पोकरण व भणियाणा में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

पोकरण. भाजपा की ओर से गुरुवार को उपखंड मुख्यालयों पर किए गए विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में कस्बे में भी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी व जुगलकिशोर व्यास के नेतृत्व में धनराज पालीवाल, खेताराम माली, नखताराम ओड, अनिल रंगा सहित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे से एक जुलूस निकाला, जो उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई को सुपुर्द कर बताया कि प्रदेश में नीत कांग्रेस सरकार की ओर से जनहित के कोई कार्य नहीं किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पोकरण में नगरपालिका की ओर से प्रशासन शहरों के संग शिविर के दौरान पट्टे वितरित नहीं कर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी अधिकांश समय कार्यालय में उपस्थित नहीं रहती है। जिससे आमजन के कार्य नहीं हो रहे है तथा परेशानी हो रही है। नगरपालिका में गत एक वर्ष से विकास कार्यों के टेंडर नहीं निकाले जा रहे है। जिससे विकास कार्य ठप पड़े है। कस्बे में सीवरेज के गंदे पानी को किसानों की कृषि भूमि पर छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों की भूमि खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का भी निवारण नहीं हो रहा है। प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तक विद्युत कटौती हो रही है। बिजली के बिलों में राशि बढ़ाई जा रही है, जिसका भार आम गरीब के जेब पर पड़ रहा है। सरकार का वित्तीय प्रबंधन फैल हो चुका है तथा कोयला कंपनियों का 2700 करोड़ का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण प्रदेश में बिजली की कमी हो गई है। किसानों को विजलेंस परेशान कर रही है। 2012 तक मांगपत्र जमा करवा चुके 70 हजार किसानों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। किसानों को छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/bjp-protested-in-pokaran-and-bhaniyana-7148528/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां