घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का बाज

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के पास एक दुर्लभ प्रजाति का बाज घायल अवस्था में मिला, जिसे वन्यजीव प्रेमियों ने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घायल बाज को लाठी वनविभाग के कार्मिकों को सुपुर्द किया है। गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया के पास वन विभाग का बहुत बड़ा आरक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां अन्य प्रजाति के विभिन्न पशु पक्षी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते है। ऐसे में यहां आए दिन चिंकारा हरिण, लोमड़ी, नील गाय, खरगोश जैसे जंगली जानवर तथा गोडावण, बाज, गिद्ध जैसे विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षियों के शव मिलते रहे है। मंगलवार शाम धोलिया गांव के पास अखिल भारतीय विश्रोई सभा के तहसील संयोजक राधेश्याम विश्नोई, श्याम फौजी सहित कुछ वन्यजीव प्रेमी वन्यजीवों को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें एक घायल अवस्था में तड़पता हुआ दुर्लभ प्रजाति का बाज मिला, जिसका एक पंख टूटा हुआ था तथा वह शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उडऩे में असमर्थ था। उन्होंने घायल बाज को अपने संरक्षण में लिया तथा उसे लाठी पशु चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल बाज को लाठी वन विभाग को सुपुर्द किया। घायल गिद्ध का उपचार व देखरेख की जा रही है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/eagle-of-rare-species-found-in-injured-state-6773789/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां