Video: बैठक में होली के त्यौहार पर चर्चा
नाचना. गांव के पुलिस थाने में सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक शनिवार को उपाधीक्षक हुकमाराम विश्रोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थानाधिकारी रमेश ढाका ने क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने सीमावर्ती व नहरी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति पर नजर रखने तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। वृताधिकारी हुकमाराम ने होली के त्यौहार को देखते हुए लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने, त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सावचेत रहने, सरकार की गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों से दूर रहने, सैनेटाइजर का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग का सहयोग करने तथा टीकाकरण करवाने की बात कही। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि मोबाइल के आधुनिक युग में कई फर्जी कंपनियों की ओर से ऑनलाइन सामान की खरीदारी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। उन्होंने ऐसे ठगी की वारदातों से बचने, किसी को मोबाइल में आई ओटीपी नहीं देने की बात कही। सीएलजी सदस्यों ने गांव में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरोंं के रिचार्ज के अभाव में बंद होने पर उन्हें पुन: शुरू करने, बाहला सड़क व बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने, आगामी भीषण गर्मी के मौसम में वनपट्टी क्षेत्र में होने वाली आग की घटनों के दौरान बड़े नुकसान से बचाव के लिए नाचना में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, सहायक उपनिरीक्षक सहीराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह, आईदान सुथार, लतीफखां शेख, रामसिंह, कंवराजसिंह, रामचंद्र, राजेन्द्र सैन, चंद्रप्रकाश सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/holi-festival-discussed-in-the-meeting-6770514/
Comments
Post a Comment