20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, वहां सम्पूर्ण गांव कंटेटमेंट जोन घोषित

जैसलमेर. जिले में कोविड.19 की बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा हैं। उपखण्ड मजिस्ट्रेट रमेश सिरवीं ने बताया कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से ज्यादा संक्र्रमित है, वहां सम्पूर्ण गांव को कंटेटमेंट जोन घोषित कर वहां प्रभारी अधिकारी लगाए गए हैं। उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों की कोरोना सैम्पलिंग, परिवारों को घरों में रहने के लिए पाबंद किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित परिवारों को जरूरी आवष्यक चिकित्सकीय सुविधाएं व सामान घरों पर ही उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार कोरोना कंट्रोल रूम उपखण्ड स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय से सम्पर्क करें, ताकि उन्हे-डोर-टू डोर आवश्यक जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जा सके। उपखण्ड अधिकारी ने स्वयं अमरसागर ग्राम पंचायत का भ्रमण किया एवं कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों को देखा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जो गाइड लाइन जारी की गई हैं, उसकी पालना करें, ताकि वे अपने परिवार को इस माहमारी के संक्रमण से बचा सके।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/more-than-20-corona-infected-entire-village-settlement-zone-declared-6823413/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां