गुजरात के नाडाबेट बॉर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित होगा तनोट-बबलियानवाला प्रोजेक्ट


जैसलमेर. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनोट-बबलियान पर्यटन परिपथ, टूरिज्म प्रोजेक्ट को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों तथा राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम के साथ गुजरात के बनासकांठा जिले में नाडाबेट बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट का भ्रमण किया। इस दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुजरात के बनासकांठा जिले में नाडाबेट बोर्डर के सम्पूर्ण क्षेत्र का दौरा करते हुए नाडाबेट ट्रांजिट सेन्टर तहत सीमा सुरक्षा बल रिट्रीट परेड स्टेडियम, सीमा सुरक्षा बल की कार्यशैली पर आधारित म्यूजियम, आर्ट गैलेरी व ऑडिटोरियम का अवलोकन किया। इनसे संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों से चर्चा की।
इसके साथ ही नाडेश्वरी बार्डर आउट पोस्ट का भ्रमण कर वहां पर निर्मित अधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया ताकि वहां पर विकसित पर्यटन प्रोजेक्ट की तर्ज पर जैसलमेर जिले में तनोट बबलियान प्रोजेक्ट को भी विकसित किया जा सके। जिला कलक्टर मोदी ने बताया कि तनोट बबलियान प्रोजेक्ट को विकसित किए जाने की व्यापक संभावनाएं हैं और इसी के मद्देनजऱ जिला प्रशासन एवं सीमा सुरक्षा बल मिलकर बेहतर टूरिज्म प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करेंगे। इससे जैसलमेर के पर्यटन विकास को और अधिक सम्बल प्राप्त होगा। इस भ्रमण के दौरान इस विजिट के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक व सहप्रभारी सुभाष बिश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमृतलाल देवपाल तथा जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई भी साथ रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tanot-bablianwala-project-will-be-developed-on-the-lines-of-gujarat-s-7149244/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां