सूरज की तल्ख किरणों ने किया बेहाल, पारा फिर पहुंचा 45 पार
जैसलमेर. सरहदी जिले में आंधी व बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत दो दिन में ही गुम हो गई और जैसलमेर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को दिन की शुरूआत के साथ ही सूरज की तिखी किरणों ने हमला बोल दिया व लोगों को दिन भर राहत नहीं मिल पाई। चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिन भर परेशान किए रखा। सुबह दस बजने से पहले ही लू के थपेड़े शुरू हो गए, जो दोपहर होते-होते आकाश से अंगारे बरसने जैसी गर्मी का अहसास करवाने लगे। दोपहर में भीषण गर्मी का हाल यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन किए। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उफ् ये गर्मी...!
पोकरण. क्षेत्र में चल रहा भीषण गर्मी व लू के थपेड़ोंं का दौर लगातार जारी है। दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें आग उगलने लगती है। दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप इतना तेज हो जाता है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। जिससे आमजन का बेहाल हो रहा है। रविवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। नौ बजे बाद ही लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया। दोपहर के समय तापमान में हुई बढ़ोतरी, भीषण गर्मी व लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। देर शाम तक भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।
पारे की चाल
दिन अधिकतम
1 मई 46.5
2 मई 42.1
3 मई 39.5
4 मई 40.3
5 मई 42.5
6 मई 42.4
7 मई 44.4
8 मई 45.5
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-harsh-rays-of-the-sun-made-them-miserable-the-mercury-again-cross-7518601/
Comments
Post a Comment