भारतीय जनता युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर का आगाज

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जिले के युवा कार्यकर्ताओं एवं जिले के युवा समाजसेवियों से इस संकट की घड़ी में रक्तदान अभियान से जुडऩे की आग्रह किया। शारदा ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश व्यापी रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय जिला चिकित्सालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं उनकी युवा मोर्चा की टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने संकट की घड़ी में प्रदेश व्यापी रक्तदान प्लाज्मा डोनेशन शिविर जैसे अभियानों का संकल्प लिया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सेवा प्रभारी उदयसिंह बडोडागांव ने बताया कि वैश्विक कोरोना जैसी की महामारी में सेवा ही संगठन की भावना को साथ लेकर कार्य करने वाले भाजपा के अग्रिम युवा मोर्चा की पहल पर 27 अप्रेल से पूरे प्रदेश में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन अभियान का आगाज हुआ है। उसी कड़ी में जैसलमेर के युवा कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया, जिसमे प्रेमसिंह, भरत, झबरसिंह बरमसर, महेश कुमावत, घनश्याम पालीवाल, ओमप्रकाश खत्री, हाजीखान हड्डा, विनोद आचार्य, अनुराग चौधरी, सुरेश चंदेल, पोकरदास नेहड़ाई, किशोर बामणिया, भूपेंद्र वरण खुहड़ी आदि रक्तदान किया और 20 अन्य लोगों की सूची होस्पीटल ब्लड बैंक को सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरीए महामंत्री सवाईसिंह गोगली, सुशील व्यास, मंत्री कंवराजसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/bharatiya-janata-yuva-morcha-s-blood-donation-camp-begins-6821914/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां