शिविर में हुआ समस्याओं का निस्तारण, जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने की शिरकत


जैसलमेर. जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने ग्राम पंचायत बड़ोड़ा गांव एवं कोलूतला ग्राम पंचायतों में प्रशासन गावों के संग अभियान में शामिल होकर जनसुनवाई की और अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को त्वरितता से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों में अभियान को लेकर उत्साह है और आमजन की प्रमुख समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण करने के लिए सरकार के इस अभियान की सराहना कर रहे है। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने दोनों ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर आमजन से रु-ब-रु होकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया। शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, कोलूतला सरपंच पूजा देवी व बड़ोड़ा गांव सरपंच संतोष कंवर के साथ सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी, विकास अधिकारी, एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों के साथ मिलकर नवीन जॉबकार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टे जारी कराना, मूल व जाति प्रमाण पत्र, विद्युत, पेयजल सम्बन्धी समस्याओं, वृद्धा पेंशन जारी करवाना, पशु पालकों को शिविर से विशेष राहत के तहत पशओं के टीकाकरण, श्रमिक कार्ड व छात्रवृत्ति, भूमि बंटवारा, आवासीय भूमि के पट्टे इत्यादि कार्यो का हाथो हाथ निस्तारण किया गया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/problems-were-resolved-in-the-camp-district-council-member-anjana-meg-7149260/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां