मंत्रोचार के साथ 72 घण्टे चलेगी आहुतियां
जैसलमेर. कामाख्या पीठाधीश्वर पंचानंद गिरी के शिष्य हिमालय गिरी बाबा के सानिध्य में जैसलमेर तेमड़ाराय में कलश यात्रा के साथ पहलीबार दश महाविद्या आदिशक्ति 72 घण्टे का अखण्ड यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का आगाज पूर्ण देवी शास्त्र विधि के अनुसार विधिवत पूजन के साथ यज्ञ आरम्भ हुआ। इस अवसर पर तारापीठ थानापति बाबा हिमालय गिरी महाराज ने यज्ञ में शामिल लोगों को सनातन धर्म व राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प दिलाया। आदिशक्ति यज्ञ की महत्ता के बारे बताते हुए कहा कि यज्ञ सनातन धर्म एविश्वकल्याण एरोगनाशएमानव कल्याण जैसे महान उद्देश्य से किया गया है। हमें निजी उत्थान के साथ साथ अपने समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। अब तक पूरे भारत मे देशनोक करणी माता धाम सहित 25 ऐसे यज्ञ सम्पन्न हो चुके है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मघसिंह, प्रेम कुमार, दीपक गहलोत, देशनोक पालिका के पार्षद चंडीदान, शंकरदान, लक्ष्मीनारायण शर्मा आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/aahutis-will-run-for-72-hours-with-chanting-7147810/
Comments
Post a Comment