सीएमएचओ ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट व सांगड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए संचालित समस्त गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा। डॉ. चौधरी ने चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों, उपकरणों आदि उपलब्ध संसाधनों की स्थिति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम व चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करवाने, क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना सैम्पल लेने की कार्यवाही करने की बात कही। डॉ. चौधरी ने सीएचसी फतेहगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को चेक पोस्ट फतेहगढ़ पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने व आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जानकारी लेने तथा आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही लाने वाले यात्रियों की कोरोना सेंपलिंग करवाने के निर्देश दिए। डॉ चौधरी ने चिकित्सा अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने व आवश्यकता होने पर उच्च चिकित्सा संस्थान पर रैफर करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/cmho-inspected-medical-institutions-6818874/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां