महंत ने किया गांवों का दौरा

पोकरण. भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। महंत ने शुक्रवार को पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर के साथ रामदेवरा, विरमदेवरा, एकां, सादा, मावा, राठौड़ा, छायण, लोहारकी आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। साथ ही कई गांवों में शोक संतृप्त परिवार के लोगों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर महंत ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग करने का भरोसा दिलाया। महंत ने बताया कि क्षेत्र में सर्दी की आहट हो चुकी है, लेकिन पेयजल संकट बरकरार है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की है। इस मौके पर माधुसिंह, सांगसिंह, मगसिंह छायण, रामदेवरा उपसरपंच खीमसिंह, रघुवीरसिंह लोहारकी आदि उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/mahant-visited-villages-7149267/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां