं थम रहा बसों के रूट का विवाद, बस को रुकवाकर लगाया जाम

Image
पोकरण. कस्बे से बीकानेर तक संचालित होने वाली निजी बसों के बीच रूट को लेकर विवाद थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी एक पक्ष की ओर से बस को रुकवाकर दोनों सड़कों पर जाम लगा दिया गया। करीब एक घंटे तक यहां लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर रास्ता खुलवाया। गौरतलब है कि पोकरण से बीकानेर रूट पर चलने वाली दो निजी बसों के संचालकों के बीच रूट के समय को लेकर विवाद चल रहा है। गत 20 दिनों से चल रहा विवाद थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। गत दिनोंं दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे की बसों को रुकवाने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। दो-तीन दिनों तक लगातार यह दौर चला। इसके बाद बस संचालकों की आपसी बैठक हुई तथा आपसी समझाइश से मामला शांत किया गया। गत कुछ दिनों से मौके पर शांति बनी हुई थी। आगे बस लगाने का आरोप, एक घंटे तक लगा जाम रूट विवाद की कुछ दिनों की शांति के बाद गुरुवार को एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से आपसी राजीनामे की बात को नकारते हुए उनकी बस के आगे बस लगा दी गई। जिस पर उन्होंने अपनी बस को खड़ा कर दिया। सुब...

दो दिन से बैंक में कार्य ठप, उपभोक्ता परेशान

Image
नाचना. गांव में स्थित एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो दिनों से कार्य ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि दो दिनों से बैंक में तकनीकी खराबी के कारण दो दिनों से कार्य बंद पड़ा है। बुधवार को दिनभर बैंक में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। बैंक के कार्मिकों ने बताया कि कनेक्टिविटी नहीं मिललने के कारण बैंक के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। गुरुवार को भी समस्या यथावत बनी रही। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण यहां आए उपभोक्ताओं का लेनदेन नहीं हो सका। जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई। बैंक के मुख्य द्वार पर लेनदेन बंद होने की सूचना का एक पेपर भी चस्पा किया गया। बैंक कार्मिकों ने बताया कि तकनीशियन के आने पर बैंक संबंधित कार्य शुरू हो सकेगा। उपभोक्ताओं ने बताया कि आगामी दिनों में दीपावली का त्यौहार है। ऐसे में बैंक में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें नकदी नहीं मिल पा रही है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/work-in-the-bank-stalled-for-two-days-consumer-upset-7148523/...

एक शताब्दी बाद फिर हुआ जैसाण का भाग्योदय, धन लक्ष्मी दे रही आशीर्वाद

Image
जैसलमेर. पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में एक शताब्दी बाद भाग्योदय हुआ है, मानो लक्ष्मी माता की कृपा बरस रही है। दुर्गम क्षेत्रों की फेहरिस्त में शामिल किए गए जैसाण में प्रतिकूल परिस्थितियां होने से कभी बन चुकी सिल्क रुट की पहचान अकाल व सूखे के स्थायी डेरे के तौर पर होने लगी थी। इससे पहले मध्ययुग में जैसलमेर सिल्क रुट के रूप में मशहूर था, क्योंकि यहीं से होकर तत्कालीन भारत का बेशकीमती सामान मध्य.पूर्व एशियाई मुल्कों तक पहुंचता था। करीब सौ वर्ष बाद फिर समय ने पलटा खाया है और धनलक्ष्मी की कृपा हुई है। पत्थर, पवन व पर्यटन से यह सुखद स्थिति बनी। हालाकि विगत दो वर्षों में कोरोना ने जैसाण के विकास की गति को रोक दिया, लेकिन अब यह काल खंड बुरा सपना मानकर उसे भुलाने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन ने गति पकड़ ली है तो पर्यटन व खेती-किसानी भी विकास पथ पर जैसाण को अग्रसर करने को आतुर नजर आ रहे हैं। जानकार बताते थे कि करीब सौ वर्ष तक अमावस्या को आने वाली दिवाली केवल काली रात का ही अहसास कराती थी, अब उम्मीदों के बीच रोशनी से नहाते आसमान में विकास का साकार रूप देखा व महसूस किया जा सकता है। जगमगा...

जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने की शिविर में शिकरत

Image
जैसलमेर. जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने ग्राम पंचायत नेतसी व सांगड़ ग्राम पंचायतों में प्रषासन गावों के संग अभियान में सम्मिलित होकर जनसुनवाई की और अभियान का जायजा लिया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को त्वरितता से निस्तारण करने के लिए सहयोग दिया। जिला मुख्यालय से ताड़ाना व नेतसी ग्राम पंचायत ज्यादा दूरी होने के कारण आमजन को जिला मुख्यालय पर आने में काफी कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है, इसीलिये ग्रामीणों में अभियान को लेकर उत्साह है और आमजन की प्रमुख समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण करने के लिये सरकार के इस अभियान की सराहना कर रहे है। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल दोनों ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर आमजन से रु-बरु होकर उनकी समस्याओं का त्वरितता से समाधान किया। शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, प्रधान सम तनेरावसिंह सोढ़ा, नेतसी व सांगड़ सरपंच के साथ सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी, विकास अधिकारी, एवं समस्त विभागों के अधि...

रेत के समंदर में ऊंटों से पहुंच कर हो रहा वैक्सीनेशन और मवेशियों का ईलाज

Image
जैसलमेर. जिले में संचालित किए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान- 2021 के तहत पशुपालन विभाग की ओर से जिले के दूरदराज व रेगिस्तानी क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों को विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ देने व आय दुगुनी करने के लिए शिविरों के दौरान अधिकाधिक जानकारी दी जा रही है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वासुदेव गर्ग व उपनिदेशक डॉ. उमेश वरंगटीवार के निर्देशन में जिले में अधिकारी-कर्मचारी को सौंपे गए शिविर दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सम्पादन करने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. वासुदेव गर्ग ने बताया कि पशुपालकों के पशुओं को शिविर में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उपचार आदि से लाभान्वित कर पशुपालकों को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम्यांचलों में आयोजित हो रहे शिविरों में पशुपालकों की ओर से पशुपालन विभाग द्वारा स्थापित काउंटर पर दवाइयां व पशुओं में से संबंधित बीमारियों की आवश्यक रोकथाम के उद्देश्य से विचार-विमर्श के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ती रही है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में पशुपालकों की आज...

एक शताब्दी बाद फिर हुआ जैसाण का भाग्योदय, धन लक्ष्मी दे रही आशीर्वाद

Image
जैसलमेर. पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में एक शताब्दी बाद भाग्योदय हुआ है, मानो लक्ष्मी माता की कृपा बरस रही है। दुर्गम क्षेत्रों की फेहरिस्त में शामिल किए गए जैसाण में प्रतिकूल परिस्थितियां होने से कभी बन चुकी सिल्क रुट की पहचान अकाल व सूखे के स्थायी डेरे के तौर पर होने लगी थी। इससे पहले मध्ययुग में जैसलमेर सिल्क रुट के रूप में मशहूर था, क्योंकि यहीं से होकर तत्कालीन भारत का बेशकीमती सामान मध्य.पूर्व एशियाई मुल्कों तक पहुंचता था। करीब सौ वर्ष बाद फिर समय ने पलटा खाया है और धनलक्ष्मी की कृपा हुई है। पत्थर, पवन व पर्यटन से यह सुखद स्थिति बनी। हालाकि विगत दो वर्षों में कोरोना ने जैसाण के विकास की गति को रोक दिया, लेकिन अब यह काल खंड बुरा सपना मानकर उसे भुलाने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन ने गति पकड़ ली है तो पर्यटन व खेती-किसानी भी विकास पथ पर जैसाण को अग्रसर करने को आतुर नजर आ रहे हैं। जानकार बताते थे कि करीब सौ वर्ष तक अमावस्या को आने वाली दिवाली केवल काली रात का ही अहसास कराती थी, अब उम्मीदों के बीच रोशनी से नहाते आसमान में विकास का साकार रूप देखा व महसूस किया जा सकता है। जगमगा...

video-संगठन के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Image
लाठी. अहमदाबाद जिले के सांरगपुर पुलिस थाना खाडिया में हुए लक्ष्मी दर्जी हत्या के मामले में अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन के जिला उपाध्यक्ष विक्रम पंवार के नेतृत्व में बुधवार शाम को लाठी कस्बे में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर लक्ष्मी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कि गई। अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन कि ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोगों ने लक्ष्मी को श्रद्धांजलि दी और दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी सहित उन्हें कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन के जैसलमेर जिला उपाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कहा कि हमारा मकसद है कि इस देश में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को बंद करना है, क्योंकि बहन बेटियां सबकी बराबर हैं। हम भारत में सब की सुरक्षा चाहते हैं। उन्होने कहा कि हम हमेशा बहन और बेटियों के सम्मान में संघर्ष करते आए है। यदि जल्द ही सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो संघर्ष को...

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का हुआ टीकाकरण

Image
जैसलमेर. जिले में गुरुवार को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की ओर से निर्धारित स्थानों मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि जिले भर में एएनएम, आशाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे ) के अवसर पर निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच व परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण कर लाभान्वित किया गया। डॉ. साहू ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व सुपरवाइजरी स्टॉफ की ओर से जिले में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) पर आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में कोरोना टीकाकरण से वंचित लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाकर लाभान्वित किया गया। ...

मंत्रोचार के साथ 72 घण्टे चलेगी आहुतियां

Image
जैसलमेर. कामाख्या पीठाधीश्वर पंचानंद गिरी के शिष्य हिमालय गिरी बाबा के सानिध्य में जैसलमेर तेमड़ाराय में कलश यात्रा के साथ पहलीबार दश महाविद्या आदिशक्ति 72 घण्टे का अखण्ड यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का आगाज पूर्ण देवी शास्त्र विधि के अनुसार विधिवत पूजन के साथ यज्ञ आरम्भ हुआ। इस अवसर पर तारापीठ थानापति बाबा हिमालय गिरी महाराज ने यज्ञ में शामिल लोगों को सनातन धर्म व राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प दिलाया। आदिशक्ति यज्ञ की महत्ता के बारे बताते हुए कहा कि यज्ञ सनातन धर्म एविश्वकल्याण एरोगनाशएमानव कल्याण जैसे महान उद्देश्य से किया गया है। हमें निजी उत्थान के साथ साथ अपने समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। अब तक पूरे भारत मे देशनोक करणी माता धाम सहित 25 ऐसे यज्ञ सम्पन्न हो चुके है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मघसिंह, प्रेम कुमार, दीपक गहलोत, देशनोक पालिका के पार्षद चंडीदान, शंकरदान, लक्ष्मीनारायण शर्मा आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/aahutis-will-run-for-72-hours-with-chanting-7147810/

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन

Image
जैसलमेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान की कड़ी में गुरुवार को वार्ड नं. 12 चैनपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरि सिंह मीणा, जिलापरिषद अंजना मेघवाल, आयुक्त शशिकांत शर्मा व पूर्व सभापति अशोक तंवर उपस्थित रहे। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कैम्प का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करवाया जाए। इसी क्र्रम में आयुक्त शशिकांत शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया व नगर परिषद की जन कल्याण योजनाओं के बारें अवगत करवाया। सभापित हरिवल्लभ कल्ला तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरि सिंह मीणा द्वारा उपस्थित आमजनों को स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टे वितरित किये गए। कैम्प ने नगरपरिषद टीम द्वारा मौके पर स्टेट ग्रांट एक्ट के अन्तर्गत 25 पट्टे वितरित किए गए व पीपीओ आदेश 02, स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्र 05 वितरण किए गए। कैम्प में इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना के 40 फार्म कैम्प में ही ई-मित्र के माध्यम से कैं...

प्रदेश में सत्तासीन सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Image
जैसलमेर. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में उपखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। इस दौरान राज्यपाल के नाम के ज्ञापन सौंपकर सरकार की असफलता को बताते हुए तत्काल प्रभाव से किसानों की समस्याओं के साथ.साथ आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी व पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जैसलमेर नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल, मोहनगढ़ मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह रामगढ़ मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह एवं सम मंडल अध्यक्ष पूनमसिंह दूजासर एवं एवं मंडला एवं प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी एवं जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान के सौजन्य में आयोजित प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन के जिला पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग ले...

नहीं थम रहा प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला, वन्य प्रेमियों ने जताया रोष

Image
लाठी. क्षेत्र के देगराय ओरण से निकल रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर आए दिन प्रवासी पक्षियों की मौत व घायल होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही घटनाओं में प्रवासी पक्षी काल का ग्रास बन रहे है, वहीं इसकी रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण पक्षी प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को भी देगराय ओरण में बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक प्रवासी पक्षी कुंरजा की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्साए पक्षी प्रेमियो ने बिजली की हाइटेंशन लाइन के पास पंहुचकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार देगराय ओरण से हाइटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। देगराय ओरण व आस-पास के क्षेत्र में बहुतायत में गिद्ध व कुंरजा, गोडावण निवास करते हैं।ये पक्षी रात को आस-पास की पशुखेळियों व नाडियों में पानी पीने के लिए आते हैं। इस दौरान अंधेरे में तार दिखाई नहीं देने से गिद्ध व गोडावण, कुंरजा जैसे पक्षी तार में उलझ जाते हैं तथा करंट लगने से उनकी मौत हो जाती है। गुरुवार सुबह भी देगराय ओरण से निकल...

57 वर्ष की आयु में मिला आवासीय पट्टा

Image
जैसलमेर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का निस्तारण होने से उन्हें राहत मिल रही है। बुधवार को ग्राम पंचायत सत्तो में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी व फतेहगढ़ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्रोई ने बताया कि विधवा महिला रहीमा की ओर से आवासीय पट्टे के लिए आवेदन किया गया। जिस पर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी भीमसिंह डागूर की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को पट्टा सुपुर्द किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मदाराम पटेल, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, सरपंच गजेन्द्रसिंह रावलोत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार 55 वर्षीय खुशालाराम व 50 वर्षीय आदाराम के पिता की 40 वर्ष पूर्व मौत हो जाने के बाद नामांतरकरण किया गया तथा भूलवश आदाराम की आईदानराम व खुशालाराम की जगह गुटाराम हो गया। इस गलती का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में सम समिति के प्रधान तनेसिंह सोढ़ा, वरिष्ठ नेता डॉ.जालमसिंह रावलोत आदि उपस्थित रहे। श्रमिक रूपाराम ने अपने पुत्र खेताराम की छात्...

अपहरण, मारपीट कर राहगीरों को धमकाता था, फोन-पे के माध्यम से जबरन वसूले पैसे

Image
जैसलमर. फलसूंड पुलिस ने अपहरण, मारपीट करने और राहगीर को धमकाकर फोन-पे के माध्यम से जबरन पैसे वसूलने का मामलो में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सवाईसिंह पुत्र मांगूसिंह निवासी साजीतड़ा, बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश की कि गत 24 अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित गांव से रिश्तेदारी में पोकरण जा रहा था । राजमथाई गांव में एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन हम लोगों ने गाड़ी नहीं रोकी तो पीछा कर मोटरसाईकिल को ओवरटेक कर गाड़ी को रूकवाकर मेरे साथ मारपीट कर मुझे गाड़ी से नीचे उतारकर गाड़ी की चाबी छीन ली। मुझे डरा धमका कर जबरदस्ती अपनी मोटरसाईकिल पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर एक्सीडेंट का आरोप लगाकर हजारों रुपयों की मांग की तथा करीबन 3-4 घंटे तक रोके रखा। उसके बाद मेरे से जबरदस्ती मुझे डरा धमका कर 4 हजार रूपये अपने फोन-पे में ट्रांसफर करवा दिए और 1500 रूपये पेट्र्रोल भरवाने का कहकर जबरदस्ती ले लिए तथा सुनसान जगह पर छोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी गाड़ी के पास गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वृत्ताधिकारी वृत पोकरण मोटाराम के सुपरविजन में भंवरलाल उप निरीक्षक था...

एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पार

Image
पोकरण. जैसलमेर-जोधपुर के बीच चलने वाली निजी बसों के साथ अन्य रूट की बसों के चालकों की ओर से कस्बे के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में प्रवेश करते ही तेज आवाज के साथ हॉर्न बजाए जा रहे है। साथ ही बसों की गति भी तेज कर दी जाती है। जिसके कारण हर समय यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि पोकरण से जैसलमेर व जोधपुर के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों निजी बसों का संचालन होता है। इन बसों के चालकों की ओर से कस्बे में प्रवेश करते ही गति तेज कर दी जाती है तथा तेज आवाज के साथ हॉर्न बजाया जाता है। जिससे आसपास बैठे दुकानदारों के साथ राह चलते लोगों को भी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके यातायात पुलिस की ओर से न तो कोई ध्यान दिया जा रहा है, न ही इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके कारण इनके हौसले बुलंद हो रहे है। साथ ही किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। अस्पताल, स्कूल सहित बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान है स्थित पोकरण से जैसलमेर व जोधपुर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसें जयनारायण व्यास सर्किल, जैसलमेर व जोधपुर रोड से होकर गुजरती है। इन मुख्य मार्गों पर राजकीय उपजिला ...

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए संयुक्त परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Image
जैसलमेर. राज्य की सबसे वजनदार मानी जाने वाली आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-२०२१ जैसलमेर मुख्यालय पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस परीक्षा में महज ३९.८५ प्रतिशत परीक्षार्थी ही बैठे। शहर में १७ केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां ४७८० अ यर्थियों को परीक्षा देनी थी। उनके स्थान पर १९०५ जने ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लीक प्रूफ ढंग से संपन्न करवाने के लिए जैसलमेर में सुबह ९ से दोपहर १ बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहा। आरएएस प्री परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में प्रश्रपत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। उदयपुर से आए एक अ यर्थी ने बताया कि प्रश्रपत्र अच्छा गया है। उ मीद है, प्री की बाधा पार हो जाएगी। वहीं एक अन्य अ यर्थी ने प्रश्रपत्र को बहुत उलझाव भरा बताया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम बुधवार को सभी १७ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त देखे गए। अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। महिलाओं को आभूषण पहनकर प्रश्रप...

आठ लाख रुपए नकद, साढ़े तीन लाख रुपए के आभुषण लेकर हुए फरार

Image
पोकरण. भणियाणा थानाक्षेत्र के डूंगरे की ढाणी निवासी एक व्यक्ति ने एक युवती से विवाह के नाम पर आठ लाख रुपए नकद व साढ़े तीन लाख रुपए के आभुषण लेकर फरार हो जाने पर छह हनों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार डूंगरे की ढाणी निवासी बाबूराम पुत्र रूपाराम जाट ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि कानासर निवासी जगमालसिंह पुत्र केसराराम ने उसे फोन कर बाड़मेर के शिव तहसील स्थित नाद गांव में डाकघर में काम करने की जानकारी दी तथा उसकी पत्नी सुआ की एक सहेली से शादी करवाने की बात कही। साथ ही 10 लाख रुपए का खर्च आने का बताया। उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और हां कर दी। जगमालसिंह का भाई हुकमाराम उसके घर पर आया तथा अपने भाई हरखाराम की ओर से लड़की देखने की बात कहकर 10 लाख रुपए का खर्चा लगने का कहा। उसने अभी तीन लाख रुपए देने तथा शेष राशि शादी के समय देने की बात कही। जिस पर उसने देवाराम पुत्र बाबूराम व शिवदानराम पुत्र चौखाराम के समक्ष तीन लाख अपने व अपनी मां के खाते से निकलवाकर चार अक्टूबर को हुकमाराम को दे दिए। 19 अक्टूबर को जगमालसिंह का भाई हरखाराम उसके घर आया तथा एक लाख रुपए की मांग ...