बंदर को रेस्क्यु कर किया ट्रैंक्यूलाइज
पोकरण. क्षेत्र के नानणियाई गांव में गत कुछ दिनों से चल रहे एक बंदर के आतंक के बाद शनिवार शाम वन विभाग की टीम की ओर से रेस्क्यु कर ट्रैंक्युलाइज किया गया। गौरतलब है कि नानणियाई गांव में गत कुछ दिनों से एक बंदर का आतंक मचा हुआ था। आए दिन बंदर की ओर से ग्रामीणों व बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा रहा था। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका में गत दिनों समाचार भी प्रकाशित किया गया। जिस पर हरकत में आए वन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए शनिवार को उसे पकड़ा गया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव हजाराराम, वनरक्षक भीमदान चारण ने कार्रवाई करते हुए नानणियाई में बंदर की लोकेशन की जानकारी ली तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान के वन्यजीव चिकित्साधिकारी डॉ.श्रवणसिंह राठौड़ को सूचना दी। उन्होंने सहयोगी राशिदखां के साथ शनिवार शाम नानणियाई गांव पहुंचकर उसे ट्रैंक्युलाइज कर अचेत होने पर वन विभाग को सुपुर्द किया। डॉ.राठौड़ जंगली व हिंसक जानवरों को ट्रैंक्युलाइज करने में विशेषज्ञ है। वे पूर्व में 35 पैंथरों को भी ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ चुके है।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tranquilize-the-monkey-by-rescuing-6818872/
Comments
Post a Comment