डाक कर्मियों को अभियान से जोड़ा, दी जानकारियां

पोकरण. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चलाए जा रहे पैन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरिच अभियान के तहत ताल्लुका पोकरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सैशन न्यायाधीश रविन्द्रकुमार के निर्देशन में नगरपालिका सभागार में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोकरण ताल्लुका के डाकर्मियों को अभियान से जोड़कर विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील विश्रोई, डाकघर अधीक्षक उदय सेजू, सामजिक सुरक्षा अधिकारी हेमाराम जरमल, निरीक्षक डाकघर प्रेमाराम उपस्थित रहे। साथ ही पोकरण क्षेत्र के शाखा डाकपालों ने भाग लिया। सचिव विश्रोई ने विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व पात्रता, लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण, मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण, राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत प्रतिकर प्राप्त किए जाने के प्रावधान, स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जनउपयोगी सेवाओं संबंधी मामलों के निस्तारण आदि विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए लघु पुस्तिकाएं व पेंपलेट्स देकर उन्हें गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में प्रचार प्रसार करने के लिए दी गई, ताकि अधिकाधिक लोग विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी रखकर लाभ ले सकें। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमाराम जरमल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा पेंपलेट्स प्रदान कर अधिकाधिक संख्या में लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया। डाकघर अधीक्षक सेजू ने सभी डाकपालों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम में दी गई जानकारी व सामग्री के माध्यम से गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित कर विधिक सेवा कार्यक्रम के कार्य में भरसक सहयोग प्रदान करने की बात कही। डाकघर निरीक्षक प्रेमाराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/postal-workers-connected-with-the-campaign-the-information-given-7149258/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां