तीन मौत व संक्रमित मरीजों के रिकॉर्ड आंकड़ों से फूले जिम्मेदारों के हाथ पांव

जैसलमेर. वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन और राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के पहले दिन रविवार को जैसलमेर मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से पहले ही सड़कों व मुख्य चैराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गत दिनों तीन कोरोना संक्रमितों की मौत तथा 386 रिकॉर्ड पॉजिटिव आने से जिम्मेदारों की पेशानियों पर बल पडऩे लगे हैं। जिला कलक्टर आशीष मोदी रविवार को दिन में ही अचानक जवाहर चिकित्सालय पहुंच गए और वहां तमाम तरह की व्यवस्थाओं का जिम्मा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मोनेटरिंग के काम में लगाने की कड़ी में जिला रसद अधिकारी को दिन में तीन बार अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें सीधे मोबाइल पर देने के दिशा निर्देश जारी किए। किराणा और फल.सब्जी की दुकानों के साथ हाथ ठेलों आदि पर सुबह 6 से 11 बजे तक ही व्यवसाय करने की छूट मिलने के प्रावधान कड़ाई से पालना करने से शहर की सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आई।
सख्ती से करवाए बाजार बंद
इससे पहले रविवार को पुलिस व प्रशासन ने सुबह 11 बजे बाजार को पूरी तरह बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरकर अपने कर्तव्य को अंजाम दिया। देखते ही देखते अनुमत दुकानें बंद हो गई व ठेले भी नदारद हुए। इससे लॉकडाउन सही अर्थों में साकार होता नजर आया। इससे पहले के दिनों में अनुमत दुकानों व ठेलों पर ग्राहकों की रेलमपेल नजर आ रही थी। शहर के हृदयस्थल कहलाने वाले गोपा चौक से लेकर मुख्य बाजारों तथा हनुमान चैराहा तथा गड़ीसर चौराहा जैसे सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़कें पूरी तरह से खाली खाली दिखाई दी। पुलिस ने कुछ जगहों पर नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई को भी अंजाम दिया। इस सख्ती का यह असर हुआ कि लोग आम दिनों की तुलना में रविवार को दिन में बहुत कम संख्या में बाहर निकले। वे अपने घरों में ही रहे। इसके अलावा गत दिनों से पॉजिटिव का आंकड़ा बढऩे से भी लोगों में भय का वातावरण बना है।
लोग भी हो रहे जागरुक
जैसलमेर के बाशिंदे बिगड़ते हालात को देखते हुए भय से ही सही जागरुकता दिखाने लगे हैं। शादी-विवाह अथवा अन्य जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों के चेहरों पर मास्क सही ढंग से लगे नजर आ रहे हैं। इसी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी वे कमोबेश कर रहे हैं। रविवार को सरकार की नई गाइडलाइन की पालना करते हुए लोगों ने सुबह 11 बजे तक अपने लिए जरूरी सामान का बंदोबस्त किया। पेट्रोल पम्पों पर भी दुपहिया व चार पहिया वाहनों की भीड़ नजर आई। निर्धारित समय के बाद अधिकांश लोग घरों में रहे। घरों में भी एक बार फिर हैंड सेनेटाइजर की वापसी हो गई है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-records-of-three-deaths-and-infected-patients-swelled-feet-from-th-6818877/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां