राजस्व मंत्री व विधायक ने तूफान से फसल खराबे का लिया जायजा

जैसलमेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गत दिनों आए तूफान से फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया। राजस्व मंत्री के साथ विधायक जैसलमेर रूपाराम ने नाचना, 80 पीडी, सुथार मण्डी, पीटीएम क्षेत्र, 100 आरडी सादा, रिड़मल माइनर, 40 आरडी बांधा के खेतों में जाकर खराब फसलों का निरीक्षण लिया, वहां मौजूद किसानों से मिलकर उनको सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने का आष्वासन दिया। राजस्व मंत्री ने माना कि वास्तव में लोगों की मुख्य फसल का तूफान में बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बीमा कम्पनी एवं राजकिय सहायता से कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने संबंधित तहसीलदारों को जल्द से जल्द सर्वे करवाकर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया।
राजस्व मंत्री के साथ जिला प्रमुख बाड़मेर महेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, लखसिंह चांधन, समाज सेवी बलवीर पूनिया, उम्मेदसिंह ताड़ाना, ब्लॉक अध्यक्ष मुराद हुसैन फकीर, मामराज, देउराम नेहड़ाई, प्रदीप कुमार जवाहर नगर, हरप्रीत कौर सरपंच शास्त्रीनगर, सरपंच शेखासर राजाराम, सरपंच सुल्ताना, सरपंच बाहला, सरपंच सदराउ अमृतराम, सरपंच खुईयाला एवं ब्लॉक अध्यक्ष जैसलमेर मनोज सोलंकी, सरपंच आसुतार पठान खां आदि साथ थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/revenue-minister-and-mla-took-stock-of-crop-damage-by-storm-6767069/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां