डांगरी क्षेत्र के संस्था प्रधानों व शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

जैसलमेर. ग्राम पंचायत डांगरी के सभी विद्यालयों के शिक्षकों तथा संस्था प्रधानों का पंचायत स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। रिसोर्स पर्सन दीनाराम सुथार ने बताया कि कोविड.19 के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रही। पढ़ाई के इस अंतराल को धीरे-धीरे कम करने के लिए राज्य सरकार की राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की ओर से बैक टू स्कूल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिससे शिक्षण को प्रभावी, नवाचार आधारित, गतिविधि आधारित बनाने, पूर्व ज्ञान से जोडऩे के लिए आरएससीइआरटी की ओर से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित होनी है, जिसके लिए पूर्व तैयारी करवाने के संबंध में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रधानाचार्य हुकमाराम गोयल ने सभी संभागीयो संबोधित करते हुए पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण को ग्रहण करके विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पूर्वाभ्यास करवाने की बात कही। प्रशिक्षण को रिसोर्स पर्सन बिंजराजसिंह तथा दीनाराम ने विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्मार्ट बोर्ड से वीडियो दिखाकर उसके बाद उनके अनुभव साझा कर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में संभागियों को सभी बिंदुओं पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में वरिष्ठ अध्यापक बलवंतसिंह चौहान, जगदीश प्रसाद पालीवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/training-given-to-institution-heads-and-teachers-of-dangri-area-7149261/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां