जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने की शिविर में शिकरत
जैसलमेर. जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल ने ग्राम पंचायत नेतसी व सांगड़ ग्राम पंचायतों में प्रषासन गावों के संग अभियान में सम्मिलित होकर जनसुनवाई की और अभियान का जायजा लिया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को त्वरितता से निस्तारण करने के लिए सहयोग दिया। जिला मुख्यालय से ताड़ाना व नेतसी ग्राम पंचायत ज्यादा दूरी होने के कारण आमजन को जिला मुख्यालय पर आने में काफी कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है, इसीलिये ग्रामीणों में अभियान को लेकर उत्साह है और आमजन की प्रमुख समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण करने के लिये सरकार के इस अभियान की सराहना कर रहे है। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल दोनों ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर आमजन से रु-बरु होकर उनकी समस्याओं का त्वरितता से समाधान किया। शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, प्रधान सम तनेरावसिंह सोढ़ा, नेतसी व सांगड़ सरपंच के साथ सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी, विकास अधिकारी, एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों के साथ मिलकर नवीन जॉबकार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टे जारी कराना, मूल व जाति प्रमाण पत्र, विद्युत, पेयजल सम्बन्धी समस्याओं, वृद्धा पेंशन जारी करवाना, पशु पालकों को शिविर से विशेष राहत के तहत पशओं के टीकाकरण, श्रमिक कार्ड व छात्रवृति, भूमि बंटवारा, आवासीय भूमि के पट्टे आदि कार्यों का हाथो हाथ निस्तारण किया गया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/district-council-member-anjana-meghwal-attended-the-camp-7147824/
Comments
Post a Comment