चोरी किए गए पंखेे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र की सांकड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पंखे बरामद किए। सांकड़ा पुलिस के अनुसार बुधवार को लोंगासर निवासी चुतरसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अडाणी कंपनी 390 मेगावाट सोलर प्लांट माधोपुरा में सिक्युरिटी कंपनी में क्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गत 11 मार्च को ब्लॉक नंबर 19 में लगी आईडीटी से छह एग्जेसिटिंग फैन व अर्थिंग तांबे की रोड तथा 16 मार्च को ब्लॉक नंबर 13 से 80 मीटर एसी डीसी केबल चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी हनुमानराम के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक नींबदान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गणपतसिंह, कांस्टेबल भोपालसिंह, देशलदान, ओमप्रकाश, साइबर सैल प्रभारी हेड कांस्टेबल मुकेश बीरा व कांस्टेबल भीमरावसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से मुखबीर की इतिला पर चोरी किए गए छह फेन व चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर जब्त की तथा आरोपी बाड़मेर जिलांतर्गत पचपदरा थानाक्षेत्र के पाटियाल निवासी भोमाराम पुत्र गोरधनराम को गिरफ्तार किया गया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/stolen-fan-recovered-one-accused-arrested-6773770/
Comments
Post a Comment