ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
जैसलमेर. सामुदायिक गतिशीलता के तहत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किशनीदेवी मगनीराम मोहता राबाउमावि जैसलमेर के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर बलवीर तिवारी ने की। इस अवसर पर एसीबीइओ प्रथम रमेशदत व एसीबीइओ द्वितीय करनदान रतनू उपस्थित थे। संदर्भ व्यक्ति शिवदान उज्ज्वल ने एसएमसी-एसडीएमसी को सशक्त बनाने एवं सामुदायिक गतिशीलता के उद्देश्य, महत्व व चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक स्तरीय संदर्भ व्यक्ति व्याख्याता घनश्याम गोस्वामी ने विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अधिकारी एवं कत्र्तव्य, आरटीई एक्ट 2009, विद्यालय विकास योजना का निर्माण तथा एसएमसी रजिस्ट्रेशन व 80जी की कार्यवाही के बारे में अवगत कराया।
संदर्भ व्यक्ति व्याख्याता बसंत कुमार छंगाणी ने समसा की विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार, स्वच्छ भारत अभियान में समुदाय एवं अधिकारियों की भूमिकाए बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में समुदाय एवं अधिकारियों की भूमिका के साथ ही मिड डे मील के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलवीर तिवारी ने ब्लॉक के शैक्षिक परिदृश्य के बारे में चर्चा करते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला को एसबीइओ प्रथम रमेशदत्त व एसीबीइओ द्वितीय करनदान रतनू, राउमावि कीता प्रधानाचार्य भूपेन्द्र इणखिया ने भी संबोधित किया गया। संदर्भ व्यक्ति शिवदान उज्ज्वल ने सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय महेश कुमार ओझा, प्रधानाध्यापक धर्मनारायण व्यास, नटवर व्यास, मीना महेचा, सुधा बिस्सा, कल्पना व्यास, गोवर्धनदास देवपाल सहित जनप्रतिनिधियों व संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन गोवर्धनदास देवपाल ने किया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/block-level-one-day-orientation-workshop-completed-6774300/
Comments
Post a Comment