भीषण गर्मी का मौसम हैं, पानी व बिजली की व्यवस्था पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत: विधायक

जैसलमेर. जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला प्रमुख सोलंकी ने अधिकारियों को कहा कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी बिजली के साथ ही अन्य विभागीय समीक्षाओं से अवगत कराया जाता है तो उसमें वे गंभीरता से कार्यवाही कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने कृषि विभाग की अनुदानित डिग्गियां जो नहरी क्षेत्र में बनाई गई है, उसका भुगतान कराने पर जोर दिया ताकि किसानों को इसका लाभ मिले। उन्होंने जहां पर भी अभी विद्युत व्यवधान दुरुस्त नहीं हुआ है, वहां तत्परता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ सीएचसी में 108 एम्बूलेंस की व्यवस्था कराने की आवश्यकता जताई।
पानी के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी
जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने पानी व बिजली के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस भीषण गर्मी में लोगों को समय पर पानी मिले इसकों सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए कार्य करें। उन्होंने इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को फील्ड में मुस्तैद रहने, पानी की समस्या प्राप्त होते ही वहां पानी आपूर्ति कराने, अनकमीशन ढाणियों में प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से गांवों एवं ढाणियों की सूची प्राप्त कर टेंकरों से पेयजल परिवहन कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समय सभी के लिए कठिन है एवं अधिकारी व जनप्रतिनिधि टीम भावना से कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाएं। विधायक ने प्रधानों से कहा कि जिले में अभाव की स्थिति में पशु शिविर स्वीकृत कर दिए हैए लेकिन अभी तक ग्राम पंचायतों द्वारा चालू नहीं किए गए है, जो खेद की बात है। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित कर एवं ग्राम सेवकों को पाबंद कर शीघ्र ही पशु शिविर चालू कराने पर जोर दिया।
पेयजल आपूर्ति की हो रही प्रभावी मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि जिले में पेयजल आपूर्ति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर ढाणियों एवं गांवों में टेंकरों से पेयजल परिवहन किया जाकर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पेयजल प्रबंधन के लिए 50 लाख का कंटीजेन्सी प्लान भी स्वीकृत किया गया है, जिसका भी उपयोग किया जा रहा है वहीं विभाग की मांग पर 170 श्रमिकों से बढ़ाकर 300 श्रमिकों की स्वीकृति कर दी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ टीण् शुभमंगला ने बैठक में गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट पेश की। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद सदस्य दरिया कंवर, किरण कंवर, कान भारती, उत्तमसिंह, मदन कंवर ने भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने संबंधित विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनप्रतिनिधियों ने रखी ये समस्याएं
-प्रधान सम तनसिंह सोढ़ा ने सड़क के पास जाने वाली विद्युत लाईनों को सही कराने, सत्तो एवं दव सड़क की मरम्मत करानेए खुहड़ी क्षेत्र में पानी आपूर्ति सुचारू कराने की आवश्यकता जताई।
-प्रधान फतेहगढ़ जनकसिंह ने छोडिय़ा, लखमणा, सांवता, रासला एवं आस-पास की ढाणियों में पानी आपूर्ति कराने, टेंकरों से पेयजल परिवहन कराने आदि मांगे रखी।
-सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवर ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया, वहीं अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन उठाने की भी बात कही।
-जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल व हरीश धनदे ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोलर सिस्टम लगाने, ई-श्रम कार्ड बनाने आदि की मांगे रखी।

आपदा की स्थिति में पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों की आंकलन के लिए टीम गठित
जैसलमेर. आपदा की स्थिति में पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों का आंकलन करने के संबंध में सीमावर्ती राज्य पंजाब का दौरा करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह न उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ दिनेश विश्नोई की अध्यक्षता में टीम गठित की है। टीम में संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. असलम अली, उपनिदेशक कृषि विस्तार हनुमानगढ़ दानाराम गोदारा, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय सत्यप्रकाश भूतड़ा सदस्य है। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस टीम को निर्देशित किया कि वे बुधवार को सांय जैसलमेर से प्रस्थान कर पंजाब राज्य में पशुचारे की उपलब्धता एवं कीमतों का आंकलन करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर कार्यालय सहायता जैसलमेर को प्रेषित करेंगे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/it-is-the-season-of-scorching-summer-the-need-to-pay-maximum-attentio-7509994/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां